1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs WI के बीच टेस्ट में हेड टू हेड रिकॉर्ड, पीछे है भारतीय टीम; आंकड़े देख हैरान रह जाएंगे आप!

IND vs WI के बीच टेस्ट में हेड टू हेड रिकॉर्ड, पीछे है भारतीय टीम; आंकड़े देख हैरान रह जाएंगे आप!

एशिया कप 2025 के बाद भारतीय टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलेगी, जिसका पहला मुकाबला 2 अक्टूबर से अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। भारतीय टीम की कमान शुभमन गिल और वेस्टइंडीज के कप्तान रोस्टन चेज हैं।

shubman gill- India TV Hindi
Image Source : AP शुभमन गिल

टी20 एशिया कप 2025 का खिताब भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराकर जीत लिया। अब शुभमन गिल की कप्तानी में भारतीय क्रिकेट टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी और इसके लिए स्क्वाड का ऐलान पहले ही हो चुका है। दोनों टीमों के पास स्टार प्लेयर्स मौजूद हैं। ऐसे में रोमांचक मुकाबले होने की उम्मीद है। आइए टेस्ट सीरीज से पहले जानते हैं कि दोनों टीमों का टेस्ट में कैसा रिकॉर्ड है?

वेस्टइंडीज ने भारत के खिलाफ जीते इतने टेस्ट मैच

भारत और वेस्टइंडीज के बीच अभी तक कुल 100 टेस्ट मैच खेले जा चुके हैं, जिसमें से वेस्टइंडीज ने सिर्फ 30 में जीत हासिल की है। वहीं भारतीय क्रिकेट टीम सिर्फ 23 में ही जीत दर्ज कर पाई है। जबकि पिछले सालों में भारतीय टीम का वेस्टइंडीज के खिलाफ प्रदर्शन बढ़िया रहा है। जबकि 47 टेस्ट मैच ड्रॉ रहे हैं। आंकड़ों में वेस्टइंडीज की टीम आगे है।

भारतीय स्पिनर्स पर जीत दिलाने का दारोमदार

भारतीय टीम के पास केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल और ध्रुव जुरेल जैसे बल्लेबाज हैं। वहीं टीम के पास रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव और अक्षर पटेल जैसे स्पिनर्स हैं। भारतीय पिचें हमेशा से ही स्पिनर्स की मददगार रही हैं और इन पिचों पर भारतीय स्पिन चौकड़ी कहर बरपा सकती है। वहीं पिछले कुछ समय से वेस्टइंडीज का टेस्ट में प्रदर्शन खराब रहा है और भारत ने घर पर वेस्टइंडीज के खिलाफ कुल 13 टेस्ट मैचों में जीत दर्ज की है।

टेस्ट सीरीज के लिए दोनों टीमों का स्क्वाड:

भारत: शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, साईं सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा (उप-कप्तान), वाशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल, नितीश कुमार रेड्डी, एन. जगदीशन (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलदीप यादव

वेस्टइंडीज की टेस्ट टीम: रोस्टन चेज (कप्तान), तेजनारायण चंद्रपॉल, ब्रैंडन किंग, केवलोन एंडरसन, शाई होप, जोन कैंपबेल, एलिक एथनाज, टेविन इमलाक, जस्टिन ग्रीव्स, एंडरसन फिलिप, अल्जारी जोसेफ, शमार जोसेफ, जेडन सील्स, खैरी पियरी और जोमेल वारिकन।

यह भी पढ़ें:

क्या वेस्टइंडीज के खिलाफ दोनों टेस्ट मैच नहीं खेलेंगे बुमराह? कप्तान शुभमन गिल ने दिया ऐसा जवाब

अभिषेक शर्मा ने बना दिया नया कीर्तिमान, तोड़ा डेविड मलान का बहुत बड़ा रिकॉर्ड

Latest Cricket News