A
Hindi News खेल क्रिकेट IND vs NED Score: भारत ने नीदरलैंड्स को 17 रन से हराया, यहां देखें मुकाबले का पूरा स्कोर
Live now

IND vs NED Score: भारत ने नीदरलैंड्स को 17 रन से हराया, यहां देखें मुकाबले का पूरा स्कोर

IND vs NED Score: भारतीय टीम ने नीदरलैंड्स को टी20 विश्व कप 2026 के मुकाबले में 17 रन से हरा दिया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 193 रन बनाए थे, जवाब में पूरे 20 ओवर खेलकर नीदरलैंड्स ने 176 रन बना दिए।

India vs Netherlands T20i match live score- India TV Hindi Image Source : AP भारत बनाम नीदरलैंड्स टी20 इंटरनेशनल मैच लाइव स्कोर

IND vs NED Score: भारतीय टीम ने नीदरलैंड्स को 17 रन से हरा दिया है। इसके साथ ही टीम इंडिया का विजय रथ अभी जारी है। भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट के नुकसान पर 193 रन बनाए थे। इसके बाद नीदरलैंड्स ने पूरे 20 ओवर बल्लेबाज की और 176 रन बनाने में कामयाबी हासिल की। भारत की ओर से वरुण चक्रवर्ती ने तीन विकेट चटकाए, वहीं शिवम दुबे को भी दो विकेट मिले। जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पांड्या को एक एक सफलता मिली।  

तिलक और सूर्या शुरुआत मिलने के बाद हो गए आउट

इससे पहले जब टीम इंडिया टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी तो सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा फिर से बिना खाता खोले शून्य पर आउट हो गए। ईशान किशन भी बड़ी पारी नहीं खेल पाए, वे केवल 18 रन ही बना सके। कप्तान सूर्यकुमार यादव को भी शुरुआत मिली, वे रंग में भी दिख रहे थे, लेकिन 28 बॉल पर 34 रन बनाकर आउट हो गए। तिलक वर्मा भी सस्ते में आउट हुए। वे भी शुरुआत मिलने के बाद आउट हो गए। उन्होंने 31 रन बनाए। रिंकू​ सिंह ने आखिरी में आकर तीन बॉल पर 6 रन बनाए और नाबाद रहे। 

टीम इंडिया का विजय रथ जारी

टीम इंडिया का ये इस साल के विश्व कप का आखिरी लीग मुकाबला था। सभी चार के चार मैच टीम इंडिया ने अपने नाम किए हैं। भारतीय टीम पहले ही सुपर 8 में अपनी सीट पक्की कर चुकी है। इस बीच भारत के आठ अंक हो गए हैं। अब सुपर 8 में भारत मुकाबला साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज से होगा। टीम इंडिया अब अगले राउंड की तैयारी में जुटेगी। टीम का अगला मैच भी यहीं यानी अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में ही होगा।

भारत की पूरी टीम: ईशान किशन (विकेट कीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, संजू सैमसन, मोहम्मद सिराज, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह। 

नीदरलैंड्स की पूरी टीम: माइकल लेविट, मैक्स ओ'डॉड, बास डी लीडे, कॉलिन एकरमैन, स्कॉट एडवर्ड्स (विकेट कीपर/कप्तान), ज़ैक लायन-कैशेट, रोएलोफ़ वैन डेर मर्व, लोगन वैन बीक, आर्यन दत्त, काइल क्लेन, फ्रेड क्लासेन, नोआ क्रोस, साकिब ज़ुल्फ़िकार, पॉल वैन मीकेरेन, टिम वैन डेर गुगटेन।

 

Latest Cricket News

Live updates : India vs Netherlands today match live cricket score updates

  • 10:51 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra

    शिवम दुबे बने मैच के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी

    शिवम दुबे को मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया है। उन्होंने पहले बल्लेबाजी में हाथ दिखाए और फिर गेंदबाजी में भी विकेट लिए। दुबे ने 31 बॉल पर 66 रन बनाए। इसमें चार चौके और छह छक्के शामिल रहे। गेंदबाजी में दुबे ने तीन ओवर में 35 रन देकर दो विकेट अपने नाम किए।

  • 10:48 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra

    भारत ने 17 रन से जीता मैच

    भारतीय टीम ने नीदरलैंड्स को 17 ही रन से हरा सकी है। हालांकि जब भारत ने 193 रन बनाए थे, तभी लगने लगा था कि टीम ये मैच जीत जाएगी, लेकिन नीदरलैंड्स की टीम इतने करीब तक आ जाएगी और मामूली अंतर से हारेगी, ये किसी ने नहीं सोचा होगा। विरोधी टीम ने अच्छी बल्लेबाजी की, उनकी भी तारीफ की जानी चाहिए।

  • 10:36 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra

    दुबे को मिला विकेट

    नीदरलैंड्स के 7 विकेट गिर गए हैं। इस वक्त आखिरी ओवर फेंका जा रहा है, जिसे शिवम दुबे कर रहे हैं, उन्होंने अब तक दो विकेट ले लिए हैं।

  • 10:19 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra

    जसप्रीत बुमराह को मिली पहली सफलता

    जसप्रीत बुमराह को पहले स्पेल में कोई विकेट नहीं मिला था, लेकिन दूसरे स्पेल के पहले ही ओवर में उन्होंने विकेट ले लिया है। नीदरलैंड्स के अब 6 विकेट गिर गए हैं। टीम का स्कोर 125 रन तक पहुंच गया है।

  • 10:10 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra

    शिवम दुबे को मिला पहला विकेट

    नीदरलैंड्स की आधी टीम आउट हो गई है। शिवम दुबे ने भी पहला विकेट ले लिया है। उन्होंने बॉस डी लीडे को आउट कर दिया है। उन्होंने 23 बॉल पर 33 रन बनाए। नीदरलैंड्स का स्कोर 112 रन बना लिए हैं। अब तक 14 ओवर का खेल हो चुका है।

  • 10:02 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra

    वरुण चक्रवर्ती ने दो बॉल पर ले लिए दो विकेट

    वरुण चक्रवर्ती ने बैक टू बैक दो बॉल पर दो विकेट लेकर नीदरलैंड्स को मैच में काफी पीछे कर दिया है। टीम के चार विकेट गिरे हैं, इसमें से तीन वरुण के नाम हैं। एक विकेट हार्दिक पांड्या ने लिया है। अभी 13वां ओवर चल रहा है। टीम के 100 रन भी नहीं हुए हैं।

  • 10:00 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra

    वरुण चक्रवर्ती का दूसरा विकेट

    वरुण चक्रवर्ती ने एक और विकेट ले लिया है। अब तक नीदरलैंड्स के तीन विकेट गिर गए हैं। इसमें दो वरुण के हैं। अब कॉलिन एकरमैन को उन्होंने पवेलियन भेजा।

  • 9:51 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra

    10 ओवर में नीदरलैंड्स का स्कोर

    10 ओवर के बाद नीदरलैंड्स ने 72 रन बना लिए हैं। अब तक टीम के 2 विकेट गिरे हैं। हालांकि नीदरलैंड्स की टीम जीत से काफी दूर है। अब केवल 10 ही ओवर का खेल बचा है। इसमें टीम को 121 रन और बनाने हैं, जो करीब करीब नामुमकिन टाइप का है।

  • 9:41 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra

    हार्दिक पांड्या को पहले ही ओवर में मिला विकेट

    हार्दिक पांड्या को कप्तान देरी से गेंदबाजी के लिए लेकर आए, लेकिन जैसे ही हार्दिक आए,  उन्होंने अपने पहले ओवर की पांचवीं बॉल पर सफलता दिला दी। माइकल लेविट 23 बॉल पर 24 रन बनाकर आउट हो गए हैं। नीदरलैंड्स का स्कोर 50 रन से ज्यादा हो गया है।

  • 9:29 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra

    वरुण चक्रवर्ती को पहली सफलता

    भारत को पहला विकेट मिल गया है। वरुण चक्रवर्ती ने पहला विकेट ले लिया। मैक्स ओ'डॉड 18 बॉल पर 20 रन बनाकर आउट हो गए हैं। उन्होंने दो चौके और एक छक्का लगाया। टी का स्कोर 35 रन है।

  • 9:11 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra

    नीदरलैंड्स की बल्लेबाजी शुरू

    नीदरलैंड्स की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है। सलामी बल्लेबाज मैक्स ओ'डॉड और माइकल लेविट इस वक्त मैदान पर हैं। अब तक दो ओवर का खेल हो चुका है। इसमें टीम ने केवल 11 रन बनाए हैं।

  • 9:01 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra

    नीदरलैंड्स के सामने 194 रनों का लक्ष्य

    नीदरलैंड्स के सामने टीम इंडिया ने 193 रन बनाए हैं। इस दौरान कुल छह विकेट गिरे। अब नीदरलैंड्स की टीम बल्लेबाजी के लिए आ चुके हैं। देखना होगा कि टीम कहां तक पहुंच पाती है।

  • 8:48 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra

    शानदार पारी खेलकर शिवम आउट

    शिवम दुबे आउट हो गए हैं। उन्होंने शानदार अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने 31 बॉल पर धमाकेदार 66 रन बनाए। इस दौरान चार चौके और छह छक्के उनके बल्ले से आए। ये शिवम दुबे का टी20 इंटरनेशनल में सबसे बड़ा स्कोर भी है।

  • 8:31 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra

    भारत के 150 रन पूरे, शिवम दुबे का अर्धशतक

    भारत का स्कोर 150 रन के पार हो गया है। अभी 17 ओवर का खेल खत्म हो चुके हैं। भारत ने अपने चार विकेट खो दिए हैं। इस बीच शिवम दुबे का अर्धशतक भी पूरा कर लिया है। उन्होंने 25 बॉल पर 50 रन बनाए। उनका साथ हार्दिक पांड्या दे रहे हैं।

  • 8:20 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey

    भारतीय टीम ने 15 ओवर्स में बनाए 118 रन

    भारतीय टीम ने नीदरलैंड्स के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ग्रुप स्टेज के मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर्स का खेल खत्म होने पर 4 विकेट के नुकसान पर 118 रन बना लिए हैं। हार्दिक पांड्या 5 रन और शिवम दुबे 26 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।

  • 8:12 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey

    सूर्यकुमार यादव 34 रन बनाकर हुए आउट

    नीदरलैंड्स के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मुकाबले में टॉस जीतने के बाद टीम इंडिया पहले बल्लेबाजी कर रही है, जिसमें उन्होंने 14वें ओवर की तीसरी गेंद पर 110 के स्कोर पर अपना चौथा विकेट कप्तान सूर्यकुमार यादव के रूप में गंवा दिया है, जिसमें वह 34 के निजी स्कोर पर काइल क्लेन का शिकार बने।

  • 8:03 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra

    12 ओवर बाद भारत का स्कोर

    अब तक 12 ओवर का खेल हो चुका है, लेकिन टीम इंडिया का स्कोर 100 रन तक नहीं पहुंच पाया है। टीम इंडिया के तीन विकेट गिरे हैं। इस वक्त स्कोर .. रन है। तिलक वर्मा के आउट होने के बाद कप्तान सूर्या का साथ देने के लिए शिवम दुबे आए हैं। इन्हें एक अच्छी साझेदारी की जरूरत है। अब टीम इंडिया बहुत बड़ा स्कोर बनाती हुई तो नजर नहीं आ रही है। 

  • 7:48 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra

    तिलक वर्मा फिर से सस्ते में आउट

    भारतीय टीम का तीसरा विकेट भी गिर गया है। नंबर तीन पर आने वाले बल्लेबाज तिलक वर्मा आउट हो गए हैं। उन्होंने 27 बॉल पर केवल 31 रन बनाए। इसमें तीन चौके और एक छक्का शामिल रहा। वे वापसी के बाद से लेकर अब तक बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे हैं।

  • 7:31 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra

    पावरप्ले में भारत का स्कोर

    छह ओवर का खेल खत्म हो गया है। भारत ने पावरप्ले में दो विकेट के नुकसान पर 51 रन बना लिए हैं। आउट होने वाले बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और ईशान किशन हैं। इस वक्त तिलक वर्मा और कप्तान सूर्यकुमार यादव क्रीज पर जमे हुए हैं।

  • 7:24 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra

    ईशान किशन भी लौटे पवेलियन

    ईशान किशन भी आउट हो गए हैं। भारत का दूसरा विकेट गिरा है। ईशान ने सात बॉल पर 18 रन की छोटी सी पारी खेली। इस दौरान उन्होंने एक छक्का और दो चौके लगाए। भारत का स्कोर 35 के पार है।

  • 7:15 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra

    तीन ओवर बाद भारत का स्कोर

    तीन ओवर का खेल हो गया है। भारत ने एक विकेट के नुकसान पर 23 रन बना लिए हैं। अभिषेक शर्मा के रूप में भारत पहला विकेट गवां चुका है। इस वक्त ईशान किशन और तिलक वर्मा क्रीज पर हैं।

  • 7:04 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra

    भारत का पहला विकेट गिरा

    अभिषेक शर्मा के रूप में भारत का पहला विकेट गिर गया है। पहले ही ओवर में अभिषेक आउट हो गए हैं। उन्होंने केवल तीन बॉल का सामना किया और कोई रन नहीं बना सके।

  • 7:01 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra

    ईशान और अभिषेक ने किया पारी का आगाज

    भारत की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है। टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और ईशान किशन क्रीज पर आ चुके हैं। कोशिश होगी कि दोनों के बीच बड़ी साझेदारी हो।

  • 6:52 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra

    टीम इंडिया करना चाहेगी 200 से ज्यादा का स्कोर

    टीम इंडिया ने इस साल के टी20 विश्व कप में जो तीन मैच खेले हैं, केवल एक ही बार 200 से अधिक स्कोर हुआ है। अब आज फिर कोशिश होगी कि 200 से ज्यादा रन बनाए जाएं। भारत ने नामीबिया के खिलाफ 209 रन बनाने में कामयाबी हासिल की थी।

  • 6:49 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra

    अक्षर पटेल और कुलदीप यादव को आराम

    टीम की प्लेइंग इलेवन को लेकर कप्तान सूर्या ने कहा कि टीम में आज दो बदलाव किए गए हैं। कुलदीप यादव की जगह अर्शदीप सिंह आए हैं। अक्षर पटेल आराम कर रहे हैं और वाशिंगटन सुंदर को मौका दिया गया है।

  • 6:43 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra

    टॉस के वक्त क्या बोले कप्तान सूर्या

    टॉस के वक्त भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा कि वे पहले बल्लेबाजी करना चाहेंगे।उनका कहना है कि पिच अच्छी लग रही है। सूर्या ने बताया कि टीम ने मंगलवार रात यहां प्रैक्टिस की थी। थोड़ी ओस थी तो उम्मीद है कि हम रन बनाएंगे और उसे डिफेंड करने की कोशिश करेंगे, क्योंकि हम 2 या 3 दिन बाद इसी तरह की पिच पर गेम खेलने जा रहे हैं।

  • 6:40 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra

    भारत की प्लेइंग XI

    ईशान किशन (विकेट कीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह।

  • 6:40 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra

    नीदरलैंड्स की प्लेइंग XI

    माइकल लेविट, मैक्स ओ'डॉड, बास डी लीडे, कॉलिन एकरमैन, स्कॉट एडवर्ड्स (विकेट कीपर/कप्तान), ज़ैक लायन-कैशेट, नोआ क्रोस, रोएलोफ़ वैन डेर मर्व, लोगन वैन बीक, आर्यन दत्त, काइल क्लेन।

  • 6:38 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra

    टॉस जीतकर भारत की पहले बै​टिंग

    अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने स्कॉटलैंड के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। कुलदीप यादव और अक्षर पटेल आज नहीं खेल रहे हैं, उनकी जगह वॉशिंगटन सुंदर और अर्शदीप सिंह आए हैं।

  • 6:16 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra

    लगातार चौथी जीत दर्ज करना चाहेगी टीम इंडिया

    भारतीय टीम टी20 विश्व कप 2026 में अब तक अपने तीन मैच जीत चुकी है। अब उसकी नजर लगातार चौथी जीत पर है। पहले भारत ने यूएसए को हराया, उसके बाद नामीबिया को मात दी। कोलंबो जाकर पाकिस्तान को भी 61 रन से धूल चटाई और अब चौथे मैच की बारी है। उम्मीद है कि भारत की जीत का सिलसिला यूं ही जारी रहेगा।

  • 6:02 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra

    अभिषेक शर्मा पर रहेगी नजर

    भारतीय टीम सुपर आठ में पहुंच चुकी है, लेकिन अभी तक भाारत के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा उस रंग में नजर नहीं आए हैं, जिसके लिए वे जाने और पहचाने जाते हैं। आज उन पर नजर रहेगी कि क्या वे एक बड़ी और विस्फोटक पारी खेल पाते हैं या नहीं। 

  • 5:43 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra

    सितांशु कोटक ने मीडिया से क्या कहा था

    टीम इंडिया के बैटिंग कोच सितांशु कोटक ने ईशान किशन की बैटिंग को लेकर भी सवाल पूछा गया तो कोटक ने उनकी जमकर तारीफ की। कोटक ने कहा कि ईशान अपने शुरुआती दिनों से ही आत्मविश्वास से भरपूर है। इससे टी20 क्रिकेट में मदद मिलती है। ईशान ने इस वर्ल्ड कप में अभी तक जबरदस्त प्रदर्शन किया है। वर्ल्ड कप शुरू होने के बाद से हमने देखा है कि कोई भी टीम किसी भी टीम को हरा सकती है और यही वजह है कि हर मैच अहम है। कोटक के इस बयान से साफ हो गया कि नीदरलैंड्स के खिलाफ मैच के लिए टीम इंडिया अपने प्लेइंग XI से ज्यादा छेड़छाड़ नहीं करेगी।

     

  • 5:34 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra

    आज भी जुटेगी फैंस की जबरदस्त भीड़

    भारत बनाम नीदरलैंड्स मुकाबला भले ही उतना अहम न हो, लेकिन दर्शकों की भारी भीड़ टीम इंडिया का हौसला बढ़ाने जरूर पहुंचेगी। सुपर 8 मुकाबले रविवार से शुरू हो रहे हैं, ऐसे में भारत ग्रुप स्टेज का अंत जीत के साथ करना चाहेगा। यहां लक्ष्य का पीछा करना आसान नहीं रहा है, इसलिए जो टीम पहले बल्लेबाजी करेगी, उसे 200 या उससे ज्यादा रन बनाना बेहद जरूरी होगा।

     

  • 5:33 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra

    कैसी है अहमदाबाद की पिच

    अहमदाबाद की पिच अब तक बल्लेबाजों के लिए बेहद मददगार साबित हुई है। T20 वर्ल्ड कप 2026 में यहां खेले गए तीन मुकाबलों में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमों ने 213, 187 और 175 रन बनाए हैं। साफ है कि पिच सपाट है और गेंद बल्ले पर अच्छी तरह आ रही है। अगर भारत पहले बल्लेबाजी करता है तो एक और 200+ स्कोर देखने को मिल सकता है। यही मैदान इस वर्ल्ड कप के सबसे रोमांचक मुकाबले का भी गवाह बना, जब साउथ अफ्रीका और अफगानिस्तान के बीच पहला डबल सुपर ओवर मुकाबला खेला गया।

     

  • 5:30 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra

    क्या बैंच पर बैठे प्लेयर्स को मिलेगा मौका

    भारतीय टीम का सुपर 8 में क्वालिफिकेशन पहले ही पक्का हो चुका है। इसलिए ये एक खानापूर्ति वाला मुकाबला है। ऐसे में भारत के पास बेंच पर बैठे अपने खिलाड़ियों को मौका देने का ऑप्शन है। यह भारत के लिए कुछ ऐसे खिलाड़ियों को आराम देने का भी मौका है, जिन्हें वे अगले राउंड से हर मैच खेलना है। हालांकि चार दिन बाद इसी जगह पर साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाले मुकाबले को देखते हुए टीम इंडिया की कोशिश होगी कि अपने मुख्य खिलाड़ियों को हालात से ज्यादा से ज्यादा रूबरू कराया जाए।

     

  • 5:19 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra

    नीदरलैंड्स की संभावित XI

    माइकल लेविट, मैक्स ओ'डॉड, बास डी लीडे, कॉलिन एकरमैन, स्कॉट एडवर्ड्स, ज़ैक लायन-कैशेट, रोएलोफ वैन डेर मर्व, लोगन वैन बीक, आर्यन दत्त, पॉल वैन मीकेरेन, फ्रेड क्लासेन।

  • 5:19 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra

    भारत की संभावित प्लेइंग XI

    अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, रिंकू सिंह, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती।