IND vs JAP T20I Asian Games में भारत ने जापान को आठ विकेट से हराया, केवल 5 ओवर में मैच खत्म
एशियन गेम्स में भारत बनाम जापान के बीच खेले गए टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में टीम इंडिया ने जापान को आठ विकेट से हरा दिया है। इसके साथ ही टीम इंडिया सेमीफाइनल में पहुंच गई है।

एशियन गेम्स में भारत ने जापान को टी20 इंटरनेशनल मैच में आठ विकेट से हरा दिया है। पहले बल्लेबाजी करने उतरी जापान की टीम ने 19.5 ओवर में अपने सभी विकेट खोकर 57 रन बनाए थे। जवाब में भारत ने केवल 5 ही ओवर में दो विकेट खोकर 59 रन बनाकर मैच जीत लिया। इसके साथ ही टीम इंडिया अब सेमीफाइनल में भी पहुंच गई है।
भारतीय टीम के लिए ये मैच करीब करीब एकतरफा रहा। जापान की टीम कहीं भी भारत के आगे टिक नहीं पाई। पहले गेंदबाजी में भारत ने जापान को चारोखाने चित्त किया। जापान की टीम अपने कोटे के 20 ओवर नहीं खेल पाई। केवल 19.5 ओवर में ही टीम के सारे विकेट गिर गए। जापानी टीम 57 ही रन बना सकी। इसके बाद जब भारत की बैटिंग आई तो पांच ही ओवर का मैच चला।
भारत के गिरे दो विकेट
भारत के भले ही दो विकेट गिर गए, लेकिन इसमें चिंता की बात नहीं है। भारतीय टीम की उपकप्तान मंधाना, जो कि ओपनर हैं, वे आज बैटिंग के लिए नहीं आईं। शैफाली वर्मा के साथ कमलिनी पारी का आगाज करने के लिए आईं, लेकिन वे अपना खाता भी नहीं खोल पाईं। दो बॉल पर शून्य रन बनाकर वे आउट हो गईं। इसके बाद तीसरे नंबर पर आईं भारती फूलमली ने एक चौका जरूर लगाया, लेकिन वे भी ज्यादा देर तक टिक नहीं पाईं। उन्होंने सात बॉल पर छह रन बनाए और चलती बनीं।
शैफाली वर्मा की जबरदस्त बल्लेबाजी
इस बीच शैफाली वर्मा मोर्चा संभाले रहीं। पहले ओवर में 17 रन बनाकर उन्होंने जापान की बखिया उधेड़नी शुरू कर दी। शैफाली ने 15 बॉल पर 40 रनों की दमदार पारी खेली। उन्होंने छह चौके और दो छक्के लगाए। नंबर चार पर बैटिंग के लिए आईं रिचा घोष ने 6 बॉल पर 12 रन बनाए और नाबाद लौटीं। उन्होंने इस दौरान दो चौके लगाए।
भारत महिला टीम: स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, गुनालन कमलिनी, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), भारती फुलमाली, ऋचा घोष (विकेट कीपर), दीप्ति शर्मा, अरुंधति रेड्डी, श्री चरणी, क्रांति गौड़, नंदनी शर्मा, राधा यादव, रेणुका सिंह ठाकुर, श्रेयंका पाटिल।
जापान महिला टीम: हारुना इवासाकी, अकारी निशिमुरा कानो, माई यानागिडा (कप्तान), शिमाको काटो, एरिका ओडा, हिनासे गोटो (विकेट कीपर), अहिल्या चंदेल, कुरुमी ओटा, आयुमी फुजिकावा, एलेना कुसुदा नायरन, नोनोहा यासुमोटो, मेग ओगावा, सेइका सुमी, एरिका तोगुची क्विन, अयाका काटो-स्टैफोर्ड।
Live updates : india vs japan t20i live score
-
September 18, 2026 12:26 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
भारत ने जापान को आठ विकेट से हराया
भारत ने जापान को आठ विकेट से हरा दिया है। केवल पांच ही ओवर में टीम इंडिया ने 59 रन बनाकर मैच अपने नाम करने में कामयाबी हासिल कर ली है। शैफाली वर्मा ने 15 बॉल पर 40 रन की पारी खेली, वहीं रिचा घोष ने 6 बॉल पर 12 रन बनाए।
-
September 18, 2026 12:17 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
भारती फूलमली भी आउट
भारत को दूसरा झटका लगा है। नंबर तीन पर बल्लेबाजी के लिए आई भारती फूलमली आउट हो गई हैं। वे सात बॉल पर केवल छह ही रन बना सकी। भारत ने अब तक दो विकेट पर 36 रन बना लिए हैं।
-
September 18, 2026 12:10 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
कमलिनी आउट, नहीं चला बल्ला
भारत का पहला विकेट गिर गया है। ओपनर के तौर पर उतरी कमलिनी अपना खाता भी नहीं खोल पाईं और आउट हो गई। पहले ही ओवर में शैफाली ने 17 रन बना लिए थे, लेकिन कमलिनी उनका साथ नहीं दे पाईं। अब भारती फूलमली आई हैं।
-
September 18, 2026 12:06 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
शैफाली और कमलिनी कर रही हैं ओपनिंग
भारत की बैटिंग शुरू हो चुकी है। शैफाली वर्मा और कमलिनी ओपनिंग के लिए आई हैं। मंधाना आज पारी का आगाज करने नहीं आई हैं। पहले ही ओवर में शैफाली ने जबरदस्त बल्लेबाजी की। ऐसा लगता है कि टीम इंडिया जल्द ही मैच खत्म करने के मूड में हैं। भारत ने पहले ओवर में ही 17 रन बना लिए हैं।
-
September 18, 2026 11:52 AM (IST) Posted by Pankaj Mishra
जापान की टीम केवल 57 रन पर आउट
जापान की टीम केवल 57 ही रन बना सकी है। भारत को अब जीत के लिए केवल 58 रन की जरूरत है। टीम इंडिया बड़ी आसानी से इस मैच को जीत जाएगी, अब देखना केवल इतना है कि टीम इंडिया कितने विकेट और कितने ओवर में इस मैच को अपने नाम करने में कामयाब होती है।
-
September 18, 2026 11:47 AM (IST) Posted by Pankaj Mishra
जापान के 9 विकेट गिरे
जापान के 9 विकेट गिर गए हैं। अभी 19वां ओवर चल रहा है। टीम का स्कोर 56 रन है। अब देखना होगा कि जापान की टीम क्या पूरे 20 ओवर खेल पाएगी या उससे पहले ही आउट हो जाएगी।
-
September 18, 2026 11:45 AM (IST) Posted by Pankaj Mishra
जापान को आठवां झटका
जापान का आठवां विकेट भी गिर गया है। इस वक्त 19वें ओवर का खेल चल रहा है। टीम का स्कोर केवल 56 रन ही रन है। अब कुछ ही गेंद का खेल और शेष है।
-
September 18, 2026 11:41 AM (IST) Posted by Pankaj Mishra
जापान के गिरे 7 विकेट
जापान के सातवां विकेट भी गिर गया है। अभी 17वें ओवर का खेल चल रहा है। जापान ने अब तक केवल 53 ही रन बनाए हैं। जापान की हालत काफी पतली नजर आ रही है।
-
September 18, 2026 11:39 AM (IST) Posted by Pankaj Mishra
जापान के गिरे 6 विकेट
जापान के छह विकेट गिर गए हैं। अभी 17वें ओवर का खेल चल रहा है। जापान ने अब तक केवल 52 ही रन बनाए हैं। अब टीम 100 के स्कोर तक भी नहीं पहुंच पाएगी।
-
September 18, 2026 11:35 AM (IST) Posted by Pankaj Mishra
जापान के 5 विकेट गिरे
जापान के अब तक पांच विकेट गिर गए हैं। यानी आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है। 17वें ओवर का खेल चल रहा है और जापान ने अब तक 51 रन बना लिए हैं।
-
September 18, 2026 11:32 AM (IST) Posted by Pankaj Mishra
जापान के चार विकेट गिरे, शेफाली वर्मा ने गेंदबाजी में किया कमाल
जापान के चार विकेट अब तक गिर चुके हैं। शैफाली वर्मा ने भी एक विकेट ले लिया है। अब तक 14 ओवर का खेल हो चुका है। जापानी टीम 50 रन भी नहीं बना पाई है।
-
September 18, 2026 11:22 AM (IST) Posted by Pankaj Mishra
दीप्ति शर्मा ने लिया विकेट
जापान का तीसरा विकेट गिर गया है। दीप्ति शर्मा को अपनी पहली सफलता मिली है। जापान का स्कोर अब तीन विकेट पर 37 रन हो गया है। अभी 13वां ओवर चल रहा है।
-
September 18, 2026 11:16 AM (IST) Posted by Pankaj Mishra
10 ओवर में जापान का स्कोर
10 ओवर में जापान ने 31 रन बना लिए हैं। टीम के दो विकेट गिर गए हैं। अब जापान के पास केवल दस ही ओवर और शेष हैं। देखना होगा कि टीम कितने और रन बना पाती है।
-
September 18, 2026 11:04 AM (IST) Posted by Pankaj Mishra
श्रीचारणी की दूसरा सफलता
श्रीचारणी ने दो बॉल पर दो विकेट लेकर जापान को बैकफुट पर कर दिया है। वे हैट्रिक पर थी, लेकिन तीसरा विकेट नहीं ले पाईं। जापान ने अब तक 25 ही रन बनाए हैं और आठवां ओवर चल रहा है।
-
September 18, 2026 11:00 AM (IST) Posted by Pankaj Mishra
जापान को पहला झटका
भारत को पहली सफलता मिल गई है। श्रीचारणी ने जापान का पहला विकेट ले लिया है। सलामी बल्लेबाज ने 22 बॉल पर केवल 10 ही रन बनाए। जापान को 24 रन पर पहला विकेट गिर गया है।
-
September 18, 2026 10:58 AM (IST) Posted by Pankaj Mishra
छह ओवर में जापान का स्कोर
जापान की बल्लेबाजी में अब तक छह ओवर का खेल हो चुका है। जापान ने अब तक 24 रन बना लिए हैं और उसका कोई विकेट नहीं गिरा है। अब भारतीय टीम को विकेट चाहिए होगा।
-
September 18, 2026 10:48 AM (IST) Posted by Pankaj Mishra
चार ओवर में जापान का स्कोर
जापान की बल्लेबाजी जारी है। अभी तक भारत को पहला विकेट नहीं मिला है। चार ओवर में जापान ने अब तक बिना किसी नुकसान के 12 रन बना लिए हैं। जापान की बल्लेबाजी धीमी है, लेकिन भारत को विकेट तो लेना ही होगा।
-
September 18, 2026 10:33 AM (IST) Posted by Pankaj Mishra
जापान की बल्लेबाजी शुरू, सलामी जोड़ी मैदान पर
जापान की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है। उनकी सलामी जोड़ी इस वक्त मैदान पर है। भारत की कोशिश होगी कि जल्द से जल्द पहला विकेट लिया जाए।
-
September 18, 2026 10:22 AM (IST) Posted by Pankaj Mishra
श्रेयंका पाटिल की वापसी
भारत की प्लेइंग इलेवन में श्रेयंका पाटिल की वापसी हो गई है। वे पिछले दिनों चोटिल थीं, लेकिन अब वे आ गई हैं और प्लेइंग इलेवन में आज का मैच खेल भी रही हैं।
-
September 18, 2026 10:17 AM (IST) Posted by Pankaj Mishra
भारत महिला की प्लेइंग XI
स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, गुनालन कमलिनी, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), भारती फुलमाली, ऋचा घोष (विकेट कीपर), दीप्ति शर्मा, श्री चरणी, श्रेयंका पाटिल, क्रांति गौड़, नंदनी शर्मा
-
September 18, 2026 10:17 AM (IST) Posted by Pankaj Mishra
जापान महिला की प्लेइंग XI
हारुना इवासाकी, अकारी निशिमुरा कानो (विकेट कीपर), माई यानागिडा (कप्तान), एरिका ओडा, अहिल्या चंदेल, शिमाको काटो, अयाका काटो-स्टैफ़ोर्ड, आयुमी फ़ुजिकावा, हिनासे गोटो, एरिका तोगुची क्विन, नोनोहा यासुमोटो
-
September 18, 2026 10:16 AM (IST) Posted by Pankaj Mishra
भारत ने टॉस जीतकर चुनी पहले बॉलिंग
भारतीय टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने जापान से टॉस जीत लिया और पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। यानी जापानी टीम पहले बल्लेबाजी करेगी, उसके बाद भी लक्ष्य मिलेगा, उसका पीछा टीम इंडिया करेगी।