1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs ZIM: जिम्बाब्वे के खिलाफ कैसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन, इतने बदलाव लग रहे हैं पक्के

IND vs ZIM: जिम्बाब्वे के खिलाफ कैसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन, इतने बदलाव लग रहे हैं पक्के

भारत बनाम जिम्बाब्वे मुकाबला आज चेन्नई में खेला जाना है। मैच शाम को सात बजे होगा, इससे पहले साढ़े छह बजे प्लेइंग इलवेन का ऐलान किया जाएगा। इससे पहले जान लीजिए कि टीम इंडिया आज किस प्लेइंग इलेवन के साथ उतर सकती है।

axar patel- India TV Hindi
Image Source : PTI अक्षर पटेल

भारत और जिम्बाब्वे के बीच आज टी20 विश्व कप 2026 का अहम मुकाबला खेला जाना है। भारतीय टीम इस मैच के लिए पूरी तरह से तैयार है। इस बीच सुपर 8 के इस मैच में पूरी उम्मीद है कि टीम इंडिया बदली हुई प्लेइंग इलेवन के साथ मैदान में उतरे। कम से कम दो बदलाव तो अभी से पक्के नजर आ रहे हैं। हालांकि कप्तान सूर्यकुमार यादव और टीम मैनेजमेंट इसको लेकर क्या फैसला करता है, ये आने वाला वक्त बताएगा।

चेन्नई में शाम सात ​बजे से खेला जाएगा भारत बनाम जिम्बाब्वे मुकाबला

टी20 विश्व कप 2026 में सुपर 8 के मुकाबले में भारत और जिम्बाब्वे के बीच आज का मैच चेन्नई के स्टेडियम में होना है। भारतीय टीम सुपर 8 का अपना पहला मैच साउथ अफ्रीका से हार चुकी है, इसलिए अब उसके लिए बचे हुए दोनों मैच करो या मरो के हो गए हैं। यानी जीत तो टीम आगे जाएगी और कहीं अगर हार गए तो खेल खत्म हो जाएगा। इस बीच साउथ अफ्रीका के खिलाफ मुकाबले में जो कमियां रह गई थीं, उन्हें ठीक करने की कोशिश आज की जाएगी। 

संजू सैमसन की वापसी करी​ब करीब पक्की, रिंकू सिंह को बैठना होगा बाहर

बात अगर भारत की संभावित प्लेइंग इलवेन की करें तो इस बात की संभावना काफी ज्यादा है कि संजू सैमसन की एक बार फिर से भारत की प्लेइंग इलवेन में वापसी होती हुई नजर आ रही है। वे अभिषेक शर्मा के साथ पारी का आगाज करते हुए नजर आ सकते हैं। वहीं ईशान किशन को तीसरे नंबर पर भेजा जा सकता है। ईशान तीन नंबर पर खेलकर भी खूब रन बनाते हैं। इससे सलामी बल्लेबाज के रूप में एक बाएं और एक दाएं हाथ का बल्लेबाज मिल जाएगा, इससे विरोधी टीम को एक बार फिर से अपनी रणनीति बनानी पड़ सकती है। 

वॉशिंगटन सुंदर की जगह अक्षर पटेल कर सकते हैं वापसी

संजू सैमसन की अगर वापसी होती है तो रिंकू सिंह को बाहर किया जा सकता है। वैसे भी उनकी बहुत ज्यादा उपयोगिता टीम में दिखी नहीं है। इसके अलावा जो दूसरा बदलाव नजर आ रहा है, उसमें वॉशिंगटन सुंदर को बाहर का अक्षर पटेल की वापसी कराई जा सकती है। उपकप्तान होने के बाद भी वे लगातार दो मैचों से बाहर बैठे हुए हैं। लेकिन इससे पहले उन्होंने तीन मैचों में छह विकेट लिए थे। सुंदर दो मैच खेल चुके हैं, लेकिन अभी तक उन्हें कोई सफलता नहीं मिली है। इसके अलावा और कोई बदलाव नजर नहीं आता, लेकिन इसका खुलास साढ़े छह बजे होगा, जब कप्तान सूर्यकुमार यादव टॉस के लिए मैदान पर आएंगे। 

भारत की संभावित प्लेइंग XI: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेट कीपर), ईशान किशन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण, जसप्रीत बुमराह

यह भी पढ़ें 

IND vs ZIM Live Streaming: फ्री में कैसे देख पाएंगे भारत बनाम जिम्बाब्वे का लाइव मैच? पढ़ें पूरी डिटेल्स

T20 वर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद छलका श्रीलंकाई कप्तान का दर्द, नेगेटिविटी को लेकर दिया बड़ा बयान

Latest Cricket News