IND vs SL, U19 Asia Cup 2024 Semifinal: भारत ने श्रीलंका को हराकर फाइनल में मारी धमाकेदार एंट्री
U19 Asia Cup 2024 IND vs SL: अंडर-19 एशिया कप 2024 का सेमीफाइनल मुकाबला भारत और श्रीलंका के बीच खेला गया। इस मैच में भारत ने 7 विकेट से जीत दर्ज करते हुए फाइनल में जगह बनाई।

India vs Sri Lanka Semifinal: अंडर-19 एशिया कप 2024 में भारत और श्रीलंका के बीच सेमीफाइनल मुकाबला शारजाह के क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में भारत ने जीत के साथ फाइनल में जगह बनाई।
IND vs SL U19 Asia Cup 2024 Semifinal मैच का स्कोर देखने के लिए यहां क्लिक करें।
Live updates : IND vs SL U19 Asia Cup 2024 Semifinal Live Score
-
December 06, 2024 3:49 PM (IST) Posted by Vanson Soral
फाइनल में पहुंचा भारत
भारत ने श्रीलंका को हराकर ACC मेन्स U19 एशिया कप 2024 के फाइनल में जगह बना ली है।
-
December 06, 2024 3:31 PM (IST) Posted by Vanson Soral
भारत जीत की दहलीज पर
भारतीय टीम के 150 रन पूरे हो गए हैं। अब टीम को जीत के लिए सिर्फ 24 रनों की दरकार है। कप्तान मोहम्मद अम्मान और कार्तिकेय क्रीज पर डटे हुए हैं।
-
December 06, 2024 3:13 PM (IST) Posted by Vanson Soral
वैभव सूर्यवंशी आउट
भारत को लगा दूसरा झटका। वैभव सूर्यवंशी 67 रन बनाकर हुए आउट। वैभव ने 35 गेंदों पर 6 चौके और 5 छक्कों की मदद से 67 रनों की पारी खेली। भारत को अब जीत के लिए 42 रनों की दरकार है।
-
December 06, 2024 3:04 PM (IST) Posted by Vanson Soral
भारत के 100 रन पूरे
भारतीय अंडर-19 टीम ने अपना स्कोर 10 ओवर में ही 100 रन के पार पहुंचा दिया है। हालांकि एक विकेट भारत अपना खो चुका है। वैभव सूर्यवंशी अर्धशतक बनाकर खेल रहे हैं।
-
December 06, 2024 2:32 PM (IST) Posted by Govind Singh
भारत का स्कोर 50 रनों के पार
भारत के लिए वैभव सूर्यवंशी और आयुष महात्रे ने कमाल का प्रदर्शन किया है। इन प्लेयर्स ने तूफानी बल्लेबाजी की है। तीन ओवर में 50 रन पूरे कर लिए हैं। आयुष महात्रे 17 रन और वैभव सूर्यवंशी 23 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद है।
-
December 06, 2024 1:41 PM (IST) Posted by Govind Singh
173 रनों पर सिमटी श्रीलंकाई क्रिकेट टीम
श्रीलंकाई क्रिकेट टीम ने भारत को सेमीफाइनल मैच जीतने के लिए 174 रनों का टारगेट दिया। पूरी श्रीलंकाई टीम 173 रनों पर ढेर हो गई है।
-
December 06, 2024 1:33 PM (IST) Posted by Govind Singh
हार्दिक राज को मिला विकेट
हार्दिक राज ने प्रवीन मनीषा को पवेलियन की राह दिखाई है। श्रीलंका ने अपने 9 विकेट गंवा दिए हैं। श्रीलंकाई टीम ने अभी तक कुल 170 रन बना लिए हैं।
-
December 06, 2024 1:24 PM (IST) Posted by Govind Singh
श्रीलंका ने गंवाया 7वां विकेट
वीरन चामुदिथा को गेंदबाज चेतन शर्मा ने पवेलियन की राह दिखाई है। वीरन मैच में सिर्फ 8 रन ही बना सके। उनके आउट होते ही श्रीलंका ने अपना 7वां विकेट गंवा दिया है।
-
December 06, 2024 1:07 PM (IST) Posted by Govind Singh
आधी श्रीलंकाई टीम लौटी पवेलियन
आयुष महात्रे बेहतरीन गेंदबाजी कर रहे हैं। उन्होंने कविशा गमाजे को पवेलियन की राह दिखाई है। उन्होंने मैच में 10 रन बनाए।
-
December 06, 2024 12:33 PM (IST) Posted by Govind Singh
आयुष महात्रे को मिला विकेट
Sharujan Shanmuganathan मैच में अच्छी बैटिंग कर रहे थे। वह 42 रन बनाकर आउट हुए। उनका विकेट आयुष महात्रे ने हासिल किया है।
-
December 06, 2024 12:19 PM (IST) Posted by Govind Singh
अच्छी बल्लेबाजी कर रहे लैकविन अवेसिंघे
तीन विकेट गिरने के बाद श्रीलंका के लिए लौकविन अवेसिंघे और शन्मुगनाथन अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं। इन दोनों ने ही विकेट को थामे रखा है और स्ट्राइक रोटेट कर रहे हैं। श्रीलंका ने अभी तक 26 ओवर के बाद 3 विकेट के नुकसान पर 86 रन बना लिए हैं।
-
December 06, 2024 12:09 PM (IST) Posted by Govind Singh
23 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर
श्रीलंकाई टीम ने 23 ओवर के बाद 3 विकेट के नुकसान पर 73 रन बना लिए हैं। क्रीज पर शरुजन शन्मुगनाथन 26 रन और लैकविन अबेसिंघे 31 रन बनाकर मौजूद हैं।
-
December 06, 2024 11:47 AM (IST) Posted by Govind Singh
17 ओवर के बाद श्रीलंकाई टीम का स्कोर
17 ओवर के बाद श्रीलंकाई क्रिकेट टीम ने 3 विकेट के नुकसान पर 46 रन बना लिए हैं। क्रीज पर शरुजन शन्मुगनाथन 12 रन और लैकविन अबेसिंघे 19 रन बनाकर मौजूद हैं।
-
December 06, 2024 11:36 AM (IST) Posted by Govind Singh
14 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर
14 ओवर के बाद श्रीलंकाई टीम ने 3 विकेट के नुकसान पर 34 रन बना लिए हैं। क्रीज पर शरुजन शन्मुगनाथन 8 रन और लैकविन अबेसिंघे 11 रन बनाकर मौजूद हैं।
-
December 06, 2024 11:05 AM (IST) Posted by Govind Singh
पांच ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर
श्रीलंका की टीम ने 5 ओवर के बाद 3 विकेट के नुकसान पर 16 रन बना लिए हैं। क्रीज पर लैकविन अबेसिंघे और शरुजन शन्मुगनाथन मौजूद है।
-
December 06, 2024 10:54 AM (IST) Posted by Govind Singh
चौथे ओवर में श्रीलंका के गिरे दो विकेट
भारतीय गेंदबाज चेतन शर्मा ने चौथे ओवर में कमाल की गेंदबाजी की है। उन्होंने दो विकेट हासिल किए हैं। उन्होंने विमथ दिनसारा और शरुजन शन्मुगनाथन लगातार गेंदों में आउट हो गए हैं।
-
December 06, 2024 10:51 AM (IST) Posted by Govind Singh
3 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर
3 ओवर के बाद श्रीलंकाई टीम ने एक विकेट के नुकसान पर 8 रन बना लिए हैं। क्रीज पर पुलिंदु परेरा और शरुजन शन्मुगनाथन मौजूद हैं।
-
December 06, 2024 10:49 AM (IST) Posted by Govind Singh
भारत को मिली पहली सफलता
डुलनिथ सिगेरा भारत के खिलाफ मैच में बड़ी पारी नहीं खेल पाए हैं और वह मैच में रन आउट हो गए हैं। उन्होंने मैच में सिर्फ दो रन ही बनाए।
-
December 06, 2024 10:41 AM (IST) Posted by Govind Singh
श्रीलंकाई टीम की प्लेइंग इलेवन
शरुजन शन्मुगनाथन, विमथ दिनसारा, लैकविन अबेसिंघे, कविजा गमागे, वीरन चामुदिथा, विहास थेवमिका (कप्तान), न्यूटन रंजीतकुमार, कुगादास मथुलन, प्रवीण मनीषा, पुलिंदु परेरा, डुलनिथ सिगेरा
-
December 06, 2024 10:39 AM (IST) Posted by Govind Singh
भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन:
आयुष म्हात्रे, वैभव सूर्यवंशी, आंद्रे सिद्धार्थ, मोहम्मद अमान (कप्तान), केपी कार्तिकेय, निखिल कुमार, हरवंश पंगलिया , हार्दिक राज, किरण चोरमले, चेतन शर्मा, युधाजित गुहा
-
December 06, 2024 10:24 AM (IST) Posted by Govind Singh
श्रीलंकाई टीम ने जीता टॉस
श्रीलंकाई टीम ने सेमीफाइनल मुकाबले में भारत के खिलाफ टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।
-
December 06, 2024 8:41 AM (IST) Posted by Govind Singh
पहले मैच में मिली थी हार
अंडर-19 एशिया कप 2024 में भारतीय टीम की शुरुआत बहुत ही खराब रही थी। जब भारत को पहले मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ 43 रनों से हार झेलनी पड़ी है। इसके बाद टीम इंडिया ने वापसी की और लगातार दो मैच जीतकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। भारत ने यूएई और जापान के खिलाफ मैच जीते।
-
December 06, 2024 8:40 AM (IST) Posted by Govind Singh
अंडर-19 एशिया कप 2024 के लिए श्रीलंकाई टीम का स्क्वाड:
पुलिंदु परेरा, डुलनिथ सिगेरा, शारुजन शनमुगनाथन (विकेटकीपर), विमथ दिनसारा, लैकविन अबेसिंघे, कविजा गमागे, वीरन चामुदिथा, विहास थेवमिका (कप्तान), प्रवीण मनीषा, न्यूटन रंजीत कुमार, मथुलन कुगाथास, तनुजा राजपक्षे, गीतिका डे सिल्वा, रामिरू परेरा, येनुला डेवथुसा
-
December 06, 2024 8:40 AM (IST) Posted by Govind Singh
अंडर-19 एशिया कप 2024 के लिए भारतीय टीम का स्क्वाड:
आयुष म्हात्रे, वैभव सूर्यवंशी, आंद्रे सिद्दार्थ सी, मोहम्मद अमान (कप्तान), केपी कार्तिकेय, निखिल कुमार, हरवंश सिंह (डब्ल्यू), हार्दिक राज, समर्थ नागराज, चेतन शर्मा, युधाजीत गुहा, किरण चोरमले, अनुराग कवाडे, मोहम्मद एनान, प्रणव पंत।