लंदन के केनिंग्टन ओवल मैदान पर खेले जा रहे भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज के पांचवें और आखिरी मुकाबले में टीम इंडिया की पहली पारी दूसरे दिन का खेल शुरू होने के साथ सिर्फ 224 रन बनाकर सिमट गई। भारतीय टीम के लिए ओवल टेस्ट मैच के दूसरे दिन की शुरुआत बिल्कुल भी अच्छी नहीं रही जिसमें सिर्फ 28 मिनट के खेल में ही आखिरी चार विकेट गंवा दिए जिसमें कुल 34 गेंदों का खेल हुआ। पहले दिन का खेल जब खत्म हुआ था तो भारतीय टीम ने 6 विकेट के नुकसान पर 204 रन बना लिए थे, इसके बाद दूसरे दिन के खेल में सिर्फ 20 रन और जुड़े जिसके बाद टीम इंडिया की पहली पारी सिमट गई।
करुण नायर और सुंदर ने किया निराश
पहले दिन का खेल जब खत्म हुआ था तो उस समय करुण नायर 52 और वाशिंगटन सुंदर 19 रन बनाकर नाबाद थे। दूसरे दिन के खेल में दोनों ही प्लेयर्स से बड़ा स्कोर बनाने की सभी को उम्मीद थी, लेकिन नायर और सुंदर दोनों ने ही निराश किया। करुण नायर अपने पहले दिन के स्कोर में सिर्फ 5 और जोड़ने के साथ 57 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। वहीं सुंदर ने दूसरे दिन के खेल में अपने स्कोर में सिर्फ 7 रन और जोड़ने के बाद 26 के निजी स्कोर पर बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में अपना विकेट गंवा दिया। आकाश दीप, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा ये तीनों टीम इंडिया के लोअर ऑर्डर खिलाड़ी अपना खाता भी नहीं खोल सके।
गस एटिंकसन की स्विंग गेंदबाजी पड़ गई टीम इंडिया पर भारी
इंग्लैंड की तरफ से भारतीय टीम की पहली पारी को समेटने में गस एटिंकसन ने अहम भूमिका निभाई जो अपने टेस्ट करियर में चौथी बार एक पारी में 5 विकेट हॉल लेने में कामयाब रहे। एटिंकसन ने यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल, वाशिंगटन सुंदर, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा को अपना शिकार बनाया। वहीं एटिंकसन ने इसके अलावा इंग्लैंड की टीम को पहले दिन के खेल में सबसे बड़ा विकेट भारतीय कप्तान शुभमन गिल का भी दिलाने में मदद कि जब उन्होंने अपनी ही गेंदबाजी में शानदार फील्डिंग करते हुए गिल को 21 के निजी स्कोर पर रन आउट कर दिया था।
ये भी पढ़ें
शार्दुल ठाकुर अचानक बन गए कप्तान, अजिंक्य रहाणे और पुजारा को नहीं मिली जगह
IND vs ENG: आखिरी टेस्ट से अचानक बाहर हो गया ये खिलाड़ी, टीम पर गहराया संकट
Latest Cricket News