1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs PAK: क्या भारत बनाम पाकिस्तान में है रिजर्व डे, ये है ICC का नियम

IND vs PAK: क्या भारत बनाम पाकिस्तान में है रिजर्व डे, ये है ICC का नियम

भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबला अब से कुछ ही देर बाद कोलंबो में खेला जाएगा। मैच में बारिश आ सकती है। इस बीच जान लीजिए कि अगर मैच आज नहीं हो पाया तो क्या अगले दिन रिजर्व डे में खेला जाएगा।

india vs pakistan- India TV Hindi
Image Source : AP भारत बनाम पाकिस्तान

भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 विश्व कप 2026 में आज मुकाबला खेला जाएगा। ये मैच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम पर खेला जाएगा। इस बीच मैच के दौरान कोलंबो में बारिश की आशंका जताई गई है, लेकिन ये बहुत ज्यादा नहीं है। अगर बारिश से मैच रद होता है तो क्या भारत और पाकिस्तान के मैच के लिए कोई रि​जर्व डे रखा गया है। आईसीसी का नियम टी20 ​विश्व कप को लेकर क्या है, ये जान लीजिए, ताकि आपके मन में कोई भ्रम ना रहे। 

टीम इंडिया अपने तीसरे मैच के लिए इस वक्त कोलंबो में है

टी20 विश्व कप 2026 के अपने तीसरे मैच के लिए भारतीय टीम कोलंबो पहुंच चुकी है। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया ने अपने पहले मैच में पहले यूएएस को पटकनी दी और इसके बाद नामीबिया को भी पीट दिया, अब बारी पाकिस्तान की है। इस बीच मैच के दौरान बारिश की बात की जाए तो इसकी हल्की सी आशंका है। इस बीच मैच के रिजर्व डे की बात की जाए तो ऐसा कुछ नहीं है। टी20 विश्व कप 2026 को लेकर आईसीसी के नियमों के अनुसार लीग चरण और सुपर 8 के मैचों को लेकर कोई रिजर्व डे नहीं रखा गया है। 

कोलंबो में आज बारिश की आशंका

भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबले के दौरान कोलंबो में बारिश की आशंका है। हालांकि ये काफी कम है। करीब आठ से दस प्रतिशत बारिश होने की बात सामने आई है। अगर कम बारिश होती है तो पहले यही कोशिश की जाएगी कि किसी भी तरह से भले ही ओवर कम करने पड़ें, पूरा मैच खेला जाए। लेकिन अगर ज्यादा बारिश होती है तो कम से कम छह ओवर का तो खेल कराना ही पड़ेगा। लेकिन मौसम अगर इसकी भी इजाजत ना दे तो फिर दोनों टीमों को एक एक अंक दे दिया जाएगा। 

सेमीफाइनल और फाइनल के लिए रखा गया है रिजर्व डे

आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में चाहें लीग चरण के मैच हों या​ फिर सुपर 8 मैच हों, इसमें रिजर्व डे नहीं है। यानी अगर बारिश के कारण मैच रद होता है तो अगले दिन मैच नहीं होगा। लेकिन सेमीफाइनल और फाइनल के लिए ऐसा नहीं है। यानी सेमीफाइनल और फाइनल मैच में अगर बारिश आती है तो उसके लिए अगले ​दिन रिजर्व डे में मैच खेला जाएगा। फिलहाल तो यही है, लेकिन विश्व कप जैसे बड़े टूर्नामेंट के बीच में भी आईसीसी कुछ ना कुछ बदलाव करता रहता है। यानी बाद में कुछ परिवर्तन हुआ तो बात अलग है। 

यह भी पढ़ें 

IND vs PAK Weather Report: भारत- पाकिस्तान मैच में हुई बारिश तो किसे होगा फायदा, बन रहे हैं ये समीकरण

IND vs PAK Match Time: कितने बजे शुरू होगा भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबला, टॉस का टाइम भी नोट कीजिए

Latest Cricket News