A
Hindi News खेल क्रिकेट IND vs NAM LIVE Score: नामीबिया को लगा दूसरा झटका, वरुण चक्रवर्ती ने दिलाई सफलता
Live now

IND vs NAM LIVE Score: नामीबिया को लगा दूसरा झटका, वरुण चक्रवर्ती ने दिलाई सफलता

India vs Namibia Live Score, T20 World Cup 2026: नामीबिया की टीम इस वक्त बल्लेबाजी कर रही है। टीम के सामने 210 रनों का बड़ा टारगेट है। नामीबिया के 2 विकेट गिर गए हैं। अर्शदीप सिंह के बाद दूसरा विकेट वरुण चक्रवर्ती ने भारत को सफलता दिलाई है।

India vs Namibia Live Cricket Score- India TV Hindi Image Source : AFP भारत बनाम नामीबिया मुकाबला

IND vs NAM Cricket Score Live Updates: भारत और नामीबिया T20 वर्ल्ड कप के मुकाबले में टीम इंडिया दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में 20 ओवर में 209 रन बनाए हैं। भारत के कुल 9 विकेट गिरे। सलामी बल्लेबाज ईशान किशन का एक बार फिर आक्रामक अंदाज दिखाई दिया। उन्होंने 24 बॉल पर धमाकेदार तरीके से 61 रन बनाने का काम किया। संजू सैमसन ने कुछ अच्छे स्ट्रोक खेले, लेकिन वे अपनी पारी को फिर से बड़ा नहीं कर पाए। संजू 8 बॉल पर 22 रन बनाकर आउट हो गए। कप्तान सूर्या 12 रन बनाकर आउट हो गए। हार्दिक पांड्या ने एक बार फिर से धमाकेदार बल्लेबाजी की। उन्होंने 28 बॉल पर 52 रन की पारी खेली। शिवम दुबे ने भी 16 बॉल पर 23 रन बनाए। आखिर में लगातार विकेट गिरने से टीम इंडिया और बड़ा स्कोर नहीं बना पाई। नामीबिया की टीम इस वक्त बल्लेबाजी कर रही है। नामीबिया के 2 विकेट गिर गए हैं। अर्शदीप के बाद अब वरुण को भी विकेट मिला है। टीम के 50 रन पूरे हो गए हैं।

टीम इंडिया जीत के रथ पर सवार

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में नामीबिया के खिलाफ खेल रही है। भारतीय टीम लगातार मुकाबले जीतती चली आ रही है। हाल ही में जब न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज खेली गई थी, तब टीम इंडिया ने चार मुकाबले जीत थे और एक में उसे हार का सामना करना पड़ा था। पहला मैच यूएसए के खिलाफ जीतकर भारतीय टीम के हौसले बुलंद हैं। 

भारत ने मुंबई और नामीबिया ने दिल्ली में खेला पिछला मैच

भारतीय टीम ने अपना पिछला मुकाबला जहां एक ओर मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला था, वहीं ना​मीबिया ने दिल्ली के इस मैदान पर खेला था। तब नामी​बिया और नीदरलैंड्स का मैच हुआ था। जिसे नीदरलैंड्स ने सात विकेट से अपने नाम किया था। अब आज नीदरलैंड्स की टीम किस तरह का खेल दिखाती है, इस पर नजर रखी जानी चाहिए। 

भारत का पूरा स्क्वाड: ईशान किशन (विकेट कीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शिवम दुबे, रिंकू सिंह, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, संजू सैमसन, वाशिंगटन सुंदर। 

नामीबिया का पूरा स्क्वॉड: लोरेन स्टीनकैंप, जान फ्राइलिंक, जान निकोल लॉफ्टी-ईटन, गेरहार्ड इरास्मस (कप्तान), जेजे स्मिट, ज़ेन ग्रीन (विकेट कीपर), रूबेन ट्रम्पेलमैन, डायलन लीचर, विलेम मायबर्ग, बर्नार्ड शोल्ट्ज़, मैक्स हींगो, मालन क्रूगर, बेन शिकोंगो, जैक ब्रासेल, जान बाल्ट। 

 

Latest Cricket News

Live updates : India vs Namibia Cricket Score

  • 9:14 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra

    अर्शदीप को मिली सफलता

    अर्शदीप ​सिंह ने भारत को पहली सफलता दिला दी है। सलामी बल्लेबाज आउट होकर पवेलियन जा चुका है। चार ओवर में नामीबिया का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 34 रन है।

  • 8:55 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra

    नामीबिया की बल्लेबाजी

    नामीबिया की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है। सलामी बल्लेबाज मैदान पर हैं। टीम को 210 जीत के लिए बनाने हैं। भारत की ओर से गेंदबाजी की शुरुआत हार्दिक पांड्या कर रहे हैं।

  • 8:48 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra

    नामीबिया को चाहिए 210 रन

    नामीबिया को भारत के खिलाफ मैच जीतने के लिए 210 रनों की जरूरत है। भारतीय टीम ने 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 209 रन बनाए हैं। भारत के लिए ईशान किशन और हार्दिक पांड!्श्या ने अर्धशतक लगाए।

  • 8:38 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra

    एक ओवर में गिरे तीन विकेट

    एक ही ओवर में भारत के तीन विकेट चले गए हैं। हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे और इसके बाद अक्षर पटेल भी आउट हो गए।

  • 8:34 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra

    हार्दिक पांड्या आउट

    हार्दिक पांड्या आउट हो गए हैं। उन्होंने 28 बॉल पर 52 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से चार चौके और चार छक्के लगाने का काम किया।

  • 8:15 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra

    15 ओवर में भारत का स्कोर

    15 ओवर का खेल हो चुका है। टीम इंडिया ने अब तक 15 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 168 रन बना लिए हैं। इस वक्त हार्दिक पांड्या और शिवम दुबे क्रीज पर टिके हुए हैं। भारत बड़े स्कोर की ओर देख रहा है। अभी 5 ओवर बाकी हैं।

  • 8:04 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey

    13 ओवर्स में टीम इंडिया का स्कोर 134 रन

    भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में नामीबिया के खिलाफ मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 13 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद चार विकेट के नुकसान पर 134 रन बना लिए हैं। शिवम दुबे 2 और हार्दिक पांड्या 10 रन बनाकर खेल रहे हैं।

  • 8:03 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey

    तिलक वर्मा 25 रन बनाकर हुए आउट

    नामीबिया के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मुकाबले में टीम इंडिया ने अपना चौथा विकेट तिलक वर्मा के रूप में 124 के स्कोर पर गंवा दिया है, जो गेरार्ड इरास्मस की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में आउट हो गए। तिलक के पवेलियन लौटने के बाद अब शिवम दुबे बल्लेबाजी करने उतरे हैं।

  • 7:54 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey

    सूर्यकुमार यादव 12 रन बनाकर हुए आउट

    भारतीय टीम को नामीबिया के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 11वें ओवर की पहली गेंद पर तीसरा झटका 120 के स्कोर पर कप्तान सूर्यकुमार यादव के रूप में लगा है, जो 13 गेंदों में 12 के निजी स्कोर पर पवेलियन लौट गए। वहीं अब बल्लेबाजी करने हार्दिक पांड्या मैदान पर उतरे हैं।

  • 7:51 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey

    भारतीय टीम ने 10 ओवर्स में बनाए 120 रन

    भारतीय टीम ने नामीबिया के खिलाफ मुकाबले में टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर्स का खेल खत्म होने पर 2 विकेट के नुकसान पर 120 रन बना लिए हैं। कप्तान सूर्यकुमार यादव 12 और तिलक वर्मा 23 रन बनाकर खेल रहे हैं, अब टीम इंडिया की नजरें बड़े स्कोर की तरफ हैं।

  • 7:41 PM (IST) Posted by Vineet Kumar

    ईशान किशन की विस्फोटक बल्लेबाजी

    ईशान किशन आउट हो गए हैं। उन्होंने केवल 24 बॉल पर 61 रन ठोक दिए। इस दौरान ईशान के बल्ले से छह चौके और पांच छक्के आए। टीम इंडिया का स्कोर 100 के पार हो गया है।

  • 7:34 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra

    ईशान किशन ने जड़ा ताबड़तोड़ पचासा

    ईशान किशन ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। उन्होंने केवल 20 बॉल पर 50 रन पूरे किए। इस दौरान चार छक्के और पांच चौके लगाए। उन्होंने पांचवें ओवर में लगातार चार छक्के ठोके। आखिर बार पर चौका लगाया। इस तरह से पांच बॉल में उन्होंने 28 रन बना दिए।

  • 7:22 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra

    चार ओवर में भारत का स्कोर

    चार ओवर का खेल हो चुका है। टीम इंडिया ने एक विकेट के नुकसान पर 43 रन बना लिए हैं। संजू सैमसन के आउट होने के बाद अब ईशान किशन और तिलक वर्मा इस वक्त क्रीज पर हैं। दोनों से बड़ी पारी की उम्मीद है।

  • 7:13 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra

    ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर संजू सैमसन आउट

    भारत को संजू सैमसन के रूप में पहला झटका लग चुका है। संजू सैमसन आउट हो गए हैं। उन्होंने 8 बॉल पर ताबड़तोड़ अंदाज में 22 रन ठोके और चलते बने। उन्होंने आउट होने से पहले दो लगातार छक्के लगाए और चौका लगाने बाद अगली बॉल पर आउट हो गए। भारत का स्कोर 26 रन है।

  • 7:06 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra

    पहले ओवर में भारत के 8 रन

    पहले ओवर में भारतीय टीम ने बिना किसी नुकसान के 8 रन बना लिए हैं। संजू सैमसन ने ओवर की आखिरी बॉल पर छक्का लगा दिया है। पारी का आगाज नामीबिया ने वाइड बॉल से किया है।

  • 7:04 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra

    अभिषेक और संजू क्रीज पर

    अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन पारी का आगाज कर रहे हैं। दोनों विकेटकीपर बल्लेबाज हैं। अभिषेक शर्मा की गैरमौजूदगी में संजू को मौका मिला है। संजू का विश्व कप डेब्यू अब जाकर हुआ है। आज उन पर सभी नजर रहेगी।

  • 6:46 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra

    संजू का पहला विश्व कप का मैच

    संजू सैमसन भारत के लिए पहली बार विश्व कप खेल रहे हैं। इससे पहले उन्हें टी20 और वनडे किसी में भी मौका नहीं मिला था। न्यूजीलैंड के खिलाफ खराब प्रदर्शन के बाद वे टीम से बाहर हो गए थे। आज उनके पास मौका है कि वे अपना जलवा दिखाएंगे। वे क्या करते हैं, कुछ ही देर में पता चल जाएगा।

  • 6:43 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra

    टॉस हारकर क्या बोले सूर्या

    भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस के वक्त कहा कि वे पहले बैटिंग करना चाह रहे थे, टॉस हारकर भी उन्हें ये मौका मिल गया है। इससे वे बहुत खुश हैं। उन्होंने कहा कि जब तक हम टॉस हार रहे हैं और गेम जीत रहे हैं तो क्या दिक्कत है। ओस एक बड़ा फैक्टर होने वाला है, लेकिन जब आप बाहर जाकर टोटल डिफेंड करते हैं, तो इससे आपको कॉन्फिडेंस मिलता है। उन्होंने बताया कि अभिषेक अभी भी ठीक नहीं है, वह एक-दो मैच मिस करेंगे। संजू सैमसन आए है। साथ ही सिराज की जगह बुमराह आए हैं।

  • 6:40 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra

    नामीबिया की प्लेइंग XI

    लोरेन स्टीनकैंप, जान फ्राइलिंक, जान निकोल लॉफ्टी-ईटन, गेरहार्ड इरास्मस (कप्तान), जेजे स्मिट, ज़ेन ग्रीन (विकेट कीपर), रूबेन ट्रम्पेलमैन, मालन क्रूगर, बर्नार्ड शोल्ट्ज़, बेन शिकोंगो, मैक्स हींगो

  • 6:40 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra

    भारत की प्लेइंग XI

    संजू सैमसन, ईशान किशन (विकेट कीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह।

  • 6:38 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra

    भारत की पहले बल्लेबाजी

    भारतीय टीम टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी के लिए उतरेगी। कप्तान सूर्या ने बताया कि टीम की प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव किए गए हैं। अभिषेक शर्मा की जगह संजू सैमसन आए हैं और मोहम्मद सिराज की जगह जसप्रीत बुमराह की वापसी हो गई है। बाकी कोई बदलाव नहीं हुआ है। वॉशिंगटन सुंदर टीम के साथ हैं, लेकिन अभी उन्हें प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली है।

  • 6:27 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra

    टीम इंडिया में दो बदलाव संभव

    इस बीच पूरी भारतीय टीम वक्त अरुण जेटली स्टेडियम के मैदान में आ चुकी है। ऐसा लग रहा है कि टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव हो सकते हैं। अभिषेक शर्मा की जगह संजू सैमसन और अर्शदीप सिंह की जगह वाशिंगटन सुंदर खेलते हुए नजर आ सकते हैं। अब से कुछ ही देर में इसका फैसला हो जाएगा।

  • 6:20 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra

    संजू सैमसन को क्या मिलेगा मौका

    अगर संजू सैमसन को आज के मैच में प्लेइंग इलेवन में चुना जाता है तो यह खुद को साबित करने और टीम इंडिया में अपनी जगह बनाने का उनका आखिरी मौका हो सकता है। लेकिन उनका खेलना और ना खेलना अभिषेक शर्मा की फिटनेस पर निर्भर करेगा।

  • 6:06 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra

    अरुण जेटली स्टेडियम में T20I आंकड़े

    कुल मैच: 15
    पहले बल्लेबाजी करने पर मिली जीत: 5
    पहले गेंदबाजी करने पर मिली जीत: 10
    पहली पारी का औसत स्कोर: 145
    हाईएस्ट स्कोर: 221 (भारत vs बांग्लादेश)
    न्यूनतम स्कोर: 120 (श्रीलंका vs साउथ अफ्रीका)
    सबसे बड़ा सफल रन चेज: 212/3 (साउथ अफ्रीका vs भारत)

  • 5:50 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra

    अरुण जेटली स्टेडियम का दिलचस्प आंकड़ा

    दिलचस्प आंकड़ा यह है कि 15 में से 10 मैच उन टीमों ने जीते हैं जिन्होंने पहले गेंदबाजी की। यानी टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद कर सकती है। इस मैदान पर सर्वोच्च स्कोर 221 रन है, जो भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ बनाया था। वहीं सबसे छोटा स्कोर 120 रन का है, जो श्रीलंका ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ बनाया था। सबसे बड़ा सफल रन चेज 212 है, जो साउथ अफ्रीका ने भारत के खिलाफ हासिल किया था।

  • 5:46 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra

    इटली के लिए ऐतिहासिक दिन

    इटली के लिए यह एक यादगार दिन था। जिसे वे कभी नहीं भूलेंगे। इटली वैसे फुटबॉल टीम के लिए पूरी दुनिया में मशहूर है, लेकिन टीम ने क्रिकेट की दुनिया में भी कमाल कर दिया है। वे अब क्रिकेट में भी छा गए हैं और T20 वर्ल्ड कप में जीत हासिल की है।

  • 5:43 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra

    एक्स्ट्रा फैक्ट : नेपाल बनाम इटली मुकाबला

    इस बीच जब तक भारत और नामीबिया के बीच मुकाबला शुरू हो, तीन बजे वाला मैच खत्म हो गया है। नेपाल और इटली के बीच खेला गया मुकाबला इटली ने अपने नाम कर लिया है। टीम ने नेपाल को पूरे 10 विकेट से हरा दिया। नेपाल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 123 रन बनाए थे। इटली ने केवल 12.4 ओवर में ही बिना किसी नुकसान के 124 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया।

  • 5:38 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra

    कैसी होगी दिल्ली की पिच

    अरुण जेटली स्टेडियम में कुछ दिन पहले ही नामीबिया बनाम नीदरलैंड मैच खेला गया था, जहां 157 रन का लक्ष्य डच टीम ने आसानी से 7 विकेट से, 12 गेंद शेष रहते हासिल कर लिया था। ऐसे में पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार हो सकती है। हालांकि आज का मुकाबला फ्लडलाइट्स में खेला जाएगा, ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि रात में ओस और पिच गेंदबाजों के लिए कितनी मदद साबित होती है।

     

  • 5:19 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra

    बुमराह खेल सकते हैं आज का मैच

    तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की वापसी लगभग तय मानी जा रही है। वह USA के खिलाफ नहीं खेले थे, लेकिन अब प्रैक्टिस सेशन के दौरान पूरी तरह फिट नजर आए। असिस्टेंट कोच रयान टेन डोशेट ने बताया कि बुमराह 10 दिन के ब्रेक के बाद गेंदबाजी कर रहे हैं और बेहतर महसूस कर रहे हैं। उनकी वापसी से मोहम्मद सिराज को बाहर बैठना पड़ सकता है, जिन्होंने पिछले मैच में 29 रन देकर 3 विकेट का अच्छा प्रदर्शन किया था।

  • 4:55 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra

    अभिषेक के खेलने पर सस्पेंस

    खबर तो ये भी है कि अभिषेक शर्मा मुंबई के मैच में बुखार के साथ खेले थे। इसके बाद टीम जब दिल्ली पहुंची तो उनकी हालत और खराब हो गई, जहां उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। तिलक वर्मा ने बुधवार को कहा कि उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है, लेकिन इंडिया मैच के दिन उनकी अवेलेबिलिटी पर फैसला करेगा।

  • 4:23 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra

    टीम इंडिया के स्क्वाड को लेकर ये है अपडेट

    भारतीय टीम के लिए अच्छी खबर ये है कि वॉशिंगटन सुंदर स्क्वॉड में शामिल हो गए हैं। हालांकि टीम में दूसरी हेल्थ प्रॉब्लम हैं। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह बीमारी की वजह से अपना पहला मैच नहीं खेल पाए थे। हालांकि उम्मीद की जा रही है कि आज का मैच वे खेलते हुए नजर आएंगे। मंगलवार को नेट्स पर उन्होंने बॉलिंग की। इसी बीच सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा पेट की प्रॉब्लम से जूझ रहे थे। अब वे अस्पताल से बाहर आ गए हैं।

     

  • 4:07 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra

    भारतीय टीम अपना पहला मैच जीतकर आई है दिल्ली

    भारत और नामीबिया के बीच आज टी20 विश्व कप 2026 का मुकाबला खेला जाएगा। जैसा कि हमने आपको पहले ही बताया कि ये मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम पर खेला जाएगा। ये वही स्टेडियम है, जिसे पहले फिरोजशाह कोटला के नाम से जाना और पहचाना जाता था। स्टेडियम वही है, बस इसका नाम बदल दिया गया है। टीम इंडिया अपने पहले मैच में यूएसए को हराकर आ रही है, उसके पास दो अंक हैं, साथ ही नेट रन रेट भी अच्छा है। वहीं नामीबिया की टीम अपना पहला मैच हार चुकी है। आज के मैच में दोनों टीमें कैसा प्रदर्शन करती हैं, ये देखना दिलचस्प होगा।