IND-W vs SA-W: टीम इंडिया को मिली 3 विकेट से हार, नादिन डी क्लर्क ने खेली मैच विनिंग पारी
IND-W vs SA-W: भारतीय महिला क्रिकेट टीम को साउथ अफ्रीका के खिलाफ मुकाबले में 3 विकेट से करीबी हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में अफ्रीकी महिला टीम को 252 रनों का टारगेट मिला था, जिसे उन्होंने 48.5 ओवर्स में हासिल कर लिया।

IND-W vs SA-W: महिला वनडे विश्व कप 2025 में भारतीय टीम को साउथ अफ्रीका की महिला टीम के खिलाफ खेले गए मैच में तीन विकेट से हार का सामना करना पड़ा है। भारतीय टीम इस मैच में टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी थी, जिसमें वह 49.5 ओवर्स में 251 रनों का स्कोर बनाने में सफल रही। एक समय टीम इंडिया ने 153 के स्कोर तक 7 विकेट गंवा दिए थे, जिसके बाद ऋचा घोष और स्नेह राणा ने मिलकर 8वें विकेट के लिए 88 रनों की साझेदारी करने के साथ टीम इंडिया को इस लड़ने लायक स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका अदा की। ऋचा घोष ने जहां 77 गेंदों में 94 रनों की पारी खेली तो वहीं स्नेह राणा 33 रन बनाने में सफल रहीं।
वहीं टारगेट का पीछा करते हुए एक समय अफ्रीकी महिला टीम ने 142 के स्कोर तक अपने 6 विकेट गंवा दिए थे, जिसके बाद नादिन डी क्लर्क और क्लोए ट्रेयोन ने पारी को संभालने के साथ टीम को जीत की तरफ लेकर जाने का काम किया। ट्रेयोन इस मैच में 49 रनों की पारी खेलकर आउट हुई तो वहीं नादिन डी क्लर्क ने नाबाद 84 रनों की पारी खेलने में कामयाब रही।
भारत महिला की प्लेइंग इलेवन: प्रतिका रावल, स्मृति मंधाना, हरलीन देयोल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष, दीप्ति शर्मा, अमनजोत कौर, स्नेह राणा, क्रांति गौड़, श्री चरणी।
दक्षिण अफ्रीका महिला की प्लेइंग इलेवन: लौरा वोल्वार्ड्ट (कप्तान), ताज़मिन ब्रिट्स, सुने लुस, मारिज़ैन कप्प, एनेके बॉश, सिनालो जाफ़्टा (डब्ल्यू), क्लो ट्रायॉन, नादिन डी क्लार्क, अयाबोंगा खाका, तुमी सेखुखुने, नॉनकुलुलेको म्लाबा।
Live updates : IND-W vs SA-W live Cricket Score: भारत Vs साउथ अफ्रीका
-
October 09, 2025 11:46 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
टीम इंडिया के गेंदबाजों का दिखा खराब प्रदर्शन
साउथ अफ्रीका महिला टीम के खिलाफ एक समय भारतीय टीम ने 142 के स्कोर तक उनके 6 विकेट गिरा लिए थे, लेकिन इसके बाद टीम इंडिया के गेंदबाजों की तरफ से काफी खराब बॉलिंग देखने को मिली जिसके चलते अफ्रीकी टीम ने मैच में वापसी करने के साथ उसे अपने नाम किया। अब टीम इंडिया को अपना अगला मैच ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम के खिलाफ 12 अक्टूबर को खेलना है।
-
October 09, 2025 11:44 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
नादिन डी क्लर्क ने खेली मैच विनिंग पारी
भारतीय महिला टीम के खिलाफ वनडे वर्ल्ड कप के मुकाबले में साउथ अफ्रीकी महिला टीम को तीन विकेट से जीत दिलाने में नादिन डी क्लर्क ने बल्ले से अहम भूमिका अदा की जिसमें वह 54 गेंदों में 84 रनों की नाबाद पारी खेलने में सफल रही। इसके अलावा क्लोए ट्रेयोन ने भी 49 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली।
-
October 09, 2025 11:43 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
टीम इंडिया को मिली तीन विकेट से मात
साउथ अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम ने भारतीय टीम के खिलाफ मुकाबले में 252 रनों के टारगेट का पीछा 48.5 ओवर्स में 7 विकेट के नुकसान पर करते हुए इस मुकाबले को तीन विकेट से अपने नाम करने में कामयाब रहे।
-
October 09, 2025 7:33 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
क्लोए ट्रेयोन ने लिए सबसे ज्यादा तीन विकेट
भारत के खिलाफ महिला वनडे वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीकी महिला टीम की तरफ से गेंदबाजी में क्लोए ट्रेयोन ने सबसे ज्यादा तीन विकेट हासिल किए। इसके अलावा मरिजाने केप्प, नादिने डी क्लेर्क और म्लाबा ने 2-2 विकेट हासिल किए।
-
October 09, 2025 7:31 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
ऋचा घोष ने खेली 94 रनों की धमाकेदार पारी
साउथ अफ्रीका महिला टीम के खिलाफ मुकाबले में भारतीय टीम ने एक समय अपने 7 विकेट सिर्फ 153 रन के स्कोर पर गंवा दिए थे, जिसके बाद ऋचा घोष और स्नेह राणा ने मिलकर पारी को संभालने के साथ तेजी के साथ रन बनाए। ऋचा घोष ने जहां 94 रनों की बेहतरीन पारी खेली तो वहीं स्नेह राणा 33 रनों की पारी खेलने में कामयाब रही।
-
October 09, 2025 7:29 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
टीम इंडिया की पारी 251 रनों पर सिमटी
आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 में भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ मुकाबले में पहले बल्लेबाजी की जिसमें उनकी पारी 49.5 ओवर्स में 251 रन बनाकर सिमट गई। इस मैच में टीम इंडिया की तरफ से ऋचा घोष और स्नेह राणा के अलावा बाकी बल्लेबाजों ने अपने प्रदर्शन से सभी को काफी निराश किया।
-
October 09, 2025 5:11 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
स्मृति मंधाना आउट
भारत की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना आउट हो गई हैं। वे एक बार फिर बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहींं। उन्होंने 32 बॉल पर केवल 23 रन बनाए। इसमें एक चौका और एक छक्का शामिल रहा। भारत का जब पहल विकेट गिरा तब भारत का स्कोर 55 रन था
-
October 09, 2025 4:21 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
दक्षिण अफ्रीका महिला की प्लेइंग इलेवन
लौरा वोल्वार्ड्ट (कप्तान), ताज़मिन ब्रिट्स, सुने लुस, मारिज़ैन कप्प, एनेके बॉश, सिनालो जाफ़्टा (डब्ल्यू), क्लो ट्रायॉन, नादिन डी क्लार्क, अयाबोंगा खाका, तुमी सेखुखुने, नॉनकुलुलेको म्लाबा।
-
October 09, 2025 4:21 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
भारत महिला की प्लेइंग इलेवन
प्रतिका रावल, स्मृति मंधाना, हरलीन देयोल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष, दीप्ति शर्मा, अमनजोत कौर, स्नेह राणा, क्रांति गौड़, श्री चरणी।