1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND-W vs SL-W Cricket Score: भारत ने पांचवें टी20 में दर्ज की जीत, श्रीलंका को 15 रन से हराया

IND-W vs SL-W Cricket Score: भारत ने पांचवें टी20 में दर्ज की जीत, श्रीलंका को 15 रन से हराया

IND-W vs SL-W Cricket Score: भारत और श्रीलंका की महिला टीमें टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज के आखिरी मुकाबले में आमने सामने थी। इस मैच में टीम इंडिया को जीत मिली।

Harmanpreet Kaur- India TV Hindi
Image Source : PTI हरमनप्रीत कौर

IND-W vs SL-W Live Cricket Score: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने साल 2025 के आखिरी मुकाबले में श्रीलंका को 15 रनों से हराया। इस मैच में श्रीलंका की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। भारतीय टीम ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 175 रन बनाए। इस दौरान कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टीम के लिए सबसे ज्यादा 68 रन बनाए। श्रीलंका को इस मैच को जीतने के लिए 176 रन की जरूरत थी। जवाब में श्रीलंका की टीम 20 ओवर बैटिंग करने के बाद 7 विकेट के नुकसान पर 160 रन ही बना सकी। अंत में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। इस सीरीज को भारत ने 5-0 से अपने नाम किया।

पांचवें टी20 मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग XI:

भारत: शैफाली वर्मा, जी कमलिनी, हरलीन देयोल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, अमनजोत कौर, स्नेह राणा, अरुंधति रेड्डी, एन श्री चरणी, वैष्णवी शर्मा

श्रीलंका: हसिनी परेरा, चमारी अट्टापट्टू (कप्तान), इमेशा दुलानी, हर्षिता समरविक्रमा, कविशा दिलहारी, नीलाक्षी सिल्वा, रश्मिका सेवंडी, कौशानी नुथ्यांगना (विकेटकीपर), निमाशा मदुशानी, इनोका राणावीरा, मल्की मदारा

 

Latest Cricket News