CSK vs PBKS Live Score: रोमांचक मुकाबले में पंजाब ने 4 विकेट से दर्ज की जीत, चेन्नई को मिली एक और हार
IPL 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम का सामना पंजाब किंग्स से हुआ। पंजाब ने इस मैच को आखिरी ओवर में अपने नाम किया।

CSK vs PBKS IPL 2025: आईपीएल 2025 का 49वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स के बीच खेला गया। इस मुकाबले में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स की टीम 19.2 ओवर में 190 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। चेन्नई के लिए सैम करन ने सबसे ज्यादा रन बनाए। वह 47 गेंदों में 88 रन बनाकर आउट हुए। वहीं गेंदबाजी में युजवेंद्र चहल ने कमाल किया। उन्होंने इस मैच में अपने आईपीएल करियर की दूसरी हैट्रिक ली। चहल ने 3 ओवर में 32 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किए। जवाब में पंजाब किंग्स ने इस मैच को आखिरी ओवर में 4 विकेट रहते अपने नाम किया। पंजाब की तरफ से श्रेयस अय्यर और प्रभसिमरन सिंह ने अर्धशतक लगाकर टीम की जीत में अपना अहम योगदान दिया।
यहां देखें चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स मैच का लाइव स्कोर
Live updates : IPL 2025 Match 49 CSK vs PBKS Live Score
-
April 30, 2025 11:25 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
पंजाब किंग्स ने जीता मैच
पंजाब किंग्स ने 4 विकेट से चेन्नई सुपर किंग्स को मात दी। मुकाबले के आखिरी ओवर में श्रेयस अय्यर की टीम को जीत मिली।
-
April 30, 2025 11:14 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
ब्रेविस का शानदार कैच
शशांक सिंह इस मैच में 12 गेंदों में 23 रन बनाकर आउट हुए। डेवाल्ड ब्रेविस ने बाउंड्री लाइन पर उनका एक शानदार कैच पकड़ा। पंजाब को जीत के लिए 6 रनों की जरूरत।
-
April 30, 2025 11:08 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
श्रेयस की शानदार बल्लेबाजी
पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर इस मैच में शानदार बल्लेबाजी कर रहे है। उन्होंने अब तक 39 गेंदों में 71 रन बना लिए हैं। 17 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 170 रन बना लिए हैं।
-
April 30, 2025 10:59 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
चेन्नई को मिली तीसरी सफलता
चेन्नई सुपर किंग्स को नेहाल वढेरा के रूप में तीसरी सफलता मिली है। वह 3 गेंदों में 5 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें पथिराना ने जडेजा के हाथों कैच आउट करवाया।
-
April 30, 2025 10:54 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
श्रेयस अय्यर ने भी लगाया अर्धशतक
14 ओवर का खेल खत्म होने तक पंजाब किंग्स ने 2 विकेट के नुकसान पर 131 रन बना लिए हैं। प्रभसिमरन के बाद श्रेयस अय्यर ने भी अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। उन्होंने 32 गेंदों में फिफ्टी पूरी की।
-
April 30, 2025 10:51 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
नूर अहमद ने दिलाई CSK को दूसरी सफलता
नूर अहमद ने प्रभसिमरन सिंह को आउट करके चेन्नई को दूसरी सफलता दिलाई है। वह 36 गेंदों में 54 रन बनाकर डेवाल्ड ब्रेविस के हाथों कैच आउट हुए।
-
April 30, 2025 10:39 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
प्रभसिमरन सिंह का अर्धशतक हुआ पूरा
प्रभसिमरन सिंह इस मुकाबले में शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं। उन्होंने 31 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। 11 ओवर का खेल खत्म होने के बाद पंजाब का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 102 रन है।
-
April 30, 2025 10:25 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
9 ओवर का खेल हुआ खत्म
9 ओवर का खेल खत्म होने तक पंजाब की टीम ने 1 विकेट के नुकसान पर 81 रन बनाए हैं। PBKS को मैच जीतने के लिए 66 गेंदों में 110 रनों की जरूरत है।
-
April 30, 2025 10:20 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
7 ओवर के बाद पंजाब किंग्स का स्कोर
7 ओवर का खेल खत्म होने के बाद पंजाब किंग्स ने 1 विकेट के नुकसान पर 57 रन बना लिए हैं। श्रेयस अय्यर 9 और प्रभसिमरन सिंह 23 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
-
April 30, 2025 10:07 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
प्रियांश आर्या हुए आउट
प्रियांश आर्या कुछ खास कमाल किए बिना ही पवेलियन लौट गए। उन्हें खलील अहमद ने पवेलियन भेजा। वह 15 गेंदों में 23 रन बनाकर आउट हुए।
-
April 30, 2025 10:00 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
प्रियांश और प्रभसिमरन की अच्छी बल्लेबाजी
3 ओवर का खेल खत्म होने तक पंजाब किंग्स ने बिना किसी नुकसान के 24 रन बना लिए हैं। प्रियांश 15 और प्रभसिमरन 9 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
-
April 30, 2025 9:51 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
1 ओवर के बाद पंजाब किंग्स का स्कोर
एक ओवर के बाद पंजाब किंग्स ने बिना किसी नुकसान के 8 रन बना लिए हैं। प्रियांश आर्या और प्रभसिमरन सिंह क्रीज पर मौजूद हैं।
-
April 30, 2025 9:36 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
पंजाब के सामने 191 का टारगेट
पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई की टीम 190 रन पर ऑलआउट हो गई। पंजाब को इस मैच को जीतने के लिए 191 रन बनाने होंगे।
-
April 30, 2025 9:30 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
युजवेंद्र चहल ने ली हैट्रिक
चेन्नई की पारी के 19वें ओवर में लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने चार विकेट लिए। इस ओवर की आखिरी 3 गेंदों में 3 विकेट लेकर उन्होंने हैट्रिक पूरी की।
-
April 30, 2025 9:19 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
शतक नहीं बना पाए सैम करन
सैम करन इस मैच में 88 रन बनाकर आउट हुए। अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने 9 चौके और 4 छक्के लगाए। उन्हें मार्को जेनसेन ने पवेलियन भेजा।
-
April 30, 2025 9:15 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
17 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर
17 ओवर के बाद चेन्नई सुपर किंग्स की टीम 4 विकेट के नुकसान पर 164 रन बना लिए हैं। करन 44 गेंदों में 82 रन बनाकर बेहतरीन बैटिंग कर रहे हैं।
-
April 30, 2025 9:04 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
सैम करन कर रहे हैं तूफानी बल्लेबाजी
चेन्नई सुपर किंग्स के लिए इस वक्त सैम करन शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं। वह 39 गेंदों में 81 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। 16 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 160 रन है।
-
April 30, 2025 8:54 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
चेन्नई को लगा चौथा झटका
अजमतुल्लाह उमरजई ने डेवाल्ड ब्रेविस को आउट करके चेन्नई को चौथा झटका दिया है। वह 32 रन बनाकर आउट हुए। चेन्नई का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 129 रन है।
-
April 30, 2025 8:49 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
सैम करन अर्धशतक के करीब
14 ओवर का खेल खत्म होने के बाद चेन्नई ने 3 विकेट के नुकसान पर 126 रन बना लिए हैं। सैम करन 49 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। ब्रेविस 32 रन बनाकर उनका साथ दे रहे हैं।
-
April 30, 2025 8:35 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
12 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर
12 ओवर का खेल खत्म होने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने 3 विकेट के नुकसान पर 108 रन बना लिए हैं। सैम करन 41 और डेवाल्ड ब्रेविस 24 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
-
April 30, 2025 8:20 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
9 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर
9 ओवर का खेल खत्म होने तक चेन्नई सुपर किंग्स ने 3 विकेट के नुकसान पर 80 रन बना लिए हैं। सैम करण 28 और डेवाल्ड ब्रेविस 12 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
-
April 30, 2025 8:09 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
रवींद्र जडेजा भी हुए आउट
चेन्नई सुपर किंग्स को लगा तीसरा झटका। रवींद्र जडेजा 12 गेंदों में 17 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें हरप्रीत बरार ने पवेलियन भेजा।
-
April 30, 2025 7:54 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
दोनों सलामी बल्लेबाज लौटे पवेलियन
चेन्नई सुपर किंग्स की शुरुआत बेहद खराब रही है। 22 के स्कोर पर टीम के दोनों सलामी बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके हैं। मार्को जेनसेन ने आयुष म्हात्रे को आउट किया, वह 7 रन बनाकर आउट हुए।
-
April 30, 2025 7:47 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
चेन्नई को लगा पहला झटका
अर्शदीप सिंह ने चेन्नई को पहला झटका दिया है। उन्होंने शेख रशीद को पवेलियन भेजा। रशीद 12 गेंदों में 11 रन बनाकर आउट हुए। CSK का स्कोर इस वक्त 1 विकेट के नुकसान पर 21 रन है।
-
April 30, 2025 7:36 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
1 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर
एक ओवर का खेल खत्म होने के बाद चेन्नई ने बिना किसी नुकसान के 3 रन बना लिए हैं। आयुष म्हात्रे और शेख रशीद 1-1 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
-
April 30, 2025 7:11 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
CSK vs PBKS: दोनों टीमों के इम्पैक्ट प्लेयर्स
चेन्नई सुपर किंग्स इम्पैक्ट प्लेयर: अंशुल कंबोज, रविचंद्रन अश्विन, कमलेश नागरकोटी, रामकृष्ण घोष, जेमी ओवरटन
पंजाब किंग्स इम्पैक्ट प्लेयर: प्रभसिमरन सिंह, मुशीर खान, विजयकुमार वैशाख, जेवियर बार्टलेट, प्रवीण दुबे
-
April 30, 2025 7:10 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
पंजाब किंग्स की प्लेइंग XI
प्रियांश आर्या, श्रेयस अय्यर (कप्तान), जोश इंगलिस (विकेटकीपर), नेहल वढेरा, शशांक सिंह, हरप्रीत बराड़, मार्को जेनसेन, अजमतुल्लाह उमरजई, सूर्यांश शेडगे, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह
-
April 30, 2025 7:09 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग XI
शेख रशीद, आयुष म्हात्रे, सैम करन, रवींद्र जड़ेजा, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, दीपक हुड्डा, एमएस धोनी (विकेटकीपर/कप्तान), नूर अहमद, खलील अहमद, मथीशा पथिराना
-
April 30, 2025 7:03 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
CSK vs PBKS: टॉस अपडेट
पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। चेन्नई की टीम पहले बल्लेबाजी करेगी।
-
April 30, 2025 6:47 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
CSK vs PBKS हेड टू हेड रिकॉर्ड
चेन्नई और पंजाब के हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें तो दोनों टीमों के बीच 31 मैच खेले गए हैं जिसमें सीएसके ने 16 मैच जीते जबकि पीबीकेएस को 15 मैचों में जीत मिली है। पंजाब ने पिछले पांच मैचों में से चार में चेन्नई को हराया है।
-
April 30, 2025 6:29 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
पंजाब किंग्स का स्क्वॉड
श्रेयस अय्यर (कप्तान), युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, मार्कस स्टोइनिस, प्रियांश आर्या, नेहल वढेरा, ग्लेन मैक्सवेल, वैशाख विजयकुमार, यश ठाकुर, हरप्रीत बराड़, विष्णु विनोद, मार्को यानसन, लॉकी फर्ग्यूसन, जोश इंग्लिस, जेवियर बार्टलेट, कुलदीप सेन, पायला अविनाश, सूर्यांश शेडगे, मुशीर खान, हरनूर पन्नू, एरोन हार्डी, अजमतुल्लाह उमरजई।
-
April 30, 2025 6:05 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
चेन्नई सुपर किंग्स का स्क्वॉड
एमएस धोनी (कप्तान और विकेटकीपर), डेवाल्ड ब्रेविस, डेवोन कॉनवे, मथीशा पथिराना, राहुल त्रिपाठी, रचिन रवींद्र, रविचंद्रन अश्विन, विजय शंकर, सैम करन, शेख रशीद, वंश बेदी, आंद्रे सिद्धार्थ, आयुष म्हात्रे, अंशुल कंबोज, दीपक हुड्डा, जेमी ओवरटन, कमलेश नागरकोटी, रामकृष्ण घोष, रवींद्र जडेजा, शिवम दुबे, खलील अहमद, नूर अहमद, मुकेश चौधरी, नाथन एलिस, श्रेयस गोपाल।