1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. LIVE: वैभव सूर्यवंशी की तूफानी पारी का अंत, धमाकेदार पचासा ठोककर आउट
Live now

LIVE: वैभव सूर्यवंशी की तूफानी पारी का अंत, धमाकेदार पचासा ठोककर आउट

भारत बनाम जिम्बाब्वे टी20 सीरीज का पहला मैच हरारे में खेला जा रहा है। पहले बल्लेबाजी करते हुए जिम्बाब्वे ने सात विकेट पर 125 रन बनाए हैं। अब भारत को अगर ये मैच जीतना है तो 126 रन बनाने होंगे, जो उसके लिए ज्यादा मुश्किल लक्ष्य नहीं होगा। यहां लाइव स्कोर आप देख सकते हैं, साथ ही मैच के अहम अपडेट भी लगातार मिलते रहेंगे।

भारत बनाम जिम्बाब्वे...- India TV Hindi
Image Source : BCCI भारत बनाम जिम्बाब्वे पहला टी20 मैच लाइव अपडेट

भारत बनाम जिम्बाब्वे पहले टी20 इंटरनेशनल मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी जिम्बाब्वे की टीम ने 20 ओवर में सात विकेट खोकर 125 रन बनाए हैं। भारत को इस मैच को जीतने के लिए 126 रनों की जरूरत है। ये एक आसान लक्ष्य होगा। अब देखना ये है कि टीम इंडिया कितने ओवर में इस मैच को खत्म करेगी। श्रेयस अय्यर अभी तक अपनी कप्तानी में कोई मैच नहीं जीत पाए हैं। अब उनका खाता खुलने की संभावना है। इस मैच का लाइव स्कोर और हिन्दी में पूरे मैच की बॉल टू बॉल कमेंट्री आप यहां देख और पढ़ सकते हैं।

भारत की अच्छी गेंदबाजी, मयंक और प्रिंस यादव ने लिए दो दो विकेट

भारत की ओर से अच्छी गेंदबाजी देखने के लिए मिली। करीब 2 साल बार इंटरनेशनल मैच खेलने उतरे मयंक यादव ने चार ओवर में 18 रन देकर दो विकेट लिए। प्रिंस यादव ने भी दो विकेट लिए। उन्होंने 4 ओवर में 19 रन दिए। एक एक  विकेट शिवम दुबे और रवि बिश्नोई को मिला। हालांकि अपना पहला इंटरनेशनल मैच खेल रहे अशोक शर्मा को सफलता नहीं मिली। उन्होंने चार ओवर में 29 रन दिए। वही एक ऐसे गेंदबाज रहे, जिन्हें कोई विकेट नहीं मिला। 

श्रेयस अय्यर को अपनी कप्तानी में पहली जीत की तलाश

श्रेयस अय्यर जब से टीम इंडिया के नए टी20 कप्तान बने हैं, तब से लेकर अब तक टीम इंडिया कोई भी मैच जीत नहीं पाई है। पहले भारतीय टीम को आयरलैंड के खिलाफ हार मिली और उसके बाद इंग्लैंड में भी हार का सामना करना पड़ा। अभी तक श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम ने एक भी मैच नहीं जीता है। क्या आज अय्यर की कप्तानी में जीत का खाता खुलेगा, इसके लिए कुछ देर का इंतजार करना होगा। 

अब तक ऐसा रहा है भारत और जिम्बाब्वे के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड

भारत और जिम्बाब्वे के बीच अब तक कुल मिलाकर 14 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं। इसमें से 11 मुकाबले भारत ने जीते हैं और तीन में जिम्बाब्वे ने जीत दर्ज की है। जिम्बाब्वे ने जो तीन मैच अपने नाम किए हैं, वे सभी हरारे में ही खेले गए हैं। आज भी वहीं पर मैच हो रहा है। आयरलैंड और इंग्लैंड से हार के बाद टीम इंडिया के हौसले इस वक्त पस्त हैं, देखना होगा कि टीम इससे कैसे उबरकर सामने आती है।

Latest Cricket News

Live updates : india vs zimbabwe 1st t20 live updates

  • 7:10 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra

    वैभव सूर्यवंशी आउट

    वैभव सूर्यवंशी अपना पहला अर्धशतक लगाने के बाद आउट हो गए हैं। उन्होंने 18 बॉल पर पचासा ठोका और 19वीं बॉल पर आउट हो गए। इस दौरान वैभव की पारी में चार चौके और चार छक्के आए। उनका स्ट्राइक रेट 263.15 का रहा। वे अपनी पारी को और बड़ा नहीं कर पाए।

  • 7:07 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra

    छह ओवर का खेल खत्म, भारत ने बनाए 66 रन

    भारत की पारी का पावरप्ले समाप्त हो गया है। टीम ने अब तक एक विकेट पर 66 रन बना लिए हैं। ईशान किशन 16 और वैभव सूर्यवंशी 48 रन बनाकर इस वक्त खेल रहे हैं।

  • 7:03 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra

    भारत के 50 रन पूरे

    भारत ने पांच ओवर समाप्त होने तक 52 रन बना लिए हैं। इस वक्त वैभव सूर्यवंशी 48 और ईशान किशन दो रन बनाकर क्रीज पर टिके हुए हैं। वैभव सूर्यवंशी जबरदस्त बल्लेबाजी कर रहे हैं। उन्होंने अब तक चार चौके और चार छक्के लगा हैं।

  • 6:58 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra

    चार ओवर में बने 35 रन, वैभव और किशन मैदान पर

    चार ओवर में भारत ने 35 रन बना लिए हैं। ​अभिषेक शर्मा के रूप में पहला वि​केट गिर चुका है। इस वक्त वैभव 32 और ईशान किशन एक रन बनाकर खेल रहे हैं।

  • 6:51 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra

    अभिषेक शर्मा सस्ते में आउट

    अभिषेक शर्मा के रूप में भारत का पहला विकेट गिर गया है। वे आठ बॉल पर केवल एक ही रन बना सके। उन्हें मुजरबानी ने आउट किया। भारत का स्कोर तीसरे ओव में अभी 23 रन है। अब वैभव का साथ देने ईशान किशन आए हैं।

  • 6:47 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra

    दो ओवर में भारत का स्कोर 22 रन

    दो ओवर का खेल खत्म हो गया है। भारत ने अब तक 22 रन बना लिए हैं और कोई विकेट नहीं गिरा। पहले ओवर में केवल दो रन बने थे। दूसरे ओवर में वैभव ने दो छक्के और  एक चौका लगाया। वैभव इस वक्त 8 बॉल पर 20 रन और अभिषेक चार बॉल पर एक रन बनाकर खेल रहे हैं।

  • 6:39 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra

    अभिषेक शर्मा ने जिम्बाब्वे में ही किया था अपना डेब्यू

    अभिषेक शर्मा ने अपना टी20 इंटरनेशनल डेब्यू जिम्बाब्वे ही किया था, तब उन्होंने धमाकेदार सेंचुरी ठोकी थी। अब केवल अभिषेक ऐसे अकेले बल्लेबाज हैं, जिन्होंने टी20 इंटरनेशन में जिम्बाब्वे के खिलाफ शतक लगाया है।

  • 6:38 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra

    अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी मैदान पर उतरे

    भारत की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है। भारत की सलामी जोड़ी के रूप में अभिषेक  शर्मा और वैभव सूर्यवंशी इस वक्त मैदान में हैं। आज सभी की नजर वैभव पर होगी क्या वे आक्रामक बल्लेबाजी कर पाएंगे।

  • 6:31 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra

    जिम्बाब्वे ने की अच्छी रिकवरी

    जिम्बाब्वे ने पहले 10 ओवर में केवल 46 रन ही बनाए थे और टीम के चार विकेट गिर गए थे। इसके बाद टीम ने बाद के 10 ओवर में अच्छी रिकवरी की और कुल मिलाकर टीम ने सात ही विकेट गिरे। उसमें से आखिरी दो विकेट को 20वें ओवर में गिरे। एक वक्त लग रहा था कि टीम 100 का आंकड़ा भी नहीं छू पाएगी, लेकिन टीम ने 125 रन बनाने में कामयाबी हासिल कर ली।

  • 6:28 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra

    मयंक और प्रिंस यादव ने झटके दो दो विकेट

    मयंक यादव और प्रिंस यादव ने आज के इस मैच में दो दो विकेट लिए। एक एक सफलता शिवम दुबे और रवि बिश्नोई को मिली। अशोक शर्मा अपने पहले इंटरनेशनल मैच में खाली हाथ रहे। उन्होंने चार ओवर में 29 रन दिए।

  • 6:19 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra

    भारत को जीत के लिए चाहिए 126 रन

    जिम्बाब्वे की पारी खत्म हो गई है। टीम ने पूरे 20 ओवर खेलकर 125 रन बनाए हैं और उसके 7 विकेट गिरे। भारतीय टीम के लिए ये मुश्किल लक्ष्य नहीं है। उम्मीद की जानी चाहिए कि आज श्रेयस अय्यर कप्तान के तौर पर अपना पहला मुकाबला जीत जाएंगे। अब कुछ ही देर बाद वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा पारी का आगाज करने के लिए उतरेंगे।

  • 6:15 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra

    जिम्बाब्वे को सातवां झटका

    जिम्बाब्वे के सात विकेट गिर गए हैं। प्रिंस यादव को एक और विकेट मिल गया है। ये उनका इस मैच में दूसरा विकेट है। एक ही ओवर में बैक टू बैक दो विकेट गए हैं। एक रन आउट हुआ और दूसरा विकेट प्रिंस ने लिया।

  • 6:14 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra

    छठा विकेट गिरा, दुबे और किशन ने मिलकर किया रन आउट

    जिम्बाब्वे का छठा विकेट गिर गया है। इस वक्त पारी का आखिरी ओवर चल रहा है। टीम को स्कोर 6 विकेट पर केवल 122 रन ही है।

  • 6:11 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra

    मयंक यादव की शानदार गेंदबाजी

    मयंक यादव करीब दो साल बाद इंटरनेशनल मैच खेलने उतरे हैं, इस दौरान उन्होंने बेहतरीन गेंदबाजी की और दो सफलताएं हासिल की। अपने चार ओवर के कोटे में मयंक ने 18 रन दिए। उन्होंने मैच की पहली ही बॉल पर पहला विकेट ले लिया था। 19 ओवर बाद जिम्बाब्वे का स्कोर 117 रन है और टीम के पांच विकेट गिर चुके हैं।

  • 6:04 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra

    जिम्बाब्वे के 100 रन पूरे

    जिम्बाब्वे ने 100 रन पूरे कर लिए हैं। यहां तक पहुंचने के लिए टीम को 18वें ओवर तक का इंतजार करना पड़ा। हालांकि अभी ये स्कोर सम्मानजनक नहीं कहा जा सकता। टीम अब बीच हुई गेंदों पर कितने और रन बनाएगी, ये देखना होगा।

  • 6:02 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra

    अशोक शर्मा को अपने पहले इंटरनेशनल मैच में नहीं मिली सफलता

    अशोक शर्मा का चार ओवर का कोटा पूरा हो गया है। इस दौरान उन्हें कोई सफलता नहीं मिली। उन्होंने 29 रन खर्च किए। उन्होंने अच्छी गेंदबाजी की, लेकिन विकेट की तमन्ना पूरी नहीं हो पाई।

  • 5:52 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra

    15 ओवर का खेल पूरा

    अब तक जिम्बाब्वे की पारी के 15 ओवर हो गए हैं। आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है और टीम ने कुल मिलाकर अब तक 78 रन बना लिए हैं। अब केवल पांच ओवर और इस पारी में बचे हैं। जिम्बाब्वे का पहला लक्ष्य 100 का आंकड़ा छूना होगा। वैसे अब तक रन तो ज्यादा नहीं बने हैं।

  • 5:44 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra

    जिम्बाब्वे का पांचवां विकेट गिरा

    जिम्बाब्वे की आधी टीम आउट हो चुकी है। अब रवि ​बिश्नोई ने रियान बर्ल को आउट कर दिया है। उन्होंने 35 बॉल पर 26 रन बनाए। इसमें एक चौका और एक छक्का शामिल रहा। अब जिम्बाब्वे का स्कोर 64 रन पर पांच विकेट हो गया है।

  • 5:39 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra

    12 ओवर बाद जिम्बाब्वे का स्कोर

    12 ओवर में जिम्बाब्वे ने 59 रन बना लिए हैं। टीम के अब तक चार विकेट गिर चुके हैं। हालांकि पिछले कुछ वक्त से भारत को कोई सफलता नहीं मिली है। दोनों बल्लेबाज ठीक खेलने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि रन ज्यादा नहीं बने हैं। टीम को और भी रन बनाने होंगे और यहां से तेज बल्लेबाजी की जरूरत है।

  • 5:32 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra

    जिम्बाब्वे के 50 रन हुए पूरे

    जिम्बाब्वे ने आखिरकार अपने 50 रन पूरे कर लिए हैं। 11वें ओवर ने टीम ने आंकड़ा छुआ है। टीम काफी धीमे रन बना रही है। इस बीच लगातार भारतीय गेंदबाज हावी नजर आ रहे हैं। टीम अब यहां से कितने और रन बना पाती है, ये देखना दिलचस्प होगा।

  • 5:28 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra

    10 ओवर का खेल पूरा, जिम्बाब्वे ने बनाए 46 रन

    जिम्बाब्वे की पारी की 10 ओवर पूरे हो गए हैं। अब तक टीम ने चार विकेट के नुकसान पर 46 रन बना लिए हैं। अब दस ओवर का खेल बचा हुआ है, देखना होगा कि जिम्बाब्वे की टीम कितने और रन बना पाती है। टीम इंडिया इस वक्त जबरदस्त गेंदबाजी कर रही है।

  • 5:21 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra

    अभिषेक शर्मा मैदान से बाहर गए, सूर्यांश अंदर आए

    अभिषेक शर्मा के हाथ में चोट लगी है, इसलिए वे मैदान से बाहर चले गए हैं। उनकी जगह इस वक्त सूर्यांश अंदर आए हैं और ​फील्डिंग कर रहे हैं। अभिषेक को हल्की चोट लगी है, इसलिए घबराने की बात नहीं है, वे जल्द ही आ जाएंगे। जब बैटिंग शुरू होगी तो वे बैटिंग भी करते हुए नजर आएंगे।

  • 5:15 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra

    शिवम दुबे ने आते ही लिया विकेट

    जिम्बाब्वे का एक और विकेट गिर गया है। ​आठवां ओवर शिवम दुबे लेकर आए। इसके दूसरे ही ओवर में उन्हें सफलता मिल गई। उन्होंने कप्तान सिकंदर रजा को चलता किया। सिकंदर ने सात बॉल पर चार रन बनाए।

  • 5:11 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra

    T20I की पहली गेंद पर विकेट लेने वाले गेंदबाज

    शायन जहांगीर (USA) : अर्शदीप सिंह, T20 WC 2024
    सैम अयूब (PAK) : हार्दिक पांड्या, एशिया कप 2025
    ब्रायन बेनेट (ZIM) : मयंक यादव, हरारे, 2026

  • 5:09 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra

    T20 इंटरनेशनल में पारी की पहली गेंद पर विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज

    भुवनेश्वर कुमार (3 बार)
    हार्दिक पांड्या (2 बार)
    अर्शदीप सिंह (2 बार)
    मयंक यादव (2 बार)
    रविचंद्रन अश्विन (1 बार)

    मयंक यादव ने आज पारी की पहली ही बॉल पर विकेट लेकर कमाल कर दिया। जबकि वे करीब दो साल बाद इंटरनेशनल मुका​बला खेल रहे हैं। मयंक ने अक्टूबर 2024 में हैदराबाद में बांग्लादेश के परवेज हुसैन इमोन को पहली गेंद पर आउट किया था। अपनी पिछली पारी और आज यानी लगातार पहली ही बॉल पर विकेट लेने में कामयाबी हासिल की है।

  • 5:06 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra

    पावरप्ले में जिम्बाब्वे ने बनाए 22 रन, तीन विकेट गिरे

    पावरप्ले समाप्त हो गया है। यानी पहले छह ओवर का खेल पूरा हो गया है। इस दौरान जिम्बाब्वे ने 22 रन बनाए हैं और उसके तीन विकेट गिरे हैं। दो विकेट मयंक यादव ने लिए और एक सफलता प्रिंस यादव को मिली है। अब आगे का खेल जारी है।

  • 4:57 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra

    मयंक यादव को मिली दूसरी सफलता

    भारत की पेस बैटरी इस वक्त कहर बरपा रही है। मयंक यादव ने एक और विकेट ले लिया है। एक विकेट प्रिंस यादव ने लिया है। अब मयंक ने डिओन मेयर्स को पवेलियन भेज दिया है। वे 14 बॉल पर छह ही रन बना सके। मयंक की बॉल पर उनका कैच शिवम दुबे ने लपका। जिम्बाब्वे के तीन विकेट गिर चुके हैं।

  • 4:53 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra

    प्रिंस यादव को मिला विकेट, बेन करन आउट

    भारत को दूसरी सफलता मिली है। प्रिंस यादव ने अपने पहले ही ओवर में सफलता हासिल की है। उन्होंने बेन करन को आउट कर दिया है। बेन ने 8 बॉल पर 10 रन बनाए। इसमें दो चौके शामिल रहे। बेन करन के बारे में आपको बता दें कि वे सैम करन के भाई हैं, जो इंग्लैंड के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलते हैं। सैम करन आईपीएल में भी नजर आते हैं। सैम इंग्लैंड के लिए खेलते हैं और बेन करन जिम्बाब्वे के लिए नजर आते हैं। वे इससे पहले जिम्बाब्वे के लिए वनडे तो खेल चुके हैं, लेकिन उनका टी20 इंटरनेशनल पहला मुकाबला है।

  • 4:49 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra

    श्रेयस अय्यर अब तक जीते हैं सारे टॉस, क्या जीत का खुलेगा खाता

    श्रेयस अय्यर जब से टीम इंडिया के टी20 कप्तान बने हैं। तब से एक भी टॉस नहीं हारे हैं। पहले वे आयरलैंड के खिलाफ दोनों टॉस जीते। उसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज के सभी पांच टॉस जीते और अब यहां भी टॉस जीत गए हैं। वे लगातार आठ टॉस जीतने में कामयाब रहे हैं। हालांकि जीत का खाता क्या आज खुलेगा, ये बड़ा सवाल है।

  • 4:43 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra

    अशोक शर्मा ने अपने पहले इंटरनेशनल ओवर में दिए रन

    मैच का दूसरा ओवर अशोक शर्मा लेकर आए। उन्होंने इस ओवर में 10 रन खर्च किए। पहली दो बॉल खाली गई, लेकिन इसके बाद तीसरी और चौथी बॉल पर दो चौके आए। पांचवीं बॉल पर भी दो रन बने। दो ओवर में जिम्बाब्वे ने 16 रन बना लिए हैं।

  • 4:38 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra

    पहले ओवर में जिम्बाब्वे ने बनाए 6 रन

    पहले ओवर में जिम्बाब्वे ने छह रन बना लिए हैं। मयंक ने पहली बार पर विकेट लिया, लेकिन इसके बाद पांचवी बॉल पर चौका चला गया। इससे पहले चौथी बॉल पर भी दो रन आए।

  • 4:35 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra

    भारत को मिला पहला विकेट

    मैच की पहली ही बॉल पर भारत को पहला विकेट मिल गया है। मयंक यादव ने जिम्बाब्वे के सलामी बल्लेबाज को आउट कर दिया। हालांकि अंपायर ने आउट नहीं दिया था। इसके बाद कप्तान श्रेयस ने डीआरएस लिया और पता चला कि बॉल बैट को छूटकर कीपर ईशान किशन के दस्तानों में गई थी।

  • 4:30 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra

    मयंक यादव लंबे समय बाद खेल रहे हैं इंटरनेशनल मुकाबला

    मयंक यादव भी आज खेल रहे हैं। उन्होंने अपना आखिरी T20I मैच अक्टूबर 2024 में खेला था। इसके बाद वे चोटिल हो गए थे। अब टीम में वापस आ गए हैं। देखना होगा कि क्या वे उसी स्पीड से गेंदबाजी करेंगे, जिसको लेकर उनकी पहचान बनी थी।

  • 4:28 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra

    अशोक ने आईपीएल में छह मैच खेलकर लिए थे छह विकेट

    अशोक शर्मा राजस्थान के हैं, जिन्हें आज भारत के लिए पहला इंटरनेशनल मैच खेलने का मौका मिला है। वे आईपीएल गुजरात टाइटंस में थे, उन्हें 90 लाख रुपये में खरीदा गया था। हालांकि इस सीजन वे ज्यादा मैच नहीं खेल पाए। इस दौरान उन्होंने छह मैच खेले और छह विकेट हासिल करने में कामयाबी हासिल की।

     

  • 4:25 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra

    टीम इंडिया के पास चार गेंदबाज

    भारत की प्लेइंग इलेवन में आज चार विशुद्ध गेंदबाज हैं। इसमें प्रिंस यादव, मयंक यादव हैं। अशोक शर्मा के रूप में नए तेज गेंदबाज हैं। स्पिनर रवि बिश्नोई हैं। यानी 16 ओवर तो ये डालेंगे। लेकिन बाकी चार ओवर कौन करेगा, ये सवाल जरूर रहेगा। ये चार ओवर शिवम दुबे को डालने होंगे। अगर जरूरत पड़ी तो रिंकू सिंह भी कुछ ओवर कर सकते हैं।

  • 4:16 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra

    अशोक शर्मा को मिला इंटरनेशनल डेब्यू

    अशोक शर्मा ने भारत के लिए अपना इंटरनेशनल डेब्यू कर लिया है। मयंक यादव को भी भारत के कम अनुभवी सीम अटैक में चुना गया है। शिवम दुबे को छोड़ दें तो इंडिया के तेज गेंदबाजों ने मिलकर सिर्फ सात T20I खेले हैं। ऐसे में पेस अटैक की परीक्षा होना तय है।

  • 4:12 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra

    जिम्बाब्वे की प्लेइंग XI

    ब्रायन बेनेट, तदिवानाशे मारुमानी (विकेट कीपर), बेन कुरेन, डियोन मायर्स, सिकंदर रजा (कप्तान), रयान बर्ल, वेस्ली मधेवेरे, ब्रैड इवांस, न्यूमैन न्यामहुरी, रिचर्ड नगारवा, ब्लेसिंग मुजरबानी।

  • 4:11 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra

    भारत की प्लेइंग इलेवन

    वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेट कीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, प्रिंस यादव, अशोक शर्मा, मयंक यादव।

  • 4:05 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra

    भारत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी

    भारतीय टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीत लिया है और उन्होंने पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। यानी जिम्बाब्वे की टीम पहले बैटिंग करेगी, जो भी लक्ष्य दिया जाएगा, टीम इंडिया उसका पीछा करेगी। अब पहले भारतीय गेंदबाजों की परीक्षा होगी कि वे कैसी गेंदबाजी करते हैं।

  • 4:00 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra

    कुछ ही देर बाद होगा टॉस

    भारत और जिम्बाब्वे के बीच सीरीज अब से कुछ ही देर बाद शुरू हो जाएगी। पहले मैच का टॉस अब बस कुछ ही दूर है। जैसे ही टॉस होगा और प्लेइंग इलेवन का ऐलान होगा, हम आपको उसकी पूरी जानकारी यहीं पर देंगे। कौन खेलेगा और कौन नहीं, ये भी बताएंगे। इस बीच अशोक शर्मा के डेब्यू की संभावना नजर आ रही है। श्रेयस किस टीम को आज मौका देंगे, ये पता चल जाएगा।

  • 3:56 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra

    टीम इंडिया को चौंका सकती है जिम्बाब्वे की टीम

    जिम्बाब्वे ने​ पिछले दिनों अच्छा खेल दिखाया है। ऐसे में अगर यहां भी टीम इंडिया को जीत के लिए संघर्ष करना पड़े तो चौंकने की बात नहीं होगी। सिकंदर रजा टीम की कमान संभाल रहे हैं। जिम्बाब्वे ने हाल ही में बांग्लादेश को वनडे सीरीज में हराया था, हालांकि इसके बाद जब टी20 सीरीज खेली गई तो उसमें जिम्बाब्वे की टीम हार गई थी।

  • 3:50 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra

    भारत का पेस अटैक थोड़ा कमजोर, नए प्लेयर्स को मिला है मौका

    इस सीरीज के लिए टीम इंडिया का पेस अटैक थोड़ा कमजोर नजर आता है। ज्यादातर युव गेंदबाज हैं। जो जोश में तो हैं, लेकिन इंटरनेशनल मैच में वे कितना होश में रहते हैं, ये देखना होगा। प्रिंस यादव, मयंक यादव, यश ठाकुर और अशोक शर्मा जैसे खिलाड़ी टीम में नजर आते हैं। हालांकि हरारे की पिच पेसर्स के लिए मददगार होती है, उसमें जिम्बाब्वे के साथ साथ भारतीय तेज गेंदबाज भी कमाल कर सकते हैं।

  • 3:46 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra

    वैभव सूर्यवंशी से बड़ी पारी की उम्मीद, इंटरनेशनल डेब्यू रहा था फीका

    वैभव सूर्यवंशी को इंग्लैंड दौरे में अपना इंटरनेशनल डेब्यू तो मिल गया, लेकिन वे उस तरह का प्रदर्शन नहीं कर पाए, जिसकी उम्मीद की जा रही थी। वे संघर्ष करते दिखे। हालांकि हरारे में भी उनकी चुनौती आसान होने की संभावना नहीं है। यहां भी सीमर्स वैभव की परीक्षा लेंगे। जिम्बाब्वे के पास बेहतरीन पेस अटैक है। रिचर्ड नगारवा और ब्लेसिंग मुजरबानी हार्ड लेंथ से दबाव बनाने की कोशिश करेंगे। ब्रैड इवांस और न्यूमैन न्यामहुरी गेंद को मूव करने की अपनी क्षमता से और वैरायटी लाएंगे।

  • 3:39 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra

    भारत की बल्लेबाजी में नजर आ सकते हैं बदलाव

    भारतीय टीम की बल्लेबाजी में आज कुछ बदलाव नजर आ सकते हैं। संजू सैमसन टीम का हिस्सा नहीं हैं, इसलिए अभिषेक और वैभव सूर्यवंशी का पारी का आगाज करना करीब करीब तय जाना जा रहा है। खास बात ये है कि रिंकू सिंह और प्रभसिमरन सिंह के अलावा बाकी पूरी टीम करीब करीब वही है, जो आयरलैंड और इंग्लैंड सीरीज का हिस्सा थी। अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, शिवम दुबे और तिलक वर्मा की बल्लेबाजी पर नजर रहेगी।

     

  • 3:34 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra

    विश्व कप जीतने के बाद भी सूर्या टीम से बाहर

    भारत को वर्ल्ड कप दिलाने के बावजूद सूर्यकुमार यादव को कप्तानी से हटा दिया गया है। साथ ही उन्हें टीम से भी बाहर कर दिया गया है। श्रेयस अय्यर को T20 क्रिकेट में भारत का नया कप्तान बनाया गया। उनकी कप्तानी में पहले भारतीय टीम का आयरलैंड में 2-0 से वाइटवॉश हुआ। इसके बाद इंग्लैंड में 4-0 से हार मिली। अब वे तीन मैचों की सीरीज के लिए जिम्बाब्वे में हैं।

  • 3:29 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra

    टी20 विश्व कप 2026 जीतने के बाद टीम इंडिया नहीं जीत पाई है कोई भी मुकाबला

    टीम इंडिया ने लगातार दो टी20 विश्व कप के खिताब अपने नाम कर नया रिकॉर्ड बनाया है। पहले रोहित शर्मा की कप्तानी में साल 2024 की ट्रॉफी जीती और फिर साल 2026 में सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भी टीम विश्व विजेता बनी। इसके बाद अब तक टीम मैच नहीं जीत पाई है। पहले आयरलैंड के खिलाफ उसे हार मिली और फिर इंग्लैंड ने भी सीरीज में हरा दिया।

  • 3:23 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra

    मैच से कुछ ही देर पहले बदल गया जिम्बाब्वे का स्क्वाड

    भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज का आगाज होना है। सीरीज का पहला मुकाबला कुछ ही देर बाद शुरू होगा। इस बीच एक बड़ा बदलाव किया गया है। जिम्बाब्वे के खिलाड़ी मिल्टन शुम्बा बाहर हो गए हैं। उनकी जगह इनोसेंट काइया को टीम में जगह दी गई है। शुम्बा हैमस्ट्रिंग इंजरी की वजह से पहला मैच नहीं खेल पाएंगे।

  • 3:16 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra

    जिम्बाब्वे की संभावित प्लेइंग इलेवन

    ब्रायन बेनेट, वेस्ली मधेवेरे, तदिवानाशे मारुमानी (विकेट कीपर)/तफादजवा त्सिगा, डियोन मायर्स, सिकंदर रजा (कप्तान), रयान बर्ल, मिल्टन शुम्बा, ब्रैड इवांस, न्यूमैन न्यामहुरी, रिचर्ड नगारवा, ब्लेसिंग मुजरबानी।

  • 3:16 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra

    भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन

    अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेट कीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, हर्ष दुबे/रवि बिश्नोई, अशोक शर्मा/मयंक यादव, यश ठाकुर, प्रिंस यादव।

  • 3:15 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra

    आज चार बजे होगा टॉस, साढ़े चार बजे से मुकाबला शुरू

    आज भारत बनाम जिम्बाब्वे पहले टी20 मैच का टॉस भारतीय समय अनुसार शाम चार बजे होगा। इसके आधे घंटे बाद यानी साढ़े चार बजे पहली बॉल फेंक दी जाएगी। दोनों टीमों के लिए आज का मुकाबला काफी अहम होने वाला है। श्रेयस अय्यर भारत के कप्तान हैं, वहीं सिकंदर रजा जिम्बाब्वे की कप्तानी संभाल रहे हैं।