1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. 'मैच हमारे हाथ से निकल रहा था, लेकिन', कप्तान अय्यर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मैच के बाद खोला जीत का राज

'मैच हमारे हाथ से निकल रहा था, लेकिन', कप्तान अय्यर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मैच के बाद खोला जीत का राज

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में एक समय टीम इंडिया के हाथ से मुकाबला पूरी तरह से निकल गया था, लेकिन तिलक-नीतीश की साझेदारी ने रोमांचक जीत दिलाने में अहम भूमिका अदा की। वहीं इस मुकाबले के बाद कप्तान अय्यर का भी बड़ा बयान सामने आया।

Shreyas Iyer- India TV Hindi
Image Source : ANI श्रेयस अय्यर

न्यूजीलैंड के दौरे पर टीम इंडिया ने पांच मैचों की टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले को भी अपने नाम करने में कामयाबी हासिल की है। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम इंडिया के लिए दूसरे टी20 मैच एक समय पूरी तरह से हाथ से निकल गया था, लेकिन तिलक वर्मा और नीतीश कुमार रेड्डी के बीच हुई 7वें विकेट के लिए 69 रनों की साझेदारी ने रोमांचक जीत दिलाने का काम किया। इस मैच में भारतीय टीम को 181 रनों का टारगेट मिला था जिसका पीछा करते हुए 70 के स्कोर तक आधी टीम पवेलियन लौट गई थी और हार तय दिख रही थी, जिसमें यहां से तिलक वर्मा ने छोर को संभाला और जीत दिलाकर वापस लौटे। मुकाबला खत्म होने के बाद कप्तान अय्यर ने जहां तिलक और नीतीश की तारीफ की तो वहीं उन्होंने यह भी कबूला की एक समय लगा था कि मुकाबला हाथ से निकल गया है।

हमें लगा कि मैच हमारे हाथ से निकल रहा है

श्रेयस अय्यर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले में जीत के बाद ब्रॉडकास्टर को दिए बयान में कहा कि मुझे लगता है कि हमारी टीम का हर खिलाड़ी मैच जिताने की क्षमता रखता है और आज हमने इसका उदाहरण भी देखा। सच कहूं तो जब हमारे विकेट गिरे खासकर लगातार विकेट तो हमें लगा कि मैच हमारे हाथ से निकल रहा है। लेकिन तिलक और रेड्डी ने बहुत जज्बा दिखाया और नमन धीर ने भी शानदार छोटी पारी खेली। नमन को हमने उन्हें वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू मैचों में खेलते देखा था। वह एक बेहतरीन गेंदबाज भी हैं, जब आपके पास बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों का विकल्प हो, तो यह टीम में एक अलग ही जज्बा लाता है। मैदान पर उनकी मूवमेंट को देखकर लगता है कि वह एक पूरा खिलाड़ी हैं।

शुरुआत में हमने काफी डॉट गेंदें खेलीं

भारतीय कप्तान ने इस मैच में टारगेट का पीछा करते हुए दबाव बढ़ने को लेकर कहा कि मुझे लगता है कि शुरुआत में हमने काफी डॉट गेंदें खेलीं, जिससे रन रेट का दबाव बढ़ गया। हम आसानी से लक्ष्य तक पहुंचना चाहते थे, लेकिन ब्रेसवेल और सैंटनर ने बहुत शानदार गेंदबाजी की और बीच के ओवर्स में खेल पर पूरी पकड़ बनाए रखी। गेंद को हिट करना आसान नहीं था, लेकिन अगर हम गैप ढूंढकर बाउंड्री लगाने की कोशिश करते, तो शायद हम आसानी से जीत सकते थे। ऐसा होता रहता है जिसमें यह बस एक खराब दिन था और मुझे यकीन है कि हम जोरदार वापसी करेंगे।

ये भी पढ़ें

साल दर साल छाई अर्शदीप की आंधी, T20I में एक साल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बने भारतीय गेंदबाज

तिलक-नीतीश ने ध्वस्त किया 17 साल पुराना रिकॉर्ड, इस मामले में बन गई नंबर-1 भारतीय जोड़ी

Latest Cricket News