IND vs PAK Cricket Score: टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 61 रन से पीटा, एकतरफा रहा मुकाबला
IND vs PAK Cricket Score: भारतीय क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान को टी20 विश्व कप 2026 के मुकाबले में 61 रनों से पीट दिया है। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 175 रन बनाए थे। जवाब में पाकिस्तानी टीम 18 ओवर में सभी विकेट खोकर केवल 114 रन ही बना सकी।

IND vs PAK Cricket Live Score: टीम इंडिया ने सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में पाकिस्तान को टी20 विश्व कप 2026 में बुरी तरह से हरा दिया है। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 175 रन बनाए थे। इसके बाद जब पाकिस्तानी टीम मैदान में उतरी तो एक भी दफा ऐसा नहीं लगा कि ये टीम जीत के लिए खेल रही है। पूरी टीम 18 ओवर में ही आउट हो गई। टीम केवल 114 रन ही बना सकी। इस तरह से भारत ने 61 रन से मैच अपने नाम करने में कामयाबी हासिल कर ली।
अभिषेक का नहीं खुला खाता, ईशान किशन ने बरपाया कहर
टीम इंडिया की बल्लेबाजी की बात की जाए तो भारत को पहला झटका पहले ही ओवर में लग गया था, जब सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा शून्य पर आउट हो गए। उन्होंने चार बॉल का सामना किया। इसके बाद तिलक वर्मा और ईशान किशन के बीच जबरदस्त साझेदारी हुई। ईशान किशन ने 40 बॉल पर 77 रनों की पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से 10 चौके और 3 छक्के लगाए। तिलक वर्मा काफी देर क्रीज पर तो रहे, लेकिन वे धीमी बल्लेबाजी करते हुए नजर आए। तिलक ने 24 बॉल पर 25 रन बनाए।
सूर्या की अच्छी बल्लेबाजी, शिवम दुबे और रिंकू सिंह ने भी किया आक्रमण
कप्तान सूर्यकुमार यादव ने भी एक ठीकठाक पारी खेली। उन्होंने 29 बॉल पर 32 रन बनाए। सूर्या ने तीन चौके लगाए। हार्दिक पांड्या पहली ही बॉल पर आउट हो गए। वे अपना खाता तक नहीं खोल पाए। हालांकि आखिरी के ओवर्स में शिवम दुबे ने 17 बॉल पर तेजी से 27 रन बनाकर भारत का स्कोर यहां तक पहुंच दिया। रिंकू सिंह ने केवल 4 बॉल खेलकर 11 रन बन दिए।
पहले ओवर से पाकिस्तान बैकफुट पर
पाकिस्तान को पहला झटका पहले ही ओवर में हार्दिक पांड्या ने दिया, जब साहिबजादा फरहान आउट हो गए। वे खाता भी नहीं खोल पाए थे। हार्दिक पांड्या ने आते ही सैम अयूब को आउट कर पाकिस्तान को दूसरा झटका दिया। वे छह रन ही बना पाए थे। इसके बाद कप्तान सलमान अली आगा भी आउट हो गए। बाबर आजम जब केवल 5 रन पर आउट हुए तो पाकिस्तान टीम प्रेशर में आ गई। भारत ने करीब करीब एकतरफा मैच जीता है।
टीम इंडिया की कमाल गेंदबाजी
भारतीय गेंदबाजों ने कमाल की गेंदबाजी की। हार्दिक पांड्या, जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल और वरुण चक्रवर्ती ने दो दो विकेट लिए। वहीं कुलदीप यादव और तिलक वर्मा को भी एक एक सफलता मिली। रिंकू सिंह ने भी गेंदबाजी की, लेकिन उन्हें विकेट नहीं मिला।
टीम इंडिया का स्क्वाड: ईशान किशन (विकेट कीपर), संजू सैमसन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, अभिषेक शर्मा, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, वाशिंगटन सुंदर
पाकिस्तान का स्क्वॉड: सैम अयूब, साहिबजादा फरहान, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आजम, मोहम्मद नवाज, शादाब खान, फहीम अशरफ, उस्मान खान (विकेट कीपर), शाहीन अफरीदी, अबरार अहमद, उस्मान तारिक, फखर जमान, नसीम शाह, सलमान मिर्जा, ख्वाजा नफे।
Live updates : IND vs PAK Live Match Score
-
February 15, 2026 10:53 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
ईशान किशन को मिला प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड
ईशान किशन को इस मैच में शानदार पारी खेलने के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला था। इस मैच में उन्होंने 40 गेंदों में 77 रन बनाए थे। अपनी पारी में उन्होंने 10 चौके और तीन छक्के लगाए थे।
-
February 15, 2026 10:28 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
टीम इंडिया ने आठवीं बार पाकिस्तान को हराया
भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप में अब तक 9 मैच खेले गए हैं। जिसमें से 8 बार टीम इंडिया ने बाजी मारी है। वहीं एक बार पाकिस्तान को जीत मिली है। यहां साफ तौर पर टीम इंडिया का दबदबा देखने को मिला है।
-
February 15, 2026 10:17 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
टीम इंडिया ने पाकिस्तान को पीटा
टीम इंडिया ने पाकिस्तान को इस मैच में 61 रनों से हरा दिया है। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने सुपर-8 के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है।
-
February 15, 2026 10:14 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
भारत की जीत पक्की, सिर्फ एक विकेट की जरूरत
इस मैच में अब टीम इंडिया की जीत पक्की नजर आ रही है। भारत को अब जीत के लिए यहां से सिर्फ 1 विकेट की जरूरत है। पाकिस्तान को अभी भी जीत के लिए 60 से अधिक रन की जरूरत है।
-
February 15, 2026 10:05 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
जीत से एक कदम दूर टीम इंडिया
पाकिस्तान को इस मैच में आठवां झटका लग चुका है। फहीम अशरफ 14 बल्ले में 10 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद अगली ही गेंद पर वरुण ने अबरार अहमद को आउट किया। पाकिस्तान ने लगातार दो गेंदों में दो विकेट गंवा दिए हैं। टीम इंडिया को अब जीत के लिए सिर्फ एक विकेट की जरूरत है।
-
February 15, 2026 9:59 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
14 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर
14 ओवर खत्म होने के बाद पाकिस्तान का स्कोर 7 विकेट के नुकसान पर 89 रन है। यहां से पाकिस्तान को जीत के लिए 36 बॉल में 87 रन की जरूरत है। यहां से पाकिस्तान के लिए इस मैच को जीत पाना असंभव काम लग रहा है।
-
February 15, 2026 9:51 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
पाकिस्तान को लगा सातवां झटका
पाकिस्तान को इस मैच में सातवां झटका शादाब खान के रूप में लगा है। वह 17 बॉल पर 15 रन बनाकर आउट हुए। उनका विकेट तिलक वर्मा ने लिया है। यहां से अब टीम इंडिया की जीत सिर्फ औपचारिकता रह गई है।
-
February 15, 2026 9:46 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
मोहम्मद नवाज को कुलदीप ने भेजा पवेलियन
मोहम्मद नवाज 5 बॉल पर 4 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें कुलदीप यादव ने शिवम दुबे के हाथों कैच आउट करवाया। यहां से पाकिस्तान को अभी जीत के लिए 98 रन की जरूरत है और उनके हाथ में सिर्फ 4 विकेट हैं। पाक टीम के लिए यहां से मैच जीतना काफी मुश्किल लग रहा है।
-
February 15, 2026 9:41 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
पाकिस्तान की आधी टीम लौटी पवेलियन
176 रनों के टारगेट का पीछा कर रही पाकिस्तान की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है। उस्मान खान 34 बॉल पर 44 रन बनाकर आउट हुए। उनका विकेट अक्षर पटेल ने लिया है। पाकिस्तान का स्कोर 5 विकेट के नुकसान पर 73 रन है।
-
February 15, 2026 9:32 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
पाकिस्तान ने छुआ 50 का आंकड़ा
पाकिस्तान ने 8वें ओवर में 50 रन का आंकड़ा पार कर लिया है। उनका स्कोर इस वक्त 4 विकेट के नुकसान पर 57 रन है। पाकिस्तान को यहां से जीत के लिए 119 रन की जरूरत है। पाकिस्तान के लिए उस्मान खान और शादाब खान बैटिंग कर रहे हैं।
-
February 15, 2026 9:17 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
अक्षर पटेल ने दिया पाकिस्तान को चौथा झटका
अक्षर पटेल ने इस मैच में बाबर आजम को आउट करके पाकिस्तान को चौथा झटका दिया है। वह 7 बॉल में सिर्फ 5 रन बना पाए। पाकिस्तान का स्कोर इस वक्त चार विकेट के नुकसान पर 34 रन है। पाकिस्तानी टीम यहां से काफी मुश्किल में नजर आ रही है।
-
February 15, 2026 9:14 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
चार ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर
पाकिस्तान की पारी में चार ओवर का खेल खत्म हो चुका है और उन्होंने 3 विकेट के नुकसान पर 25 रन बना लिए हैं। पाकिस्तान की तरफ से बाबर आजम और उस्मान खान क्रीज पर मौजूद हैं। उन्हें जीत के लिए 151 रन की जरूरत है।
-
February 15, 2026 9:04 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
टीम इंडिया को मिली तीसरी सफलता
पाकिस्तान को इस मैच में सलमान अली आगा के रूप में तीसरा झटका लगा है। वह 4 बॉल पर 4 रन बनाकर जसप्रीत बुमराह की गेंद पर आउट हुए। अब यहां से पाकिस्तान के लिए मैच जीत पाना मुश्किल नजर आ रहा है। पाकिस्तान का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 14 रन है।
-
February 15, 2026 9:01 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
सैम अयूब को बुमराह ने भेजा पवेलियन
पाकिस्तान की टीम को भारत के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 176 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए दूसरे ओवर की दूसरी गेंद पर दूसरा झटका सैम अयूब के रूप में लगा है, जो 6 के निजी स्कोर पर जसप्रीत बुमराह की गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट होकर पवेलियन लौट गए।
-
February 15, 2026 8:58 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
साहिबजादा फरहान को हार्दिक ने भेजा पवेलियन
भारतीय टीम के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मुकाबले में 176 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी पाकिस्तानी टीम को पहला झटका पारी के पहले ओवर की चौथी गेंद पर साहिबजादा फरहान के रूप में लगा है, जो हार्दिक पांड्या की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में अपना विकेट गंवा बैठे।
-
February 15, 2026 8:53 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
पाकिस्तान की पारी हुई शुरू
भारत के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मुकाबले में पाकिस्तानी टीम को 176 रनों का टारगेट मिला है, जिसके बाद अब उनकी पारी शुरू हो गई है, जिसमें ओपनिंग में साहिबजादा फरहान और सैम अयूब की जोड़ी ओपनिंग में उतरी है। वहीं टीम इंडिया की तरफ से पहला ओवर हार्दिक पांड्या फेंक रहे हैं।
-
February 15, 2026 8:40 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
टीम इंडिया की पारी हुई समाप्त, आखिरी ओवर में गिरे दो विकेट
टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर बैटिंग करने के बाद 7 विकेट के नुकसान पर 175 रन बनाए हैं। पाकिस्तान को अब इस मैच को जीतने के लिए 176 रन बनाने होंगे। रिंकू सिंह 11 रन बनाकर नाबाद रहे। शिवम दुबे आखिरी ओवर की पांचवीं गेंद पर 17 बॉल पर 27 रन बनाकर आउट हुए। वहीं आखिरी गेंद पर अक्षर पटेल गोल्डन डक पर आउट हुए।
-
February 15, 2026 8:34 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
सूर्यकुमार यादव हुए आउट
सूर्यकुमार यादव के रूप में टीम इंडिया को इस मैच में पांचवां झटका लगा है। इस मुकाबले में वह 29 बॉल पर 32 रन बनाकर आउट हुए हैं। उस्मान तारिक ने उन्हें आउट किया है। टीम इंडिया का स्कोर 19 ओवर के बाद 5 विकेट के नुकसान पर 159 रन है।
-
February 15, 2026 8:33 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
रन बनाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं टीम इंडिया के बल्लेबाज
ईशान किशन के आउट होने के बाद टीम इंडिया के सभी बल्लेबाज इस पिच पर रन बनाने के लिए संघर्ष करते हुए नजर आ रहे हैं। 18 ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 154 रन है।
-
February 15, 2026 8:15 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
हार्दिक गोल्डन डक पर हुए आउट
हार्दिक पांड्या पाकिस्तान के खिलाफ मैच में बिना कोई खाता खोले गोल्डन डक बनाकर आउट हुए। टीम इंडिया लगातार दो गेंदों में दो विकेट गंवाने के बाद मुश्किल में नजर आ रही है। भारत का स्कोर इस वक्त 4 विकेट के नुकसान पर 126 रन है।
-
February 15, 2026 8:13 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
तिलक वर्मा हुए आउट
तिलक वर्मा के रूप में टीम इंडिया को इस मैच में तीसरा झटका लगा है। स्वीप शॉट खेलने के चक्कर में वह एलबीडबल्यू आउट हुए। तिलक ने इस मैच में 24 बॉल पर 25 रन बनाए और उन्हें सैम अयूब ने आउट किया।
-
February 15, 2026 8:07 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
सूर्या और तिलक कर रहे हैं अच्छी बैटिंग
ईशान किशन के आउट होने के बाद सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा टीम इंडिया के लिए अच्छी बैटिंग कर रहे हैं। 14 ओवर का खेल खत्म होने तक टीम इंडिया ने दो विकेट के नुकसान पर 125 रन बना चुके हैं। दोनों बल्लेबाजों के बीच 37 रन की साझेदारी हो चुकी है। सूर्या 21 और तिलक 25 रन बनाकर बैटिंग कर रहे हैं।
-
February 15, 2026 7:55 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
टीम इंडिया के 100 रन हुए पूरे
टीम इंडिया ने इस मैच में 11.1 ओवर में 100 रनों का आंकड़ा पार कर लिया है। टीम इंडिया के लिए सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा क्रीज पर अच्छी बैटिंग कर रहे हैं और दोनों के बीच 19 रन की साझेदारी हो चुकी है। ईशान किशन के आउट होने के बाद टीम इंडिया का रन रेट थोड़ा स्लो हो गया है।
-
February 15, 2026 7:49 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
टीम इंडिया की आधी पारी हुई समाप्त
टीम इंडिया की पारी में 10 ओवर का खेल खत्म हो चुका है। भारत का स्कोर इस वक्त दो विकेट के नुकसान पर 52 रन है। सूर्यकुमार यादव 3 और तिलक वर्मा 12 रन बनाकर बैटिंग कर रहे हैं। भारतीय बल्लेबाज इस मैच में शानदार लय में नजर आ रहे हैं।
-
February 15, 2026 7:43 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
ईशान किशन शानदार पारी खेलकर हुए आउट
ईशान किशन ने इस मैच में 40 बॉल पर 77 रन बनाकर आउट हो गए हैं। उन्होंने अपनी पारी में 10 चौके और तीन छक्के लगाए। टीम इंडिया को दूसरा झटका लग चुका है और भारत का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 88 रन है।
-
February 15, 2026 7:34 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
ईशान किशन ने बरपाया कहर, कोहली-उथप्पा के क्लब में हुए शामिल
पाकिस्तान के खिलाफ मैच में ईशान किशन टीम इंडिया के लिए शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं। 8 ओवर का खेल खत्म होने के बाद टीम इंडिया ने एक विकेट के नुकसान पर 82 रन है। आपको बता दें कि टी20 वर्ल्ड कप में विराट कोहली, रॉबिन उथप्पा और गौतम गंभीर के बाद ईशान किशन पाकिस्तान के खिलाफ अर्धशतक लगाने वाले चौथे बल्लेबाज हैं। किशन 37 बॉल पर 72 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
-
February 15, 2026 7:29 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
ईशान किशन का अर्धशतक हुआ पूरा
ईशान किशन इस मैच में तूफानी बल्लेबाजी कर रहे हैं। उन्होंने 27 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। उन्होंने अपनी इस अर्धशतकीय पारी के दौरान आठ चौके और दो छक्के लगाए हैं। ईशान अब यहां से शतक लगाने की कोशिश करेंगे।
-
February 15, 2026 7:27 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
ईशान किशन के नाम हुआ एक खास रिकॉर्ड
ईशान किशन ने पाकिस्तान के खिलाफ इस मैच में पावरप्ले में 42 रन बनाए हैं। ये भारत-पाक के बीच खेले गए T20I में पावरप्ले में किसी बैटर द्वारा बनाए गए सबसे ज्यादा रन हैं, इससे पहले एशिया कप 2025 में दुबई में शुभमन गिल ने 35 रन बनाए थे। भारत और पाकिस्तान के बीच खेले जा रहे मैच में ईशान और तिलक के बीच 51 रन की साझेदारी हो चुकी है।
-
February 15, 2026 7:24 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
ईशान और तिलक की अच्छी बैटिंग, भारत के 50 रन हुए पूरे
भारत की पारी में छह ओवर का खेल खत्म हो चुका है। टीम इंडिया का स्कोर इस वक्त एक विकेट के नुकसान पर 52 रन है। अभिषेक शर्मा का विकेट जल्दी गिरने के बाद ईशान किशन और तिलक वर्मा अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं। दोनों बल्लेबाज यहां से एक बड़ी पार्टनरशिप करना चाहेंगे। ईशान 42 और तिलक 10 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
-
February 15, 2026 7:17 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
चार ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर
चार ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 30 रन है। ईशान ने 16 बॉल पर 25 रन बनाए हैं। वहीं तिलक वर्मा 4 बॉल पर 5 रन बनाकर खेल रहे हैं। पाकिस्तान की तरफ से शुरुआती चार ओवर में तीन ओवर स्पिनर ने फेंके हैं।
-
February 15, 2026 7:10 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
शाहीन अफरीदी का महंगा ओवर
पाकिस्तान की तरफ से पारी का दूसरा ओवर शाहीन अफरीदी फेंक रह थे। इस मैच में ईशान किशन और तिलक वर्मा ने मिलकर कुल 15 रन बटोरे। दो ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 16 रन है। ईशान ने इस ओवर की पहली दो गेंदों पर छक्का और चौका लगाया।
-
February 15, 2026 7:04 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
अभिषेक शर्मा हुए आउट
टीम इंडिया को अभिषेक शर्मा के रूप में पहला झटका लगा है। वह इस मैच में चार गेंदों में बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। उनका विकेट सलमान अली आगा ने लिया। एक ओवर का खेल खत्म होने के बाद टीम इंडिया का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर एक रन है। अभिषेक को सलमान अली आगा ने आउट किया।
-
February 15, 2026 7:00 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
भारत की बल्लेबाजी शुरू, सलामी जोड़ी क्रीज पर
भारत बनाम पाकिस्तान मैच में टीम इंडिया की बैटिंग शुरू हो चुकी है। भारत की सलामी जोड़ी अभिषेक शर्मा और ईशान किशन क्रीज पर आ चुके हैं। पाकिस्तान की तरफ से पहला ओवर उनके कप्तान सलमान अली आगा फेंक रहे हैं।
-
February 15, 2026 6:41 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
पाकिस्तान की प्लेइंग XI
सैम अयूब, साहिबज़ादा फरहान, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आज़म, मोहम्मद नवाज़, शादाब खान, फहीम अशरफ, उस्मान खान (विकेट कीपर), शाहीन अफरीदी, अबरार अहमद, उस्मान तारिक।
-
February 15, 2026 6:40 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
भारत की प्लेइंग XI
अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेट कीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह
-
February 15, 2026 6:38 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
पाकिस्तान टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी
पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी ली है। अब भारत की टीम बल्लेबाजी करेगी। इस बीच जो भी लक्ष्य भारतीय टीम रखेगी, उसका पीछा पाकिस्तानी टीम करना पसंद करेगी। सात बजे पहली बॉल डाली जाएगी।
-
February 15, 2026 6:21 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
रोहित शर्मा भी पहुंचे टीम इंडिया के कैंप
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा भी इस वक्त कोलंबो पहुंच गए हैं। वे भारतीय टीम से मिल रहे हैं। रोहित की कप्तानी में ही भारत ने साल 2024 का टी20 विश्व कप जीता था। इस साल उन्हें आईसीसी ने ब्रॉड एम्बेसडर बनाया है।
-
February 15, 2026 5:55 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
भारत बनाम पाकिस्तान में जबरदस्त सुरक्षा
भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच से पहले सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए हैं। स्टेडियम के बाहर बहुत ज्यादा सिक्योरिटी है। बताया जाता है कि 2000 से ज्यादा पुलिस वाले ड्यूटी पर हैं। आस-पास मिलिट्री चेकपॉइंट भी हैं।
-
February 15, 2026 5:51 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
पाकिस्तान में किसी बदलाव की संभावना नहीं
पाकिस्तान की टीम शायद उसी कॉम्बिनेशन के साथ मैदान में उतरेगा, जिसके साथ वे USA के खिलाफ उतरे थे। टीम में कुल पांच स्पिनर शामिल हैं। अब से कुछ ही देर बाद इसका खुलासा हो जाएगा।
-
February 15, 2026 5:43 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
अभिषेक शर्मा की वापसी पक्की
पेट की दिक्कत की वजह से पिछला गेम मिस करने के बाद अभिषेक शर्मा इस मैच में वापसी करते हुए नजर आएंगे। इस बात का अंदाजा कप्तान सूर्यकुमार यादव ने एक दिन पहले ही दे दिया था। कुलदीप यादव का पाकिस्तान के खिलाफ शानदार रिकॉर्ड है और उन्हें कोलंबो के हालात भी पसंद आएंगे।
-
February 15, 2026 5:41 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
अभी कोलंबो का मौसम बढ़िया
कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में इस वक्त मौसम सूखा है। दोनों टीमें अपने-अपने वार्मअप रूटीन में लगी हुई हैं। फिलहाल भले ही थोड़े बादल छाए हुए लग रहे हैं, लेकिन बारिश दूर होती दिख रही है।
-
February 15, 2026 5:32 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
साढ़े छह बजे टॉस और सात बजे से मैच
मैच के लिए अब से थोड़ी देर बाद यानी साढ़े छह बजे टॉस होगा, इसके बाद सात बजे पहली बॉल फेंक दी जाएगी। टॉस के ही वक्त भारत की प्लेइंग इलेवन का पता चलेगा। जो हम आपको यहां ऐलान होते ही बता देंगे।
-
February 15, 2026 5:27 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
टी20 वर्ल्ड कप में कैसा है दोनों टीमों का हेड टू हेड रिकॉर्ड
टी20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के बीच अब तक कुल 8 मैच खेले गए हैं। इन 8 मैचों में से टीम इंडिया ने 7 मौकों पर पाकिस्तान को रौंदा है। वहीं एक बार पाकिस्तान मैच जीतने में कामयाब रहा है। यहां टीम इंडिया का पलड़ा भारी नजर आ रहा है।
-
February 15, 2026 5:18 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
पिच पर नहीं है कवर्स
कोलंबो से सामने आ रही लाइव तस्वीरों में पता चला है कि पिच पर कोई कवर्स नहीं है और इस मैच के लिए दोनों टीमों ने तैयारी पूरी कर ली है। मौजूदा हालात को देखकर ऐसा लग रहा है कि मैच समय पर शुरू हो सकता है।
-
February 15, 2026 5:16 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
कोलंबो में कैसा है मौसम
कोलंबो में इस वक्त शाम के 5 बज रहे हैं और वहां के मौसम को लेकर बात करें तो कोलंबो का तापमान इस वक्त 29 डिग्री सेल्सियस है। AccuWeather के मुताबिक बारिश की संभावना 63 प्रतिशत बताई जा रही है। हालांकि वहां इस वक्त बारिश नहीं हो रही है।
-
February 15, 2026 4:58 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
पाकिस्तान का स्क्वॉड
सैम अयूब, साहिबजादा फरहान, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आजम, मोहम्मद नवाज, शादाब खान, फहीम अशरफ, उस्मान खान (विकेट कीपर), शाहीन अफरीदी, अबरार अहमद, उस्मान तारिक, फखर जमान, नसीम शाह, सलमान मिर्जा, ख्वाजा नफे।
-
February 15, 2026 4:58 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
टीम इंडिया का स्क्वाड
ईशान किशन (विकेट कीपर), संजू सैमसन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, अभिषेक शर्मा, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, वाशिंगटन सुंदर
-
February 15, 2026 4:57 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
टीम इंडिया होटल से मैदान के लिए रवाना
भारतीय टीम आज के मैच के लिए अब स्टेडियम की ओर रवाना हो चुकी है। टीम ने होटल छोड़ दिया है और बस में बैठकर स्टेडियम पहुंचेगी। इसके बाद भारतीय खिलाड़ी मैदान में पहुंचकर वार्मअप करेंगे।
-
February 15, 2026 4:52 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
कोलंबो में कितने फीसदी बारिश की आशंका
अभी की बात करें तो एक्यूवैदर के अनुसार शाम सात बजे के करीब कोलंबो में आठ प्रतिशत बारिश की आशंका जताई गई है। इसके बाद आठ बजे से लेकर 9 और 10 बजे तक भी बारिश की इतनी ही आशंका है। यानी बारिश नहीं होगी, ऐसा नहीं माना जा सकता, लेकिन ये भी नहीं कहा जा सकता है कि बारिश बहुत ज्यादा होगी, जिससे कि मैच धुला जाए।
-
February 15, 2026 4:51 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
कितने बजे शुरू होगा भारत बनाम पाकिस्तान मैच
भारत और पाकिस्तान के बीच आज का मुकाबला शाम ठीक सात बजे से शुरू हो जाएगा। साढ़े छह बजे टॉस होगा। उसी वक्त प्लेइंग इलेवन का पता चलेगा। साथ ही ये भी जानकारी मिलेगी कि कौन सी टीम पहले बल्लेबाजी कर रही है।