IND vs WI Score: भारत ने वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराया, सेमीफाइनल में मारी एंट्री, यहां देखें पूरा स्कोर कार्ड
IND vs WI Score: भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराकर टी20 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में एंट्री कर ली है। भारत के लिए संजू सैमसन ने 97 रनों की नाबाद पारी खेली।

IND vs WI Score: टीम इंडिया ने सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में वेस्टइंडीज को सुपर 8 के मुकाबले में पांच विकेट से हराकर टी20 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट पर 195 रन बनाए थे। जवाब में भारत ने 19.2 ओवर में ही पांच विकेट पर 199 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। अब टीम इंडिया सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है और विश्व कप का एक और खिताब जीतने से महज दो जीत दूर है।
संजू सैमसन की 97 रनों की शानदार पारी
भारत के लिए संजू सैमसन ने धमाकेदार पारी खेली। उन्होंने 50 बॉल पर नाबाद 97 रन बनाए। उन्होंने इस दौरान 12 चौके और 4 छक्के लगाए। भारत के लिए दूसरे सबसे ज्यादा रन बनालने वाले बल्लेबाज तिलक वर्मा रहे, उन्होंने 15 बॉल पर 27 रन बनाए। सूर्यकुमार यादव के बल्ले से 18 रन की छोटी सी पारी आई। हार्दिक ने केवल 14 बॉल पर 17 रन बनाए, हालांकि जीत से पहले ही वे आउट हो गए। शिवम दुबे ने केवल 4 बॉल पर 8 रन बनाए और दो चौके लगाए।
इस मुकाबले में कैसी रही टीम इंडिया की गेंदबाजी
इस मैच में टीम इंडिया की गेंदबाजी की बात करें तो वहां जसप्रीत बुमराह भारत के लिए सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने इस मैच में 4 ओवर में 36 रन खर्च करते हुए दो विकेट अपने नाम किए। उनके अलावा हार्दिक पांड्या ने 4 ओवर में 40 रन खर्च करते हुए 1 विकेट अपने नाम किए। वहीं वरुण ने भी अपने 4 ओवर में 40 रन खर्च करते हुए 1 विकेट हासिल किए।
सेमीफाइनल की चार टीमें भी हुई फाइनल
भारत बनाम वेस्टइंडीज मैच के बाद अब टी20 विश्व कप 2026 की सेमीफाइलन की चारों टीमें तय हो गई हैं। साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड पहले ही अंतिम चार थीं। वेस्टइंडीज और भारत में एक पर फैसला होना था, इसलिए ये मैच अहम था। भारतीय टीम जहां आगे निकल गई है, वहीं वेस्टइंडीज का अब टी20 विश्व कप का सफर समाप्त हो गया है।
भारत का पूरा स्क्वॉड: संजू सैमसन (विकेट कीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव
वेस्टइंडीज का पूरा स्क्वॉड: ब्रैंडन किंग, शे होप (विकेट कीपर), शिमरोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, रोस्टन चेस, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, जेसन होल्डर, मैथ्यू फोर्ड, गुडाकेश मोटी, शमर जोसेफ, जॉनसन चार्ल्स, अकील होसेन, जेडन सील्स, क्वेंटिन सैम्पसन।
Live updates : India vs West Indies LIVE Cricket Score online
-
March 01, 2026 11:42 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
सेमीफाइनल में पहुंचने के बाद सूर्यकुमार यादव ने क्या कहा?
सेमीफाइनल मैच जीतने के बाद सूर्यकुमार यादव ने कहा कि जाहिर तौर पर यह एक बहुत अच्छी फीलिंग है और जिस तरह से हम खेले, मुझे लगता है जैसा कि सबने कहा, यह करो या मरो वाला मैच था। यह एक तरह से क्वार्टर-फ़ाइनल मैच था और जिस तरह से लड़कों ने कैरेक्टर दिखाया, मुझे लगता है कि यह एक बहुत अच्छी फीलिंग थी। संजू सैमसन को लेकर उन्होंने कहा कि मैं हमेशा कहता हूं, अच्छे लोगों के साथ अच्छी चीजें होती हैं जो इंतजार करते हैं, जिनमें बहुत सब्र होता है। मैंने अभी भी यह कहा जब मैं उनसे मिला था। लेकिन फिर यह सब उनकी कड़ी मेहनत है।
-
March 01, 2026 11:15 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड जीतने के बाद संजू सैमसन ने क्या कहा?
प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड जीतने के बाद संजू सैमसन ने कहा कि असल में यह मेरे लिए पूरी दुनिया है। मुझे लगता है कि जिस दिन से मैंने खेलना शुरू किया, देश के लिए खेलने का सपना देखना शुरू किया, मुझे लगता है कि यह वही दिन है जिसका मैं इंतजार कर रहा था। मुझे लगता है कि इसीलिए मैं बहुत लंबे समय से यह फॉर्मेट खेल रहा हूं। मुझे लगता है कि लगभग 10 से 12 साल IPL खेलना और पिछले 10 सालों से देश के लिए खेलना, मैं खेल नहीं रहा हूं, बल्कि डगआउट से देख रहा हूं, विराट कोहली, रोहित शर्मा जैसे महान खिलाड़ियों से सीख रहा हूं, जैसे सभी महान खिलाड़ी। मुझे लगता है कि यह देखना और सीखना बहुत जरूरी है कि वे क्या कर रहे थे।
-
March 01, 2026 11:03 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
भारत की सेमीफाइनल में एंट्री
भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज को हराक सेमीफाइनल में अपनी सीट बुक कर ली है। भारत ने 19.2 ओवर में ही 199 बनाकर पांच विकेट से मैच अपने नाम करने में कामयाबी हासिल कर ली।
-
March 01, 2026 10:42 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
हार्दिक पांड्या आउट
हार्दिक पांड्या आउट होकर पवेलियन लौट गए हैं। उन्होंने 14 बॉल पर 17 रन की पारी खेली। उन्होंने दो चौके लगाए। भारत को जीत के लिए 13 रन चाहिए।
-
March 01, 2026 10:28 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
16 ओवर में भारत का स्कोर
16 ओवर में भारत ने चार विकेट पर 160 रन बना लिए हैं। इस वक्त संजू सैमसन और हार्दिक पांंड्या खेल रहे हैं। भारत अब जीत से 36 रन दूर है।
-
March 01, 2026 10:21 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
तिलक वर्मा आउट
तिलक वर्मा के रूप में भारत को चौथा झटका लगा है। उन्होंने 15 बॉल पर 27 रन की छोटी, लेकिन आक्रामक पारी खेली। उनके बल्ले से चार चौके और एक छक्का आया। उन्हें होल्डर की बॉल पर हेटमायर ने कैच आउट किया।
-
March 01, 2026 10:14 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
भारतीय टीम जीत की ओर बढ़ी
टीम इंडिया ने 14 ओवर में 136 रन बना लिए हैं। अब तक तीन विकेट गिरे हैं। इस वक्त संजू सैमसन और तिलक वर्मा खेल रहे हैं। संजू ने 69 और तिलक 23 रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत को अब यहां से 60 रन और बनान हैं।
-
March 01, 2026 10:00 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
भारत का शतक पूरा
भारत के 100 रन पूरे हो गए हैं। अब तक 11 ओवर का खेल पूरा हो गया है। भारत के तीन विकेट गिर चुके हैं। इस वक्त संजू सैमसन 57 और तिलक वर्मा एक रन बनाकर खेल रहे हैं। टी20 विश्व कप में संजू सैमसन का ये पहला अर्धशतक है।
-
March 01, 2026 9:56 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
कप्तान सूर्या आउट
कप्तान सूर्यकुमार यादव आउट हो गए हैं। उन्होंने 16 बॉल पर 18 रन की छोटी पारी खेली। उनके बल्ले से एक चौका और एक छक्का आया। वे शामर जोसफ के शिकार बने।
-
March 01, 2026 9:51 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
संजू सैमसन का अर्धशतक
संजू सैमसन ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। उन्होंने 26 बॉल पर 53 रन बना दिए हैं। इसमें छह चौके और तीन छक्के आए। भारत ने 97 रन बना लिए हैं। अब तक दो विकेट गिरे हैं।अभी 10वां ओवर चल रहा है।
-
March 01, 2026 9:32 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
छह ओवर में भारत का स्कोर
भारत की पारी के 6 ओवर पूरे हो गए हैं। यानी पावरप्ले खत्म हो चुका है। भारत ने दो विकेट के नुकसान पर 53 रन बना लिए हैं। सूर्यकुमार यादव 3 और संजू सैमसन 24 रन बनाकर खेल रहे हैं।
-
March 01, 2026 9:29 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
भारत के 50 रन पूरे
भारत ने छठे ओवर में अपने 50 रन पूरे कर लिए हैं। अब तक दो विकेट गिर गए हैं। अभिषेक शर्मा और ईशान किशन आउट होकर पवेलियन जा चुके हैं।
-
March 01, 2026 9:23 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
ईशान किशन भी आउट
ईशन किशन भी 10 रन बनाकर आउट हो गए हैं। वे छह बॉल पर 10 रन बनाकर आउट हो गए हैं। उन्होंने दो चौके लगाए। वे जेसन होल्डर का शिकार बने।
-
March 01, 2026 9:15 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
अभिषेक शर्मा लौटे पवेलियन
वेस्टइंडीज के खिलाफ रन चेज में टीम इंडिया को पहला झटका अभिषेक शर्मा के रूप में लगा है। वह इस मुकाबले में 11 गेंदों में 10 रन बनाकर आउट हुए। उनका विकेट अकील हुसैन ने लिया। तीन ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 29 रन है।
-
March 01, 2026 9:03 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
एक ओवर के बाद भारत का स्कोर
टीम इंडिया की तरफ से इस मैच में अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन ने पारी का आगाज किया। दोनों ने पहले ओवर में बिना किसी नुकसान के 5 रन जोड़े। वेस्टइंडीज की तरफ से ये ओवर अकील हुसैन ने डाला।
-
March 01, 2026 8:49 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
टीम इंडिया के सामने 196 रन का टारगेट
भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले है जा रहे इस मैच में विंडीज की टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 195 रन बनाए। भारत को अब इस मैच को जीतने के लिए 196 रन बनाने होंगे।
-
March 01, 2026 8:28 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
वेस्टइंडीज का स्कोर 150 के पार
वेस्टइंडीज ने अपने 150 रन पूरे कर लिए हैं। टीम के चार विकेट गिरे हैं। भी 17वां ओवर चल रहा है। जेसन होल्डर और रॉवमैन पॉवेल क्रीज पर टिके हैं। देखना होगा कि क्या टीम 200 से अधिक रन बना पाएगी।
-
March 01, 2026 8:17 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
वेस्टइंडीज के 4 विकेट गिरे
वेस्टइंडीज के चार विकेट गिर गए हैं। रदरफोर्ड को हार्दिक पांड्या ने आउट कर दिया है। उन्होंने 9 बॉल पर 14 रन बनाए। इसमें एक छक्का शामिल रहा। वेस्टइंडीज का स्कोर 119 रन हो गया है। अभी 15वां ओवर चल रहा है।
-
March 01, 2026 8:04 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
रोस्टन चेज भी आउट
जसप्रीत बुमराह ने एक ही ओवर में बैक टू बैक दो विकेट लेकर मैच पर शिकंजा कस दिया है। पहले हेटमायर और उसके बाद रोस्टन चेज को बुमराह ने चलता किया। चेज ने 25 बॉल प 40 रन बनाए। उनके बल्ले से पांच चौके और एक छक्का आया। वेस्टइंडीज ने 100 का स्केार तो पार कर लिया है, लेकिन तीन विकेट अब तक गिर गए हैं।
-
March 01, 2026 8:01 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
बुमराह ने आते ही हेटमायर को किया चलता
वेस्टइंडीज का दूसरा विकेट गिर गया है। जसप्रीत बुमराह ने शिमरन हेटमायर को आउट कर दिया है। उन्होंने 12 बॉल पर 27 रन की पारी खेली। उनके बल्ले से एक चौका और दो छक्के आए। अपना दूसरा ओवर लेकर आए जसप्रीत बुमराह ने उन्हें तीसरी ही बॉल पर आउट कर दिया।
-
March 01, 2026 7:52 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
10 ओवर में वेस्टइंडीज का स्कोर
अब तक दस ओवर का खेल हो चुका है। वेस्टइंडीज ने एक विकेट के नुकसान पर 82 रन बना लिए हैं। शे होप आउट होकर पवेलियन चले गए हैं। उन्हें वरुण चक्रवर्ती ने उन्हें चलता किया।
-
March 01, 2026 7:42 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
भारत को मिला पहला विकेट
भारत को पहला विकेट मिल गया है। वरुण चक्रवर्ती ने अपने पहले ही ओवर में कप्तान शे होप को वापस पवेलियन भेज दिया है। होप ने 33 बॉल पर 32 रन बनाए। अब वेस्टइंडीज का स्कोर 68 रन पर एक विकेट हो गया है।
-
March 01, 2026 7:35 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
वेस्टइंडीज के 50 रन पूरे
वेस्टइंडीज ने अपने 50 रन पूरे कर लिए हैं। सातवें ओवर में स्कोर 50 के पार निकला है। हालांकि वेस्टइंडीज का अभी तक कोई विकेट नहीं गिरा है, ये उनके लिए अच्छी बात है, वहीं टीम इंडिय के लिए टेंशन का सबब है। भारत को जल्द पहला विकेट लेना ही होगा।
-
March 01, 2026 7:30 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
पावरप्ले में वेस्टइंडीज के 45 रन
अब तक छह ओवर का खेल हो गया है, यानी पावरप्ले समाप्त हो गया है। वेस्टइंडीज ने बिना किसी नुकसान के 45 रन बना लिए हैं। टीम इंडिया के पास विकेट के कुछ मौके बने, लेकिन उन्हें भुनाया नहीं जा सका। भारत को जल्द से जल्द विकेट चाहिए होगा। देखना होगा कि पहली सफलता कौन सा गेंदबाज दिलाता है। इस वक्त रोस्टन चेज 20 और शे होप 25 रन बनाकर क्रीज पर बने हुए हैं।
-
March 01, 2026 7:26 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
भारत को पहले विकेट की तलाश
अब तक पांच ओवर का खेल हो गया है, लेकिन भारत को पहला विकेट नहीं मिला है। वेस्टइंडीज ने बिना नुकसान के 35 रन बना लिए हैं। रोस्टन चेज और शे होप खेल रहे हैं।
-
March 01, 2026 7:16 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
पहले तीन ओवर का स्कोर
पहले तीन ओवर में वेस्टइंडीज ने 23 रन बना लिए हैं और टीम का कोई विकेट नहीं गिरा है। शे होप 13 और रोस्टन चेज 10 रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत वेस्टइंडीज को बहुत ज्यादा खुलकर नहीं खेलने दे रहा है।
-
March 01, 2026 7:04 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
शे होप और रोस्टन चेज कर रहे हैं पारी का आगाज
आज ब्रेंडन किंग नहीं खेल रहे हैं, इसलिए सलामी बल्लेबाज की भूमिका शे होप के साथ रोस्टन चेज निभा रहे हैं। दोनों बल्लेबाज क्रीज पर हैं। भारत के लिए अर्शदीप सिंह ने गेंदबाजी की शुरुआत की है।
-
March 01, 2026 6:59 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
ब्रेंडन किंग बाहर
वेस्टइंडीज ने आज के मैच में अपने सलामी बल्लेबाज ब्रेंडन किंग को प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किया है। अकील हुसैन को शामिल किया है। यानी टीम ने एक बल्लेबाज को बाहर कर स्पिन को मौका दिया है।
-
March 01, 2026 6:45 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
वेस्टइंडीज की प्लेइंग इलेवन
शे होप (विकेट कीपर), रोस्टन चेस, शिमरोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, जेसन होल्डर, मैथ्यू फोर्ड, अकील होसेन, गुडाकेश मोटी, शमर जोसेफ।
-
March 01, 2026 6:42 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
भारत की प्लेइंग XI
संजू सैमसन (विकेट कीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह।
-
March 01, 2026 6:40 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
भारत की पहले गेंदबाजी
कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करना पसंद किया है। ये एक अहम मुकाबला है। कप्तान सूर्या ने बताया कि आज के मैच में प्लेइंग इलेवन में कोई भी बदलाव नहीं किया है। यानी पिछले मैच वाली टीम ही आज भी खेल रही है।
-
March 01, 2026 6:29 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
बारिश की कोई संभावना नहीं
इस सप्ताह की शुरुआत में कोलकाता में सुबह हल्की बारिश हुई थी, जिससे प्रशंसकों की चिंता बढ़ गई थी। हालांकि, भारत बनाम वेस्टइंडीज मैच में बारिश का खतरा नजर नहीं आ रहा है। एक्यूवेदर के अनुसार मैच के दौरान बारिश की संभावना ना के बराबर है। शाम को आसमान साफ रहने की उम्मीद है और करीब 17 प्रतिशत बादल छाए रह सकते हैं। टॉस के समय तापमान लगभग 27 डिग्री सेल्सियस रहेगा, जो रात बढ़ने के साथ 24 डिग्री तक गिर सकता है। नमी 46 प्रतिशत से बढ़कर लगभग 69 प्रतिशत तक पहुंच सकती है, लेकिन पूरे मैच में बारिश की संभावना 0 प्रतिशत है।
-
March 01, 2026 6:21 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच टी20 वर्ल्ड कप में खेले गए मुकाबलों का परिणाम
साल 2009 - वेस्टइंडीज ने 7 विकेट से दर्ज की जीत
साल 2010 - वेस्टइंडीज ने 14 रनों से जीता मुकाबला
साल 2014 - भारतीय टीम ने 7 विकेट से दर्ज की जीत
साल 2016 - वेस्टइंडीज ने 7 विकेट से दर्ज की जीत -
March 01, 2026 6:15 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
टीम इंडिया ने अब तक खेले हैं वेस्टइंडीज के खिलाफ चार मुकाबले
भारतीय टीम के टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में वेस्टइंडीज के खिलाफ आंकड़े बहुत अच्छे नहीं हैं। टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के खिलाफ अब तक टी20 वर्ल्ड कप में 4 मुकाबले खेले हैं। उसमें से वह सिर्फ एक मैच ही जीतने में कामयाब हो सके हैं जबकि तीन मुकाबलों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है।
-
March 01, 2026 6:00 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
ईडन गार्डन में T20I रिकॉर्ड
कुल मैच: 18
पहले बल्लेबाजी कर जीत: 9
पहले गेंदबाजी कर जीत: 9
पहली पारी का औसत स्कोर: 161
दूसरी पारी का औसत स्कोर: 139 -
March 01, 2026 5:59 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
आज टॉस कितना अहम होगा
कोलकाता में वैसे तो टॉस का बहुत ज्यादा अहम रोल नहीं रहा है, लेकिन बड़ा स्कोर खड़ा करना टीमों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। अब सबकी निगाहें इस हाई-वोल्टेज मुकाबले पर हैं। जीत भारत को सेमीफाइनल में पहुंचा देगी, जबकि हार अभियान को खत्म कर सकती है। कोलकाता का मैदान एक बार फिर विश्व कप के रोमांच का गवाह बनने जा रहा है।
-
March 01, 2026 5:57 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
कैसी होगी कोलकाता के ईडन गार्डन की पिच
भारत और वेस्टइंडीज के बीच आज का मुकाबला उसी पिच पर होगा, जहां इस टूर्नामेंट का पहला 200+ स्कोर बना था। इसी पिच पर स्कॉटलैंड ने इटली के खिलाफ 207 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था। जवाब में इटली 134 रन पर सिमट गया था। यहां की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार मानी जा रही है, ऐसे में भारत और वेस्टइंडीज दोनों आक्रामक रणनीति के साथ उतर सकते हैं। तेज गेंदबाजों को नई गेंद से शुरू में थोड़ी मूवमेंट मिल सकती है, लेकिन चमक कम होने के बाद हालात बल्लेबाजों के पक्ष में जाते दिख सकते हैं। स्पिनरों को ज्यादा मदद मिलने की उम्मीद नहीं है। ऐसे में दर्शकों को हाई-स्कोरिंग मुकाबला देखने को मिल सकता है।
-
March 01, 2026 5:53 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
वेस्टइंडीज का पूरा स्क्वॉड
ब्रैंडन किंग, शे होप (विकेट कीपर), शिमरोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, रोस्टन चेस, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, जेसन होल्डर, मैथ्यू फोर्ड, गुडाकेश मोटी, शमर जोसेफ, जॉनसन चार्ल्स, अकील होसेन, जेडन सील्स, क्वेंटिन सैम्पसन।
-
March 01, 2026 5:53 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
भारत का पूरा स्क्वॉड
संजू सैमसन (विकेट कीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव