1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs ENG: टीम इंडिया की जीत से पाकिस्तान को भी लगेगी मिर्ची, ऐसे छोड़ा पीछे कि पार कर पाना होगा मुश्किल

IND vs ENG: टीम इंडिया की जीत से पाकिस्तान को भी लगेगी मिर्ची, ऐसे छोड़ा पीछे कि पार कर पाना होगा मुश्किल

IND vs ENG: भारतीय टीम ने एजबेस्टन टेस्ट मैच में इंग्लैंड की टीम को 336 रनों से मात देने के साथ जहां ऐतिहासिक जीत दर्ज की तो वहीं उन्होंने एक खास लिस्ट में पाकिस्तान को भी पीछे छोड़ने के साथ पहली पोजीशन हासिल की।

Indian Cricket Team And Pakistan Team- India TV Hindi
Image Source : GETTY भारतीय क्रिकेट टीम और पाकिस्तान टीम

भारतीय क्रिकेट टीम के सिए 6 जुलाई का दिन काफी यादगार रहा, जिसमें शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया ने इंग्लैंड के खिलाफ एजबेस्टन के मैदान पर पहली बार जीत हासिल की। इस मुकाबले में भारतीय टीम के बल्लेबाजों से लेकर गेंदबाजों सभी का प्रदर्शन हर मायने में 100 फीसदी दिखा, जिससे इंग्लैंड की टीम पूरे मुकाबले में अपने घर पर ही पिछड़ी हुई नजर आई। इस जीत के साथ टीम इंडिया जहां सीरीज को 1-1 से बराबर करने में कामयाब रही तो वहीं उन्होंने एक खास लिस्ट में पाकिस्तान को भी पीछे छोड़ दिया।

SENA देशों में सबसे ज्यादा टेस्ट मैच जीतने वाली टीम बनी भारत

भारतीय टीम का पिछले कुछ सालों में साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट क्रिकेट में काफी बेहतर प्रदर्शन देखने को मिला है। वर्ल्ड क्रिकेट में इन देशों को मिलाकर SENA देश के तौर पर पहचाना जाता है, जहां पर एशियन टीम का रिकॉर्ड बहुत अच्छा नहीं रहा है। टीम इंडिया अब एशियन टीम के तौर पर SENA देशों में सबसे ज्यादा मुकाबले जीतने वाली टीम बन गई है। इसी के साथ उन्होंने पाकिस्तान को इस लिस्ट में पीछे छोड़ने का काम किया है। भारतीय टीम की ये SENA देशों में कुल 30वीं टेस्ट जीत थी तो वहीं पाकिस्तान ने 29 टेस्ट जीते हैं।

टेस्ट में SENA देशों में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टीमें

  • भारत - 30 जीत (178 मैच)
  • पाकिस्तान - 29 जीत (148 मैच)
  • श्रीलंका - 9 जीत (76 मैच)
  • बांग्लादेश - 1 जीत (25 मैच)

टीम इंडिया इस लिस्ट में टॉप पर बरकरार

वर्ल्ड क्रिकेट में सबसे ज्यादा अलग-अलग मैदानों पर टेस्ट मैच जीत हासिल करने के मामले में टीम इंडिया ने पहली पोजीशन पर खुद को बरकरार रखा हुआ है। एजबेस्टन 60वां ऐसा वेन्यू बना है जहां भारतीय टीम टेस्ट मैच मुकाबला जीतने में सफल हुई है। वहीं इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया की टीम है जिन्होंने 57 अलग-अलग मैदानों पर टेस्ट मुकाबले जीते हैं।

ये भी पढ़ें

IND vs ENG: टीम इंडिया ने क्यों की देर से पारी घोषित? एजबेस्टन टेस्ट में जीत के साथ खुल गया भेद

IND vs ENG: तीसरे टेस्ट मैच से पहले ही हुआ बदलाव, स्क्वाड में इस खिलाड़ी को मिली एंट्री

Latest Cricket News