शुभमन गिल और देवदत्त पडीक्कल कर रहे हैं जबरदस्त बल्लेबाजी, श्रीलंका को विकेट की जरूरत, देखें लाइव स्कोर
भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा टेस्ट आज से कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में खेला जा रहा है। पहला मैच जीतकर टीम इंडिया इस सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर चुकी है।

भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच का आगाज आज से हो चुका है। ये मैच कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में खेला जा रहा है। इस मैच में टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। इस मैच में सारांश जैन को डेब्यू करने का मौका मिला है। उन्हें कुलदीप यादव की जगह टीम में शामिल किया गया है।
गॉल में खेले गए पहले टेस्ट मैच में 165 रनों से जीत दर्ज करने के बाद टीम इंडिया 2 मैचों की सीरीज में 1-0 से आगे है। मेजबान श्रीलंका को सीरीज ड्रॉ करने के लिए दूसरा टेस्ट हर हाल में जीतना है। वहीं अगर ये टेस्ट ड्रॉ भी हुआ तो भारत सीरीज जीत जाएगा। लेकिन WTC के फाइनल में पहुंचने के लिए टीम इंडिया को इस मैच में भी हर हाल में जीत दर्ज करना होगा। इस मैच के टॉस के लिए दोनों टीमों के कप्तान सुबह 9:30 बजे मैदान पर उतरेंगे।
आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (2025-27) में भारत का यह 11वां टेस्ट मैच है। इससे पहले खेले गए 10 मैचों में से भारत ने 5 में जीत दर्ज की है वहीं 4 में हार का सामना करना पड़ा है और 1 मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ है। फिलहाल भारत 64 अंक और 53.33% अंक प्रतिशत (PCT) के साथ अंक तालिका में पांचवें स्थान पर मौजूद है। वहीं श्रीलंका की टीम 5 मैचों में से 1 जीत, 2 हार और 2 ड्रा के साथ छठे स्थान पर है।
यहां देखें दोनों टीमों का स्क्वॉड
भारत: यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल, रवींद्र जडेजा, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, सरफराज खान, सारांश जैन, आकिब नबी, गुरनूर बराड़
श्रीलंका: लाहिरु उदारा, पसिंदु सोरियाबंदरा, कामिल मिशारा, कामिंदु मेंडिस, धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), सहान अराचिगे, सोनल दिनुशा, निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), केशरा नुवांथा, प्रभात जयसूर्या, असिथा फर्नांडो, विश्वा फर्नांडो, मिलन प्रियनाथ रथनायके, लाहिरू कुमारा
Live updates : IND vs SL 2nd Test Day 1
-
August 23, 2026 1:28 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
36 ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर
36 ओवर का खेल खत्म होने तक टीम इंडिया ने दो विकेट के नुकसान पर 126 रन बना लिए हैं। गिल 34 और पडीकक्ल 28 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। दोनों के बीच 60 रन की साझेदारी हो चुकी है।
-
August 23, 2026 1:00 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
भारत के 100 रन हुए पूरे
टीम इंडिया ने पहली पारी में 30वें ओवर में 100 रन का आंकड़ा पार कर लिया है। 30 ओवर का खेल खत्म होने तक टीम इंडिया ने 2 विकेट के नुकसान पर 105 रन बना लिए हैं। गिल 23 और पडीकक्ल 18 रन बनाकर बैटिंग कर रहे हैं।
-
August 23, 2026 12:43 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
दूसरे सेशन का खेल शुरू
कोलंबो में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में पहले दिन में दूसरे सेशन का खेल शुरू हो चुका है। गिल 11 और पडीकक्ल 13 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
-
August 23, 2026 12:05 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
लंच ब्रेक तक भारत का स्कोर
कोलंबो टेस्ट मैच में पहले दिन के पहले सेशन का खेल खत्म हो चुका है। टीम इंडिया ने इस सेशन में 25 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 88 रन बनाए हैं। देवदत्त पडीकक्ल 13 और शुभमन गिल 11 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
-
August 23, 2026 11:29 AM (IST) Posted by Hitesh Jha
यशस्वी जायसवाल अर्धशतक लगाने से चूके
दूसरे टेस्ट की पहली पारी में टीम इंडिया को दूसरा झटका लगा है। वह 53 बॉल पर 45 रन बनाकर आउट हुए और फिफ्टी लगाने से चूक गए। उन्हें असिथा फर्नांडो ने बोल्ड किया।
-
August 23, 2026 11:21 AM (IST) Posted by Hitesh Jha
टीम इंडिया ने छुआ 50 का आंकड़ा
भारतीय टीम ने 16वें ओवर में 50 रन का आंकड़ा पार कर लिया है। यशस्वी जायसवाल इस मैच में अभी तक शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं और देवदत्त पडीक्कल उनका साथ दे रहे हैं। 16 ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 54 रन है।
-
August 23, 2026 11:05 AM (IST) Posted by Hitesh Jha
टीम इंडिया को लगा पहला झटका
दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में टीम इंडिया को पहला झटका केएल राहुल के रूप में लगा है। वह 33 गेंदों में 18 रन बनाकर आउट हुए। उनका विकेट लाहिरू कुमारा ने लिया है।
-
August 23, 2026 10:51 AM (IST) Posted by Hitesh Jha
10 ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर
10 ओवर का खेल खत्म होने तक भारत ने बिना किसी नुकसान के 31 रन बना लिए हैं। जायसवाल 31 गेंदों में 19 और केएल राहुल 29 बॉल में 12 रन बनाकर शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं। श्रीलंका को यहां पहले विकेट की तलाश है।
-
August 23, 2026 10:29 AM (IST) Posted by Hitesh Jha
यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल की सधी हुई बल्लेबाजी
जायसवाल और राहुल पहली पारी में अभी तक सधी हुई बल्लेबाजी करते हुए नजर आए हैं। पांच ओवर का खेल खत्म होने तक दोनों ने मिलकर 17 रन जोड़ लिए हैं। यशस्वी 13 और केएल 4 रन बनाकर बैटिंग कर रहे हैं।
-
August 23, 2026 10:10 AM (IST) Posted by Hitesh Jha
दो ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर
दो ओवर का खेल खत्म हो चुका है और टीम इंडिया ने बिना किसी नुकसान के 13 रन बना लिए हैं। जयसवाल ने अभी तक ये सभी रन बनाए हैं। वहीं केएल राहुल का खाता नहीं खुला है। जायसवाल ने अभी तक 3 चौके लगाए हैं।
-
August 23, 2026 10:00 AM (IST) Posted by Hitesh Jha
यशस्वी और केएल कर रहे हैं ओपनिंग
टीम इंडिया के लिए इस मैच में यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल ओपनिंग कर रहे हैं। वहीं श्रीलंका की तरफ से पहला ओवर असिथा फर्नांडो फेंक रहे हैं।
-
August 23, 2026 9:49 AM (IST) Posted by Hitesh Jha
दूसरे टेस्ट के लिए कोलंबो की पिच रिपोर्ट
SSC कोलंबो की पिच शुरुआत में बल्लेबाजी के लिए मददगार हो सकती है। पिच पर ज्यादा घास रहने की उम्मीद नहीं है और बल्लेबाजों को शॉट खेलने के लिए पर्याप्त मदद मिल सकती है। हालांकि मुकाबला आगे बढ़ने के साथ पिच के धीमा होने और स्पिनरों को मदद मिलने की संभावना है।
-
August 23, 2026 9:36 AM (IST) Posted by Hitesh Jha
श्रीलंका की प्लेइंग XI
श्रीलंका: लाहिरू उदारा, कामिल मिशारा, पसिंदु सोरियाबंदरा, कामिंडु मेंडिस, धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), सोनल दिनुशा, निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), केशरा नुवांथा, प्रभात जयसूर्या, लाहिरू कुमारा, असिथा फर्नांडो
-
August 23, 2026 9:36 AM (IST) Posted by Hitesh Jha
टीम इंडिया की प्लेइंग XI
भारत: यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, ध्रुव जुरेल, सारांश जैन, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा
-
August 23, 2026 9:33 AM (IST) Posted by Hitesh Jha
टीम इंडिया ने जीता टॉस
श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में टीम इंडिया ने टॉस जीता है और कप्तान शुभमन गिल ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है।
-
August 23, 2026 9:14 AM (IST) Posted by Hitesh Jha
सारांश जैन ने किया डेब्यू
टीम इंडिया ने दूसरे टेस्ट मैच में सारांश जैन को डेब्यू का मौका दिया है। मैच से पहले स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने सारांश को डेब्यू कैप दिया।
-
August 23, 2026 9:14 AM (IST) Posted by Hitesh Jha
सारांश जैन ने किया डेब्यू
टीम इंडिया ने दूसरे टेस्ट मैच में सारांश जैन को डेब्यू का मौका दिया है। मैच से पहले स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने सारांश को डेब्यू कैप दिया।
-
August 23, 2026 9:12 AM (IST) Posted by Hitesh Jha
दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन कैसा रहेगा मौसम
कोलंबो में भारत और श्रीलंका के बीच खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन बारिश का साया मंडरा रहा है। मौसम विभाग ने आज दिन भर हल्की से तेज बारिश और तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी है। पहले दिन मैच के दौरान बारिश होने की संभावना लगभग 50 प्रतिशत है।
-
August 23, 2026 9:02 AM (IST) Posted by Hitesh Jha
दूसरे टेस्ट मैच के लिए श्रीलंका का स्क्वॉड
लाहिरु उदारा, पसिंदु सोरियाबंदरा, कामिल मिशारा, कामिंदु मेंडिस, धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), सहान अराचिगे, सोनल दिनुशा, निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), केशरा नुवांथा, प्रभात जयसूर्या, असिथा फर्नांडो, विश्वा फर्नांडो, मिलन प्रियनाथ रथनायके, लाहिरू कुमारा
-
August 23, 2026 8:53 AM (IST) Posted by Hitesh Jha
श्रीलंका दौरे पर अब तक टीम इंडिया का प्रदर्शन
गॉल में खेले गए पहले टेस्ट मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका को 165 रनों के बड़े अंतर से हराकर शानदार जीत हासिल की थी। इससे पहले, कोलंबो में हुए तीन दिवसीय अभ्यास मैच में भी भारत ने श्रीलंका XI को 6 विकेट से मात दी थी। अब शुभमन गिल की कप्तानी में भारतीय टीम इस अगले मुकाबले में श्रीलंका का क्लीन स्वीप करने के इरादे से मैदान में उतरेगी।
-
August 23, 2026 8:53 AM (IST) Posted by Hitesh Jha
श्रीलंका दौरे पर अब तक टीम इंडिया का प्रदर्शन
गॉल में खेले गए पहले टेस्ट मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका को 165 रनों के बड़े अंतर से हराकर शानदार जीत हासिल की थी। इससे पहले, कोलंबो में हुए तीन दिवसीय अभ्यास मैच में भी भारत ने श्रीलंका XI को 6 विकेट से मात दी थी। अब शुभमन गिल की कप्तानी में भारतीय टीम इस अगले मुकाबले में श्रीलंका का क्लीन स्वीप करने के इरादे से मैदान में उतरेगी।
-
August 23, 2026 8:49 AM (IST) Posted by Hitesh Jha
दूसरे टेस्ट मैच के लिए टीम इंडिया का स्क्वॉड
यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल, रवींद्र जडेजा, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, सरफराज खान, सारांश जैन, आकिब नबी, गुरनूर बराड़.