1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs WI पहला वनडे टीवी और मोबाइल पर कैसे देखें लाइव, बदलना पड़ेगा चैनल

IND vs WI पहला वनडे टीवी और मोबाइल पर कैसे देखें लाइव, बदलना पड़ेगा चैनल

भारत बनाम वेस्टइंडीज वनडे सीरीज की शुरुआत होने जा रही है। सीरीज का पहला मैच 27 सितंबर को है। ये मुकाबला आप अपने टीवी और मोबाइल पर कैसे देख सकते हैं, ये बात अभी से जान लीजिए, ताकि आपका मैच छूट ना जाए।

shubman gill and shai hope- India TV Hindi
Image Source : AP शुभमन गिल और शे होप

भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का आगाज होने जा रहा है। पहला वनडे मैच 27 सितंबर यानी रविवार को खेला जाएगा। इसके लिए दोनों टीमें तैयार हैं। भारतीय टीम की कमान जहां एक ओर शुभमन​ गिल के हाथ मे हैं, वहीं शे होप वेस्टइंडीज के कप्तान हैं। वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम भारत आकर अपनी तैयारी शुरू कर चुकी है। इस बीच आपको ये जान लेना चाहिए कि इस मैच को आप अपनी टीवी और मोबाइल पर लाइव कैसे देख सकते हैं। 

भारत बनाम वेस्टइंडीज पहला वनडे मैच दोपहर दो बजे से होगा शुरू

रविवार यानी 27 सितंबर को केरल में तिरुवनंतपुरम में भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला वनडे मुकाबला खेला जाना है। मैच 50 ओवर का होगा, इसलिए ये दोपहर में दो बजे से शुरू होगा। इससे करीब आधे घंटे पहले यानी डेढ़ बजे टॉस होगा। ठीक दो बजे पहली बॉल डाल दी जाएगी। मैच अगर पूरा हुआ और 50 ओवर का ही मुकाबला हुआ तो करीब दस बजे तक ये चलता रह सकता है। 

भारत बनाम वेस्टइंडीज पहला वनडे स्टार स्पोर्ट्स और जियो हॉट स्टार पर देखें लाइव

इस मैच को टीवी और मोबाइल पर कैसे देखें, ये भी जान लीजिए। इस सीरीज के मीडिया राइट्स स्टार स्पोर्ट्स के पास हैं। यानी अगर आप टीवी पर मैच को लाइव देखना चाहते हैं तो इसके लिए आपको स्टार स्पोर्ट्स पर जाना होगा, जहां आप अपनी मनपसंद भाषा में कमेंट्री सुनते हुए मैच का आनंद ले सकते हैं। वहीं अगर आप मोबाइल, लैपटॉप और स्मार्ट टीवी पर मैच देखना चाहते हैं तो उसके लिए आपको जियो हॉट स्टार पर जाना होगा। पिछले दिनों आपने कई सारे मुकाबले सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क और फैन कोड एप पर देखें हैं, लेकिन अब इस सीरीज के मैच आप इन जगहों पर नहीं देख पाएंगे, इस बात का ख्याल रखिएगा। 

वनडे सीरीज के लिए भारत की पूरी टीम: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, रुतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, नमन धीर, ध्रुव जुरेल, नीतीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, मोहम्मद सिराज, औकिब नबी।

वनडे सीरीज के लिए वेस्टइंडीज की पूरी टीम: शे होप (कप्तान), ज्वेल एंड्रयू, जॉन कैंपबेल, कीसी कार्टी, रोस्टन चेस, मैथ्यू फोर्ड, जस्टिन ग्रीव्स, आमिर जांगू, अल्जारी जोसेफ, शमर जोसेफ, विटेल लॉज, गुडाकेश मोटी, कीमो पॉल, शेरफेन रदरफोर्ड, जेडन सील्स। 

यह भी पढ़ें 

केवल 6 वनडे मैचों में ठोक दी 2 सेंचुरी, वेस्टइंडीज सीरीज में फिर भी बैठना होगा बाहर!

कितने बजे शुरू होगा IND vs WI पहला वनडे मुकाबला, नोट कीजिए सही वक्त नहीं तो छूट जाएगा मैच

Latest Cricket News