IND vs NZ Final: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराया, फिर से बने विश्व चैंपियन, यहां देखें लाइव स्कोर
IND vs NZ Final: भारतीय क्रिकेट टीम ने टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से हरा दिया है। भारत ने एक और दफा इस खिताब पर कब्जा किया है। इसके साथ ही टीम ने कई रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिए हैं।

IND vs NZ Final: न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर भारतीय टीम एक बार फिर से टी20 की विश्व चैंपियन बन गई है। टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट पर 255 रन बनाए थे। न्यूजीलैंड की टीम 19 ओवर में केवल 159 रन ही बना सकी। इस तरह ने लगातार दूसरी बार इस खिताब पर कब्जा किया है।
गेंदबाजी में भी किया कमाल
भारतीय टीम ने जहां पहले बल्लेबाजी में कमाल किया, वहीं इसके बाद गेंदबाजी में भी कमाल किया। जसप्रीत बुमराह एक बार फिर हीरो साबित हुए। उन्होंने चार ओवर में 15 रन देकर चार विकेट हासिल किए। अक्षर ने तीन ओवर में 27 रन देकर तीन विकेट अपने नाम किए। वरुण चक्रवर्ती और अभिषेक शर्मा के अलावा हार्दिक पांड्या ने भी एक एक विकेट लिया।
संजू ने फिर की धमाकेदार बल्लेबाजी, अभिषेक और ईशान ने भी अर्धशतक लगाए
इससे पहले टीम इंडिया के लिए एक बार फिर संजू सैमसन ने धमाकेदार बल्लेबाजी की। इस बार उन्हें अभिषेक शर्मा और फिर ईशान किशन का भी साथ मिला। संजू सैमसन ने केवल 46 बॉल पर 89 रनों की पारी खेली। इसमें पांच चौके और आठ छक्के उन्होंने लगाए। अभिषेक शर्मा ने भी अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। उन्होंने 21 बॉल पर 52 रन बनाए। उनके बल्ले से छह चौके और तीन छक्के आए। ईशान किशन ने भी 25 बॉल पर 54 रनों की अच्छी पारी खेली। ईशान ने चार चौके और चार छक्के लगाए।
सूर्या फ्लॉप, हार्दिक और तिलक वर्मा से भी नहीं बने ज्यादा रन
एक वक्त टीम इंडिया 270 के स्कोर के पार जाती हुई नजर आ रही थी, लेकिन कप्तान सूर्यकुमार यादव बिना खाता खोले आउट हो गए। वहीं हार्दिक पांड्या की भी एक धीमी पारी आई। हार्दिक ने 13 बॉल पर 18 रन बनाए। तिलक वर्मा छह बॉल पर 8 रन बनाकर नाबाद लौटे।
शिवम दुबे फिर किया धमाका
जब लग रहा था कि टीम इंडिया शायद 250 से ज्यादा रन बना पाए, तभी शिवम दुबे ने मोर्चा संभाला। आखिरी दो ओवर में उन्होंने धमाकेदार बल्लेबाजी की। उन्होंने केवल 8 बॉल पर 26 रन ठोक दिए। इसमें तीन चौके और दो छक्के शाामिल रहे। आखिरी ओवर में भारत ने कुल 24 रन बनाए।
न्यूजीलैंड की टीम: टिम सीफर्ट (विकेट कीपर), फिन ऐलन, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल, जेम्स नीशम, मिचेल सेंटनर (कप्तान), कोल मैककॉन्ची, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन, डेवोन कॉनवे, काइल जैमीसन, ईश सोढ़ी, जैकब डफी
भारत की टीम: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेट कीपर), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव।
Live updates : India vs New Zealand T20 World Cup Final
-
March 08, 2026 11:20 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
संजू सैमसन प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट
संजू सैमसन प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बन गए हैं। संजू सैमसन ने आखिरी के तीन मैचों में कमाल का खेल दिखाया है। मैच के बाद संजू ने कहा कि यह एक सपने जैसा लग रहा है। बहुत खुश और शुक्रगुजार हैं, बोले कि उनके पास शब्द नहीं हैं।
-
March 08, 2026 11:07 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
जसप्रीत बुमराह प्लेयर ऑफ द मैच रहे
जसप्रीत बुमराह ने टी20 विश्व कप के फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड अपने नाम कर लिया है। इसके बाद जब उनसे बात की गई तो उन्होंने कहा कि यह बहुत खास लग रहा है क्योंकि उन्होंने अपने होम ग्राउंड पर एक फाइनल खेला है लेकिन वह जीत नहीं सका, लेकिन आज वे जीत गए हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें पता था कि विकेट फ्लैट है इसलिए अपना सारा एक्सपीरियंस इस्तेमाल करना पड़ा।
-
March 08, 2026 10:54 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
टीम इंडिया का रिकॉर्ड
भारत अब ऐसी पहली टीम बन गई है, जिसने अपने घर पर इस खिताब को जीता है। इससे पहले कोई टीम ऐसा नहीं कर पाई थी। भारत ने बैक टू बैक दो बार इस ट्रॉफी को जीता है, ये भी पहली बार हुआ है। तीन बार खिताब जीतने वाली पहली टीम बन गई है।
-
March 08, 2026 10:51 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
96 रन से जीता भारत
भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हरा दिया है। न्यूजीलैंड का आखिरी विकेट 159 रन पर गिर गया। टीम ने 19 ओवर ही बल्लेबाजी की।
-
March 08, 2026 10:40 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
न्यूजीलैंड के 9 विकेट गिरे
न्यूजीलैंड का एक और विकेट गिर गया है। जसप्रीत बुमराह ने कप्तान मिचेल सेंटनर को चलता कर दिया है। उन्होंने 43 रन की पारी खेली। भारत की जीत अब पक्की हो गई है।
-
March 08, 2026 10:31 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
बुमराह ने दो बॉल पर चटकाए दो विकेट
जसप्रीत बुमराह ने दो बॉल पर बैक टू बैक दो विकेट लेकर भारत की जीत पक्की कर दी है। पहले उन्होंने नीशम को आउट किया, उसके बाद अगली ही बॉल पर मैट हैनरी को चलता कर दिया। न्यूजीलैंड के आठ विकेट गिर गए हैं। स्कोर अभी 142 रन ही है।
-
March 08, 2026 10:29 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
जिमी नीशम आउट
न्यूजीलैंड के सात विकेट गिर गए हैं। उन्हें जसप्रीत बुमराह ने आउट किया। वे सात बॉल पर आठ ही रन बना सके।
-
March 08, 2026 10:17 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
14 ओवर बाद न्यूजीलैंड का स्कोर
14 ओवर का खेल हो चुका है। न्यूजीलैंड ने अब तक छह विकेट पर 134 रन बना लिए हैं। हालांकि न्यूजीलैंड के अब यहां से जीत पाना काफी मुश्किल है। टीम को बची हुई 36 बॉल पर 122 रन बनाने हैं। टीम को 20 रन से भी अधिक के रन रेट से रन बनाने हैं। जो करीब करीब असंभव टाइप का दिखता है।
-
March 08, 2026 10:10 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
डेरिल मिचेल आउट
न्यूजीलैंड का छठा विकेट गिर गया है। 17 रन बनाकर डेरिल मिचेल आउट हो गए हैं। उन्हें ईशान किशन ने कैच किया। न्यूजीलैंड का स्कोर फिलहाल 128 रन है। अब न्यूजीलैंड की टीम हारती हुई नजर आ रही है।
-
March 08, 2026 10:07 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
12 ओवर बाद स्कोर
अब तक 12 ओवर का खेल हो चुका है। न्यूजीलैंड ने 123 रन बना लिए हैं, लेकिन पांच विकेट अभी तक जा चुके हैं। अभी भी काफी रनों की जरूरत न्यूजीलैंड को है।
-
March 08, 2026 9:59 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
न्यूजीलैंड के 100 रन पूरे
न्यूजीलैंड ने 11वें ओवर में अपने 100 रन पूरे कर लिए हैं। हालांकि पांच विकेट जा चुके हैं। टीम को अभी भी 150 से अधिक रनों की जरूरत है।
-
March 08, 2026 9:48 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
टिम सिफर्ट आउट
न्यूजीलैंड की आधी टीम पवेलियन लौट गई है। अर्धशतक लगाकर टिम सिफर्ट आउट हो गए हैं। उन्होंने 26 बॉल पर 52 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से दो चौके और पांच छक्के आए। उन्हें वरुण चक्रवर्ती ने चलता कर दिया। टीम का स्कोर 72 रन है।
-
March 08, 2026 9:44 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
न्यूजीलैंड का चौथा विकेट गिरा
न्यूजीलैंड के चार विकेट गिर गए हैं। मार्क चैपमैन केवल तीन रन बनाकर आउट हो गए हैं। उन्हें हार्दिक पांड्या ने क्लीन बोल्ड किया। अब न्यूजीलैंड का स्कोर 70 रन है। टीम को अभी भी 185 रन बनाने हैं, जो कठिन लक्ष्य है।
-
March 08, 2026 9:42 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
टिम सिफर्ट का पचासा
इस बीच न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज टिम सिफर्ट ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। उन्होंने 23 बॉल पर 50 रन बनाए और अभी खेल रहे हैं। न्यूजीलैंड का स्कोर 70 तक जा पहुंचा है।
-
March 08, 2026 9:36 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
पावरप्ले समाप्त, न्यूजीलैंड का स्कोर 50 के पार
पावरप्ले पूरा हो गया है। यानी छह ओवर का खेल हो चुका है। न्यूजीलैंड ने तीन विकेट पर 52 रन बना लिए हैं। हालांकि जितना स्कोर उन्हें चेज करना है, उसके हिसाब से ये रन काफी कम हैं। इस वक्त टिम सिफर्ट 35 और मार्क चैपमैन 1 रन बनाकर खेल रहे हैं। न्यूजीलैंड को अब 84 बॉल पर 204 और रन बनाने हैं।
-
March 08, 2026 9:30 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
ग्लेन फिलिप्स आउट
ग्लेन फिलिप्स केवल 5 रन बनाकर आउट हो गए हैं। उन्हें अक्षर पटेल ने क्लीन बोल्ड कर दिया। न्यूजीलैंड का स्कोर 5 ओवर के बाद 47 रन हैं। टीम के तीन विकेट गिर चुके हैं।
-
March 08, 2026 9:27 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
तीन ओवर में न्यूजीलैंड का स्कोर
तीन ओवरका खेल हो चुका है। न्यूजीलैंड ने दो विकेट पर 36 रन बना लिए हैं। इस वक्त टिम सिफर्ट और ग्लेन फिलिप्स क्रीज पर बने हुए हैं।
-
March 08, 2026 9:23 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
टीम इंडिया को मिली दूसरी सफलता
फाइनल मैच में टीम इंडिया को दूसरी सफलता रचिन रवींद्र के रूप में मिला है। रचिन इस मुकाबले में 2 बॉल में एक रन बनाकर आउट हुए। टीम इंडिया की तरफ से ये विकेट जसप्रीत बुमराह ने लिया। कीवी टीम का स्कोर अब दो विकेट के नुकसान पर 32 रन है।
-
March 08, 2026 9:20 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
फिन एलन लौटे पवेलियन
भारत के खिलाफ फाइनल मैच में कीवी टीम के सलामी बल्लेबाज फिन एलन का बल्ला नहीं चला। वह 7 गेंदों में 9 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। टीम इंडिया को ये सफलता अक्षर पटेल ने दिलाई। तीन ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 32 रन है।
-
March 08, 2026 9:09 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
टिम सीफर्ट और फिन एलन ने की पारी की शुरुआत
न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज टिम सीफर्ट और फिन एलन ने फाइनल में भी टीम के लिए पारी का आगाज किया है। भारत की तरफ से पहला ओवर अर्शदीप सिंह ने डाला। पहले ओवर का खेल खत्म होने के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर बिना किसी नुकसान के 3 रन है। इस ओवर में शिवम दुबे ने फिन एलन का एक आसान सा कैच छोड़ा।
-
March 08, 2026 8:58 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
आखिरी ओवर में बने 24 रन
आखिरी ओवर में भारत ने धमाकेदार बल्लेबाजी की। इसमें शिवम दुबे ने चौके और छक्कों की लाइन सी लगा दी। यही कारण रहा कि टीम इंडिया 250 का स्कोर पार कर 255 तक पहुंच पाई। शिवम दुबे ने केवल 8 बॉल पर 26 रन बनाए। इसमें तीन चौके और दो छक्के शामिल रहे।
-
March 08, 2026 8:45 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
न्यूजीलैंड के सामने 256 का टारगेट
भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 255 रन बनाए हैं। अब न्यूजीलैंड को अगर इस साल का टी20 विश्व कप जीतना है तो उन्हें 256 रन बनाने होंगे। ये लक्ष्य काफी मुश्किल जरूर है, लेकिन नामुमकिन नहीं। अब देखना होगा कि न्यूजीलैंड की टीम कैसी बल्लेबाजी करती है।
-
March 08, 2026 8:35 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
हार्दिक सस्ते में आउट
हार्दिक पांड्या सस्ते में आउट हो गए हैं। उन्होंने 13 बॉल पर 18 रन बनाए। हार्दिक ने एक चौका और एक छक्का लगाया। भारत का स्कोर फिलहाल 19वें ओवर में 227 रन हो गया है। कुल पांच विकेट गिर चुके हैं।
-
March 08, 2026 8:32 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
18 ओवर में भारत का स्कोर
18 ओवर के बाद भारत का स्कोर 220 रन हो गया है। अब तक चार विकेट गिरे हैं। हार्दिक पांड्या 12 और तिलक वर्मा 5 रन बनाकर खेल रहे हैं।
-
March 08, 2026 8:23 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
कप्तान सूर्या शून्य पर आउट
कप्तान सूर्यकुमार यादव अपना खाता भी नहीं खोल पाए और शून्य पर आउट हो गए। वे पहली ही बॉल पर आउट हुए, यानी गोल्डन डक रहा। उन्हें जिमी नीशम ने आउट किया। भारत के अब चार विकेट गिर चुके हैं। स्कोर 200 से अधिक का हो गया है।
-
March 08, 2026 8:23 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
ईशान किशन आउट
भारत का तीसरा विकेट गिर गया है। ईशान किशन अर्धशतक लगाने के बाद आउट हो गए हैं। उन्होंने 25 बॉल पर 54 रन बनाए हैं। ईशान ने चार चौके और चार छक्के लगाए।
-
March 08, 2026 8:17 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
संजू सैमसन आउट
संजू सैमसन आउट हो गए हैं। उन्होंने धमाकेदार अंदाज में 46 बॉल पर 89 रन बनाए। इस दौरान पांच चौके और आठ छक्के उनके बल्ले से आए। वे जिमी नीशम का शिकार बने। हालांकि जब वे आउट हुए, तब तक भारत के 200 रन पूरे हो चुके थे।
-
March 08, 2026 8:14 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
ईशान किशन का भी अर्धशतक
ईशान किशन ने अभी अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। उन्होंने केवल 23 बॉल पर ये काम किया। इस दौरान उनके बल्ले से तीन चौके और चार छक्के आए। भारतीय टीम 200 के करीब है।
-
March 08, 2026 8:09 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
संजू ने एक ही ओवर में ठोके तीन छक्के
संजू सैमसन ने 13वें ओवर में तीन बॉल पर तीन छक्के लगा दिए। उन्होंने आखिरी तीन बॉल पर तीन सिक्स लगाए। ये ओवर रचिन रवींद्र लेकर आए थे। 14 ओवर में भारत का स्कोर 191 रन हो गया है।
-
March 08, 2026 8:04 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
13 ओवर के बाद भारत का स्कोर
अब तक 13 ओवर का खेल हो चुका है। भारत ने केवल एक विकेट के नुकसान पर 171 रन बना लिए हैं। संजू सैमसन 39 बॉल पर 69 रन बना चुके हैं, वहीं ईशान किशन 18 बॉल पर 42 रन बनाकर खेल रहे हैं। टीम इंडिया अब 200 की ओर बढ़ रही है।
-
March 08, 2026 7:56 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
संजू सैमसन का भी अर्धशतक
संजू सैमसन ने भी अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। उन्होंने 33 बॉल पर 50 रन पूरे किए। उनके बल्ले से चार चौके और तीन छक्के आए। संजू सैमसन टी20 विश्व कप के इतिहास में सेमीफाइनल और फाइनल में 50 से अधिक रन बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं। सेमीफाइनल में उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 89 रन बनाए थे। इससे पहले ये काम भारत के विराट कोहली और पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी कर चुके हैं।
-
March 08, 2026 7:53 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
क्या आज फिर बनेंगे 250 से अधिक रन
भारत ने पहले 10 ओवर में 125 से अधिक रन बना लिए हैं। अब उम्मीद की जानी चाहिए कि टीम इंडिया 250 से अधिक का स्कोर बनाएगी। अभी केवल एक ही विकेट गिरा और भारतीय टीम अगर आक्रामक बल्लेबाजी जारी रखे तो ये काम संभव है।
-
March 08, 2026 7:51 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
10 ओवर बाद भारत का स्कोर
10 ओवर का खेल खत्म हो चुका है। भारत ने अब तक 127 रन बना लिए हैं। अभिषेक शर्मा के रूप में भारत का एक ही विकेट गिरा है। इस वक्त ईशान किशन और संजू सैमसन क्रीज पर बने हुए हैं।
-
March 08, 2026 7:41 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
अभिषेक शर्मा आउट
अभिषेक शर्मा के रूप में भारत का पहला विकेट गिर गया है। वे 21 बॉल पर 52 रन बनाकर आउट हुए। इस दौरान उन्होंने छह चौके और तीन छक्के लगाने का काम किया। भारत का स्कोर इस वक्त आठवें ओवर में 99 रन है। अब तीसरे नंबर पर ईशान किशन आए हैं।
-
March 08, 2026 7:33 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
6 ओवर में भारत का स्कोर
छह ओवर का खेल हो चुका है। यानी पावरप्ले समाप्त हो गया है। भारत ने अब तक बिना किसी नुकसान के 92 रन बना लिए हैं। अभिषेक शर्मा ने केवल 19 बॉल पर 51 रन बनाकर अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। संजू सैमसन 17 बॉल पर 33 रन बनाकर खेल रहे हैं। टीम इंडिया अब बड़े स्कोर की ओर देख रही है।
-
March 08, 2026 7:21 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
भारत के 50 रन पूरे, संजू और अभिषेक क्रीज पर
भारत ने चार ओवर में अपने 50 रन पूरे कर लिए हैं। संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा क्रीज पर हैं। अभिषेक ने अब तक 10 बॉल पर 23 रन बनाए हैं, वहीं संजू ने 14 बॉल पर 24 रन बना दिए हैं।
-
March 08, 2026 7:14 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
तीन ओवर में भारत का स्कोर
तीन ओवर का खेल हो चुका है। टीम इंडिया ने अब तक बिना किसी नुकसान के 27 रन बना लिए हैं। संजू सैमसन 14 और अभिषेक शर्मा 12 रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत को अच्छी शुरुआत मिल चुकी है।
-
March 08, 2026 7:06 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
पहले ही ओवर में संजू सैमसन का धमाका
मैच पहले ही ओवर में संजू सैमसन ने छक्का मारकर अपना खाता खोला है। तेज गेंदबाज मैट हेनरी ने पहला ओवर फेंका, पहली चार बॉल खाली गई। इसके बाद पांचवीं बॉल पर संजू ने छक्का मारा। इससे उन्होंने भारत और अपना खाता खोला। इसके बाद आखिरी बॉल पर एक रन लिया। पहले ओवर में कुल सात रन बने।
-
March 08, 2026 6:58 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
अब शुरू होगा मुकाबला, भारत की सलामी जोड़ी आएगी
भारत की बल्लेबाजी अब बस शुरू ही होने वाली है। भारत की सलामी जोड़ी मैदान पर आएगी। एक बार फिर से संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा पारी का आगाज करेंगे। तीसरे नंबर पर ईशान किशन आएंगे।
-
March 08, 2026 6:52 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
ये आंकड़े भी जान लीजिए
टी20 वर्ल्ड कप में 2016 से अब तक 14 नॉकआउट मैच खेले गए हैं। जिसमें से टारगेट का पीछा करने वाली टीम ने 11 मैच जीते हैं। पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने तीन मैच में बाजी मारी है। ये तीनों ही मुकाबले में टीम इंडिया ने ही पहले बल्लेबाजी की थी।
-
March 08, 2026 6:46 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
टॉस के वक्त क्या बोले कप्तान सूर्यकुमार यादव
टॉस हारने के बाद भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा कि पहले बैटिंग करने का मौका मिला है, ये काफी अच्छा है। टीम पहले बैटिंग कर काफी अच्छा कर रही है। सेमीफाइनल या फाइनल में रन बनाना हमेशा अच्छा होता है। यह अब इतिहास है, नया वर्ल्ड कप है और हम इसके लिए उत्साहित हैं। प्लेइंग इलेवन में कोई भी बदलाव नहीं किया गया है।
-
March 08, 2026 6:44 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
भारत की प्लेइंग XI
अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेट कीपर), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह।
-
March 08, 2026 6:43 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
न्यूजीलैंड की प्लेइंग XI
टिम सीफर्ट (विकेट कीपर), फिन एलन, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल, जेम्स नीशम, मिचेल सेंटनर (कप्तान), मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन, जैकब डफी।
-
March 08, 2026 6:40 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
टीम इंडिया की पहले बैटिंग
भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव टॉस हार गए हैं और मिचेल सेंटनर ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। भारतीय टीम अब से कुछ ही देर बाद बैटिंग के लिए मैदान में उतरेगी। टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
-
March 08, 2026 6:28 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
कौन जीतेगा आज का फाइनल मुकाबला
भारत और न्यूजीलैंड के बीच में आज के फाइनल मुकाबले को जीतने वाली टीम का अनुमान लगाया जाए तो उसमें टॉस पर काफी कुछ निर्भर करने वाला है। इस मैदान पर अभी तक पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम का पलड़ा भारी दिखा है, लेकिन इसके लिए उन्हें बल्लेबाजी के लिए मुफीद पिच पर 200 प्लस स्कोर बनाना होगा। वहीं आंकड़ों को देखा जाए तो उसमें भारतीय टीम की जीत की उम्मीद अधिक लग रही है, लेकिन न्यूजीलैंड को भी कम आंकने की गलती नहीं की जा सकती है।
-
March 08, 2026 6:19 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
अहमदाबाद की ताजा पिच रिपोर्ट
फाइनल मुकाबले की पिच लाल और काली के मिक्स से तैयार की गई है, जिसमें पूरे मुकाबले के दौरान ये उसी तरह की रहने वाली है। इस पिच पर थोड़ी हरी घास भी है जिससे तेज गेंदबाजों को मदद मिल सकती हैं, लेकिन स्पिनर्स के लिए किसी भी तरह की मदद की उम्मीद नहीं की जानी चाहिए। बल्लेबाजी के लिए ये पिच काफी अच्छी लग रही है, जिसमें हाई स्कोरिंग मुकाबला देखने को मिल सकता है जो करीब 190 से 200 रनों का होगा। ओस को कम करने के लिए एंट्री स्प्रे का भी यूज किया गया है जिससे कंडीशन दूसरी गेंदबाजी में भी वैसी रहेगी।
-
March 08, 2026 6:12 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
न्यूजीलैंड को फाइनल तक के सफर में 2 मैचों में मिली हार
मिचेल सेंटनर की कप्तानी में टी20 वर्ल्ड कप 2026 में खेल रही न्यूजीलैंड टीम का सफर थोड़ा अधिक उतार-चढ़ाव भरा देखने को मिला। ग्रुप स्टेज में कीवी टीम को साउथ अफ्रीका के खिलाफ हुए मुकाबले में अहमदाबाद के मैदान पर हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद सुपर-8 में जहां पाकिस्तान के खिलाफ उनका मैच बारिश के चलते धुल गया तो वहीं इसके बाद श्रीलंका के खिलाफ मुकाबले को वह जीतने में कामयाब रहे थे। इसके बाद उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ मैच में हार का सामना करना पड़ा था। कीवी टीम तीन के अंक होने के बाद पाकिस्तान के मुकाबले बेहतर नेट रनरेट के दम पर सेमीफाइनल में पहुंचने में कामयाब रही थी। कीवी टीम ने सेमीफाइनल मुकाबले में साउथ अफ्रीका का सामना किया था, जिसमें वह एकतरफा जीत हासिल करने के साथ फाइनल के लिए अपनी जगह पक्की करने में कामयाब रहे।
-
March 08, 2026 6:10 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
रिकी मार्टिन का धमाकेदार शो
इस वक्त अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडिमय पर रंगारंग कार्यक्रम हो रहे हैं। फिलहाल रिकी मार्टिन धमाकेदार शो कर रहे हैं। वे अपने सुपरहिट गानों से पूरा माहौल बना रहे हैं। पूरा स्टेडियम इस वक्त झूम रहा है।
-
March 08, 2026 6:03 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
मुकाबले से पहले सुखवीर की परफॉर्मेंस
मैच का टॉस साढ़े छह बजे होगा और मुकाबला सात बजे से शुरू होगा। इससे पहले इस वक्त प्रोग्राम शुरू हो गए हैं। इस वक्त प्रसिद्ध पंजाबी गायक सुखबीर का परफॉर्मेंस चल रही है। वे अपने शानदार गीतों से दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं।
-
March 08, 2026 5:59 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
भारतीय टीम ने फाइनल तक के सफर में गंवाया सिर्फ एक मुकाबला
सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टी20 वर्ल्ड कप 2026 में खेल रही टीम इंडिया ने फाइनल तक का सफर तय करने में सिर्फ एक मुकाबले में हार का सामना किया है। डिफेंडिंग चैंपियन टीम इंडिया ने जहां ग्रुप स्टेज में अपने सभी मुकाबलों में जीत हासिल की थी, तो वहीं इसके बाद सुपर-8 के पहले मुकाबले में उन्हें साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच में हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज को मात देने के साथ सेमीफाइनल में अपनी जगह को पक्का किया था। इंग्लैंड के खिलाफ हुए सेमीफाइनल मैच में टीम इंडिया को जीत हासिल करने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ा, जिसमें वह इस मुकाबले को 7 रनों से जीतने में कामयाब रहे और फाइनल में एंट्री कर ली।
-
March 08, 2026 5:53 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
इस साल खेले गए हैं छह मुकाबले
अभी तक टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अहमदाबाद में कुल 6 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 4 मैचों को जीता है, जबकि टारगेट का पीछा करने वाली टीम 2 मैचों को जीतने में कामयाब रही है।
-
March 08, 2026 5:43 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
इस पिच पर खेला गया है केवल एक ही मुकाबला
आज जिस पिच पर भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबला होगा, उस पर टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सिर्फ एक मैच खेला गया है जो चार हफ्ते पहले साउथ अफ्रीका और कनाडा की टीम के बीच में हुआ था। ऐसे में यह पिच पूरी तरह से फ्रेश होगी और इसका मतलब है कि फाइनल में हमें एक और हाई-स्कोरिंग मुकाबला देखने को मिल सकता है।
-
March 08, 2026 5:35 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
सेंटर पिच पर खेला जाएगा फाइनल मुकाबला
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में फाइनल मुकाबले के लिए सेंटर पिच को चुना गया है। यह पिच काली और लाल मिट्टी के मिक्सचर से बनी है जिस पर खूब रन बनते हैं और इसमें शुरुआती ओवर्स में तेज गेंदबाजों को थोड़ी मदद मिलने की उम्मीद है।
-
March 08, 2026 5:27 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
फाइनल में इतिहास बनना तय
अहमदाबाद में होने वाले T20 वर्ल्ड कप फाइनल में भारत के पास फिर से इतिहास बनाने का मौका है। अगर टीम जीत दर्ज करती है तो वह तीन T20 वर्ल्ड कप जीतने वाली दुनिया की पहली टीम बन जाएगी। हालांकि, भारत के सामने चुनौती आसान नहीं होगी, क्योंकि न्यूजीलैंड का बड़े ICC टूर्नामेंटों में भारत के खिलाफ रिकॉर्ड काफी मजबूत रहा है। न्यूजीलैंड ने अब तक जितनी भी ICC ट्रॉफियां जीती हैं, उनमें से दो भारत को हराकर हासिल की हैं। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि ICC फाइनल में कीवी टीम का भारत के खिलाफ कितना शानदार रिकॉर्ड है।
-
March 08, 2026 5:23 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
जारी टी20 वर्ल्ड कप में कैसा रहा है टीम इंडिया का प्रदर्शन
जारी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया का प्रदर्शन शानदार रहा है। टीम ने लीग स्टेज में अपने सभी मुकाबले जीते। हालांकि सुपर-8 में टीम इंडिया को साउथ अफ्रीका के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। वहीं सेमीफाइनल में भारत ने रोमांचक मुकाबले में इंग्लैंड को हराकर फाइनल में जगह बनाई। भारत ने टूर्नामेंट में अब तक 8 मैच खेले हैं, जिसमें से उन्हें 7 में जीत मिली है।
-
March 08, 2026 5:15 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
टी20 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड से एक भी मैच नहीं जीत पाई है टीम इंडिया
टीम इंडिया का रिकॉर्ड टी20 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ अच्छा नहीं रहा है। न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय टीम एक भी मैच टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में अभी तक एक भी मैच नहीं जीत पाई है। अब तक दोनों देशों के बीच टी20 वर्ल्ड कप में तीन मैच खेले गए हैं और तीनों ही मैच कीवी टीम ने जीते हैं।
-
March 08, 2026 5:05 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
टी20 में कैसा है दोनों टीमों का हेड टू हेड रिकॉर्ड
भारत और न्यूजीलैंड के बीच अब तक टी20 फॉर्मेट में कुल 30 मैच खेले गए हैं, जिसमें से 18 मैचों में टीम इंडिया ने बाजी मारी है। वहीं 11 बार न्यूजीलैंड को जीत मिली है। दोनों टीमों के बीच खेले गए एक मैच का रिजल्ट नहीं निकला है।
-
March 08, 2026 4:57 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
कैसा रहेगा आज का मौसम
भारत और न्यूजीलैंड नरेंद्र मोदी में खेले जाने वाले इस फाइनल मैच के दौरान मौसम साफ रहने की उम्मीद है। AccuWeather की रिपोर्ट के मुताबिक, दोपहर तक तापमान बढ़कर करीब 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। हालांकि, शाम होते-होते तापमान में गिरावट आएगी और यह करीब 29 डिग्री सेल्सियस तक आ सकता है। मैच शुरू होने के समय मौसम साफ रहने का अनुमान है। हालांकि, थोड़ी गर्मी बनी रह सकती है। फाइनल मैच के दौरान बारिश की संभावना लगभग 0 प्रतिशत बताई जा रही है।
-
March 08, 2026 4:49 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
न्यूजीलैंड की टीम
टिम सीफर्ट (विकेट कीपर), फिन ऐलन, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल, जेम्स नीशम, मिचेल सेंटनर (कप्तान), कोल मैककॉन्ची, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन, डेवोन कॉनवे, काइल जैमीसन, ईश सोढ़ी, जैकब डफी
-
March 08, 2026 4:48 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
भारत की टीम
अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेट कीपर), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव।