1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. DC vs SRH Aaj Ka Match Kaun Jitega: किसका पलड़ा है भारी, आंकड़ों के जरिए समझे कौन रह सकता है आगे

DC vs SRH Aaj Ka Match Kaun Jitega: किसका पलड़ा है भारी, आंकड़ों के जरिए समझे कौन रह सकता है आगे

DC vs SRH: आईपीएल के 18वें सीजन का 10वां मैच दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच विशाखापट्टनम के स्टेडियम में खेला जाएगा, जिसमें दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबला खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच ये मैच विशाखापट्टनम के स्टेडियम में होगा।

Delhi Capitals vs Sunrisers Hyderabad- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV दिल्ली कैपिटल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद

आईपीएल के 18वें सीजन का 10वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच विशाखापट्टनम के एसीए-वीडीसीए स्टेडियम में 30 मार्च को खेला जाएगा। इस मैच की शुरुआत भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 पर होगी। दिल्ली कैपिटल्स टीम की कप्तानी की जिम्मेदारी अक्षर पटेल संभाल रहे हैं, तो वहीं सनराइजर्स हैदराबाद के लिए कप्तानी पैट कमिंस संभालते हुए दिखाई देंगे। दोनों ही टीमों के प्लेयर्स को देखा जाए तो एक से एक आक्रामक बल्लेबाज देखने को मिलेंगे ऐसे में इस मुकाबले में गेंदबाजों के लिए बचना काफी मुश्किल भरा रहने वाला है, तो ऐसे में आइए जानते हैं कि मुकाबले में किसका पलड़ा भारी रहने वाला है।

विशाखापट्टनम स्टेडियम की पिच रिपोर्ट

एसीए-वीडीसीए स्टेडियम की पिच को लेकर बात की जाए तो अभी तक इस सीजन यहां पर एक मुकाबला खेला गया है, जिसमें दोनों ही पारियों में बल्लेबाज आसानी से रन बनाते हुए दिखाई दिए थे। इस पिच पर नई गेंद से तेज गेंदबाजों को अधिक मदद नहीं मिलती है, वहीं खेल आगे बढ़ने के साथ स्पिनर्स के लिए थोड़ी मदद देखी जा सकती है। वहीं टॉस जीतने वाली टीम के लिए पहले गेंदबाजी करने का फैसला लेना थोड़ा आसान रहेगा क्योंकि बाद में टारगेट का पीछा आसानी से किया जा सकता है।

दोनों टीम की संभावित प्लेइंग 11

दिल्ली कैपिटल्स - जेक फ्रेजर मैकगर्क, फाफ डु प्लेसिस, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), केएल राहुल, अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, विपराज निगम, मिचेल स्टार्क, कुलदीप यादव, मोहित शर्मा, मुकेश कुमार।

सनराइजर्स हैदराबाद - अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन, नितीश कुमार रेड्डी, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, अभिनव मनोहर, पैट कमिंस (कप्तान), सिमरजीत सिंह, हर्षल पटेल, मोहम्मद शमी।

ट्रेविस हेड और कुलदीप यादव के प्रदर्शन पर रहेगी सभी की नजरें

सनराइजर्स हैदराबाद टीम के लिए इस मुकाबले में ट्रेविस हेड का प्रदर्शन काफी अहम रहने वाला है, क्योंकि उनका शुरुआती दोनों ही मैचों में बल्ला बोलते हुए देखने को मिला है। हेड अब तक 2 पारियों में 57 के औसत से 114 रन बनाने में कामयाब हो सके हैं, जिसमें उनका स्ट्राइक रेट 193.22 का रहा है। ऐसे में विशाखापट्टनम की पिच को देखते हुए यदि वहां पर हेड का बल्ला चलता है तो दिल्ली के लिए इस मैच को जीतना मुश्किल हो सकता है। वहीं दिल्ली कैपिटल्स के लिए इस मुकाबले में कुलदीप यादव का प्रदर्शन अहम रहने वाला है क्योंकि यदि वह विकेट हासिल करते हैं तो एसआरएच के लिए बड़ा स्कोर बना पाना मुश्किल हो सकता है। कुलदीप ने पिछले मैच में अपने 4 ओवर्स में सिर्फ 20 रन देने के साथ 2 विकेट हासिल किए थे।

कौन जीत सकता है ये मुकाबला

इस मुकाबले के विजेता को लेकर संभावना देखी जाए तो उसमें दोनों टीमों के आंकड़ों को देखते हुए सनराइजर्स हैदराबाद का पलड़ा थोड़ा भारी दिखाई दे रहा है। एसआरएच टीम के बल्लेबाज यदि अपने रंग में दिखाई दिए तो ऐसे में दिल्ली कैपिटल्स के लिए मैच को जीतना आसान नहीं रहने वाला है। हालांकि क्रिकेट को अनिश्चिताओं का खेल कहा जाता है। ऐसे में इस खेल में किसी भी चीज का अनुमान लगा पाना मुश्किल जरूर है।

ये भी पढ़ें

CSK की हार के बाद धोनी के बैटिंग ऑर्डर पर भड़का पूर्व ऑस्ट्रेलियन क्रिकेटर, कहा- समझ नहीं आता

हार्दिक पांड्या के वापस आते ही Playing 11 से कौन होगा बाहर? इस प्लेयर पर लटकी तलवार

Latest Cricket News