1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. 'उसे पता है कि वह आते ही रन बनाएगा', ईशांत शर्मा ने इस खिलाड़ी को बताया गैंगस्टर

'उसे पता है कि वह आते ही रन बनाएगा', ईशांत शर्मा ने इस खिलाड़ी को बताया गैंगस्टर

ईशांत शर्मा ने भारतीय टीम के सुपरस्टार बल्लेबाज विराट कोहली की जमकर तारीफ की है और बताया है कि कोहली को पता है कि जब वह क्रीज पर आएंगे, तो रन बनाएंगे।

ishant sharma- India TV Hindi
Image Source : RAJ SHAMANI PODCAST SCREEN GRAB ईशांत शर्मा

ईशांत शर्मा और विराट कोहली दोनों ही क्रिकेटर लंबे समय तक भारतीय टीम के लिए साथ खेले हैं। इसके अलावा दोनों ही प्लेयर्स दिल्ली से हैं और आपस में दोनों की खास बॉन्डिंग भी है। फिलहाल ईशांत भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं, जबकि कोहली टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट ले चुके हैं। अब राज शमानी के पॉडकास्ट में ईशांत ने विराट की तारीफ में कसीदे पढ़े हैं।

ईशांत ने कोहली की तारीफ की

राज शमानी के यह पूछने पर कि कौन ऐसा क्रिकेटर है, जो पिच पर आता है और वह गैंगस्टर वाली बाइव देता है। इस पर ईशांत शर्मा कहते हैं, जब मैंने खेलना शुरू किया था। तब सारे ही सीनियर प्लेयर्स थे। फिर बाद में ऐसे विराट कोहली ही थे या हैं। उसका शुरू से ही एटीट्यूड ऐसा ही है। उसको कभी भी किसी चीज ने इफैक्ट नहीं किया है। जीवन में कभी भी कितनी बड़ी मुश्किल रही हो। उसको पता है कि मैं फील्ड में जाऊंगा, तो रन बनाउंगा ही। पता नहीं यह कैसे होता था। यह हमेशा होता है। अगर वह रात में 2 दो बजे या तीन बजे भी वापस आया। वह अगले दिन जाकर 200 करता था।

वनडे वर्ल्ड कप 2011 के बाद विराट कोहली समझ आया फिटनेस का महत्व: ईशांत

विराट कोहली के अनुशासन के बारे में बोलते हुए ईशांत शर्मा ने कहा कि उसको बॉडी टाइप समझ में आ गया कि मुझे अगर खेलना है, तो फिट होना पड़ेगा। अगर मैं फिट हूं, तो लंबे समय तक खेल सकता है। उसने बोला कि भाई मेरे को तेज होना है, तो फिट होना पड़ेगा। तभी मैं अच्छी फील्डिंग कर पाउंगा। उसने वनडे वर्ल्ड कप 2011 और आईपीएल के बाद फिटनेस पर देना शुरू किया।

भारतीय टीम के लिए खेल चुके 100 से ज्यादा टेस्ट मैच

ईशांत शर्मा ने भारतीय क्रिकेट टीम के लिए तीनों फॉर्मेट में क्रिकेट खेला है। उनके नाम पर टेस्ट क्रिकेट में 311 विकेट, वनडे में 115 विकेट और टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 8 विकेट दर्ज हैं। फिलहाल वह भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं।

यह भी पढ़ें:

भारत और पाकिस्तान के बीच हो सकता है एशिया कप 2025 का फाइनल, इस समीकरण से हो जाएगा तय

वेस्टइंडीज सीरीज से पहले खुली टीम इंडिया की पोल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल और ध्रुव जुरेल फ्लॉप

Latest Cricket News