IND vs SA 5th T20I: भारतीय टीम ने 30 रनों से जीता मुकाबला, सीरीज की 3-1 से अपने नाम
IND vs SA 5th T20I: भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेली जा रही टी20 सीरीज के आखिरी मुकाबले को 30 रनों से अपने नाम करने के साथ इस सीरीज को 3-1 से अपने नाम करने में कामयाब रहे।

IND vs SA 5th T20I: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेली जा रही 5 मैचों की टी20 सीरीज आखिरी मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था। टीम इंडिया ने मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर्स में 231 रनों का स्कोर बनाया। वहीं अफ्रीकी टीम टारगेट का पीछा करते हुए 20 ओवर्स में 201 रनों का स्कोर ही बनाने में सफल हो सकी। इसी के साथ टीम इंडिया ये सीरीज 3-1 से जीतने में कामयाब रही।
Live updates : IND vs SA 5th T20I Cricket Match Live Score
- December 19, 2025 11:08 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
टीम इंडिया ने 30 रनों से जीता मुकाबला
भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज के आखिरी मुकाबले को 30 रनों से अपने नाम कर लिया है, जिसके साथ ही वह इस सीरीज को 3-1 से भी जीतने में कामयाब रहे। टीम इंडिया ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर्स में 231 रनों का स्कोर बनाया था, जिसके बाद अफ्रीकी टीम 201 रनों के स्कोर तक पहुंचने में कामयाब रही। भारतीय टीम की तरफ से गेंदबाजी में वरुण चक्रवर्ती ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए।
- December 19, 2025 10:37 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
साउथ अफ्रीका को लगा 7वां झटका
साउथ अफ्रीका की टीम को भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के आखिरी मुकाबले में 232 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए 163 के स्कोर पर 7वां झटका जॉर्ज लिंडे के रूप में लगा है, जो 8 गेंदों में 16 रनों की पारी खेलने के बाद वरुण चक्रवर्ती की गेंद पर बोल्ड हो गए।
- December 19, 2025 10:25 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
साउथ अफ्रीका ने गंवाया 5वां विकेट
साउथ अफ्रीका की टीम ने भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के आखिरी मुकाबले में 232 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए 135 के स्कोर पर अपना पांचवां विकेट डोनोवन फरेरा के रूप में गंवाया है, जो बिना खाता खोले वरुण चक्रवर्ती की गेंद पर बोल्ड हो गए।
- December 19, 2025 10:11 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
साउथ अफ्रीका ने गंवाया तीसरा विकेट
भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के आखिरी मुकाबले में साउथ अफ्रीका की टीम ने अपना तीसरा विकेट डेवाल्ड ब्रेविस के रूप में 122 के स्कोर पर अपना तीसरा विकेट गंवा दिया है। ब्रेविस 17 गेंदों में 31 रनों की पारी खेलने के बाद हार्दिक पांड्या का शिकार बने।
- December 19, 2025 10:06 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
क्विंटन डी कॉक को जसप्रीत बुमराह ने भेजा पवेलियन
साउथ अफ्रीका की टीम ने भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के आखिरी मुकाबले में 120 के स्कोर पर अपना दूसरा विकेट क्विंटन डी कॉक के रूप में गंवा दिया है, जो 35 गेंदों में 65 रनों की पारी खेलने के बाद जसप्रीत बुमराह का शिकार बने। अब बल्लेबाजी करने के लिए डेविड मिलर मैदान पर उतरे हैं।
- December 19, 2025 9:56 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
साउथ अफ्रीका का स्कोर 9 ओवर्स में 99 रन
भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के आखिरी मुकाबले में साउथ अफ्रीका की टीम ने 9 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद एक विकेट के नुकसान पर 99 रन बना लिए हैं। क्विंटन डी कॉक 61 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं तो वहीं डेवाल्ड ब्रेविस ने 14 रन बना लिए हैं।
- December 19, 2025 9:42 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
साउथ अफ्रीका को लगा पहला झटका
साउथ अफ्रीका की टीम को भारत के खिलाफ अहमदाबाद में खेले जा रहे टी20 मुकाबले में 232 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए 69 के स्कोर पर पहला झटका रीजा हेंड्रिक्स के रूप में लगा है, जो 13 के निजी स्कोर पर वरुण चक्रवर्ती की गेंद पर अपना विकेट गंवा बैठे।
- December 19, 2025 9:30 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
साउथ अफ्रीका ने 4 ओवर्स में बनाए 52 रन
भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के आखिरी मुकाबले में साउथ अफ्रीका की टीम ने 232 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए 4 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद बिना किसी नुकसान के 52 रन बना लिए हैं। क्विंटन डी कॉक 41 रन बनाकर जहां बल्लेबाजी कर रहे हैं तो वहीं रीज हेंड्रिक्स 8 रन बना चुके हैं।
- December 19, 2025 9:16 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
साउथ अफ्रीका ने 2 ओवर्स में बनाए 20 रन
साउथ अफ्रीका की टीम ने भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के आखिरी मुकाबले में 232 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए 2 ओवर्स में बिना किसी नुकसान के 20 रन बना लिए हैं। क्विंटन डी कॉक 14 और रीज हेंड्रिक्स 6 रन बनाकर खेल रहे हैं। अफ्रीका को अभी जीत के लिए 212 रन और बनाने हैं।
- December 19, 2025 8:59 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
भारतीय टीम ने अफ्रीका को दिया 232 रनों का टारगेट
भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज के आखिरी मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर्स में 5 विकेट के नुकसान पर 231 रनों का स्कोर बनाया है। टीम इंडिया की तरफ से बल्लेबाजी में तिलक वर्मा ने 73 रनों की पारी तो वहीं हार्दिक पांड्या ने शानदार 63 रनों की पारी खेली।
- December 19, 2025 8:37 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
हार्दिक पांड्या ने 16 गेंदों में पूरी की फिफ्टी
साउथ अफ्रीका के खिलाफ 5वें टी20 मुकाबले में टीम इंडिया की तरफ से हार्दिक पांड्या ने सिर्फ 16 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है, जिसमें उनके बल्ले से चार चौके और 5 छक्के भी देखने को मिले। टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 17 ओवर्स में तीन विकेट के नुकसान पर 195 रन बना लिए हैं।
- December 19, 2025 8:28 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
15 ओवर्स में टीम इंडिया ने बनाए 170 रन
भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 5वें टी20 मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर्स का खेल खत्म होने पर तीन विकेट के नुकसान पर 170 रन बना लिए हैं। तिलक वर्मा 57 रन बनाकर खेल रहे हैं तो वहीं हार्दिक पांड्या 32 रन बनाकर खेल रहे हैं।
- December 19, 2025 8:11 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
सूर्यकुमार यादव 5 रन बनाकर हुए आउट
भारतीय टीम को साउथ अफ्रीका के खिलाफ 5वें टी20 मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 115 के स्कोर पर तीसरा झटका कप्तान सूर्यकुमार यादव के रूप में लगा है, जो सिर्फ 5 रन बनाकर कॉर्बिन बॉश की गेंद पर अपना विकेट गंवा बैठे। अब बल्लेबाजी करने के लिए हार्दिक पांड्या मैदान पर उतरे हैं।
- December 19, 2025 8:09 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
भारतीय टीम ने 12 ओवर्स में बनाए 115 रन
भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज के आखिरी मुकाबले में टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवर्स का खेल खत्म होने पर 2 विकेट के नुकसान पर 115 रन बना लिए हैं। तिलक वर्मा 34 रन बनाकर खेल रहे हैं तो वहीं कप्तान सूर्या 5 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
- December 19, 2025 7:54 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
संजू सैमसन 37 रन बनाकर लौटे पवेलियन
भारतीय टीम को साउथ अफ्रीका के खिलाफ अहमदाबाद के स्टेडियम में खेले जा रहे 5वें टी20 मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 97 के स्कोर पर दूसरा झटका संजू सैमसन के रूप में लगा है, जो 37 के निजी स्कोर जॉर्ज लिंडे की गेंद पर बोल्ड हो गए। अब बल्लेबाजी के लिए सूर्यकुमार यादव मैदान पर उतरे हैं।
- December 19, 2025 7:48 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
8 ओवर्स में टीम इंडिया ने बनाए 85 रन
साउथ अफ्रीका के खिलाफ अहमदाबाद के स्टेडियम में खेले जा रहे 5वें टी20 मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 8 ओवर्स का खेल खत्म होने पर एक विकेट के नुकसान पर 85 रन बना लिए हैं। संजू सैमसन 35 और तिलक वर्मा 12 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
- December 19, 2025 7:34 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
अभिषेक शर्मा 34 रन बनाकर हुए आउट
भारतीय टीम को साउथ अफ्रीका के खिलाफ आखिरी टी20 मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 63 के स्कोर पर पहला झटका अभिषेक शर्मा के रूप में लगा है जो 34 रन बनाकर कॉर्बिन बॉश का शिकार बने। अब बल्लेबाजी करने तिलक वर्मा मैदान पर उतरे हैं।
- December 19, 2025 7:31 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
टीम इंडिया का स्कोर पहुंचा 50 रनों पार
भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ अहमदाबाद के स्टेडियम में खेले जा रहे पांचवें टी20 मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 ओवर्स का खेल खत्म होने पर बिना किसी नुकसान के 56 रन बना लिए हैं। अभिषेक शर्मा 28 और संजू सैमसन 27 रन बनाकर खेल रहे हैं।
- December 19, 2025 7:17 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
तीन ओवर्स में टीम इंडिया का स्कोर 27 रन
भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ अहमदाबाद के स्टेडियम में खेले जा रहे आखिरी टी20 मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए तीन ओवर्स का खेल खत्म होने पर बिना किसी नुकसान के 27 रन बना लिए हैं। अभिषेक शर्मा 19 और संजू सैमसन 12 रन बनाकर खेल रहे हैं।
- December 19, 2025 7:11 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
2 ओवर्स में टीम इंडिया ने बनाए 25 रन
भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ आखिरी टी20 मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 2 ओवर्स का खेल खत्म होने पर बिना किसी नुकसान के 25 रन बना लिए हैं। अभिषेक शर्मा 8 गेंदों में 18 रन बनाकर जहां खेल रहे हैं तो वहीं संजू सैमसन 4 गेंदों का सामना करने के बाद 7 रन बना चुके हैं।
- December 19, 2025 7:04 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
टीम इंडिया की पारी हुई शुरू
भारतीय टीम अहमदाबाद के स्टेडियम में खेले जा रहे साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज के आखिरी मुकाबले में टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी कर रही है, जिसमें टीम इंडिया की तरफ से ओपनिंग में अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन की जोड़ी मैदान पर उतरी है।
- December 19, 2025 6:44 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
साउथ अफ्रीका की प्लेइंग 11
साउथ अफ्रीका ने टीम इंडिया के खिलाफ आखिरी टी20 मैच के लिए अपनी प्लेइंग 11 में बदलाव किया है। क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रीजा हेंड्रिक्स, एडन मार्कराम (कप्तान), डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, डोनोवन फरेरा, जॉर्ज लिंडे, मार्को जानसन, कॉर्बिन बॉश, लुंगी एनगिडी, ओटनील बार्टमैन।
- December 19, 2025 6:37 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में हुई संजू सैमसन की वापसी
भारतीय टीम की प्लेइंग 11 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ आखिरी मुकाबले में संजू सैमसन की वापसी देखने को मिली है। वहीं टीम इंडिया की प्लेइंग 11 कुछ इस तरह है - अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रित बुमरा, अर्शदीप सिंह।
- December 19, 2025 6:33 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
साउथ अफ्रीका ने जीता टॉस
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेली जा रही 5 मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है, जिसमें साउथ अफ्रीका की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है।
- December 19, 2025 6:29 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
अहमदाबाद की पिच पर अब तक ऐसा रहा है रिकॉर्ड
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में अब तक 7 टी20 इंटरनेशनल मुकाबलों में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने चार बार जहां जीत हासिल की है तो वहीं तीन बार टारगेट का पीछा करने वाली टीम जीतने में कामयाब रही है। ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम के लिए पहले बल्लेबाजी या गेंदबाजी करने का फैसला लेना आसान नहीं रहने वाला है।
- December 19, 2025 6:17 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में हो सकता है बदलाव
साउथ अफ्रीका के खिलाफ आखिरी टी20 मुकाबले में भारतीय टीम की प्लेइंग 11 में बदलाव देखने को मिल सकता है, जिसमें चोटिल शुभमन गिल जिनके पिछले मुकाबले में चोटिल होने की खबर सामने आई थी, उनकी जगह पर संजू सैमसन को खेलने का मौका मिल सकता है।
- December 19, 2025 6:01 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
टीम इंडिया के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए अफ्रीका का स्क्वाड
क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रीजा हेंड्रिक्स, एडन मार्कराम (कप्तान), डेवाल्ड ब्रेविस, ट्रिस्टन स्टब्स, डोनोवन फरेरा, मार्को यान्सन, कॉर्बिन बॉश, एनरिक नॉर्टजे, लुंगी एनगिडी, ओटनील बार्टमैन, डेविड मिलर, केशव महाराज, जॉर्ज लिंडे, टोनी डी ज़ोरजी, लूथो सिपाम्ला, क्वेना मफाका।
- December 19, 2025 6:00 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का स्क्वाड
अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, वाशिंगटन सुंदर, संजू सैमसन, शाहबाज अहमद।