India vs Sri Lanka Cricket Score: भारत ने सुपर ओवर में दर्ज की जीत, श्रीलंकाई टीम को रोमांचक मुकाबले में मिली हार
India vs Sri Lanka Cricket Score: भारतीय क्रिकेट टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 202 बनाए थे। इसके बाद श्रीलंका ने भी निर्धारित 20 ओवर्स में भी इतने रन बनाए। बाद में सुपर ओवर में भारत ने जीत दर्ज कर ली।

India vs Sri Lanka Cricket Score Live: भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका के खिलाफ एशिया कप 2025 के सुपर 4 के मैच में 20 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 202 रन बनाए। अभिषेक शर्मा ने केवल 31 बॉल पर 61 रन बना दिए। तिलक वर्मा ने 34 बॉल पर 49 और संजू सैमसन ने 23 बॉल पर 39 रन बनाने का काम किया। इसके बाद श्रीलंका के लिए पथुम निसंका ने दमदार बल्लेबाजी की और बेहतरीन शतक लगाया। उनकी वजह से ही श्रीलंकाई टीम भी निर्धारित 20 ओवर्स में 202 रन बना सकी। बाद में दोनों टीमों के बीच सुपर ओवर हुआ, जिसमें टीम इंडिया ने जीत दर्ज कर ली।
मैच का लाइव स्कोर देखने के लिए यहां क्लिक करें
Live updates : India vs Sri Lanka Cricket Score Live
-
September 27, 2025 12:35 AM (IST) Posted by Govind Singh
भारतीय टीम को मिली जीत
भारतीय क्रिकेट टीम ने सुपर ओवर में श्रीलंकाई टीम को हरा दिया। इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए भारतीय टीम ने 202 रन बनाए। इसके बाद श्रीलंका ने भी निर्धारित 20 ओवर्स में 202 रन बनाए। फिर दोनों टीमों के बीच सुपर ओवर हुआ। जहां श्रीलंकाई टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ दो रन बना सकी। भारत की तरफ से सुपर ओवर में सूर्यकुमार यादव ने पहली गेंद पर ही तीन रन बना दिए और जीत दर्ज कर ली।
-
September 27, 2025 12:05 AM (IST) Posted by Pankaj Mishra
सेंचुरी ठोककर निसंका आउट
शानदार शतक लगाकर पथुम निसंका आउट हो गए हैं। उन्हें हर्षित राणा ने वरुण चक्रवर्ती से कैच कराया। उन्होंने 58 बॉल पर 107 रन बनाए।
-
September 26, 2025 11:51 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
कामेंदु मेंडिस भी आउट
श्रीलंका के चार विकेट गिर गए हैं। कामेंदु मेंडिस तीन रन बनाकर आउट हो गए हैं। उन्हें अर्शदीप सिंह की बॉल पर अक्षर पटेल ने कैच आउट किया। श्रीलंका का स्कोर अब 163 रन है।
-
September 26, 2025 11:43 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
श्रीलंका का तीसरा विकेट गिरा
श्रीलंका के अब तक तीन विकेट गिर चुके हैं। उन्होंने 9 बॉल पर 5 रन बनाए हैं। टीम जीत की ओर अग्रसर है। टीम का स्कोर 15.1 ओवर में 157 रन है। पथुम निसंका 93 रन बनाकर खेल रहे हैं।
-
September 26, 2025 11:41 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
15 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर
श्रीलंका का स्कोर 15 ओवर के बाद दो विकेट के नुकसान पर 157 रन हो गया है। इस वक्त चरित असलंका 5 और पथुम निसंका 93 रन बनाकर खेल रहे हैं।
-
September 26, 2025 11:29 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
कुसल परेरा आउट
कुसल परेरा एक बेहतरीन पारी खेलकर आउट हो गए हैं। उन्होंने केवल 32 बॉल पर 58 रन बनाए। इस दौरान उन्हों आठ चौके और एक छक्का लगाया। उन्हें वरुण चक्रवर्ती की बॉल पर संजू सैमसन ने स्टंप आउट किया।
-
September 26, 2025 11:15 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
10 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर
10 ओवर बाद श्रीलंका ने अब तक एक विकेट के नुकसान पर 114 रन बना लिए हैं। कुसल परेरा 52 और पथुम निसंका 61 रन बनाकर खेल रहे हैं। दोनों के बीच 100 से अधिक रनों की साझेदारी हो चुकी है।
-
September 26, 2025 11:03 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
8 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर
8 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 89 रन हो गया है। टीम का अभी तक एक ही विकेट गिरा है। श्रीलंकाई टीम तेजी से रन बना रही है। अभी पथुम निसंका 50 और कुसल परेरा 38 रन बनाकर खेल रहे हैं।
-
September 26, 2025 10:55 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
पावर प्ले समाप्त, श्रीलंंका की तेज बल्लेबाजी
पहले छह ओवर में श्रीलंका ने एक विकेट के नुकसार पर 72 रन लिए हैं। टीम इस वक्त 11 से भी ज्यादा रन रेट के साथ रन बना रही है।
-
September 26, 2025 10:52 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
5 ओवर बाद श्रीलंका का स्कोर
5 ओवर में श्रीलंका ने एक विकेट के नुकसान पर 61 रन बना लिए हैं। टीम तेजी से रन बना रही है। देखना होगा कि जीत की ओर श्रीलंकाई टीम जा पाती है कि नहीं।
-
September 26, 2025 10:44 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
4 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर
4 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 45 रन हो गया है। एक विकेट श्रीलंका का गिर गया है।
-
September 26, 2025 10:33 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
2 ओवर बाद श्रीलंका का स्कोर
दो ओवर में श्रीलंका ने एक विकेट के नुकसान प 19 रन बना लिए हैं। अभी पथुम निसंका और कुसल परेरा क्रीज पर टिके हुए हैं।
-
September 26, 2025 10:24 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
श्रीलंका का पहला विकेट गिरा
श्रीलंका का पहला विकेट पहले ही ओवर में गिर गया है। कुसल मेंडिस को शून्य के स्कोर पर हार्दिक पांड्या ने चलता कर दिया है।
-
September 26, 2025 10:03 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
भारत ने ठोक दिए 202 रन
भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका के खिलाफ पांच विकेट के नुकसान पर 202 रन बना दिए हैं। अभिषेक शर्मा ने सबसे ज्यादा 61 रन की पारी खेली। उन्होंने केवल 31 बॉल पर इतने रन बना दिए। तिलक वर्मा ने 34 बॉल पर 49 रन बनाए, वहीं संजू सैमसन ने 23 बॉल पर ही 39 रन बना दिए। अब देखना है कि श्रीलंका की टीम रनों का पीछा करते हुए कैसी बल्लेबाजी करती है।
-
September 26, 2025 9:52 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
19 ओवर के बाद भारत का स्कोर
19 ओवर के बाद भारत का स्कोर 189 हो गया है। अब तक पांच विकेट भारत के गिरे हैं। अक्षर पटेल 11 रन और तिलक वर्मा 47 रन बनाकर खेल रहे हैं। अब भारतीय पारी का केवल एक ही ओवर बाकी है।
-
September 26, 2025 9:42 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
17 ओवर के बाद भारत का स्कोर
17 ओवर के बाद भारत का स्कोर 169 हो गया है। भारत के पांच विकेट गिर चुके हैं। इस वक्त तिलक वर्मा 41 और अक्षर पटेल एक रन बनाकर खेल रहे हैं।
-
September 26, 2025 9:37 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
पांड्या दो रन बनाकर आउट
हार्दिक पांड्या सस्ते में आउट हो गए हैं। वे तीन बॉल पर केवल दो ही रन बना सके। अब तक भारत के पांच विकेट गिर चुके हैं। यानी आधी टीम पवेलियन में हैं। 16.1 ओवर के बाद भारत का स्कोर 162 रन हो गया है।
-
September 26, 2025 9:32 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
संजू सैमसन तेज खेलकर आउट
संजू सैमसन आउट हो गए हैं। वे 23 बॉल पर 39 रन बनाकर चलते बने। इस दौरान उन्होंने एक चौका और तीन छक्के लगाए। भारत का स्कोर अब 15.3 ओवर में 158 रन हो गया है।
-
September 26, 2025 9:29 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
15 ओवर में भारत के 150 रन
15 ओवर का खेल खत्म होने तक भारत ने 150 रन बना लिए हैं। संजू सैमसन और तिलक वर्मा बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए नजर आ रहे हैं। भारतीय टीम अब 200 के स्कोर की ओर बढ़ती हुई नजर आ रही हैं।
-
September 26, 2025 9:23 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
14 ओवर के बाद भारत का स्कोर
14 ओवर के बाद भारत का स्कोर तीन विकेट के नुकसान पर 139 रन हो गया है। इस वक्त संजू सैमसन 25 रन और तिलक वर्मा 30 रन बनाकर खेल रहे हैं।
-
September 26, 2025 9:17 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
13 ओवर के बाद भारत का स्कोर
13 ओवर के बाद भारत का स्कोर तीन विकेट के नुकसान पर 133 रन हो गया है। इस वक्त संजू सैमसन 22 रन और तिलक वर्मा 27 रन बनाकर खेल रहे हैं।
-
September 26, 2025 9:05 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
10 ओवर में भारत के 100 रन पूरे
10 ओवर के बाद भारत ने तीन विकेट पर 100 रन बना लिए हैं। इस वक्त तिलक वर्मा 14 और संजू सैमसन 2 रन बनाकर खेल रहे हैं। अब तक अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल और सूर्यकुमार यादव आउट हो चुके हैं।
-
September 26, 2025 8:57 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
जबरदस्त पारी खेलकर आउट हुए अभिषेक
अभिषेक शर्मा एक आक्रामक पारी खेलकर आउट हो गए। उन्होंने महज 31 बॉल पर 61 रन बनाए। शर्मा ने आठ चौके और दो छक्के लगाए। 8.4 ओवर में भारत का स्कोर तीन विकेट पर 92 रन हो गया है।
-
September 26, 2025 8:47 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
कप्तान सूर्या आउट
भारत को दूसरा झटका लगा है। कप्तान सूर्यकुमार यादव आउट हो गए हैं। वे फिर ज्यादा रन नहीं बना पाए। वे 13 बॉल पर केवल 12 रन बनाकर चलते बने। इसमें केवल एक ही चौका शामिल है। अब भारत का स्कोर 6.5 ओवर में 74 रन हो गया है।
-
September 26, 2025 8:40 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
अभिषेक शर्मा का लगातार तीसरा अर्धशतक
अभिषेक शर्मा ने एक और अर्धशतक एशिया कप में ठोक दिया है। उन्होंने केवल 21 बॉल पर 50 रन पूरे कर लिए। इस दौरान उनके बल्ले से सात चौके और दो छक्के आए। छह ओवर में भारत का स्कोर एक विकेट पर 71 रन हो गया है।
-
September 26, 2025 8:36 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
5 ओवर बाद भारत का स्कोर
पांच ओवर के बाद भारत का स्कोर 59 रन हो गया है और अभी केवल एक ही विकेट गिरा है। शुभमन गिल सस्ते में आउट हो गए, लेकिन अभिषेक अपने अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे हैं। सूर्यकुमार यादव आज तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए हैं।
-
September 26, 2025 8:25 PM (IST) Posted by Govind Singh
तीसरे ओवर के बाद भारतीय टीम का स्कोर
तीसरे ओवर के बाद भारतीय क्रिकेट टीम ने अभी तक एक विकेट के नुकसान पर 36 रन बना लिए हैं। क्रीज पर अभिषेक शर्मा 26 रन और सूर्यकुमार यादव 2 रन बनाकर मौजूद हैं।
-
September 26, 2025 8:16 PM (IST) Posted by Govind Singh
दूसरे ओवर के बाद भारतीय टीम का स्कोर
दूसरे ओवर के बाद भारतीय टीम ने एक विकेट के नुकसान पर 22 रन बना लिए हैं। क्रीज पर अभिषेक शर्मा 15 रन और सूर्यकुमार यादव एक रन बनाकर मौजूद हैं।
-
September 26, 2025 8:12 PM (IST) Posted by Govind Singh
शुभमन गिल हुए आउट
शुभमन गिल श्रीलंका के खिलाफ मैच में अच्छा नहीं कर पाए हैं और बुरी तरह से फ्लॉप साबित हुए हैं। वह मैच में चार रन बनाकर आउट हुए हैं और उनका विकेट महेश तीक्ष्णा ने हासिल किया है।
-
September 26, 2025 8:10 PM (IST) Posted by Govind Singh
पहले ओवर के बाद स्कोर
पहले ओवर के बाद भारतीय टीम ने बिना किसी नुकसान के 8 रन बना लिए हैं। क्रीज पर शुभमन गिल चार रन और अभिषेक शर्मा तीन रन बनाकर मौजूद हैं।
-
September 26, 2025 8:03 PM (IST) Posted by Govind Singh
मैदान पर उतरे भारतीय ओपनर्स
भारतीय टीम की तरफ से अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल ओपनिंग करने उतर चुके हैं। इन दोनों प्लेयर्स ने पिछले कुछ समय से दमदार प्रदर्शन किया है। श्रीलंका के लिए गेंदबाजी आक्रमण की जिम्मेदारी नुवान थुसारा ने संभाली है।
-
September 26, 2025 7:38 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
श्रीलंका की प्लेइंग इलेवन
पथुम निसांका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), कुसल परेरा, चैरिथ असलांका (कप्तान), कामिंदु मेंडिस, दासुन शनाका, वानिंदु हसरंगा, जेनिथ लियानगे, दुष्मंथा चमीरा, महीश थीक्षाना, नुवान तुषारा।
-
September 26, 2025 7:37 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
भारत की प्लेइंग इलेवन
अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती।
-
September 26, 2025 7:20 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
श्रीलंका क्रिकेट टीम
पथुम निसांका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), कुसल परेरा, चैरिथ असलांका (कप्तान), कामिंदु मेंडिस, दासुन शनाका, वानिंदु हसरंगा, चमिका करुणारत्ने, दुशमंथा चमीरा, महीश थीक्षाना, नुवान तुषारा, डुनिथ वेलालेज, कामिल मिशारा, नुवानीदु फर्नांडो, बिनुरा फर्नांडो, जेनिथ लियानागे।
-
September 26, 2025 6:43 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
एशिया कप के लिए भारतीय टीम
अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, शिवम दुबे, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, तिलक वर्मा, अक्षर पटेल, संजू सैमसन (विकेटकीपर), कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, रिंकू सिंह, जितेश शर्मा।