IND vs SL कोलंबो टेस्ट में तीसरे दिन का खेल हुआ खत्म, श्रीलंका अभी भी 238 रन पीछे
कोलंबो टेस्ट में भारत ने दूसरे दिन 503/9 पर पारी घोषित कर श्रीलंका को बैकफुट पर धकेल दिया। भारत के विशाल स्कोर के जवाब में श्रीलंका का आगाज बेहद खराब रहा।

कोलंबो में भारत और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में टीम इंडिया ने मैच पर मजबूत पकड़ बना ली है। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक श्रीलंका ने 8 विकेट के नुकसान पर 265 रन बना लिए हैं। श्रीलंका अभी भी 238 रन पीछे हैं। श्रीलंका की तरफ से सोनल दिनुशा 85 और लाहिरू कुमारा 8 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। अब चौथे दिन भारतीय गेंदबाज जल्द से जल्द श्रीलंका को ऑलआउट करना चाहेंगे।
भारत ने दूसरे दिन ध्रुव जुरेल के शानदार नाबाद शतक की बदौलत बड़ा स्कोर खड़ा किया। जुरेल ने 177 गेंदों पर 115 रन की पारी खेली और प्रसिद्ध कृष्णा के साथ नाबाद लौटे। इससे पहले देवदत्त पडिक्कल ने भी 117 रन की बेहतरीन पारी खेलकर लगातार दूसरे टेस्ट में शतक जड़ा। कप्तान शुभमन गिल ने भी अर्धशतक लगाकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।
दिन की शुरुआत में भारत को सरांश जैन के रूप में झटका लगा, लेकिन इसके बाद ऋषभ पंत चोट के बावजूद बल्लेबाजी के लिए उतरे। पहले दिन कलाई में चोट लगने के बावजूद पंत ने 63 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली। उन्होंने जुरेल के साथ सातवें विकेट के लिए 112 रन की साझेदारी की, जिसने भारत को 500 रन के पार पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।
भारत ने 503/9 पर पारी घोषित करने के बाद श्रीलंका को बल्लेबाजी का मौका दिया। मेजबान टीम की शुरुआत बेहद खराब रही और दूसरे ओवर में ही लाहिरू उदारा अपना विकेट गंवा बैठे। दिन की आखिरी गेंद पर प्रबाथ जयसूर्या भी आउट हो गए। इस तरह श्रीलंका ने सिर्फ 8 रन पर दो विकेट गंवा दिए और उसे पहली पारी में अभी 495 रन पीछे है।
हालांकि बारिश ने दूसरे दिन भी मुकाबले का मजा खराब किया। चाय से ठीक पहले कोलंबो में तेज बारिश शुरू हो गई थी, जिसके कारण करीब दो घंटे से ज्यादा समय तक खेल रुका रहा। मंगलवार को भी मौसम भारत के लिए बड़ी चिंता बना हुआ है। एक्यूवेदर के मुताबिक, बारिश की संभावना 92 प्रतिशत तक है। सुबह आसमान में बादल छाए रहने के साथ कुछ बारिश और दोपहर में भी बारिश की संभावना जताई गई है। भारत इस दो टेस्ट मैचों की सीरीज में पहले ही 1-0 से आगे है। टीम इंडिया की कोशिश तीसरे दिन श्रीलंका के बाकी बल्लेबाजों को जल्द आउट कर बड़ी बढ़त हासिल करने की होगी। अगर मौसम ने साथ दिया, तो भारत के पास मैच के साथ-साथ सीरीज में 2-0 से क्लीन स्वीप करने का भी मजबूत मौका है।
Live updates : IND vs SL 2nd Test Day 3
-
August 25, 2026 5:20 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
कोलंबो टेस्ट में तीसरे दिन का खेल हुआ खत्म
कोलंबो टेस्ट में तीसरे दिन का खेल खत्म हो चुका है। श्रीलंका ने दिल का खेल खत्म होने तक 8 विकेट के नुकसान पर 265 रन बना लिए हैं। श्रीलंका अभी भी भारत से 238 रन पीछे है।
-
August 25, 2026 5:05 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
बारिश की वजह से खेल रुका
कोलंबो टेस्ट मैच में तीसरे दिन का तीसरे सेशन का खेल बारिश की वजह से रुक गया है। श्रीलंका का स्कोर इस वक्त 8 विकेट के नुकसान पर 265 रन है। वो अभी भी भारत से 238 रन पीछे हैं।
-
August 25, 2026 4:22 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
सोनल दिनुशा की शानदार बल्लेबाजी, श्रीलंका का स्कोर 250 के पार
पिछले मैच में शतक लगाने वाले सोनल दिनुशा कोलंबो टेस्ट मैच में भी शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं। उन्होंने 112 बॉल पर 77 रन बना लिए हैं और क्रीज पर मौजूद हैं। श्रीलंका का स्कोर 8 विकेट के नुकसान पर 254 रन है।
-
August 25, 2026 3:58 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
श्रीलंका ने गंवाया 8वां विकेट
कोलंबो टेस्ट मैच में श्रीलंका ने अपनी पहली पारी में 8 विकेट गंवा दिए हैं। केशरा नुवानथा 74 गेंदों में 18 रन की धीमी पारी खेलकर आउट हुए। मानव सुथार ने उनका विकेट लिया है। श्रीलंका का स्कोर इस वक्त 8 विकेट के नुकसान पर 230 रन है।
-
August 25, 2026 3:30 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
टी ब्रेक तक श्रीलंका का स्कोर
कोलंबो टेस्ट मैच के तीसरे दिन टी ब्रेक तक श्रीलंका ने 7 विकेट गंवाए हैं। उनका स्कोर फिलहाल 216 रन है। श्रीलंका अभी भी भारत से 287 रन पीछे है।
-
August 25, 2026 3:23 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
सोनल दिनुशा का अर्धशतक
सोनल दिनुशा ने इस मैच में जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक लगाया है। उन्होंने 83 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी की। टीम इंडिया यहां अब जल्द से जल्द श्रीलंका को ऑलआउट करना चाहेगी।
-
August 25, 2026 2:58 PM (IST) Posted by Vanson Soral
200 के पार लंका
श्रीलंका की टीम 57 ओवर में 200 रन का स्कोर पार करने में सफल हो गई है। केशरा नुवानथा और सोनल दिनुशा पारी को संभालने में लगे हैं। दोनों के बीच 8वें विकेट के लिए 29 रनों की पार्टनरशिप अब तक हो चुकी है।
-
August 25, 2026 2:36 PM (IST) Posted by Vanson Soral
50 ओवर पूरे
श्रीलंका की टीम ने अपनी पहली पारी में 50 ओवर पूरे कर लिए हैं। फिलहाल टीम का स्कोर 7 विकेट पर 179 रन है। केशारा 4 और सोनल 24 रन बनाकर खेल रहे हैं।
-
August 25, 2026 2:10 PM (IST) Posted by Vanson Soral
छठा विकेट गिरा
श्रीलंका को छठा झटका भी लग गया है। रवींद्र जडेजा ने अपने ओवर की आखिरी गेंद पर पसिंदु सूरियाबंदारा का शिकार किया। पसिंदु सूरियाबंदारा 133 गेंदों पर 80 रन बनाकर आउट हुए।
-
August 25, 2026 1:49 PM (IST) Posted by Vanson Soral
150 रन के पार श्रीलंका
श्रीलंका पहली पारी में 150 रन के पार पहुंच गया है। पसिंदु 75 से ज्यादा रन अपने खाते में कर चुके हैं। पहले टेस्ट में शतक जड़ने वासे सोनल दिनुशा दूसरे छोर पर डटे हुए हैं।
-
August 25, 2026 1:21 PM (IST) Posted by Vanson Soral
लंका को लगा 5वां झटका
श्रीलंका की आधी टीम आउट हो गई है। कप्तान धनंजय सिर्फ 8 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। इस बार मानव सुथार के हाथ सफलता लगी है।
-
August 25, 2026 1:10 PM (IST) Posted by Vanson Soral
दूसरा सेशन शुरू
दूसरे सेशन के खेल का आगाज हो चुका है। मानव सुथार को गेंद थमाई गई है, ताकि टीम इंडिया के खाते में 5वां विकेट आ सके। पसिंदु 65 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं। वहीं, दूसरे छोर पर कप्तान धनंजय डी सिल्वा आए हैं।
-
August 25, 2026 12:36 PM (IST) Posted by Vanson Soral
बारिश थमी
कोलंबो से ताजा अपडेट ये है कि अब बारिश नहीं हो रही है और कवर हटाए जा रहे हैं। यानी थोड़ी देर में दूसरे सेशन का आगाज हो सकता है।
-
August 25, 2026 12:25 PM (IST) Posted by Vanson Soral
दूसरे सेशन में हो सकती है देरी
बारिश के चलते दूसरे सेशन का आगाज होने में देरी की संभावना है। तीसरे दिन बारिश होने की आशंका पहले से ही जताई जा रही थी।
-
August 25, 2026 12:18 PM (IST) Posted by Vanson Soral
लंच का ऐलान
कोलंबो टेस्ट के तीसरा दिन लंच का ऐलान हो गया है। 32 ओवर में लंका ने 4 विकेट खोकर 130 रन बना लिए हैं। पहले सेशन के अंत के साथ ही हल्की बूंदा-बांदी भी शुरू हो गई है।
-
August 25, 2026 11:54 AM (IST) Posted by Vanson Soral
चौथा झटका
टीम इंडिया को आखिरकार चौथी सफलता मिल गई है। प्रसिद्ध ने इस बार कामिंदु मेंडिस को अपना शिकार बनाया। मेंडिस 32 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उन्होंने 58 गेंदों का सामना किया।
-
August 25, 2026 11:45 AM (IST) Posted by Vanson Soral
पसिंदु का अर्धशतक
पसिंदु सूरियाबंदारा ने अपना पहला टेस्ट अर्धशतक जड़ दिया है। पसिंदु ने कमिंदु के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 80 से ज्यादा रनों की साझेदारी कर ली है।
-
August 25, 2026 11:35 AM (IST) Posted by Vanson Soral
100 रन के पार पहुंचा स्कोर
श्रीलंका ने 26वें ओवर में 100 रन का आंकड़ा पार कर लिया है। इस बीच पसिंदु भी अपने अर्धशतक के करीब पहुंच गए हैं। पसिंदु ने कामिंदु के साथ मिलकर अर्धशतकीय साझेदारी भी कर ली है।
-
August 25, 2026 11:16 AM (IST) Posted by Vanson Soral
21 ओवर समाप्त
21 ओवर लंका की पारी में फेंके जा चुके हैं। मेजबान टीम ने 3 विकेट खोकर 83 रन स्कोरबोर्ड पर लगा दिए हैं। कामिंदु और पसिंदु अर्धशतकीय साझेदारी के करीब पहुंच चुके हैं।
-
August 25, 2026 10:40 AM (IST) Posted by Vanson Soral
50 रन के पार लंका
कामिंदु मेंडिस और पसींदु मिलकर पारी को संभालने में जुटे हैं। इस बीच 14वें ओवर में लंका का स्कोर 50 रन के पार पहुंच गया है। भारतीय टीम अब चौथे विकेट की तलाश में हैं।
-
August 25, 2026 10:20 AM (IST) Posted by Vanson Soral
लंका को लगा तीसरा झटका
टीम इंडिया को आखिरकार दिन का पहला विकेट मिल गया है। इसके साथ ही लंका को तीसरा बड़ा झटका लग गया है। प्रसिद्ध कृष्णा ने कामिल मिशारा को 19 रन के निजी स्कोर पर पवेलियन की राह दिखाई।
-
August 25, 2026 10:14 AM (IST) Posted by Vanson Soral
पहले सेशन में कौन मारेगा बाजी?
भारतीय गेंदबाजों को तीसरे दिन के पहले विकेट की तलाश है। तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा दोनों लगातार कोशिश कर रहे हैं। पहला सेशन दोनों ही टीमों के लिए आज काफी अहम रहने वाला है।
-
August 25, 2026 9:48 AM (IST) Posted by Vanson Soral
तीसरे दिन का एक्शन
तीसरे दिन के खेल का आगाज हो गया है। पसिंदु सूरियाबंदारा और कामिल मिशारा मैदान पर उतर चुके हैं। टीम इंडिया को जल्द से जल्द तीसरे विकेट की तलाश है।
-
August 25, 2026 9:14 AM (IST) Posted by Vanson Soral
मुश्किल में श्रीलंका
दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक लंका के 2 विकेट सिर्फ 8 रन पर गिर गए थे। प्रसिद्ध कृष्णा और मानव सुथार ने एक-एक विकेट चटकाया। तीसरे दिन टीम इंडिया की कोशिश मेजबान टीम को जल्द से जल्द समेटने पर लगी होगी।
-
August 25, 2026 8:58 AM (IST) Posted by Vanson Soral
आज तीसरा दिन
भारत और श्रीलंका टेस्ट सीरीज के दूसरे और आखिरी मुकाबले में आमने-सामने हैं। पहले 2 दिन कोलंबो टेस्ट में भारतीय टीम का पलड़ा भारी रहा। अब तीसरे दिन श्रीलंका के सामने मैदान पर टिके रहने की कड़ी चुनौती होगी।