A
Hindi News खेल क्रिकेट एशिया कप के लिए दुबई कब पहुंचेगी टीम इंडिया, सामने आई डेट, इस दिन होगा टीम का पहला प्रैक्टिस सेशन

एशिया कप के लिए दुबई कब पहुंचेगी टीम इंडिया, सामने आई डेट, इस दिन होगा टीम का पहला प्रैक्टिस सेशन

Asia Cup 2025: सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम को 9 सितंबर से यूएई में शुरू होने वाले एशिया कप 2025 में हिस्सा लेना है, जिसके लिए 15 सदस्यीय स्क्वाड का ऐलान पहले ही किया जा चुका है। वहीं टीम इंडिया दुबई के लिए कब रवाना होगी इसकी डेट भी सामने आ गई है।

Indian Cricket Team- India TV Hindi Image Source : GETTY भारतीय क्रिकेट टीम

भारतीय टीम को 9 सितंबर से शुरू होने वाले एशिया कप 2025 सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में खेलना है। अगले साल होने वाले टी20 वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए इस बार एशिया कप के मुकाबले टी20 फॉर्मेट में खेले जाएंगे। इस टूर्नामेंट के लिए भारतीय टीम का ऐलान पहले ही कर दिया गया था जिसमें कुल 15 खिलाड़ियों को जगह मिली है। वहीं टीम इंडिया के खिलाड़ी एशिया कप में हिस्सा लेने के लिए दुबई कब रवाना होंगे इसको लेकर सभी की नजरें टिकी हुई थी जिसके डेट भी अब सामने आ गई है।

सभी खिलाड़ियों को 4 सितंबर तक दुबई पहुंचने का मिला आदेश

एशिया कप 2025 के लिए भारतीय टीम के खिलाड़ियों को 4 सितंबर तक दुबई पहुंचने का आदेश मिला है, जिसको लेकर बीसीसीआई के एक सीनियर अधिकारी ने गोपनीयता की शर्त पर समाचार एजेंसी पीटीआई को दिए बयान में बताया कि सभी खिलाड़ी चार सितंबर की शाम तक दुबई पहुंच जाएंगे और पहला नेट सत्र पांच सितंबर को आईसीसी एकेडमी में आयोजित किया जाएगा। लॉजिस्टिक सुविधा को ध्यान में रखते हुए खिलाड़ियों को अपने-अपने शहरों से सीधे दुबई पहुंचने के लिए कहा जाएगा। जाहिर है टीम के कुछ सदस्य मुंबई से रवाना होंगे, लेकिन कुछ अन्य सदस्यों का मानना है कि पहले मुंबई पहुंचकर दुबई के लिए उड़ान भरना समझ से परे है।

टीम इंडिया को 10 सितंबर को खेलना है पहला मैच

यूएई में होने वाले एशिया कप की शुरुआत जहां 9 सितंबर को होगी तो वहीं भारतीय टीम जो ग्रुप-ए का हिस्सा है तो वहीं उसे अपना पहला मुकाबला 10 सितंबर को यूएई की टीम के खिलाफ दुबई के मैदान पर खेलना है। इसके बाद टीम इंडिया का अगला मुकाबला 14 सितंबर को दुबई में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान की टीम से होगा, जिसमें इस मुकाबले का इंतजार सभी फैंस काफी बेसब्री के साथ कर रहे हैं। वहीं भारतीय टीम को ग्रुप-ए में अपना आखिरी मुकाबला 19 सितंबर को ओमान की टीम के खिलाफ खेलना है जो अबु धाबी के स्टेडियम में होगा।

ये भी पढ़ें

श्रीलंका ने एशिया कप 2025 के लिए किया अपनी स्क्वाड का ऐलान, चोटिल खिलाड़ी को भी मिली टीम में जगह

बेन डकेट बने खास क्लब का हिस्सा, अब तक सिर्फ तीन बल्लेबाज कर पाए हैं ऐसा

Latest Cricket News