A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. CSK vs DC Pitch Report: चेन्‍नई में स्पिनर्स को होगा जलवा या बल्लेबाज करेंगे राज, जानें इस मैच की पिच रिपोर्ट

CSK vs DC Pitch Report: चेन्‍नई में स्पिनर्स को होगा जलवा या बल्लेबाज करेंगे राज, जानें इस मैच की पिच रिपोर्ट

CSK vs DC: आईपीएल के 18वें सीजन का 17वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच होगा। दोनों टीमों के बीच ये मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा।

CSK vs DC- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स

आईपीएल 2025 के 17वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स का सामना चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स से होगा। दोनों टीमों ने टूर्नामेंट में अपनी शुरुआत अलग तरीके से की है, जिसमें डीसी ने लगातार दो मैच जीते हैं। दूसरी ओर, सीएसके ने लगातार दो मैच गंवाए हैं। पहले मैच में जीत दर्ज करने के बाद सीएसके को आरसीबी और आरआर के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था और टीम इस वक्त को पॉइंट्स टेबल में 8वें नंबर पर है।

डीसी ने अपने पहले मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ एक विकेट से रोमांचक जीत दर्ज की थी। वहीं अगले मैच में हैदराबाद को उन्होंने एकतरफा अंदाज में 7 विकेट से हराया था। दिल्ली की टीम इस वक्त पॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर है। ऐसे में अक्षर पटेल की अगुवाई वाली टीम सीएसके के खिलाफ मैच में इस सीजन जीत की हैट्रिक लगाने के इरादे से उतरेगी। इस बीच हम आपको बताएंगे कि, चेन्नई और दिल्ली के बीच खेले जाने वाले मुकाबले के दौरान चेपॉक की पिच का मिजाज कैसा रहेगा।

CSK vs DC: एमए चिदंबरम स्टेडियम की पिच रिपोर्ट

चेपॉक की पिच स्पिनर्स के लिए मददगार रहती है। आईपीएल 2025 के यहां खेले गए शुरुआती मैचों को देखें तो उन मुकाबलों के लिए विकेट सपाट थी और आरसीबी ने करीब 200 का स्कोर बनाया था। इस मैदान पर टॉस जीतने वाली टीमें आमतौर पर पहले बल्लेबाजी करना पसंद करती हैं।

चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम ने अब तक 79 IPL मैचों की मेजबानी की है। इस मैदान पर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 47 बार जीत हासिल की है, जबकि लक्ष्य का पीछा करने वाली टीमों ने 32 मौकों पर जीत हासिल की है। वहीं अगर गेंदबाजी की बात करें तो पारी की शुरुआत में तेज गेंदबाजों को मदद मिलती है, लेकिन जैसे-जैसे गेंद पुरानी होती है तब स्पिनर को मदद मिलने लगती है। इस मुकाबले के दौरान भी स्पिनर्स का दबदबा देखने को मिल सकता है।

CSK vs DC: कैसा होगा चेन्नई का मौसम?

वहीं अगर मौसम की बात करें तो 5 अप्रैल को चेन्नई में हल्के बादल छाए रहने की आशंका है। हांलाकि उस दिन बारिश होने की संभावना बेहद कम है। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, 5 अप्रैल को चेन्नई में तापमान अधिकतम 33°C और न्यूनतम 26°C रहने की संभावना है। फैंस को पूरे 40 ओवर का मैच देखने को मिलेगा।

यह भी पढ़ें

CSK vs DC Head to Head: कौन है किसपर भारी? कैसा है दोनों टीमों का रिकॉर्ड, जानें यहां

'तेरे ग्रह इधर-उधर चल रहे हैं', MS Dhoni ने अक्षर पटेल ने दी थी खास सलाह; आया बदलाव

Latest Cricket News