1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. भारतीय खिलाड़ी को आईसीसी ने सुनाई सजा, टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल में हुई थी घटना

भारतीय खिलाड़ी को आईसीसी ने सुनाई सजा, टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल में हुई थी घटना

भारतीय क्रिकेट टीम इस वक्त टी20 विश्व कप 2026 का जश्न मनाने में व्यस्त हैं। इस बीच बीच आईसीसी ने तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को सजा सुना दी है। फाइनल में वे और डेरिल मिचेल आमने सामने आ गए थे।

india cricket team- India TV Hindi
Image Source : AP भारतीय खिलाड़ी

भारतीय क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टी20 विश्व कप 2026 का​ खिताब अपने नाम कर लिया है। न्यूजीलैंड को फाइनल में हराने के बाद टीम इंडिया के प्लेयर्स ने जमकर जश्न मनाया। इसके बाद बीसीसीआई ने सभी खिलाड़ियों के लिए इनाम का भी ऐलान कर दिया है। इस बीच अब आईसीसी ने भारतीय टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह पर जुर्माना लगाया है। फाइनल मुकाबले के दौरान अर्शदीप सिंह और न्यूजीलैंड के बल्लेबाज डेरिल मिचेल आमने सामने आ गए थे। 

टीम इंडिया ने फाइनल में न्यूजीलैंड को दी थी मात

टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल मुकाबला भारत और न्यूजीलैंड के बीच 8 मार्च को खेला गया। अहमदाबाद में खेले गए इस फाइनल मैच में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी की और 250 से अधिक का स्कोर बना दिया। ​इसके बाद जब न्यूजीलैंड की बैटिंग आई तो जल्दी जल्दी विकेट गिरने लगे। इस बीच जब बैटिंग के लिए ​डेरिल मिचेल आए तो अर्शदीप ​और उनके बीच तनातनी हो गई। अर्शदीप सिंह बॉलिंग कर रहे थे। एक बॉल मिचेल ने बैक टू द बॉलर खेल दी। इस बीच कुछ सेंकेंड के लिए मिचेल क्रीज से बाहर से लगे। अर्शदीप सिंह ने बॉल उठाई और वापस मार दी, जो मिचेल को जाकर लगी। इस पर डेरिल मिचेल काफी नाराज हो गए। 

मैच के बाद अर्शदीप सिंह ने मांगी थी माफी

​अर्शदीप सिंह तो बॉल फेंककर वापस चले गए, लेकिन डेरिल मिचेल काफी नाराजगी में दिखे। वे काफी गुस्से में आए। इसके बाद भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने उनके पास जाकर बात की शायद माफी भी मांग ली। इस दौरान अंपायर अर्शदीप सिंह के पास गए और उन्हें समझाने के साथ साथ चेतावनी भी दी। इसके बाद जब मैच खत्म हो गया और टीम इंडिया ने मुकाबले को 96 रन से जीत लिया तो अर्शदीप सिंह भागे भागे सीधे डेरिल मिचेल के ही पास गए और अपनी गलती के लिए उन्होंने माफी भी मांग ली। 

आईसीसी ने अर्शदीप को सुनाई सजा

अब इस पूरे मामले का संज्ञान आईसीसी ने लिया है। आईसीसी ने अर्शदीप सिंह पर मैच फीस का 15 फीसदी जुर्माना लगाया है। इतना ही नहीं, उन्हें एक डिमेरिट अंक भी दिया गया है। आईसीसी ने अर्शदीप सिंह के एक्ट को अनुचित और खतरनाक माना है। 

यह भी पढ़ें 

IPL 2026 के लिए कब होगा शेड्यूल का ऐलान, BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने बताया क्यों हो रही है देरी

टीम इंडिया के लिए BCCI ने खोल दिया खजाना, 100 करोड़ से अधिक रकम का ऐलान

Latest Cricket News