1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 2022 : एमएस धोनी की CSK और रोहित शर्मा की मुंबई इंडियंस में होंगे 2 मैच, जानिए ताजा अपडेट

IPL 2022 : एमएस धोनी की CSK और रोहित शर्मा की मुंबई इंडियंस में होंगे 2 मैच, जानिए ताजा अपडेट

इस बार दस टीमें इसमें हिस्सा ले रही हैं, इसलिए पांच पांच टीमों के दो ग्रुप हैं। अब ये ग्रुप पता चल गए हैं कि कौन सी टीम किसमें रहने वाली है।

IPL 2022 CSK vs MI Match- India TV Hindi
Image Source : GETTY IMAGES IPL 2022 CSK vs MI Match

IPL 2022 Date Sheet : आईपीएल 2022 की तैयारी तेजी के साथ की जा रही है। बीसीसीआई ने अभी हाल ही में ये साफ कर दिया था कि आईपीएल 2022 का पहला मैच 26 मार्च को खेला जाएगा, साथ ही ये भी पता चल गया था कि इस बार दस टीमें इसमें हिस्सा ले रही हैं, इसलिए पांच पांच टीमों के दो ग्रुप बनाए जाएंगे। अब ये ग्रुप पता चल गए हैं कि कौन सी टीम किसमें रहने वाली है।

दो ग्रुपों में बंटी आईपीएल की दस टीमें 
आईपीएल की पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस, कोलकाता नाइटराइडर्स, राजस्थान रॉयल्स, दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपरजायंट्स एक ग्रुप में रहने वाले हैं। इस ग्रुप एक बोला जाएगा। वहीं चार बार की आईपीएल चैंपियन चेन्नई सुपरकिंग्स, सनराइजर्स हैदराबाद, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर, पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस एक ग्रुप में रहेंगे, इसे ग्रुप बी बोला जाएगा। हालांकि अभी तक बीसीसीआई ने पूरा शेड्यूल जारी नहीं किया है, यानी अभी ये साफ नहीं है कि कौन सा मैच किस दिन खेला जाएगा। माना जा रहा है कि अगले हफ्ते तक इसका भी ऐलान कर दिया जाएगा

चेन्नई सुपरकिंग्स और मुंबई इंडियंस ने जीता है, सबसे ज्यादा बार आईपीएल का खिताब
आईपीएल की दस टीमों में से सबसे बड़ी टीमें मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपरकिंग्स मानी जाती हैं। इन दोनों टीमों ने मिलकर अब तक नौ बार आईपीएल का खिताब अपने नाम किया है। इस बार बीसीसीआई ने इन दोनों टीमों को अलग अलग ग्रुप में रखा है, लेकिन बीसीसीआई को पता है कि इन दोनों टीमों के बीच सबसे शानदार मैच होते हैं, इसलिए लीग चरण में इनके बीच दो मैच खेले जाएंगे। इस बार मुंबई इंडियंस की टीम केकेआर से दो मैच, राजस्थान रॉयल्स से दो मैच, दिल्ली कैपिटल्स से दो मैच, एलएसजी से दो मैच और चेन्नई सुपरकिंग्स के साथ दो मैच खेलेगी। वहीं मुंबई इंडियंस की टीम सनराइजर्स हैदराबाद के साथ एक मैच, आरसीबी से एक मैच, पंजाब ​किंग्स के साथ एक मैच और गुजरात लायंस के साथ एक मैच खेलेगी। इसके साथ ही टीम के 14 मैच पूरे हो जाएंगे। उधर अगर सीएसके की बात करें तो ये टीम मुंबई इंडियंस से दो मैच, केकेआर से एक मैच, आरआर से एक मैच, दिल्ली कैपिटल्स से एक मैच, एलएसजी से एक मैच, सनराइजर्स हैदराबाद से दो मैच, आरसीबी से दो मैच, पंजाब किंग्स के साथ दो मैच और गुजरात लायंस के साथ एक मैच खेलेगी। इस टीम के भी इसके साथ ही 14 मैच पूरे हो जाएंगे। 

Latest Cricket News