IND vs NZ 4th T20I LIVE SCORE: तिलक-प्रिंस कर रहे हैं बल्लेबाजी, टीम इंडिया को जीत के लिए चाहिए अभी 116 रन
इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है। भारत इस सीरीज को पहले ही अपने नाम कर चुका है। चौथे टी20 में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला आज ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेला जा रहा है। इस मैच में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीता और उन्होंने पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। न्यूजीलैंड की टीम ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के सामने 260 रन का टारगेट रखा है। कीवी टीम ने इस मैच में पूरे 20 ओवर बल्लेबाजी की और उन्होंने 7 विकेट के नुकसान पर 259 रन बनाए हैं। न्यूजीलैंड की तरफ से इस मैच में ग्लेन फिलिप्स ने शानदार शतक लगाया।
टीम इंडिया शुरुआती तीन मैच जीतकर इस सीरीज को पहले ही अपने नाम कर चुकी है, इसलिए अब न्यूजीलैंड की टीम अपनी इज्जत बचाने के मैदान पर उतरी है। भारत ने शुरुआती तीनों मैच टारगेट का पीछा करते हुए जीते हैं। इस मैच के लिए भारतीय टीम ने प्लेइंग XI में दो बदलाव किए हैं। भुवनेश्वर कुमार और वैभव सूर्यवंशी इस मैच में नहीं खेल रहे हैं। उनकी जगह मयंक यादव और ईशान किशन को मौका मिला है।
न्यूजीलैंड की तरफ से ग्लेन फिलिप्स ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 49 गेंदों पर 107 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली, जिसमें 6 चौके और 10 छक्के शामिल रहे। उनके अलावा माइकल ब्रेसवेल ने भी तूफानी अंदाज में खेलते हुए मात्र 25 गेंदों पर 65 रन बनाए, इस दौरान उन्होंने 4 चौके और 6 छक्के लगाए। पारी के अंत में नाथन स्मिथ ने नाबाद 6 रन और एडम मिल्ने ने नाबाद 1 रन बनाया। इससे पहले फिन एलेन, टिम सीफर्ट और मार्क चैपमैन जैसे बल्लेबाज जल्दी आउट हो गए थे, लेकिन फिलिप्स और ब्रेसवेल की आक्रामक पारियों के दम पर न्यूजीलैंड ने भारत के सामने एक बहुत बड़ा लक्ष्य रखा है। भारत की तरफ से मयंक यादव ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए।
तीसरे टी20 मैच में भारत ने न्यूजीलैंड को छह विकेट से हराकर सीरीज में अजेय बढ़त बनाई थी। भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड से मिले 199 रनों के लक्ष्य को सिर्फ 13.2 ओवर में ही आसानी से हासिल कर लिया। इस शानदार जीत में अभिषेक शर्मा ने सिर्फ 38 गेंदों पर 113 रनों की बेहद तूफानी शतकीय पारी खेली और उनका साथ देते हुए युवा वैभव सूर्यवंशी ने भी मात्र 19 गेंदों में 45 रनों की धमाकेदार पारी खेली। इससे पहले, टीम इंडिया ने दूसरे टी20 मैच में न्यूजीलैंड को चार विकेट से हराया था और पहले टी20 मुकाबले में भी रिकॉर्ड 226 रनों के बड़े लक्ष्य को सफलतापूर्वक हासिल करके चार विकेट से शानदार जीत दर्ज की थी।
भारत बनाम न्यूजीलैंड, चौथे टी20 मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग XI
न्यूजीलैंड (प्लेइंग XI): फिन एलन, टिम सीफर्ट (विकेट कीपर), डेरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, बेवन जैकब्स, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सेंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, एडम मिल्ने, जैकब डफी, मैथ्यू फिशर
भारत (प्लेइंग XI): अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेट कीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, मयंक यादव, प्रिंस यादव
Live updates : IND vs NZ 4th T20I LIVE SCORE
-
October 30, 2026 4:07 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
16 ओवर्स में भारतीय टीम ने बनाए 144 रन
भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे टी20 मैच में 260 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए 16 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद 8 विकेट के नुकसान पर 144 रन बना लिए हैं, जिसमें तिलक वर्मा 22 और प्रिंस यादव 6 रन बनाकर खेल रहे हैं।
-
October 30, 2026 3:58 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
भारतीय टीम ने 14 ओवर्स में बनाए 130 रन
भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज के चौथे मुकाबले में जो ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेला जा रहा है उसमें 260 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए 14 ओवर्स में 8 विकेट के नुकसान पर 130 रन बना लिए हैं। तिलक वर्मा 9 और प्रिंस यादव 5 रन बनाकर खेल रहे हैं।
-
October 30, 2026 3:47 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
अर्शदीप सिंह बिना खाता खोले लौटे पवेलियन
न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे टी20 मैच में भारतीय टीम को 260 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए 8वां झटका 12वें ओवर की तीसरी गेंद पर 121 के स्कोर पर अर्शदीप सिंह के रूप में लगा है जो बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए।
-
October 30, 2026 3:46 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
नमन धीर 28 रन बनाकर लौटे पवेलियन
भारतीय टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे टी20 मैच में 260 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए 12वें ओवर की दूसरी गेंद पर 7वां झटका 121 के स्कोर पर नमन धीर के रूप में लगा है जो 13 गेंदों में 28 रन बनाकर अपना विकेट गंवा बैठे।
-
October 30, 2026 3:37 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
भारतीय टीम ने 10 ओवर्स में बनाए 107 रन
न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय टीम ने ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेले जा रहे टी20 सीरीज के चौथे मुकाबले में 260 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए 10 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद 6 विकेट के नुकसान पर 107 रन बना लिए हैं, जिसमें तिलक वर्मा 3 और नमन धीर 18 रन बनाकर खेल रहे हैं।
-
October 30, 2026 3:30 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
अक्षर पटेल 7 रन बनाकर हुए आउट
न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय टीम को 260 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए 9वें ओवर की चौथी गेंद पर छठा झटका अक्षर पटेल के रूप में 89 के स्कोर पर लगा है, जो 7 रन बनाकर मिचेल सैंटनर की गेंद पर अपना विकेट गंवा बैठे।
-
October 30, 2026 3:27 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
नीतीश रेड्डी 21 रन बनाकर लौटे पवेलियन
भारतीय टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेले जा रहे टी20 सीरीज के चौथे टी20 मैच में 260 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए 9वें ओवर की पहली गेंद पर 5वां झटका नीतीश कुमार रेड्डी के रूप में 86 के स्कोर पर लगा है, जो 21 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।
-
October 30, 2026 3:25 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
भारतीय टीम ने 8 ओवर्स में बनाए 86 रन
न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे टी20 मैच में 260 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए भारतीय टीम ने 8 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद चार विकेट के नुकसान पर 86 रन बना लिए हैं, जिसमें नीतीश कुमार रेड्डी 21 और अक्षर पटेल 7 रन बनाकर खेल रहे हैं।
-
October 30, 2026 3:12 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
श्रेयस अय्यर 22 रन बनाकर हुए आउट
न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे टी20 मैच में भारतीय टीम 260 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए छठे ओवर की तीसरी गेंद पर अपना चौथा विकेट 56 के स्कोर पर कप्तान श्रेयस अय्यर के रूप में गंवा दिया है, जो 22 रनों की पारी खेलने के बाद पवेलियन लौट गए। अब बल्लेबाजी करने नीतीश कुमार रेड्डी उतरे हैं।
-
October 30, 2026 3:07 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
अभिषेक शर्मा 27 रन बनाकर हुए आउट
न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे टी20 मैच में 260 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए भारतीय टीम ने अपना तीसरा विकेट 5वें ओवर की तीसरी गेंद पर 50 के स्कोर पर अभिषेक शर्मा के रूप में गंवा दिया है, जो 27 रनों की पारी खेलने के बाद पवेलियन लौट गए।
-
October 30, 2026 3:03 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
भारतीय टीम ने 4 ओवर्स में बनाए 39 रन
भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ ऑकलैंड के मैदान पर खेले जा रहे टी20 सीरीज के चौथे मुकाबले में 260 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए 4 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद 39 रन बना लिए हैं, जिसमें अभिषेक शर्मा 17 और कप्तान अय्यर भी 17 रन बनाकर खेल रहे हैं।
-
October 30, 2026 2:53 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
भारतीय टीम ने 2 ओवर्स में बनाए 18 रन
न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे टी20 मैच में 260 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए भारतीय टीम ने 2 ओवर्स में दो विकेट के नुकसान पर 18 रन बना लिए हैं, जिसमें अभिषेक शर्मा 8 और कप्तान श्रेयस अय्यर 5 रन बनाकर खेल रहे हैं।
-
October 30, 2026 2:46 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
ईशान किशन भी लौटे पवेलियन
ईशान किशन इस मैच में बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए हैं। टीम इंडिया का स्कोर इस वक्त 2 विकेट के नुकसान पर 4 रन है।
-
October 30, 2026 2:43 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
संजू सैमसन 4 रन बनाकर आउट
संजू सैमसन के रूप में इस मैच में टीम इंडिया को पहला झटका लगा है। वह 2 गेंदों में 4 रन बनाकर आउट हुए। जैकब डफी ने उनका विकेट लिया है।
-
October 30, 2026 2:42 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
अभिषेक और संजू कर रहे हैं ओपनिंग
अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन इस मैच में ओपनिंग कर रहे हैं और कीवी टीम की तरफ से पहला ओवर जैकब डफी डाल रहे हैं।
-
October 30, 2026 2:27 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
न्यूजीलैंड ने भारत के सामने रखा बड़ा टारगेट
न्यूजीलैंड की पारी इस मैच में समाप्त हो चुकी है। उन्होंने 20 ओवर बैटिंग करने के बाद 7 विकेट के नुकसान पर 259 रन बनाए हैं और भारत के सामने जीत के लिए 260 रन का टारगेट रखा है।
-
October 30, 2026 2:20 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
अर्शदीप सिंह को मिला मैच का पहला विकेट
अर्शदीप सिंह ने इस मैच में न्यूजीलैंड को छठा झटका दिया है। उन्होंने मिचेल सैंटनर का विकेट लिया, जो 5 रन बनाकर आउट हुए। 19 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 6 विकेट के नुकसान पर 246 रन है।
-
October 30, 2026 2:17 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
ग्लेन फिलिप्स ने पूरा किया शतक
ग्लेन फिलिप्स ने इस मैच में शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतक पूरा किया। उन्होंने अपनी ये सेंचुरी सिर्फ 46 गेंदों में पूरी की। यह भारत के खिलाफ दूसरा सबसे तेज T20I शतक है।
-
October 30, 2026 2:09 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
ब्रेसवेल 65 रनों की तूफानी पारी खेलकर हुए आउट
माइकल ब्रेसवेल न्यूजीलैंड के खिलाफ 25 गेंदों में 65 रन बनाकर आउट हुए। उनका विकेट प्रिंस यादव ने लिया। टीम इंडिया का स्कोर 17.2 ओवर के बाद 5 विकेट के नुकसान पर 225 रन है।
-
October 30, 2026 2:05 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
फिलिप्स और ब्रेसवेल की तूफानी बल्लेबाजी
ग्लेन फिलिप्स और माइकल ब्रेसवेल इस मैच में जबरदस्त बल्लेबाजी कर रहे हैं। 17 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 226 रन है।
-
October 30, 2026 2:00 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
न्यूजीलैंड के 200 रन हुए पूरे
16वें ओवर में न्यूजीलैंड ने 200 रन पूरे किए। ग्लेन फिलिप्स ने इस मैच में तूफानी बल्लेबाजी की है। वह 42 गेंदों में 90 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। ब्रेसवेल 18 गेंदों में 45 रन बनाकर साथ दे रहे हैं।
-
October 30, 2026 1:48 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
14 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर
14 ओवर का खेल खत्म होने तक न्यूजीलैंड ने 4 विकेट के नुकसान पर 167 रन बना लिए हैं। ग्लेन फिलिप्स 58 और माइकल ब्रेसवेल 13 गेंदों में 40 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
-
October 30, 2026 1:39 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
ग्लेन फिलिप्स का अर्धशतक हुआ पूरा
ग्लेन फिलिप्स ने इस मैच में शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने सिर्फ 31 गेंदों में ये कारनामा किया है। कीवी टीम का स्कोर इस वक्त 4 विकेट के नुकसान पर 137 रन है।
-
October 30, 2026 1:32 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
न्यूजीलैंड को लगा चौथा झटका
न्यूजीलैंड को इस मैच में चौथा झटका बेवन जैकब्स के रूप में लगा है। वह 7 गेंदों में 7 रन बनाकर आउट हुए। कीवी टीम का स्कोर इस वक्त 4 विकेट के नुकसान पर 113 रन है।
-
October 30, 2026 1:26 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
10 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर
10 ओवर का खेल खत्म होने तक न्यूजीलैंड की टीम ने 3 विकेट के नुकसान पर 109 रन बना लिए हैं। अब यहां से अगले 10 ओवर में कीवी टीम कितना स्कोर बना पाती है ये देखना दिलचस्प होगा।
-
October 30, 2026 1:18 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
अक्षर पटेल ने फिन एलन को किया आउट
कीवी टीम को इस मैच में तीसरा झटका फिन एलन के रूप में लगा है। वह 17 गेंदों में 31 रन बनाकर अक्षर पटेल का शिकार बने। 8 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 83 रन है।
-
October 30, 2026 1:06 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
पावरप्ले के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर
पावरप्ले खत्म होने के बाद न्यूजीलैंड की टीम ने दो विकेट के नुकसान पर 67 रन बना लिए हैं। ग्लेन फिलिप्स 26 और फिन एलन 12 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
-
October 30, 2026 12:52 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
डेरिल मिचेल तेज पारी खेलकर आउट
न्यूजीलैंड को इस मैच में दूसरा झटका डेरिल मिचेल के रूप में लगा है, जो 9 गेंदों में 24 रनों की तेज पारी खेलकर आउट हुए। उनका विकेट भी मयंक यादव ने लिया। 3 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 34 रन है।
-
October 30, 2026 12:40 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
न्यूजीलैंड को लगा पहला झटका
न्यूजीलैंड को इस मैच में पहला झटका पहले ही ओवर में लगा है। मयंक यादव ने टिम सीफर्ट को पवेलियन भेज दिया है। वह 5 गेंदों में 3 रन बनाकर आउट हुए। एक ओवर के बाद कीवी टीम का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 6 रन है।
-
October 30, 2026 12:32 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी शुरू
न्यूजीलैंड की तरफ से टिम सीफर्ट और फिन एलन ओपनिंग कर रहे हैं। वहीं भारत की तरफ से पहला ओवर मयंक यादव फेंक रहे हैं।
-
October 30, 2026 12:16 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
दो मैच खेलकर वैभव हुए बाहर
ईशान किशन के चोटिल होने के बाद वैभव सूर्यवंशी को दूसरे और तीसरे टी20 मैच में खेलने का मौका मिला था। लेकिन अब ईशान फिट होकर टीम में वापस आ गए हैं और वैभव को टीम से बाहर कर दिया गया है।
-
October 30, 2026 12:10 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
न्यूजीलैंड की प्लेइंग XI
न्यूजीलैंड: फिन एलन, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, बेवन जैकब्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, एडम मिल्ने, जैकब डफी, मैथ्यू फिशर
-
October 30, 2026 12:10 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
टीम इंडिया की प्लेइंग XI
भारत: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, मयंक यादव, प्रिंस यादव
-
October 30, 2026 12:03 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
टॉस अपडेट
भारत ने चौथे टी20 मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। कीवी टीम इस मैच में पहले बल्लेबाजी कर रही है।
-
October 30, 2026 11:51 AM (IST) Posted by Hitesh Jha
क्या टीम इंडिया की प्लेइंग XI में होगा बदलाव?
सीरीज में पहले ही 3-0 की अजेय बढ़त हासिल कर चुकी भारतीय टीम के पास अब बेंच स्ट्रेंथ को आजमाने का शानदार मौका है। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या टीम मैनेजमेंट कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती दोनों को एक साथ मौका देगी। इस मुकाबले में भी सभी की नजरें वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा पर रहने वाली है। -
October 30, 2026 11:46 AM (IST) Posted by Hitesh Jha
सीरीज में टीम इंडिया का प्रदर्शन रहा है शानदार
भारतीय टीम इस सीरीज में अभी तक तीनों मुकाबले जीतने में कामयाब रही है। अब टीम इंडिया की नजर लगातार चौथी जीत पर है।
-
October 30, 2026 11:43 AM (IST) Posted by Hitesh Jha
चौथे टी20 के लिए न्यूजीलैंड का स्क्वॉड
टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, डेरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, बेवोन जैकब्स, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सेंटनर (कप्तान), काइल जैमीसन, एडम मिल्ने, जैकब डफी, मैथ्यू फिशर, नाथन स्मिथ, ब्लेयर टिकनर, जोश क्लार्कसन, डेवोन कॉनवे
-
October 30, 2026 11:30 AM (IST) Posted by Hitesh Jha
चौथे टी20 के लिए टीम इंडिया का स्क्वॉड
वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, ईशान किशन, कुलदीप यादव, शिवम दुबे, वरुण चक्रवर्ती, कुमार कुशाग्र, मयंक यादव