INDW vs THAW HIGHLIGHTS: भारतीय टीम रिकॉर्ड आठवीं बार फाइनल में पहुंची, थाईलैंड को 74 रनों से हराया
INDW vs THAW HIGHLIGHTS: भारतीय टीम रिकॉर्ड आठवीं बार फाइनल में पहुंची, थाईलैंड को 74 रनों से हराया
Written By : Rajeev Rai
Published : Oct 13, 2022 08:08 am IST,
Updated : Oct 13, 2022 12:03 pm IST
INDW vs THAW HIGHLIGHTS: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने पहले सेमीफाइनल में थाईलैंड को 74 रन के बड़े अंतर से हरा दिया है।
Image Source : BCCI WOMENIndian women cricket team
INDW vs THAW, Semi Final HIGHLIGHTS: भारतीय क्रिकेट टीममहिला एशिया कप 2022 के फाइनल में पहुंच गई है। हरमनप्रीत कौर की अगुआई में टीम इंडिया ने पहले सेमीफाइनल में थाईलैंड को 74 रनों के बड़े अंतर से हरा दिया। भारत के 148 रन के जवाब में थाईलैंड की टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 74 रन ही बना पाई। भारत के लिए दीप्ति शर्मा ने सबसे अधिक तीन विकेट लिए। जबकि उससे पहले शेफाली वर्मा ने 42 रन की पारी खेली थी।