INDW vs ENGW 2nd ODI: भारतीय महिला क्रिकेट टीम और इंग्लैड की महिला क्रिकेट टीम के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का पहला मैच भारत ने जीत लिया था। अब भारत के पास इस सीरीज में को जीतने का शानदार मौका है। बुधवार को भारत और इंग्लैड के बीच दुसरा वनडे मैच खेला जाएगा। भारत सीरीज में 1-0 से आगे है। वहीं भारत की महिला टीम अगर दूसरा मैच जीत जाती है तो वह 23 सालों के बाद इतिहास रच देंगी।
पहले मैच में शानदार जीत से आत्मविश्वास से भरी भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ बुधवार को यहां होने वाले दूसरे महिला एकदिवसीय क्रिकेट मैच में अपना विजय अभियान जारी रखकर ब्रिटिश धरती पर 23 साल बाद पहली श्रृंखला जीतने का प्रयास करेगी। टी20 श्रृंखला में 1-2 से हार झेलने के बाद हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली भारतीय महिला टीम ने शानदार वापसी करके होव में रविवार को खेले गए पहले वनडे में सात विकेट से बड़ी जीत दर्ज की थी। इंग्लैंड को अपनी कुछ सीनियर खिलाड़ियों की कमी खल रही है लेकिन पहले मैच में भारत ने हर विभाग में इंग्लैंड से बेहतर नजर आई और भारतीय महिला टीम अपनी इस लय को बरकरार रखने की कोशिश करेगी।
23 साल पहले जीता था सीरीज
भारत ने साल 1999 में अंतिम बार इंग्लैड के खिलाफ इंग्लैड में ही वनडे सीरीज जीती थी। भारत ने इस सीरीज को 2-1 के अंतर से जीता था। तब अंजुम चोपड़ा ने उस सीरीज में एक शतक और एक अर्धशतक लगाया था। उसके बाद से भारतीय महिला टीम ने इंग्लैड के खिलाफ उनके जमीन पर एक भी वनडे सीरीज नहीं जीती है। भारत के पास दूसरे मैच को जीत कर इतिहास रचने शानदार मौका है। यह झूलन गोस्वामी की अंतिम सीरीज भी है। ऐसे में भारत इस सीरीज को जीत कर उन्हें यादगार विदाई देना चाहेगा।
भारत को इसके बाद जून 2023 तक कोई भी वनडे मैच नहीं खेलना है। झूलन के नाम पर सर्वाधिक विकेट लेने का विश्व रिकार्ड है और उन्होंने पहले मैच में 10 ओवर में 20 रन देकर एक विकेट लिया था। पहले मैच में भारतीय उप कप्तान स्मृति मंधाना ने 99 गेंदों में 91 रन की शानदार पारी खेली थी, जबकि विकेटकीपर बल्लेबाज यास्तिका भाटिया ने भी अर्धशतक लगाया था। कप्तान हरमनप्रीत ने नाबाद 74 रन बनाकर जीत में अहम भूमिका निभाई थी।
टीम इस प्रकार हैं
भारत: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, सबिनेनी मेघना, दीप्ति शर्मा, यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), पूजा वस्त्राकर, स्नेह राणा, रेणुका ठाकुर, मेघना सिंह, राजेश्वरी गायकवाड़, हरलीन देओल, दयालन हेमलता, सिमरन दिल बहादुर , झूलन गोस्वामी, तानिया भाटिया और जेमिमा रोड्रिग्स।
इंग्लैंड: एमी जोन्स (कप्तान और विकेटकीपर), टैमी ब्यूमोंट, लॉरेन बेल, माइया बाउचियर, एलिस कैप्सी, केट क्रॉस, फ्रेया डेविस, एलिस डेविडसन-रिचर्ड्स, चार्ली डीन, सोफिया डंकले, सोफी एक्लेस्टोन, फ्रेया केम्प, इस्सी वोंग और डैनी वाइट।
(Inputs by IANS)
Latest Cricket News