IND vs KUW Hong Kong Sixes: टीम इंडिया हुई टूर्नामेंट से बाहर, कुवैत ने 27 रनों से हराया
IND vs KUW Hong Kong Sixes: हॉन्ग कॉन्ग सिक्सेस टूर्नामेंट में भारत और कुवैत के बीच मुकाबला खेला गया। इस मैच में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था।

IND vs KUW Hong Kong Sixes: हॉन्ग कॉन्ग सिक्सेस टूर्नामेंट में 8 नवंबर को भारत और कुवैत के बीच मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले में कुवैत ने भारत को 27 रन से हराया। इस मैच में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। कुवैत की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 106 रन बनाए। कुवैत की तरफ से कप्तान यासीन पटेल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक लगाया। 107 रन के जवाब में टीम इंडिया 6 विकेट के नुकसान पर 79 रन ही बना सकी और अंत में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। इस हार के साथ ही भारतीय टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई है।
Live updates : IND vs KUW Hong Kong Sixes Live
-
November 08, 2025 7:34 AM (IST) Posted by Hitesh Jha
कुवैत ने जीता मैच
कुवैत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इस मैच में भारत को 27 रन से हराया। टीम इंडिया इस मैच में 79 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।
-
November 08, 2025 7:27 AM (IST) Posted by Hitesh Jha
भारत को जीत के लिए 59 रन की जरूरत
4 ओवर का खेल खत्म होने तक टीम इंडिया ने 4 विकेट के नुकसान पर 48 रन बना लिए हैं। यहां से भारत को जीत के लिए 59 रन और चाहिए।
-
November 08, 2025 7:24 AM (IST) Posted by Hitesh Jha
3 ओवर के बाद भारत का स्कोर
3 ओवर का खेल खत्म होने तक टीम इंडिया ने 3 विकेट के नुकसान पर 38 रन बना लिए हैं। अभिमन्यु 5 और प्रियांक पांचाल 17 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
-
November 08, 2025 7:20 AM (IST) Posted by Hitesh Jha
दो ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर
दो ओवर का खेल खत्म होने तक टीम इंडिया ने 3 विकेट के नुकसान पर 25 रन बना लिए हैं। स्टुअर्ट बिन्नी के रूप में भारत को तीसरा झटका लगा, वह 2 रन बनाकर रनआउट हुए।
-
November 08, 2025 7:15 AM (IST) Posted by Hitesh Jha
पहले ओवर में टीम इंडिया ने गंवाए दो विकेट
रन चेज में टीम इंडिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही है। पहले ओवर का खेल खत्म होने तक भारतीय टीम ने 2 विकेट के नुकसान पर 10 रन बना लिए हैं। उथप्पा बिना खाता खोले पवेलियन लौटे तो वहीं कार्तिक ने 4 गेंदों में 8 रन बनाए।
-
November 08, 2025 7:05 AM (IST) Posted by Hitesh Jha
यासीन पटेल का अर्धशतक, भारत के सामने 107 का टारगेट
कुवैत के कप्तान यासीन पटेल ने इस मैच में शानदार बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक लगाया। उन्होंने 14 गेंदों में नाबाद 58 रन बनाए। कुवैत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के सामने 107 का टारगेट रखा है।
-
November 08, 2025 7:01 AM (IST) Posted by Hitesh Jha
दिनेश कार्तिक का महंगा ओवर
दिनेश कार्तिक ने अपने एक ओवर में 23 रन खर्च किए। पांच ओवर का खेल खत्म होने के बाद कुवैत का स्कोर 5 विकेट के नुकसान पर 74 रन है। कुवैत के कप्तान यासीन पटेल शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं।
-
November 08, 2025 6:59 AM (IST) Posted by Hitesh Jha
अभिमन्यु मिथुन की अच्छी गेंदबाजी
भारत के तरफ से इस मैच में अभिमन्यु मिथुन ने शानदार गेंदबाजी की है। उन्होंने अपने दो ओवर में 21 रन खर्च कर दो विकेट अपने नाम किए। 4 ओवर के बाद कुवैत का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 51 रन है।
-
November 08, 2025 6:53 AM (IST) Posted by Hitesh Jha
शाहबाज नदीम का महंगा ओवर
तीसरे ओवर में शाहबाज नदीम ने 18 रन लुटाए और इस दौरान उन्होंने बिलाल ताहिर का विकेट लिया। बिलाल ताहिर इस मैच में 9 गेंदों में 25 रन बनाकर आउट हुए। तीन ओवर के बाद कुवैत का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 38 रन है।
-
November 08, 2025 6:50 AM (IST) Posted by Hitesh Jha
दो ओवर के बाद कुवैत का स्कोर
दो ओवर का खेल खत्म होने तक कुवैत की टीम ने 2 विकेट के नुकसान पर 20 रन बना लिए हैं। बिलाल और रविजा संदारुवान 7 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। अभिमन्यु मिथुन ने भारत को दूसरी सफलता दिलाई।
-
November 08, 2025 6:44 AM (IST) Posted by Hitesh Jha
कुवैत की अच्छी शुरुआत
भारत के खिलाफ मैच में कुवैत की अच्छी शुरुआत हुई है। पहले ओवर के खत्म होने के बाद कुवैत की टीम ने एक विकेट के नुकसान पर 12 रन बना लिए हैं। स्टुअर्ट बिन्नी ने इस मैच में भारत को पहली सफलता दिलवाई।
-
November 08, 2025 6:37 AM (IST) Posted by Hitesh Jha
Hong Kong Sixes: कुवैत का स्क्वॉड
अदनान इदरीस, मीत भावसार, बिलाल ताहिर, उस्मान पटेल (विकेटकीपर), यासीन पटेल (कप्तान), मोहम्मद शफीक, रविजा संदारुवान
-
November 08, 2025 6:35 AM (IST) Posted by Hitesh Jha
Hong Kong Sixes: टीम इंडिया का स्क्वॉड
रॉबिन उथप्पा, भरत चिपली (विकेटकीपर), स्टुअर्ट बिन्नी, दिनेश कार्तिक (कप्तान), अभिमन्यु मिथुन, शाहबाज नदीम, प्रियांक पांचाल