A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. T20 वर्ल्ड कप मिशन पर निकली टीम इंडिया, हरमनप्रीत कौर एंड कंपनी इंग्लैंड रवाना

T20 वर्ल्ड कप मिशन पर निकली टीम इंडिया, हरमनप्रीत कौर एंड कंपनी इंग्लैंड रवाना

भारतीय महिला टीम इंग्लैंड दौरे और वूमेन्स T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए मुंबई से रवाना हो गई है। 12 जून से T20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज होगा।

Team India- India TV Hindi
Image Source : AFP टीम इंडिया

Team India: ICC वूमेन्स T20 वर्ल्ड कप 2026 आगाज अगले महीने से होने जा रहा है। ऐसे में टीम इंडिया ने अपने बड़े अभियान की शुरुआत कर दी है। कप्तान हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में भारतीय महिला टीम मुंबई से इंग्लैंड रवाना हो गई है, जहां पहले टीम इंग्लैंड के खिलाफ T20I सीरीज खेलेगी और उसके बाद ICC वूमेन्स T20 वर्ल्ड कप में हिस्सा लेगी। भारतीय टीम को मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर देखा गया, जहां खिलाड़ी वर्ल्ड कप मिशन के लिए उत्साहित नजर आए। इस साल महिला T20 वर्ल्ड कप का आयोजन इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) की मेजबानी में 12 जून से शुरू होगा।

इंग्लैंड में टीम इंडिया की कड़ी परीक्षा

BCCI ने 2 मई को टीम का ऐलान किया था। वर्ल्ड कप से पहले भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ 28 मई से 2 जून तक तीन T20I मुकाबले खेलेगी। यह सीरीज दोनों टीमों के लिए मेगा टूर्नामेंट की तैयारी के लिहाज से बेहद अहम मानी जा रही है। इसके बाद सभी टीमें 6 जून से शुरू होने वाले वॉर्म-अप मैचों में हिस्सा लेंगी। भारत को वर्ल्ड कप में बेहद कठिन ग्रुप मिला है। टीम इंडिया ग्रुप-बी में ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका, बांग्लादेश, पाकिस्तान और नीदरलैंड टीम के साथ मौजूद है। टीम इंडिया अपने वॉर्म-अप मैचों में पहले वेस्टइंडीज से कार्डिफ के सोफिया गार्डन्स में भिड़ेगी, जबकि दूसरे अभ्यास मैच में मेजबान इंग्लैंड का सामना करेगी।

पहले ही मैच में पाकिस्तान से भिड़ंत

भारतीय टीम अपने वर्ल्ड कप अभियान की शुरुआत 14 जून को चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ करेगी। इसके बाद भारत 17 जून को नीदरलैंड्स, 21 जून को साउथ अफ्रीका और 25 जून को बांग्लादेश से भिड़ेगा। ग्रुप स्टेज का आखिरी मुकाबला 28 जून को ऐतिहासिक लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला जाएगा।

T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारतीय टीम: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप-कप्तान), शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), अरुंधति रेड्डी, रेणुका ठाकुर, क्रांति गौड़, श्री चरणी, श्रेयंका पाटिल, भारती फुलमाली, यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), नंदनी शर्मा और राधा यादव।

यह भी पढ़ें:

पंजाब किंग्स की किस्मत अब LSG के खिलाफ मैच पर टिकी, जानिए प्लेऑफ में पहुंचने का पूरा समीकरण

IPL 2026: टेबल टॉपर RCB नहीं, दूसरे नंबर की GT है ट्रॉफी की सबसे बड़ी दावेदार? आंकड़े दे रहे हैं गवाही

Latest Cricket News