INDW vs SLW 2nd ODI Highlights: भारत ने श्रीलंका को 10 विकेट से हराया, वनडे सीरीज पर किया कब्जा
INDW vs SLW 2nd ODI Highlights: भारत ने श्रीलंका को 10 विकेट से हराया, वनडे सीरीज पर किया कब्जा
Written By : Priyam Sinha
Published : Jul 04, 2022 08:55 am IST,
Updated : Jul 04, 2022 04:11 pm IST
भारतीय महिला टीम श्रीलंका के खिलाफ इससे पहले 31 वनडे मैच खेल चुकी है जिसमें से 28 में उसे जीत मिली है और सिर्फ दो में हाऱ। एक मुकाबला बेनतीजा रहा है।
Image Source : TWITTER ICCशेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना
INDW vs SLW 2nd ODI Highlights, Pallekele
भारत और श्रीलंका की महिला क्रिकेट टीमों की बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला पलेकल में खेला गया। भारत ने यह मुकाबला 10 विकेट से जीता और इसी के साथ सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त भी बना ली। भारत के लिए गेंदबाजी में रेणुका सिंह ने सर्वाधिक 4 विकेट झटके। इसके बाद स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा की जोड़ी ने नाबाद 174 रनों की साझेदारी कर भारत को 10 विकेट से जीत दिला दी।