IND vs PAK LIVE Score: अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा के धमाकेदार अर्धशतक, भारत ने बनाए 211 रन
भारत और पाकिस्तान के बीच एशियन गेम्स 2026 मेंस क्रिकेट का फाइनल मैच खेला जा रहा है। टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया। टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 211 रन बना लिए हैं। अब पाकिस्तान की टीम को जीतने के लिए 212 रन बनाने हैं।

एशियन गेम्स 2026 में मेंस क्रिकेट फाइनल में भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने सामने हैं। भारत ने पहले बैटिंग करते हुए छह विकेट पर 211 रन बना लिए हैं। अब पाकिस्तान को 212 रनों की जरूरत है, जो उसके लिए काफी मुश्किल काम होगा। टीम इंडिया के लिए अभिषेक शर्मा ने 61 और तिलक वर्मा ने नाबाद 51 रनों की जबरदस्त पारी खेली। इस मैच का लाइव स्कोर और हिन्दी में कमेंट्री आप यहां नीचे पढ़ और देख सकते हैं।
टीम इंडिया गोल्ड मेडल जीतने की प्रबल दावेदार
भारत और पाकिस्तान के बीच एक बार फिर से क्रिकेट के मैदान में जंग है। दोनों टीमें एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में हैं। जो टीम आज का मैच जीतेगी, उसे गोल्ड मेडल दिया जाएगा, वहीं हारने वाली टीम को सिल्वर मेडल मिलेगा। टीम इंडिया ने पिछली बार भी सोना जीता था और इस बार भी वो इसे जीतने की प्रबल दावेदार मानी जा रही है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में पहले ही गोल्ड जीत चुकी है।
आज की बारिश नहीं डाल सकेगी खलल
आज के मैच में बारिश का डर फिलहाल नहीं है। पता चला है कि आज केवल 10 प्रतिशत बारिश की संभावना है। वैसे तो तो बहुत सारे मैच इस टूर्नामेंट के दौरान बारिश ने धुले हैं। अभी की बात करें तो मौसम साफ है कि और अच्छी धूप खिली हुई है।
भारत ने श्रीलंका को सेमीफाइनल में 124 रनों के अंतर से दी थी मात
इस साल के एशियन गेम्स में भारत ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। मेंस क्रिकेट के सेमीफाइनल में भारतीय टीम श्रीलंका को 124 रनों के बड़े अंतर से हराकर फाइनल तक पहुंची है, अब उसकी नजर सोने पर है। टीम का प्रदर्शन लाजवाब रहा है। टीम के बल्लेबाजों और गेंदबाजों से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है। वैसे तो पाकिस्तानी टीम भारत के सामने कहीं भी टिकती हुई नजर नहीं आती है, लेकिन फिर भी सावधान रहने की जरूरत है। देखना होगा कि टीम का प्रदर्शन किस तरह का रहता है।
भारतीय टीम की प्लेइंग XI: वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेट कीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), ईशान किशन, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह।
पाकिस्तानी टीम की प्लेइंग XI: साहिबजादा फरहान (कप्तान), माज सदाकत, उस्मान खान (विकेट कीपर), सैम अयूब, हसन नवाज, अब्दुल समद, अराफात मिन्हास, अहमद दानियाल, साद मसूद, अबरार अहमद, सुफियान मोकिम
Live updates : IND vs PAK LIVE Score Asian Games Final
-
October 03, 2026 11:43 AM (IST) Posted by Pankaj Mishra
भारत ने बना दिए 211 रन
भारतीय टीम की पारी समाप्त हो गई है। टीम इंडिया ने छह विकेट पर 211 रन बना लिए हैं। यानी पाकिस्तान को अगर ये मैच जीतना है तो 212 रन बनाने होंगे। अभिषेक शर्मा ने 28 बॉल पर 61 और तिलक वर्मा ने 22 बॉल पर 61 रनों की अच्छी पारी खेली।
-
October 03, 2026 11:36 AM (IST) Posted by Pankaj Mishra
भारत के छह विकेट गिरे
भारत के अब तक छह विकेट गिर गए हैं। 20वें ओवर की पहली बॉल पर शिवम दुबे आउट हो गए हैं। उन्होंने 15 बॉल पर 27 रन बनाए। इसमें दो चौके और दो छक्के शामिल रहे। भारत का स्कोर 195 रन हो गया है।
-
October 03, 2026 11:34 AM (IST) Posted by Pankaj Mishra
19 ओवर का खेल पूरा
भारत ने 19 ओवर में अब तक 195 रन बना लिए हैं। अब उसकी नजर 200 पर है। शिवम दुबे 27 और तिलक वर्मा 36 रन बनाकर खेल रहे हैं। अब छह और बॉल का खेल बचा हुआ है। पिछले ओवर में भारत ने 23 रन ठोक दिए हैं।
-
October 03, 2026 11:28 AM (IST) Posted by Pankaj Mishra
18 ओवर में भारत का स्कोर
भारत की पारी के 18 ओवर हो गए हैं। टीम ने 172 रन बना लिए हैं। अब दो और ओवर बचे हैं। पिछले ही ओवर में तिलक ने दो छक्के मारे। शिवम 10 और तिलक 30 रन बनाकर खेल रहे हैं।
-
October 03, 2026 11:23 AM (IST) Posted by Pankaj Mishra
भारत के 150 रन पूरे
भारत के 150 रन पूरे हो गए हैं। अभी तक 17 ओवर का खेल चुका है। टीम इंडिया के पांच विकेट अब तक गिर चुके हैं। अब तीन और ओवर का खेल बाकी है। इस वक्त तिलक वर्मा और शिवम दुबे क्रीज पर मौजूद हैं।
-
October 03, 2026 11:16 AM (IST) Posted by Pankaj Mishra
अब केवल 5 ओवर का खेल बाकी
भारत की पारी के 15 ओवर पूरे हो गए हैं। टीम इंडिया ने पांच विकेट पर 138 रन बना लिए हैं। अब पांच ओवर और बाकी बचे हैं। शिवम दुबे दो और तिलक वर्मा पांच रन बनाकर खेल रहे हैं।
-
October 03, 2026 11:11 AM (IST) Posted by Pankaj Mishra
श्रेयस अय्यर आउट
भारत के अब तक 5 विकेट गिर गए हैं। श्रेयस अय्यर 24 बॉल में 21 रन बनाकर आउट हो गए हैं। उन्होंने दो चौके लगाए। अभी 15वां ओवर चल रहा है और टीम का स्कोर 133 रन है।
-
October 03, 2026 11:09 AM (IST) Posted by Pankaj Mishra
14 ओवर का खेल पूरा
अब तक 14 ओवर का खेल हो चुका है। भारत ने चार विकेट पर 133 रन बना लिए हैं। हालांकि पिछले कुछ ओवर्स से रनगति थोड़ी धीमी हुई है। अब टीम जल्द से जल्द 150 काि आंकड़ा छूने की कोशिश करेगी।
-
October 03, 2026 11:06 AM (IST) Posted by Pankaj Mishra
ईशान किशन आउट
भारत का चौथा विकेट गिर गया है। ईशान किशन ने 18 बॉल पर तेजी से 20 रन बनाए। उन्हानें तीन चौके लगाए। अभी 14वां ओवर चल रहा है। टीम इंडिया ने 128 रन बना लिए हैं।
-
October 03, 2026 11:02 AM (IST) Posted by Pankaj Mishra
12 ओवर में भारत का स्कोर
अब तक 12 ओवर का खेल हो चुका है। भारतीय टीम ने तीन विकेट पर 124 रन बना लिए हैं। इस वक्त ईशान किशन 18 और श्रेयस 17 रन बनाकर खेल रहे हैं। टीम इंडिया तेजी से रन बना रही है।
-
October 03, 2026 10:54 AM (IST) Posted by Pankaj Mishra
भारतीय टीम की तेज बल्लेबाजी
अब तक भारतीय पारी के आधे ओवर हुए हैं और उसने 114 रन बना लिए हैं। टीम की कोशिश होगी कि 200 के करीब तक पहुंचा जाए। हालांकि पिच जिस तरह की है, उससे लगता है कि 150 का स्कोर पार होते ही भारत की जीत करीब करीब पक्की हो जाएगी।
-
October 03, 2026 10:52 AM (IST) Posted by Pankaj Mishra
10 ओवर में भारत का स्कोर
भारत की पारी के आधे ओवर हो चुके हैं। पहले दस ओवर में टीम इंडिया ने 114 रन बना लिए हैं। अब तक तीन विकेट गिरे हैं। वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा आउट हो चुके हैं। इस वक्त ईशान किशन 12 और श्रेयस 15 रन बनाकर खेल रहे हैं।
-
October 03, 2026 10:49 AM (IST) Posted by Pankaj Mishra
भारत के 100 रन पूरे
भारत ने अपने 100 रन पूरे कर लिए हैं। अब तक 9 ओवर का खेल पूरा हो चुका है। भारत के तीन विकेट गिरे हैं। कप्तान श्रेयस 10 और ईशान किशन छह रन बनाकर अभी खेल रहे हैं।
-
October 03, 2026 10:44 AM (IST) Posted by Pankaj Mishra
अभिषेक शर्मा आउट
विस्फोटक बल्लेबाजी के बाद अभिषेक शर्मा आउट हो गए हैं। उन्होंने केवल 28 बॉल पर 61 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से सात छक्के और तीन चौके आए। भारतीय टीम ने अब तक 93 रन बना लिए हैं। श्रेयस अय्यर अभी नाबाद हैं।
-
October 03, 2026 10:37 AM (IST) Posted by Pankaj Mishra
अब तक छह ओवर का खेल पूरा हो चुका है
भारतीय पारी का पावरप्ले समाप्त हो गया है। यानी छह ओवर हो गए हैं। टीम ने 81 रन बना लिए हैं। अभिषेक शर्मा आक्रामक बल्लेबाजी कर रहे हैं, उन्होंने केवल 20 बॉल पर अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। उन्होंने छह छक्के और तीन चौके लगाए।
-
October 03, 2026 10:29 AM (IST) Posted by Pankaj Mishra
5 ओवर में भारत का स्कोर
5 ओवर का खेल हो चुका है। भारत ने अब तक दो विकेट पर 63 रन बना लिए हैं। अभिषेक 40 और श्रेयस तीन रन बनाकर नाबाद हैं। अब पावरप्ले का एक और ओवर बचा है, भारतीय टीम इसमें और ज्यादा रन बनाने की कोशिश करेगी।
-
October 03, 2026 10:25 AM (IST) Posted by Pankaj Mishra
चार ओवर का खेल पूरा
चार ओवर का खेल हो चुका है, भारत ने दो विकेट पर 52 रन बना लिए हैं। वैभव सूर्यवंशी और संजू सैमसन आउट होकर वापस लौट चुके हैं। अभी अभिषेक शर्मा 32 और कप्तान श्रेयस बिना खाता खोले क्रीज पर मौजूद हैं।
-
October 03, 2026 10:23 AM (IST) Posted by Pankaj Mishra
संजू सैमसन आउट होकर लौटे वापस
भारत का दूसरा विकेट गिर गया है। संजू सैमसन भी आउट हो गए हैं। संजू चार बॉल पर केवल दो ही रन बना सके। अभी चौथा ओवर चल रहा है, भारत ने 50 से अधिक रन बना लिए हैं।
-
October 03, 2026 10:18 AM (IST) Posted by Pankaj Mishra
तीन ओवर में भारत का स्कोर
तीन ओवर का खेल अब तक हो चुका है। भारत ने इस दौरान 43 रन बना लिए हैं। वैभव सूर्यवंशी के रूप में भारत का एक ही विकेट गिरा है। इस वक्त अभिषेक शर्मा आक्रामक बल्लेबाजी कर रहे हैं। वे 9 बॉल में 25 रन बना चुके हैं।
-
October 03, 2026 10:14 AM (IST) Posted by Pankaj Mishra
भारत का पहला विकेट गिरा
भारत का पहला विकेट गिर गया है। वैभव सूर्यवंशी तीसरे ओवर की पहली बॉल पर आउट हो गए हैं। उन्होंने 9 बॉल पर 15 रन की पारी खेली और आउट हो गए। उन्होंने अपनी इस छोटी सी पारी में दो छक्के लगाए।
-
October 03, 2026 10:12 AM (IST) Posted by Pankaj Mishra
भारत का स्कोर 2 ओवर के बाद
भारत का स्कोर दो ओवर के बाद 28 रन हो गया है। भारत ने दूसरे ओवर में कुल 24 रन बना दिए हैं। वैभव 15 और अभिषेक 11 रन बनाकर खेल रहे हैं।
-
October 03, 2026 10:09 AM (IST) Posted by Pankaj Mishra
वैभव ने बैक टू बैक दो छक्के ठोके
वैभव सूर्यवंशी ने दूसरे ही ओवर में बैक टू बैक दो छक्के ठोक दिए हैं। साद मसूद के ओवर में वैभव ने कमाल किया। इसके बाद इसी ओवर में भी साद को एक छक्का मार दिया है।
-
October 03, 2026 10:06 AM (IST) Posted by Pankaj Mishra
पहले ओवर में भारत का स्कोर
भारत ने पहले ओवर में चार रन बना लिए हैं। अभी भारत के दोनों बल्लेबाज नाबाद हैं। वैभव दो और अभिषेक एक रन बनाकर खेल रहे हैं। पहला ओवर सैम अयूब ने डाला है।
-
October 03, 2026 10:02 AM (IST) Posted by Pankaj Mishra
अभिषेक और वैभव कर रहे हैं ओपनिंग
भारत की बैटिंग शुरू हो चुकी है। ओपनिंग के लिए अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी कर रहे हैं। उनसे तेज और अच्छी बैटिंग की उम्मीद की जा रही है।
-
October 03, 2026 9:53 AM (IST) Posted by Pankaj Mishra
भारत के पास केवल दो ही तेज गेंदबाज
भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन में जसप्रीत बुमराह के अलावा दूसरे तेज गेंदबाज शिवम दुबे हैं। बाकी कप्तान ने स्पिनर्स पर ही भरोसा जताया है। अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं। जरूरत पड़ी तो कुछ ओवर अभिषेक शर्मा से भी कराए जा सकते हैं।
-
October 03, 2026 9:45 AM (IST) Posted by Pankaj Mishra
भारतीय टीम में कोई बदलाव नहीं, पाकिस्तान ने एक खिलाड़ी बदला
भारत इस मैच में उसी टीम के साथ उतर रही है, जिसने सेमीफाइनल में श्रीलंका को हराया था। पाकिस्तान ने एक बदलाव किया है। मोहम्मद वसीम जूनियर की जगह साद मसूद को शामिल किया गया है।
-
October 03, 2026 9:42 AM (IST) Posted by Pankaj Mishra
पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन
साहिबजादा फरहान (कप्तान), माज सदाकत, उस्मान खान (विकेट कीपर), सैम अयूब, हसन नवाज, अब्दुल समद, अराफात मिन्हास, अहमद दानियाल, मोहम्मद वसीम जूनियर, अबरार अहमद, सुफियान मोकिम।
-
October 03, 2026 9:36 AM (IST) Posted by Pankaj Mishra
भारत की प्लेइंग इलेवन
वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेट कीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), ईशान किशन, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह।
-
October 03, 2026 9:34 AM (IST) Posted by Pankaj Mishra
कप्तान श्रेयस ने नहीं मिलाया हाथ
भारतीय टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर टॉस के लिए जब आए तो उन्होंने पाकिस्तानी टीम के कप्तान साहिबजादा फरहान से हाथ नहीं मिलाया। यहां तक के दोनों कप्तानों में बात तक नहीं हुई। श्रेयस ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग की बात बताई और वहां से चले गए।
-
October 03, 2026 9:32 AM (IST) Posted by Pankaj Mishra
भारत की पहले बैटिंग
भारतीय टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीत लिया है और पहले बैटिंग का फैसला किया है। अब से कुछ ही देर बाद टीम इंडिया की बल्लेबाजी शुरू होगी। वहीं पाकिस्तानी टीम गेंदबाजी करते हुए नजर आएगी।
-
October 03, 2026 9:28 AM (IST) Posted by Pankaj Mishra
आज कितनी है बारिश की संभावना
आज के मौसम की बात की जाए तो बारिश की केवल 10 प्रतिशत ही संभावना है, यानी मौसम खलल नहीं डालेगा। हालांकि कई मैच बारिश के कारण रद करने पड़े हैं, लेकिन आज अब तक ऐसा होते हुए नजर नहीं आ रहा है।
-
October 03, 2026 9:18 AM (IST) Posted by Pankaj Mishra
साल 2022 से टीम इंडिया नहीं हारी एक भी मैच
साल 2022 से लेकर अब तक भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ 6 टी20 इंटरनेशनल मैच भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए हैं, इसमें से सारे मैच टीम इंडिया ने अपने नाम किए हैं।
-
October 03, 2026 9:16 AM (IST) Posted by Pankaj Mishra
भारतीय टीम पाकिस्तान से बहुत आगे
भारत और पाकिस्तान के बीच अब तक टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में जो 17 मुकाबले खेले गए है। इसमें से 14 मैच भारत ने जीते हैं और तीन मैच पाकिस्तानी क्रिकेट टीम ने जीतने में कामयाबी हासिल की है। यानी भारत का पलड़ा पाकिस्तान से बहुत भारी नजर आता है।
-
October 03, 2026 8:58 AM (IST) Posted by Pankaj Mishra
भारत बनाम पाकिस्तान मैच कितने बजे शुरू होगा
भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला फाइनल मुकाबला भारतीय समय अनुसार सुबह 10 बजे से खेला जाएगा। इससे आधे घंटे पहले यानी साढ़े नौ बजे इसके लिए टॉस होगा। इसमें अब बहुत कम वक्त बचा हुआ है।
-
October 03, 2026 8:56 AM (IST) Posted by Pankaj Mishra
श्रीलंका बनाम बांग्लादेश मैच का स्कोर क्या रहा
श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच खेले गए मुकाबले में श्रीलंका ने पहले बैटिंग करते हुए 9 विकेट पर 165 रन बनाए थे, जवाब में बांग्लादेश की टीम केवल 17.3 ओवर में 102 रन बनाकर आउट हो गई। इस तरह से श्रीलंका ने 63 न से मैच जीत लिया है।
-
October 03, 2026 8:53 AM (IST) Posted by Pankaj Mishra
श्रीलंका ने जीता कांस्य पदक
श्रीलंकाई क्रिकेट टीम ने बांग्लादेश को हराकर मेंस क्रिकेट में कांस्य पदक अपने नाम कर लिया है। उसने बांग्लादेश को 63 रनों से मात देने में कामयाबी हासिल की है।
-
October 03, 2026 8:50 AM (IST) Posted by Pankaj Mishra
पाकिस्तानी टीम का पूरा स्क्वाड
साहिबजादा फरहान (कप्तान), माज सदाकत, उस्मान खान (विकेट कीपर), सैम अयूब, हसन नवाज, अब्दुल समद, अराफात मिन्हास, अहमद दानियाल, मोहम्मद वसीम जूनियर, अबरार अहमद, सुफ़यान मोकिम, साद मसूद, अली रजा, आकिफ जावेद, हैदर अली।
-
October 03, 2026 8:49 AM (IST) Posted by Pankaj Mishra
भारतीय टीम का पूरा स्क्वाड
वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेट कीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), ईशान किशन, अक्षर पटेल, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, यश ठाकुर, विप्रज निगम।