A
Hindi News खेल क्रिकेट IND vs PAK: भारत और पाकिस्तान के बीच नहीं होगा सेमीफाइनल, ये है इसके पीछे की वजह

IND vs PAK: भारत और पाकिस्तान के बीच नहीं होगा सेमीफाइनल, ये है इसके पीछे की वजह

IND vs PAK: भारत और पाकिस्तान की टीमें एशिया कप राइजिंग स्टार्स के अंतिम चार में अपनी जगह पक्की कर चुकी हैं, लेकिन इन दोनों के बीच सेमीफाइनल नहीं होगा। इसके पीछे की वजह को समझ लीजिए।

jitesh sharma- India TV Hindi Image Source : AP जितेश शर्मा

India vs Pakistan: भारत और पाकिस्तान की टीमें जब भी क्रिकेट के मैदान पर आमने सामने होती हैं तो रोमांच अपने चरम पर होता है। इस वक्त युवा खिलाड़ियों का एशिया कप खेला जा रहा है, जिसे हम राइजिंग स्टार्स के नाम से जानते हैं। इसमें एक बार ​भारत ए और पाकिस्तान ए के बीच मुकाबला हो चुका है। हालांकि इस मैच में भारत की ए टीम को हार का सामना करना पड़ा था। अब जबकि दोनों टीमें इस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर चुकी हैं तो सेमीफाइनल में इन दोनों के बीच मुकाबला नहीं हो पाएगा। इसकी एक सीधी साधी वजह है। 

इसलिए नहीं होगा भारत बनाम पाकिस्तान एशिया कप सेमीफाइनल

एशिया कप राइजिंग स्टार्स में भारत और पाकिस्तान की टीमें सेमीफाइनल में जगह बना चुकी हैं। लेकिन इनके बीच सेमीफाइनल नहीं खेला जाएगा। दरअसल इसका कारण ये है कि भारत और पाकिस्तान को एक ही ग्रुप में रखा गया है। इसलिए लीग चरण में दोनों टीमें आमने सामने आई थीं। अब जब दोनों टीमें अंतिम चार में पहुंच चुकी हैं तो उनका सेमीफाइनल दूसरे ग्रुप से आने वाली टीमों से होगा ना कि अपने ही ग्रुप की टीम से। भारत और पाकिस्तान के ग्रुप में बाकी दो टीमें यूएई और ओमान की हैं। जो अब इस टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी हैं। 

सेमीफाइनल में बांग्लादेश, अफगानिस्तान और श्रीलंका में से एक टीम से होगा मुकाबला

दूसरे ग्रुप की बात की जाए तो उसमें बांग्लादेश, अफगानिस्तान और श्रीलंका के अलावा हांगकांग भी है। हांगकांग की टीम तो इस टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है। वहीं बात अगर सेमीफाइनल में पहुंचने वाली टीमों की करें तो वहां बांग्लादेश की टीम की जगह करीब करीब पक्की हो चुकी है। लेकिन अफगानिस्तान और श्रीलंका में से कोई एक टीम आगे जाएगी। यानी भारत का मुकाबला पाकिस्तान से तो नहीं होगा, लेकिन अफगानिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश में से एक टीम जरूर मिलेगी। 

फाइनल में जरूर हो सकती है भारत और पाकिस्तान के बीच टक्कर

अभी सेमीफाइनल में तो भारत और पाकिस्तान के बीच टक्कर नहीं होगी, लेकिन इस बात की संभावना जरूर बनी हुई है कि फाइनल में ये महामुकाबला एक बार फिर से होता हुआ नजर आए। अगर भारत और पाकिस्तान की टीमों ने अपने अपने सेमीफाइनल मैच जीत लिए तो फिर फाइनल में फिर से इंडिया बनाम पाकिस्तान होने की पूरी संभावना है। टूर्नामेंट के दोनों सेमीफाइनल 21 नवंबर को खेले जाएंगे, इसके बाद 23 नवंबर को फाइनल होगा और इसी दिन देर शाम को नया चैंपियन भी मिल जाएगा। 

यह भी पढ़ें 

IND vs SA: रवींद्र जडेजा के पास बड़ा कारनामा करने का मौका, ऐसा करने वाले बन सकते हैं सिर्फ 5वें भारतीय

IND vs SA: भारत के खिलाफ साउथ अफ्रीका ने चली बड़ी चाल, धुरंधर गेंदबाज को टीम में किया शामिल

Latest Cricket News