1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. चैंपियंस ट्रॉफी में 5 टीमों से कभी नहीं हारा भारत, साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड का नाम भी शामिल

चैंपियंस ट्रॉफी में 5 टीमों से कभी नहीं हारा भारत, साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड का नाम भी शामिल

Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारतीय टीम को अपना पहला मुकाबला बांग्लादेश के खिलाफ 20 फरवरी को दुबई के मैदान पर खेलना है।

रोहित शर्मा, जोस बटलर और टेम्बा बावुमा- India TV Hindi
Image Source : AP, GETTY रोहित शर्मा, जोस बटलर और टेम्बा बावुमा

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की शुरुआत हो चुकी है। पहला मुकाबला पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबला कराची के मैदान पर हो रहा है। वहीं भारतीय टीम चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए अपने सभी मैच दुबई के ग्राउंड में खेलेगी। चैंपियंस ट्रॉफी टूर्नामेंट में भारतीय टीम पहले सीजन से ही हिस्सा ले रही है और वह दो बार खिताब भी जीत चुकी है। इस टूर्नामेंट में पांच टीमें ऐसी हैं, जिनके खिलाफ भारत ने आज तक एक भी मुकाबला नहीं हारा है। आइए जानते हैं, इनके बारे में। 

चैंपियंस ट्रॉफी में साउथ अफ्रीका के खिलाफ अजेय है भारतीय टीम

चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में भारत ने अभी तक साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, केन्या, बांग्लादेश और जिम्बाब्वे सहित पांच टीमों के खिलाफ एक भी मैच नहीं हारा है। भारत ने अफ्रीकी टीम के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी में कुल चार मुकाबले खेले हैं और सभी में जीत हासिल की है। 

चैंपियंस ट्रॉफी में पांच टीमों के खिलाफ एक भी मैच नहीं हारा भारत: 

  • साउथ अफ्रीका- 4 मैच
  • इंग्लैंड- 3 मैच
  • केन्या- 2 मैच
  • बांग्लादेश- एक मैच
  • जिम्बाब्वे- एक मैच

बांग्लादेश से है पहला मुकाबला

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारतीय टीम का पहला मुकाबला बांग्लादेश के खिलाफ 20 फरवरी को होगा। इसके बाद भारतीय टीम को चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ 23 फरवरी को खेलना है। 2 मार्च को भारतीय टीम को न्यूजीलैंड से पार पाना होगा। 

बांग्लादेश के खिलाफ भारत का पलड़ा है भारी

वनडे क्रिकेट में भारतीय टीम का बांग्लादेश के खिलाफ पलड़ा भारी है और आंकड़े इस बात की गवाही देते हैं। दोनों टीमों के बीच अभी तक वनडे क्रिकेट में कुल 41 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें से 32 में भारत ने जीत हासिल की है और सिर्फ 8 में बांग्लादेश ने बाजी मारी है। दूसरी तरफ चैंपियंस ट्रॉफी में दोनों टीमों के बीच दो मुकाबले हुए हैं, जिसमें भारत ने जीत दर्ज की है। 

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए भारतीय टीम का स्क्वाड: 

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उप-कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, रवींद्र जडेजा, वरुण चक्रवर्ती।

यह भी पढ़ें: 

चैंपियंस ट्रॉफी के पहले ही मैच में विल यंग का करिश्मा, सचिन-मोहम्मद कैफ के स्पेशल क्लब में हुए शामिल

क्रिकेट जगत से आई दिल तोड़ने वाली खबर, इस खिलाड़ी का हुआ निधन, सुनील गावस्कर के थे दोस्त

Latest Cricket News