टी20 सीरीज में भारत ने किया जिम्बाब्वे का क्लीन स्वीप, टीम इंडिया ने लगाई जीत की हैट्रिक
भारत और जिम्बाब्वे के बीच टी20 सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच आज हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला गया। इस मैच में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए जिम्बाब्वे के सामने 193 रन का बड़ा टारगेट रखा था, जिसे मेजबान टीम हासिल नहीं कर पाई।

भारत और जिम्बाब्वे के बीच टी20 सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच आज हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला गया, जिसे टीम इंडिया ने 35 रनों से अपने नाम किया। इसके साथ ही इस टी20 सीरीज में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे का 3-0 से क्लीन स्वीप किया है। इस मैच में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीता और उन्होंने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 192 रन बनाए। भारत की तरफ से इस मैच में एकमात्र अर्धशतक वैभव सूर्यवंशी ने लगाया है। वैभव ने 49 बॉल पर 81 रनों की पारी खेली। जवाब में जिम्बाब्वे की टीम 20 ओवर बैटिंग करने के बाद 7 विकेट के नुकसान पर 157 रन बना सकी। जिम्बाब्वे की तरफ से रयान बर्ल ने अर्धशतक लगाया। इस मैच के लिए भारतीय टीम ने दो बदलाव किए। प्रिंस यादव की जगह अशोक शर्मा को टीम में शामिल किया गया। वहीं शिवम दुबे की जगह सूर्यांश शेडगे आए।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत इस मैच में भी अच्छी नहीं रही। सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा का खराब फॉर्म यहां भी जारी रहा। वह 4 बॉल पर 2 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद दूसरे विकेट के लिए ईशान किशन और वैभव सूर्यवंशी के बीच 75 रन की साझेदारी हुई। ईशान 26 बॉल पर 29 रन बनाकर आउट हुए। वहीं श्रेयस अय्यर ने 18 गेंदों में 27 रन बनाए। अंत में रिंकू सिंह ने 14 बॉल पर 25 रन की तेज तर्रार पारी खेली। इस मैच में टीम इंडिया के लिए वैभव सूर्यवंशी ने सबसे ज्यादा 81 रन बनाए। उन्होंने 49 बॉल की पारी में 8 चौके और 4 छक्के लगाए। जिम्बाब्वे की तरफ से ब्रैड इवांस ने सबसे ज्यादा 2 विकेट हासिल किए।
193 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी जिम्बाब्वे की टीम को पहला झटका पहली गेंद पर लगा। ब्रायन बेनेट गोल्डन डक पर आउट हुए। इसके बाद डियोन मेयर्स ने 15 बॉल पर 19, वहीं बेन करन ने 19 गेंदों पर 20 रन बनाए। दूसरे टी20 की तरह इस मैच में भी जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा अपना खाता नहीं खोल पाए। जिम्बाब्वे की टीम के लिए रयान बर्ल इस मुकाबले में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। उन्होंने 43 बॉल पर 5 चौके की मदद से 54 रन की शानदार पारी खेली। गेंदबाजी की बात करें तो भारत की तरफ से मयंक यादव ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए।
पहले दो मैचों में टीम इंडिया ने एकतरफा अंदाज में जीत दर्ज की। पहले मैच की बात करें तो वहां भारतीय टीम ने 126 रन के टारगेट का पीछा करते हुए 7 विकेट से आसान जीत दर्ज की थी। वहीं दूसरे टी20 मैच में भारत ने जिम्बाब्वे को 90 रनों से हराया था। इस मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए जिम्बाब्वे के सामने 220 रन का टारगेट रखा था। जवाब में जिम्बाब्वे की टीम 17.5 ओवर में 129 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।
Live updates : IND vs ZIM 3rd T20I live score
-
July 26, 2026 8:52 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
वैभव सूर्यवंशी को मिला दो अवॉर्ड
जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज में वैभव सूर्यवंशी ने टीम इंडिया के लिए शानदार बल्लेबाजी की है। सीरीज के पहले और तीसरे मैच में उन्होंने अर्धशतक लगाया। आखिरी मैच में उन्होंने 81 रन की पारी खेली इसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला। वहीं सीरीज में शानदार बल्लेबाजी के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड मिला है।
-
July 26, 2026 8:12 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
टीम इंडिया ने लगाईं जीत की हैट्रिक
टीम इंडिया ने टी20 सीरीज के तीसरे और आखिरी मैच में जिम्बाब्वे को 35 रनों से हरा दिया है। यह इस सीरीज में जिम्बाब्वे की लगातार तीसरी हार और भारतीय टीम की लगातार तीसरी जीत है।
-
July 26, 2026 8:04 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
आखिरी ओवर में जिम्बाब्वे को जीत के लिए 43 रनों की जरूरत
जिम्बाब्वे की टीम ने 19 ओवर का खेल खत्म होने तक 6 विकेट के नुकसान पर 150 रन बना लिए हैं। आखिरी ओवर में अब उन्हें जीत के लिए 43 रनों की जरूरत है। यहां से टीम इंडिया की जीत मात्र औपचारिकता रह गई है।
-
July 26, 2026 7:57 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
अशोक शर्मा को मिली पहली सफलता
अशोक शर्मा ने इस मैच में जिम्बाब्वे को छठा झटका दिया है। उन्होंने तदिवानाशे मारुमनी का विकेट लिया है। वह 3 बॉल पर 1 रन बनाकर आउट हुए।
-
July 26, 2026 7:48 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
जिम्बाब्वे के पांच बल्लेबाज हुए आउट
जिम्बाब्वे के पांच बल्लेबाज आउट होकर पवेलियन लौट गए हैं। टीम को पांचवां झटका वेस्ले मधवेरे के रूप में लगा है, वह 28 रन बनाकर मयंक यादव की गेंद पर आउट हुए।
-
July 26, 2026 7:37 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
रयान बर्ल और वेस्ले मधवेरे के बीच अच्छी साझेदारी
रयान बर्ल और वेस्ले मधवेरे ने मिलकर जिम्बाब्वे की पारी को संभाला है। दोनों के बीच पांचवें विकेट के लिए 41 रन की साझेदारी हो चुकी है। जिम्बाब्वे को यहां से जीत के लिए अभी भी 36 बॉल पर 86 रन की जरूरत है।
-
July 26, 2026 7:18 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
10 ओवर के बाद जिम्बाब्वे का स्कोर
10 ओवर का खेल खत्म होने तक जिम्बाब्वे ने 4 विकेट के नुकसान पर 77 रन बना लिए हैं। टीम को यहां से जीत के लिए 60 बॉल पर 116 रन की जरूरत है।
-
July 26, 2026 7:06 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
बेन करन 20 रन बनाकर लौटे पवेलियन
बेन करन इस मैच में 19 बॉल पर 20 रन बनाकर आउट हुए। उनका विकेट रवि बिश्नोई ने लिया है। जिम्बाब्वे को यहां से जीत के लिए 128 रन की और जरूरत है।
-
July 26, 2026 7:02 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
रयान बर्ल और बेन करन की अच्छी बैटिंग
जिम्बाब्वे के लिए रयान बर्ल और बेन करन अच्छी बैटिंग कर रहे हैं। 7 ओवर का खेल खत्म होने तक जिम्बाब्वे ने 3 विकेट के नुकसान पर 64 रन बना लिए हैं।
-
July 26, 2026 6:48 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
सिकंदर रजा गोल्डन डक पर लौटे पवेलियन
सिकंदर रजा एक बार फिर खाता खोले बिना ही पवेलियन लौट गए हैं। उनका विकेट यश ठाकुर ने लिया है। यश ठाकुर ने लगातार दो गेंदों में दो विकेट लेकर जिम्बाब्वे को बैकफुट पर धकेल दिया है।
-
July 26, 2026 6:46 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
मेयर्स 19 रन बनाकर लौटे पवेलियन
डियोन मेयर्स के रूप में जिम्बाब्वे को इस मैच में दूसरा झटका लगा है। वह 19 रन बनाकर आउट हुए और उनका विकेट यश ठाकुर ने लिया है। जिम्बाब्वे का स्कोर इस वक्त दो विकेट के नुकसान पर 34 रन है।
-
July 26, 2026 6:31 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
ब्रायन बेनेट गोल्डन डक पर हुए आउट
ब्रायन बेनेट इस मैच में बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए हैं। इस मैच में वह गोल्डन डक पर आउट हुए हैं। एक ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 6 रन है।
-
July 26, 2026 6:04 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
भारत की पारी समाप्त, जिम्बाब्वे के सामने 193 रनों का टारगेट
तीसरे टी20 मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 192 रन बनाए हैं। अब जिम्बाब्वे को इस मैच को जीतने के लिए 120 बॉल पर 193 रन की जरूरत है।
-
July 26, 2026 5:49 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
टीम इंडिया ने गंवाया चौथा विकेट
श्रेयस अय्यर के रूप में टीम इंडिया को इस मैच में चौथा झटका लगा है। वह 27 रन बनाकर पवेलियन लौटे हैं। उन्हें ब्रैड इवांस ने आउट किया। टीम इंडिया का स्कोर इस वक्त 4 विकेट के नुकसान पर 164 रन है।
-
July 26, 2026 5:37 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
वैभव सूर्यवंशी 81 रन बनाकर लौटे पवेलियन
जिम्बाब्वे के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में वैभव 49 बॉल पर 81 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। ब्रैंड इवांस ने उनका शानदार कैच पकड़ा है। टीम इंडिया का स्कोर इस वक्त 3 विकेट के नुकसान पर 145 रन है।
-
July 26, 2026 5:31 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
14 ओवर के बाद भारत का स्कोर
14 ओवर का खेल खत्म होने तक टीम इंडिया ने दो विकेट के नुकसान पर 129 रन बना लिए हैं। वैभव सूर्यवंशी 74 और श्रेयस अय्यर 9 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। भारत अब बड़े स्कोर की तरफ बढ़ रहा है।
-
July 26, 2026 5:17 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
ईशान किशन 29 रन बनाकर हुए आउट
ईशान किशन तीसरे टी20 मैच में 29 रन बनाकर आउट हो गए हैं। उनका विकेट सिकंदर रजा ने लिया। उनके आउट होने के बाद श्रेयस अय्यर बल्लेबाजी के लिए आए हैं। टीम का स्कोर दो विकेट के नुकसान पर 96 रन है।
-
July 26, 2026 5:13 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
वैभव सूर्यवंशी का दूसरा अर्धशतक
वैभव सूर्यवंशी ने जिम्बाब्वे के खिलाफ तीसरे टी20 में अर्धशतक लगाया है। यह उनके करियर का दूसरा T20I अर्धशतक है। उन्होंने 31 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी की है। 10 ओवर के बाद भारत का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 95 रन है।
-
July 26, 2026 4:59 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
टीम इंडिया ने छुआ 50 का आंकड़ा
टीम इंडिया ने तीसरे टी20 में छठे ओवर में 50 रन का आंकड़ा पार कर लिया है। वैभव 35 और ईशान किशन 15 रन बनाकर इस वक्त बल्लेबाजी कर रहे हैं। 6 ओवर के बाद टीम का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 64 रन है।
-
July 26, 2026 4:51 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
वैभव सूर्यवंशी कर रहे हैं अच्छी बैटिंग
वैभव सूर्यवंशी इस मैच में अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं। उन्होंने ब्लेसिंग मुजरबानी के स्पेल के दूसरे ओवर में एक छक्का और एक चौका लगाया। टीम इंडिया का स्कोर इस वक्त एक विकेट के नुकसान पर 38 रन है।
-
July 26, 2026 4:39 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
भारत को लगा पहला झटका
तीसरे टी20 में भारतीय टीम को पहला झटका अभिषेक शर्मा के रूप में लगा है। एक बार फिर वह बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे और 4 बॉल पर सिर्फ दो रन बनाकर आउट हो गए। ईशान किशन अब बल्लेबाजी के लिए आए हैं।
-
July 26, 2026 4:33 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
वैभव सूर्यवंशी ने पहले ओवर में लगाए दो चौके
वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा इस मैच में भी भारत के लिए ओपनिंग कर रहे हैं। पारी के पहले ओवर में वैभव ने दो चौके लगाए और इस ओवर में कुल 17 रन आए। जिम्बाब्वे की तरफ से ये ओवर कप्तान सिकंदर रजा ने फेंका था।
-
July 26, 2026 4:10 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
जिम्बाब्वे की प्लेइंग XI
ब्रायन बेनेट, बेन करन, डयोन मायर्स, सिकंदर रजा (कप्तान), रयान बर्ल, वेस्ली माधेवेरे, तदिवानाशे मारुमनी (विकेटकीपर), ब्रैड इवांस, न्यूमैन न्यामुरी, वेलिंगटन मसाकाद्जा, ब्लेसिंग मुजरबानी
-
July 26, 2026 4:09 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
टीम इंडिया की प्लेइंग XI
वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, सूर्यांश शेडगे, रिंकू सिंह, रवि बिश्नोई, अशोक शर्मा, यश ठाकुर, मयंक यादव
-
July 26, 2026 4:08 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
भारत ने किए दो बदलाव
तीसरे टी20 मैच के लिए भारतीय टीम ने दो बदलाव किए हैं। प्रिंस यादव की जगह अशोक शर्मा को टीम में शामिल किया गया है। वहीं शिवम दुबे की जगह सूर्यांश शेडगे को मौका मिला है।
-
July 26, 2026 4:07 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
टॉस अपडेट
जिम्बाब्वे के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है।
-
July 26, 2026 3:53 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
दूसरे टी20 में चोटिल हुए प्रिंस यादव
टीम इंडिया के तेज गेंदबाज प्रिंस यादव दूसरे टी20 में गेंदबाजी करने के दौरान चोटिल हो गए थे। इस मैच में उन्होंने 1.2 ओवर गेंदबाजी की और वहां 10 रन देकर दो विकेट लिए थे। उनका तीसरे टी20 में खेलना मुश्किल लग रहा है।
-
July 26, 2026 3:42 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
पहले दोनों मैचों में कैसा रहा टीम इंडिया का प्रदर्शन
भारतीय टीम ने जिम्बाब्वे के खिलाफ शुरुआती दोनों मुकाबलों में एकतरफा जीत दर्ज की है। टीम ने पहले मैच में जिम्बाब्वे को सात विकेट से हराया था। जबकि दूसरा मुकाबला टीम इंडिया ने 90 रनों से जीता।
-
July 26, 2026 3:37 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
टीम इंडिया की नजरें क्लीन स्वीप पर
लगातार दो मैच जीतकर भारतीय टीम इस सीरीज को पहले ही अपने नाम कर चुकी है। तीसरा टी20 मैच जीतकर भारतीय टीम इस सीरीज में जिम्बाब्वे का क्लीन स्वीप करना चाहेगी।
-
July 26, 2026 3:21 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
तीसरे टी20 के लिए टीम इंडिया का स्क्वॉड
वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, प्रिंस यादव, यश ठाकुर, मयंक यादव, सूर्यांश शेडगे, हर्ष दुबे, अशोक शर्मा, प्रभसिमरन सिंह