1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 2022 : राजस्थान रॉयल्स ने इस दिग्गज को अपने साथ जोड़ा, जानिए डिटेल

IPL 2022 : राजस्थान रॉयल्स ने इस दिग्गज को अपने साथ जोड़ा, जानिए डिटेल

आईपीएल की पहली चैंपियन टीम राजस्थान रॉयल्स ने अपनी ओर से आईपीएल 2022 की तैयारी और तेज कर दी है। टीम ने नीलामी में अपनी पसंद के खिलाड़ियों को खरीद लिया था। 

Rajasthan Royals- India TV Hindi
Image Source : PTI Rajasthan Royals

Highlights

  • आईपीएल की सभी टीमों ने शुरू की अगले सीजन की तैयारी
  • मार्च के आखिर में शुरू हो जाएगा इस साल का आईपीएल
  • एक बार की चैंपियन ने एक और धुरंधर अपने साथ जोड़ा

आईपीएल की पहली चैंपियन टीम राजस्थान रॉयल्स ने अपनी ओर से आईपीएल 2022 की तैयारी और तेज कर दी है। टीम ने नीलामी में अपनी पसंद के खिलाड़ियों को खरीद लिया था, टीम के पास इस बार कई बड़े और धुरंधर खिलाड़ी हैं। वहीं इस बार भी टीम की कप्तानी संजू सैमसन के ही ​हाथ में होगी, जो इससे पहले टीम के कप्तान थे। इस बीच स्टीफन जोन्स को फ्रेंचाइजी का हाई परफोर्मेंस तेज गेंदबाजी कोच नियुक्त करने की घोषणा की गई है। वेल्स के करी​ब 48 साल के पूर्व तेज गेंदबाज जोन्स इससे पहले 2019 में टीम के तेज गेंदबाजी कोच की भूमिका निभा चुके हैं। 

ये होगी स्टीफन जोंस की जिम्मेदारी
नई भूमिका में स्टीफन जोन्स की जिम्मेदारी राजस्थान रॉयल्स के ढांचे का हिस्सा बनने वाले सभी गेंदबाजों को पूरे साल टॉप लेवल की ट्रेनिंग, मार्गदर्शन और सहयोग देने की होगी। उनका ध्यान आफ सीजन के दौरान और आईपीएल सीजन से पहले ट्रेनिंग पर होगा। मीडिया विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई है। नागपुर में रॉयल्स के हाई परफोर्मेंस सेंटर में सात से 10 मार्च तक सीजन से पहले कैंप से जोन्स जुड़ेंगे और फिर टीम के साथ रहकर अगले सीजन की तैयारी में गेंदबाजों की मदद करेंगे।

(Bhasha inputs)

Latest Cricket News