IND-W vs AUS-W: ऑस्ट्रेलिया ने भारतीय टीम को दी 3 विकेट से मात, एलिसा हीली ने खेली कप्तानी पारी
IND-W vs AUS-W: भारतीय महिला क्रिकेट टीम को महिला वनडे वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबले में 3 विकेट से हार का सामना करना पड़ा है।

IND-W vs AUS-W: भारत और ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम के बीच में वनडे वर्ल्ड कप 2025 में लीग स्टेज का 13वां मुकाबला विशाखापट्टनम के स्टेडियम में खेला गया, जिसे ऑस्ट्रेलियाई टीम ने तीन विकेट से मुकाबले को अपने नाम कर लिया। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया की कप्तान एलिसा हीली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। टीम इंडिया की तरफ से स्मृति मंधाना और प्रतिका रावल की ओपनिंग जोड़ी ने काफी शानदार शुरुआत दी थी जिसमें दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 155 रनों की साझेदारी देखने को मिली। वहीं इन दोनों के पवेलियन लौटने के साथ विकेट गिरने का सिलसिला भी तेजी से देखने को मिला। भारतीय टीम की पूरी पारी 48.5 ओवर्स में 330 रनों का स्कोर बनाकर सिमट गई। टीम इंडिया की तरफ से स्मृति मंधाना ने 80 और प्रतिका रावल ने 75 रनों की पारी खेली। वहीं ऑस्ट्रेलिया की तरफ से गेंदबाजी में एनाबेल सदरलैंड ने जहां 5 विकेट हासिल किए तो वहीं सोफी मोलिनेक्स तीन विकेट लेने में कामयाब रही। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से उनकी कप्तान एलिसा हीली ने 142 रनों की बेहतरीन पारी खेली, इसके अलावा एलिस पेरी के बल्ले से नाबाद 47 रनों की पारी देखने को मिली, जिसके दम पर कंगारू टीम इस मुकाबले को 49 ओवर्स में 7 विकेट के नुकसान पर अपने नाम करने में कामयाब रही।
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
ऑस्ट्रेलिया महिला टीम: एलिसा हीली (विकेट कीपर/कप्तान), फोएबे लिचफील्ड, एलिस पेरी, बेथ मूनी, एनाबेल सदरलैंड, एश्ले गार्डनर, ताहलिया मैकग्राथ, सोफी मोलिनक्स, किम गार्थ, अलाना किंग, मेगन शुट्ट
भारतीय महिला टीम: प्रतीका रावल, स्मृति मंधाना, हरलीन देओल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेट कीपर), अमनजोत कौर, स्नेह राणा, क्रांति गौड़, श्री चरणी।
Live updates : IND-W vs AUS-W Live Score:
-
October 12, 2025 10:35 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
एलिसा हीली ने खेली 142 रनों की कप्तानी पारी
ऑस्ट्रेलिया की टीम को भारत के खिलाफ मुकाबले में जीत दिलाने में उनकी कप्तान एलिसा हीली ने बल्ले से अहम भूमिका निभाई, जिसमें एलिसा ने 142 रनों की पारी खेली। इसके अलावा एलिस पेरी ने 47 जबकि फोबे लिचफील्ड ने 40 रनों की पारी खेली।
-
October 12, 2025 10:33 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
ऑस्ट्रेलिया ने 49 ओवर्स में हासिल किया टारगेट
भारत के खिलाफ महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 के मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 331 रनों के टारगेट को 49 ओवर्स में 7 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। टीम इंडिया की ये टूर्नामेंट में जहां दूसरी हार है तो वहीं ऑस्ट्रेलियाई टीम इस जीत के साथ प्वाइंट्स टेबल में पहले नंबर पर पहुंच गई है।
-
October 12, 2025 6:32 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
एनाबेल सदरलैंड ने हासिल किए 5 विकेट
भारतीय टीम के खिलाफ वनडे वर्ल्ड कप के मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया की तरफ से गेंदबाजी में एनाबेल सदरलैंड का कमाल देखने को मिला, जिन्होंने 9.5 ओवर्स की गेंदबाजी में 40 रन देने के साथ कुल 5 विकेट हासिल किए। वहीं इसके अलावा सोफी मोलिनेक्स भी तीन विकेट लेने में कामयाब रही।
-
October 12, 2025 6:30 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
भारतीय टीम की पारी 330 के स्कोर पर सिमटी
महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम की पारी 48.5 ओवर्स में 330 रनों के स्कोर पर सिमट गई है। टीम इंडिया की तरफ से स्मृति मंधाना ने 80 और प्रतिका रावल ने 75 रनों की पारी खेली, इसके अलावा अन्य बल्लेबाजों ने अपने प्रदर्शन से सभी को निराश किया।
-
October 12, 2025 4:47 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
स्मृति मंधाना और प्रतिका रावल ने दी शानदार शुरुआत
ऑस्ट्रेलिया महिला टीम के खिलाफ वनडे वर्ल्ड कप 2025 के मुकाबले में टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय महिला टीम को प्रतिका रावल और स्मृति मंधाना की ओपनिंग जोड़ी ने शानदार शुरुआत देने का काम किया है, जिसमें दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 155 रनों की साझेदारी देखने को मिली। स्मृति मंधाना 80 रनों की पारी खेलने के बाद पवेलियन लौटी।
-
October 12, 2025 3:12 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
ऑस्ट्रेलिया महिला टीम की इस मुकाबले के लिए प्लेइंग 11
एलिसा हीली (विकेट कीपर/कप्तान), फोएबे लिचफील्ड, एलिस पेरी, बेथ मूनी, एनाबेल सदरलैंड, एश्ले गार्डनर, ताहलिया मैकग्राथ, सोफी मोलिनक्स, किम गार्थ, अलाना किंग, मेगन शुट्ट।
-
October 12, 2025 3:12 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
भारतीय महिला टीम की इस मैच के लिए प्लेइंग 11
प्रतीका रावल, स्मृति मंधाना, हरलीन देओल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेट कीपर), अमनजोत कौर, स्नेह राणा, क्रांति गौड़, श्री चरणी।
-
October 12, 2025 3:11 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
ऑस्ट्रेलिया ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का लिया फैसला
भारत और ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम के बीच में आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2025 का मुकाबला विशाखापट्टनम के स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम की कप्तान एलिसा हीली ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है।