India vs Oman Highlights: भारत ने जारी रखा विनिंग मोमेंटम, ओमान को 21 रनों से हराया
India vs Oman Highlights: भारत और ओमान के बीच एशिया कप 2025 का आखिरी लीग मुकाबला खेला गया। टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था।

India vs Oman: एशिया कप 2025 का 12वां मुकाबला भारत और ओमान के बीच शेख जायद स्टेडियम अबू धाबी में खेला गया। यह इस टूर्नामेंट का आखिरी ग्रुप स्टेज मैच था जहां टीम इंडिया ने 21 रनों से जीत दर्ज की। इस मैच में टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। टीम इंडिया ने इस मैच के लिए अपनी प्लेइंग XI में दो बदलाव किए। इस मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए ओमान के सामने 189 रनों का टारगेट रखा है। भारत की तरफ से संजू सैमसन ने सबसे ज्यादा 45 गेंदों में 56 रन बनाए। जवाब में ओमान की टीम 20 ओवर बैटिंग करने के बाद 4 विकेट के नुकसान पर 167 रन ही बना सकी। ओमान की तरफ से आमिर कलीम और हम्मद मिर्जा ने अर्धशतक लगाया।
यहां देखें भारत बनाम ओमान मैच का लाइव स्कोर
Live updates : INDIA vs OMAN Live Score
-
September 20, 2025 12:09 AM (IST) Posted by Hitesh Jha
भारत ने ओमान को हराया
टीम इंडिया ने शुक्रवार को एशिया कप 2025 के आखिरी लीग मुकाबले में ओमान को 21 रन से हराया।
-
September 19, 2025 11:58 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
अर्शदीप सिंह ने t20i में पूरे किए 100 विकेट
अर्शदीप सिंह ने विनायक शुक्ला का विकेट लेकर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने टी-20 इंटरनेशनल में अपने 100 विकेट पूरे किए हैं। शुक्ला 3 गेंदों में 1 रन बनाकर आउट हो गए।
-
September 19, 2025 11:48 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
हर्षित ने दिलाई भारत को दूसरी सफलता
ओमान के आमिर कलीम को आउट करके हर्षित राणा ने भारत को दूसरी सफलता दिलाई। वह 64 रन बनाकर आउट हुए। हर्षित की गेंद पर हार्दिक पांड्या ने बाउंड्री लाइन पर एक बेहतरीन कैच पकड़ा।
-
September 19, 2025 11:40 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
ओमान को जीत के लिए 48 रन की जरूरत
ओमान को इस मैच को जीतने के लिए आखिरी तीन ओवर में 48 रन की जरूरत है। आमिर कलीम 56 और हम्मद मिर्जा 47 रन बनाकर अच्छी बैटिंग कर रहे हैं। भारत को अभी भी अपने दूसरे विकेट की तलाश है।
-
September 19, 2025 11:28 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
आमिर कलीम का अर्धशतक हुआ पूरा
ओमान के सलामी बल्लेबाज आमिर कलीम ने इस मैच में 38 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया। ओमान को यहां से मैच जीतने के लिए 30 गेंदों में 73 रन की जरूरत है।
-
September 19, 2025 11:13 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
12 ओवर के बाद ओमान का स्कोर
12 ओवर का खेल खत्म होने तक ओमान की टीम ने एक विकेट के नुकसान पर 80 रन बना लिए हैं। ओमान को इस मैच को जीतने के लिए 48 गेंदों में 109 रन की जरूरत है। हम्मद मिर्जा 16 और आमिर कलीम 27 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
-
September 19, 2025 10:55 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
जतिंदर सिंह हुए क्लीन बोल्ड
जतिंदर सिंह के रूप में ओमान की टीम को इस मैच में पहला झटका लगा है। उन्हें कुलदीप यादव ने क्लीन बोल्ड किया। वह 33 गेंदों में 32 रन बनाकर आउट हुए। ओमान का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 57 रन है।
-
September 19, 2025 10:42 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
पावरप्ले में ओमान की अच्छी बल्लेबाजी
पावरप्ले में ओमान की टीम ने काफी अच्छी बल्लेबाजी की है। उनकी टीम ने 6 ओवर में बिना किसी नुकसान के 44 रन बना लिए हैं। भारतीय गेंदबाजों को अभी भी पहले विकेट की तलाश है।
-
September 19, 2025 10:28 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
चार ओवर के बाद ओमान का स्कोर
ओमान ने भारत के 189 रन के जवाब में 4 ओवर में बिना कोई विकेट गंवाए 27 रन बना लिए हैं। यहां से इस मैच को जीतने के लिए ओमान को 162 रन और बनाने होंगे।
-
September 19, 2025 10:16 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
ओमान की अच्छी शुरुआत
189 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी ओमान को इस मैच में अच्छी शुरुआत मिली है। 2 ओवर का खेल खत्म होने तक ओमान की टीम ने बिना किसी नुकसान के 17 रन बना लिए हैं। जतिंदर सिंह 9 और आमिर कलीम 7 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
-
September 19, 2025 9:49 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
भारत ने ओमान के सामने रखा 189 का लक्ष्य
ओमान के खिलाफ मैच में भारत ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 188 रन बनाए हैं। ओमान को इस मैच को जीतने के लिए 189 रन बनाने होंगे।
-
September 19, 2025 9:35 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
फिफ्टी लगाने के बाद पवेलियन लौटे संजू सैमसन
संजू सैमसन अर्धशतक लगाने के बाद तुरंत ही आउट होकर पवेलियन लौट गए। उन्होंने 45 गेंदों में 56 रनों की शानदार पारी खेली। उनके आउट होने के बाद क्रीज पर तिलक वर्मा का साथ देने के लिए हर्षित राणा आए हैं।
-
September 19, 2025 9:29 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
संजू सैमसन का अर्धशतक हुआ पूरा
संजू सैमसन ने ओमान के खिलाफ मैच में अभी तक अच्छी बल्लेबाजी की है। उन्होंने 41 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। संजू ने चौका लगाकर अपनी फिफ्टी पूरी की। 17 ओवर का खेल खत्म होने तक भारत ने 5 विकेट के नुकसान पर 167 रन बना लिए हैं।
-
September 19, 2025 9:16 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
शिवम दुबे हुए आउट
ओमान के खिलाफ मैच में भारत की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है। टीम को पांचवां झटका शिवम दुबे के रूप में लगा है वह 8 गेंदों में 5 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। उन्हें भी आमिर कलीम ने आउट किया।
-
September 19, 2025 9:07 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
अक्षर पटेल हुए आउट, भारत को लगा चौथा झटका
अक्षर पटेल के रूप में टीम इंडिया को चौथा झटका लगा है। वह इस मैच में 200 की स्ट्राइक रेट से 26 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें आमिर कलीम ने आउट किया। भारत का स्कोर फिलहाल 4 विकेट के नुकसान पर 123 रन है।
-
September 19, 2025 8:58 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
10 ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर
10 ओवर का खेल खत्म होने तक टीम इंडिया ने 3 विकेट के नुकसान पर 100 रन बना लिए हैं। अक्षर पटेल 10 और संजू सैमसन 37 रन बनाकर बैटिंग कर रहे हैं। अगले 10 ओवर में टीम इंडिया के बल्लेबाज ज्यादा से ज्यादा रन बनाना चाहेंगे।
-
September 19, 2025 8:46 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
हार्दिक पांड्या हुए रन आउट
ओमान के खिलाफ मैच में हार्दिक पांड्या काफी दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से रनआउट हुए। इस मैच में वह 1 गेंद खेलकर सिर्फ एक रन ही बना पाए। भारत की पारी में आठ ओवर का खेल हो चुका है और टीम इंडिया का स्कोर 75/3 है।
-
September 19, 2025 8:43 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
तूफानी पारी खेलकर आउट हुए अभिषेक शर्मा
ओमान के खिलाफ मैच में अभिषेक शर्मा ने 15 गेंदों में 38 रनों की तूफानी पारी खेली। अपनी इस पारी के दौरान अभिषेक ने पांच चौके और दो छक्के लगाए।
-
September 19, 2025 8:37 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के बीच हुई 50 रन की साझेदारी
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के बीच दूसरे विकेट के लिए 54 रनों की साझेदारी हो चुकी है। पॉवरप्ले में टीम इंडिया ने एक विकेट के नुकसान पर 60 रन बना लिए हैं। संजू 15 और अभिषेक 38 रन बनाकर बैटिंग कर रहे हैं।
-
September 19, 2025 8:32 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
पांचवें ओवर में आए 19 रन
टीम इंडिया के बल्लेबाजों ने पांचवें ओवर में शानदार बल्लेबाजी की। अभिषेक और सैमसन ने इस ओवर में कुल 19 रन बटोरे। ओमान की तरफ से ये ओवर मोहम्मद नदीम डाल हे थे। पांच ओवर का खेल खत्म होने तक टीम इंडिया ने 1 विकेट के नुकसान पर 49 रन बना लिए हैं।
-
September 19, 2025 8:20 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
अभिषेक शर्मा कर रहे हैं शानदार बल्लेबाजी
ओमान के खिलाफ मैच में अभिषेक शर्मा शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं। उन्होंने पांच गेंदों में 2 चौके और 1 छक्के की मदद से 15 रन बना लिए हैं। तीन ओवर का खेल खत्म होने तक भारत ने एक विकेट के नुकसान पर 22 रन बना लिए हैं।
-
September 19, 2025 8:12 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
शुभमन गिल हुए आउट
एशिया कप में टीम इंडिया के उपकप्तान शुभमन गिल ओमान के खिलाफ मैच में भी बड़ी पारी नहीं खेल पाए। वह इस मैच में 8 गेंदों में 5 रन बनाकर आउट हुए। शाह फैजल की गेंद पर वह क्लीन बोल्ड हो गए।
-
September 19, 2025 8:04 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा कर रहे हैं ओपनिंग
ओमान के खिलाफ मैच में टीम इंडिया की पारी का आगाज हो चुका है। भारत की तरफ से शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा ओपनिंग कर रहे हैं।
-
September 19, 2025 7:41 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
ओमान की प्लेइंग XI
आमिर कलीम, जतिंदर सिंह (कप्तान), हम्माद मिर्जा, विनायक शुक्ला (विकेटकीपर), शाह फैजल, जिक्रिया इस्लाम, आर्यन बिष्ट, मोहम्मद नदीम, शकील अहमद, समय श्रीवास्तव, जितेन रामानंदी
-
September 19, 2025 7:35 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
टीम इंडिया की प्लेइंग XI
अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, संजू सैमसन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव
-
September 19, 2025 7:34 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
India vs Oman: टॉस अपडेट
ओमान के खिलाफ मैच में टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है।
-
September 19, 2025 7:34 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
India vs Oman: टॉस अपडेट
ओमान के खिलाफ मैच में टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है।
-
September 19, 2025 7:18 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
एशिया कप 2025 में दो मैच जीत चुकी है टीम इंडिया
एशिया कप 2025 में टीम इंडिया ने अभी तक दो मुकाबले खेले हैं और दोनों में ही उन्हें जीत मिली है। भारत ने पहले मैच में ओमान को 9 विकेट से हराया था। वहीं पाकिस्तान के खिलाफ मैच में उन्होंने 7 विकेट से जीत दर्ज की थी। इस मैच को जीतकर टीम इंडिया विनिंग मोमेंटम के साथ सुपर-4 में जाना चाहेगी।
-
September 19, 2025 7:06 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
अबू धाबी में टीम इंडिया ने खेला है सिर्फ एक मैच
भारतीय टीम ने अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में अब तक सिर्फ एक ही टी20 मैच खेला है। इस मुकाबले में भारतीय टीम को जीत मिली थी। 3 नवंबर 2021 को खेले गए इस मैच में भारत ने अफगानिस्तान को 66 रन से हराया था। बता दें कि भारतीय टीम ओमान के खिलाफ पहली बार T20I मैच खेलेगी।
-
September 19, 2025 6:42 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
अबू धाबी की पिच रिपोर्ट
अबू धाबी की शेख जायद स्टेडियम की पिच आम तौर पर धीमी और बल्लेबाजी के लिए मुफीद मानी जाती है। इस मैदान पर मुकाबले की शुरुआत में गेंदबाजों को पिच से कुछ मदद मिल सकती है। जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ेगा बल्लेबाजों के लिए यहां शॉट खेलना आसान हो जाएगा।
-
September 19, 2025 6:27 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
India vs Oman Live Cricket Score: बुमराह को दिया जा सकता है आराम
India vs Oman Live Cricket Score: ओमान के खिलाफ मैच के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग XI में बदलाव हो सकता है। इस मैच के लिए जसप्रीत बुमराह को आराम देकर हर्षित राणा या अर्शदीप सिंह में से किसी एक को प्लेइंग XI में शामिल किया जा सकता है।
-
September 19, 2025 6:08 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
INDIA vs OMAN Live: ओमान का स्क्वॉड
जतिंदर सिंह (कप्तान), हम्माद मिर्जा, विनायक शुक्ला, सुफियान यूसुफ, आशीष ओडेडेरा, आमिर कलीम, मोहम्मद नदीम, सुफियान महमूद, आर्यन बिष्ट, करण सोनावले, जिक्रिया इस्लाम, हसनैन अली शाह, फैसल शाह, मोहम्मद इमरान, नदीम खान, शकील अहमद, समय श्रीवास्तव
-
September 19, 2025 5:35 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
INDIA vs OMAN Live: टीम इंडिया का स्क्वॉड
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, जितेश शर्मा, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, संजू सैमसन, हर्षित राणा, रिंकू सिंह।