DC को घर में मिली हार, कोलकाता नाइट राइडर्स ने फतेह किया दिल्ली का किला
DC vs KKR: आईपीएल 2025 का 48वां लीग मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स टीम के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया।

DC vs KKR: IPL 2025 का 48वां लीग मुकाबला अजिंक्य रहाणे की कप्तानी वाली कोलकाता नाइट राइडर्स और अक्षर पटेल की कप्तानी वाली दिल्ली कैपिटल्स के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 204 रनों का स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में दिल्ली कैपिटल्स की टीम 190 रन ही बना सकी।
यहां देखिए दिल्ली कैपिटल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स मुकाबले का स्कोर
Live updates : IPL 2025 Match 48th DC vs KKR Live Score Update
-
April 29, 2025 11:23 PM (IST) Posted by Vanson Soral
दिल्ली को मिली 14 रनों से हार
कोलकाता ने दिल्ली कैपिटल्स को हरा दिया है। KKR के 204 रनों के जवाब में दिल्ली की टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 190 रन ही बना सकी।
-
April 29, 2025 11:07 PM (IST) Posted by Vanson Soral
दिल्ली को लगा 7वां झटका
आशुतोष शर्मा बने वरुण चक्रवर्ती का शिकार। दिल्ली को लगा 7वां झटका। यहां से दिल्ली की हार तय लग रही है।
-
April 29, 2025 10:55 PM (IST) Posted by Vanson Soral
डुप्लेसी आउट
दिल्ली को लगा छठा झटका। सुनील नरेन ने डुप्लेसी को भेजा पवेलियनष डुप्लेसी 62 रन बनाकर आउट हुए।
-
April 29, 2025 10:50 PM (IST) Posted by Vanson Soral
अक्षर पटेल आउट
सुनील नरेन ने अक्षर पटेल और ट्रिस्टन स्टब्स को एक ही ओवर में भेजा पवेलियन। दिल्ली की आधी टीम आउट। डुप्लेसी अर्धशतक बनाकर एक छोर पर डटे हुए हैं।
-
April 29, 2025 10:40 PM (IST) Posted by Vanson Soral
डुप्लेसी ने जड़ा अर्धशतक
फॉफ डुप्लेसी ने शानदार अर्धशतक जड़ दिया है। इसके साथ ही DC का स्कोर 100 के पार पहुंच गया है। दिल्ली को यहां से रनों की रफ्तार बढ़ानी होगी।
-
April 29, 2025 10:22 PM (IST) Posted by Vanson Soral
दिल्ली कैपिटल्स 100 के करीब
DC की टीम ने 9 ओवर में 3 विकेट खोकर 87 रन स्कोरबोर्ड पर लगा दिए हैं। डुप्लेसी अपने अर्धशतक से सिर्फ 3 रन दूर हैं। वहीं, कप्तान अक्षर पटेल 9 रन बनाकर नाबाद हैं।
-
April 29, 2025 10:11 PM (IST) Posted by Vanson Soral
केएल लौटे पवेलियन
केएल राहुल रन आउट होकर पवेलियन लौट गए हैं। केएल को सुनील नरेन ने पवेलियन का रास्ता दिखाया। केएल सिर्फ 7 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।
-
April 29, 2025 10:00 PM (IST) Posted by Vanson Soral
करुण नायर आउट
वैभव अरोड़ा ने 5वें ओवर में करुण नायर को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया है। तीसरी गेंद पर किया LBW आउट। KKR को मिली दूसरी बड़ी सफलता।
-
April 29, 2025 9:58 PM (IST) Posted by Vanson Soral
4 ओवर समाप्त
दिल्ली ने 4 ओवर में 1 विकेट खोकर 39 रन स्कोरबोर्ड पर लगा दिए हैं। करुण नायर 11 और फॉफ डुप्लेसी 23 रन बनाकर खेल रहे हैं।
-
April 29, 2025 9:46 PM (IST) Posted by Vanson Soral
DC को लगा पहला झटका
दिल्ली कैपिटल्स को पहले ही ओवर में झटका लग गया है। अनुकूल रॉय ने अभिषेक पोरेल को किया आउट। अभिषेक 4 रन बनाकर आउट हुए।
-
April 29, 2025 9:22 PM (IST) Posted by Vanson Soral
DC को मिला 205 रनों का टारगेट
कोलकाता की टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 204 रन बनाने में कामयाब रही। स्टार्क के आखिरी ओवर में लगातार तीन गेंदों पर 3 विकेट गिरे। स्टार्क ने 2 बल्लेबाजों को आउट किया और तीसरा विकेट रन आउट के रुप में गिरा। रघुवंशी ने सबसे ज्यादा 44 रनों की पारी खेली। मिचेल स्टार्क ने 3 विकेट अपने नाम किए। अक्षर पटेल और विप्रज निगम ने 2-2 विकेट झटके।
-
April 29, 2025 9:04 PM (IST) Posted by Vanson Soral
रिंकू सिंह आउट
रिंकू सिंह 36 रन बनाकर आउट हो गए हैं। विप्रज निगम ने रिंकू को दिखाया पवेलियन का रास्ता। 18 ओवर में KKR ने 6 विकेट खोकर बनाए 181 रन। रसेल और रोवमैन पावेल 4 रन बनाकर खेल रहे हैं।
-
April 29, 2025 8:57 PM (IST) Posted by Vanson Soral
5वां झटका लगा
रघुवंशी अर्धशतक से चूके। 44 रन बनाकर चमीरा का बन गए हैं शिकार। KKR की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है।
-
April 29, 2025 8:45 PM (IST) Posted by Vanson Soral
150 के पार KKR
रिंकू और रघुवंशी ने पारी को संभालते हुए KKR का स्कोर 150 के पार पहुंचा दिया है। दोनों के बीच 46 रनों की साझेदारी हो गई है। 15वें ओवर में कुलदीप ने लुटाए 17 रन।
-
April 29, 2025 8:26 PM (IST) Posted by Vanson Soral
KKR को लगा चौथा झटका
KKR की पारी लड़खड़ा गई है। अक्षर ने दिल्ली को चौथी सफलता दिला दी है। वेंकटेश अय्यर सिर्फ 7 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। अब रिंकू सिंह और रघुवंशी के कंधों पर पारी को आगे ले जाने का दारोमदार है।
-
April 29, 2025 8:22 PM (IST) Posted by Vanson Soral
रहाणे आउट
KKR को लगा तीसरा झटका। सुनील नरेन के बाद अजिंक्य रहाणे भी आउट होकर पवेलियन लौट गए हैं। अक्षर पटेल ने कप्तान अजिंक्य रहाणे को एलबीडब्लू आउट कर दिया था।
-
April 29, 2025 8:08 PM (IST) Posted by Vanson Soral
6 ओवर का खेल समाप्त
बैटिंग पावरप्ले समाप्त हो चुका है। KKR की टीम ने 1 विकेट खोकर 79 रन स्कोरबोर्ड पर लगा दिए हैं। सुनील नरेन 26 और अजिंक्य रहाणे 21 रन बनाकर नाबाद हैं। दोनों बल्लेबाजों के बीच दूसरे विकेट के लिए 31 रनों की साझेदारी हो चुकी है।
-
April 29, 2025 7:57 PM (IST) Posted by Vanson Soral
गुरबाज आउट
कोलकाता नाइट राइडर्स को तीसरे ओवर में पहला झटका लग गया है। गुरबाज पवेलियन लौट गए। पहला झटका लगने के बाद KKR ने 4 ओवर में टीम का स्कोर 50 रन के पार पहुंचा दिया है।
-
April 29, 2025 7:43 PM (IST) Posted by Vanson Soral
KKR का धमाकेदार आगाज
सुनील नरेन और गुरबाज ने मिलकर पहले 2 ओवर में 33 रन बटोर लिए हैं। नरेन ने 5 गेंदों पर 19 रन बना लिए हैं। वहीं, गुरबाज 7 रन बनाकर खेल रहे हैं।
-
April 29, 2025 7:34 PM (IST) Posted by Vanson Soral
KKR के सलामी बल्लेबाज मैदान पर उतरे
कोलकाता की पारी का आगाज करने के लिए रहमानुल्लाह गुरबाज और सुनील नरेन मैदान में उतर चुके हैं। मिचेल स्टार्क पहला ओवर कर रहे हैं।
-
April 29, 2025 7:14 PM (IST) Posted by Vanson Soral
इम्पैक्ट सब
कोलकाता नाइट राइडर्स इम्पैक्ट सब: मनीष पांडे, लवनीथ सिसोदिया, मयंक मार्कंडे, वैभव अरोड़ा, रमनदीप सिंह।
दिल्ली कैपिटल्स इम्पैक्ट सब: आशुतोष शर्मा, जेक फ्रेजर मैकगर्क, त्रिपुराना विजय, समीर रिजवी, डोनोवन फरेरा।
-
April 29, 2025 7:07 PM (IST) Posted by Vanson Soral
कोलकाता नाइट राइडर्स की प्लेइंग इलेवन
रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), सुनील नरेन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), वेंकटेश अय्यर, रिंकू सिंह, अंगकृष रघुवंशी, आंद्रे रसेल, रोवमैन पॉवेल, हर्षित राणा, अनुकूल रॉय, वरुण चक्रवर्ती।
-
April 29, 2025 7:06 PM (IST) Posted by Vanson Soral
दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग इलेवन
फाफ डुप्लेसी, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), करुण नायर, केएल राहुल, अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, विप्रज निगम, मिचेल स्टार्क, कुलदीप यादव, दुष्मंथा चमीरा, मुकेश कुमार।
-
April 29, 2025 7:04 PM (IST) Posted by Vanson Soral
KKR ने किया एक बदलाव
कोलकाता की टीम में एक बदलाव है। अनुकूल रॉय की वापसी हुई है।
-
April 29, 2025 7:02 PM (IST) Posted by Vanson Soral
दिल्ली ने जीता टॉस
दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। दिल्ली की प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं है।
-
April 29, 2025 6:49 PM (IST) Posted by Vanson Soral
KKR के सामने बड़ी चुनौती
पिछले मैच में हार झेलने के बाद दिल्ली कैपिटल्स जीत की पटरी पर लौटने को उत्सुक है। वहीं, कोलकाता के सामने अपने अभियान को तेजी देने की चुनौती है।
-
April 29, 2025 6:30 PM (IST) Posted by Vanson Soral
हेड टू हेड रिकॉर्ड
दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच IPL में अभी तक कुल 34 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें KKR की टीम का पलड़ा भारी रहा है। KKR ने 34 में से 18 मुकाबले अपने नाम किए हैं, जबकि 15 में दिल्ली की टीम ने बाजी मारी है। एक मैच का कोई नतीजा नहीं निकल सका।
-
April 29, 2025 6:00 PM (IST) Posted by Vanson Soral
कोलकाता नाइट राइडर्स का स्क्वॉड
अजिंक्य रहाणे (कप्तान), रिंकू सिंह, क्विंटन डिकॉक, रहमानुल्लाह गुरबाज, अंगकृष रघुवंशी, रोवमैन पावेल, मनीष पांडे, लवनिथ सिसोदिया, वेंकटेश अय्यर, अनुकूल रॉय, मोईन अली, रमनदीप सिंह, आंद्रे रसेल, एनरिक नोर्किया, वैभव अरोड़ा, मयंक मारकंडे, स्पेंसर जॉनसन, हर्षित राणा, सुनील नारायण, वरुण चक्रवर्ती और चेतन सकारिया।
-
April 29, 2025 5:59 PM (IST) Posted by Vanson Soral
दिल्ली कैपिटल्स का स्क्वॉड
अक्षर पटेल (कप्तान), जेक फ्रेजर-मैकगर्क, अभिषेक पोरेल, करुण नायर, लोकेा राहुल, ट्रिस्टन स्टब्स, आशुतोष शर्मा, विपराज निगम, मिचेल स्टार्क, कुलदीप यादव, मोहित शर्मा, मुकेश कुमार, समीर रिज्वी, दर्शन नालकंडे, डोनोवन फरेरा, त्रिपुराना विजय, दुष्मंता चमीरा, फाफ डु प्लेसी, टी नटराजन, अजय जाधव मंडल, मनवंत कुमार एल और माधव तिवारी।