DC vs RCB: क्रुणाल पांड्या के धमाके से RCB ने दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से दी मात
DC vs RCB: आईपीएल 2025 के 46वें लीग मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम का आमना-सामना हुआ। ये मुकाबला आरसीबी ने अपने नाम किया।

DC vs RCB: दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में मुकाबला खेला गया। भुवनेश्वर कुमार के उम्दा प्रदर्शन के दम पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने दिल्ली कैपिटल्स को आठ विकेट पर 162 रन पर रोक दिया। इसके बाद आरसीबी की टीम ने 4 विकेट खोकर 163 रनों का टारगेट 18.3 ओवर में हासिल कर लिया।
यहां देखिए दिल्ली कैपिटल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मुकाबले का लाइव स्कोर
Live updates : IPL 2025 Match 46th DC vs RCB Live Score Update
-
April 27, 2025 11:17 PM (IST) Posted by Vanson Soral
RCB की धमाकेदार जीत
टिम डेविड की धुआंधार बल्लेबाजी से RCB ने 18.3 ओवर में ही 163 रनों का टारगेट हासिल कर लिया। डेविड ने 5 गेंदों पर नाबाद 19 रनों की पारी खेली।
-
April 27, 2025 11:11 PM (IST) Posted by Vanson Soral
RCB जीत से 7 रन दूर
टिम डेविड ने छक्के से खोला अपना खाता और फिर अगली गेंद पर जड़ दिया चौका। अब RCB को जीत के लिए 7 रनों की दरकार है।
-
April 27, 2025 11:07 PM (IST) Posted by Vanson Soral
विराट कोहली आउट
विराट कोहली अर्धशतक बनाकर आउट हो गए हैं। RCB को जीत के लिए 13 गेंद पर 18 रनों की दरकार है।
-
April 27, 2025 10:57 PM (IST) Posted by Vanson Soral
कोहली का शानदार अर्धशतक
विराट कोहली ने IPL में 61वां अर्धशतक जड़ दिया है। उन्होंने 45 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया।
-
April 27, 2025 10:50 PM (IST) Posted by Vanson Soral
क्रुणाल ने जड़ी फिफ्टी
क्रुणाल पांड्या ने 15वें ओवर की आखिरी गेंद पर चौका जड़ते हुए अर्धशतक जड़ दिया है। 15 ओवर में RCB ने 3 विकेट खोकर 114 रन स्कोरबोर्ड पर लगा दिए हैं।
-
April 27, 2025 10:44 PM (IST) Posted by Vanson Soral
जीत के लिए चाहिए 58 रन
आरसीबी ने 14 ओवर में 100 रनों का स्कोर पार कर लिया है। अब टीम को 6 ओवर में जीत के लिए 58 रनों की दरकार है।
-
April 27, 2025 10:38 PM (IST) Posted by Vanson Soral
मुकेश कुमार का महंगा ओवर
मुकेश कुमार के दूसरे ओवर की जमकर हुई धुनाई। इस ओवर में क्रुणाल पांड्या ने जड़े 2 बड़े छक्के। 15 रन इस ओवर से आए। 13 ओवर के बाद RCB- 93/3.
-
April 27, 2025 10:30 PM (IST) Posted by Vanson Soral
50 रनों की साझेदारी पूरी
विराट और क्रुणाल के बीच 50 रनों की पार्टनरशिप की हो गई है। दोनों बल्लेबाज धीरे-धीरे लक्ष्य की तरफ बढ़ रहे हैं।
-
April 27, 2025 10:29 PM (IST) Posted by Vanson Soral
RCB 50 रन के पार
आरसीबी ने 8 ओवर में 50 रन का आंकड़ा छू लिया है। क्रुणाल और विराट पारी को आगे बढ़ाने में जुटे हैं।
-
April 27, 2025 10:09 PM (IST) Posted by Vanson Soral
निगम का पहला ओवर रहा महंगा
विप्रज निगम ने अपने पहले ही ओवर में लुटा दिए 12 रन। 7 ओवर तक RCB ने 3 विकेट खोकर 47 रन बना लिए हैं। विराट कोहली 19 और क्रुणाल पांड्या 9 रन बनाकर खेल रहे हैं। दिल्ली की टीम को चौथे विकेट की तलाश है।
-
April 27, 2025 9:54 PM (IST) Posted by Vanson Soral
RCB ने खोया तीसरा विकेट
RCB का टॉप आर्डर लड़खड़ा गया है। एक ही ओवर में 2 विकेट खोने के बाद कप्तान रजत पाटीदार भी पवेलियन लौट गए हैं। रजत पाटीदार 6 रन के स्कोर पर रन आउट होकर पवेलियन लौट गए हैं।
-
April 27, 2025 9:46 PM (IST) Posted by Vanson Soral
अक्षर ने दिए 2 बड़े झटके
देवदत्त पडिक्कल डक पर पवेलियन लौट गए हैं। इसके साथ ही RCB को एक ओवर में 2 बड़े झटके लग गए हैं। अक्षर ने एक ही ओवर में 2 बल्लेबाजों को किया चलता।
-
April 27, 2025 9:44 PM (IST) Posted by Vanson Soral
RCB को लगा पहला झटका
विराट और बेथेल ने 2 ओवर में 19 रन स्कोरबोर्ड पर लगा दिए हैं। दिल्ली कैपिटल्स को पहले विकेट की तलाश है, जो कप्तान अक्षर पटेल ने दिला दी है। बेथेल 12 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं।
-
April 27, 2025 9:43 PM (IST) Posted by Vanson Soral
RCB की पारी का हुआ आगाज
आरसीबी की सलामी जोड़ी 163 रनों के लक्ष्य का पीछा करने मैदान में उतर चुकी है। जेकेब बेथेल और विराट कोहली पारी का आगाज कर रहे हैं।
-
April 27, 2025 9:21 PM (IST) Posted by Vanson Soral
RCB को मिला 163 रनों का टारगेट
दिल्ली कैपिटल्स 8 विकेट खोकर बनाए 162 रन। भुवनेश्वर कुमार ने झटके सबसे ज्यादा 3 विकेट। जोश हेजलवुड ने 2 बल्लेबाजों का शिकार किया।
-
April 27, 2025 9:14 PM (IST) Posted by Vanson Soral
7वां झटका लगा
दिल्ली कैपिटल्स को आखिरी ओवर में 7वां झटका लग गया है। विप्रज 12 रन बनाकर रन आउट हो गए हैं।
-
April 27, 2025 9:09 PM (IST) Posted by Vanson Soral
महंगा ओवर
हेजलवुड का आखिरी ओवर महंगा साबित हुआ। हेजलवुड ने अपने चौथे ओवर में 17 रन लुटाए। अब दिल्ली की पारी के 2 ओवर बाकी हैं।
-
April 27, 2025 9:02 PM (IST) Posted by Vanson Soral
दिल्ली की हालत खस्ता
दिल्ली को लगा छठा झटका। आशुतोष शर्मा सिर्फ 2 रन बनाकर आउट हो गए। भुवी को मिली एक ही ओवर में दूसरी बड़ी सफलता।
-
April 27, 2025 8:57 PM (IST) Posted by Vanson Soral
DC को लगा 5वां झटका
केएल के आउट होने के साथ ही दिल्ली की आधी टीम पवेलियन लौट गई है। केएल राहुल अर्धशतक से चूके। उन्होंने 41 रन बनाए।
-
April 27, 2025 8:56 PM (IST) Posted by Vanson Soral
दिल्ली को बाउंड्री की तलाश
दिल्ली को लंबे समय से बाउंड्री की तलाश है। पिछली 17 गेंदों पर एक भी बाउंड्री नहीं आई है। अब केएल राहुल पर बड़ा स्कोर खड़ा करने का दवाब बनता जा रहा है।
-
April 27, 2025 8:43 PM (IST) Posted by Vanson Soral
DC को लगा चौथा झटका
अक्षर पटेल सिर्फ 15 रन बनाकर आउट हो गए हैं। RCB ने DC को चौथा झटका दे दिया है। जोश हेजलवुड ने अक्षर को किया चलता। केएल राहुल एक छोर संभाले हुए हैं।
-
April 27, 2025 8:30 PM (IST) Posted by Vanson Soral
दिल्ली को लगा तीसरा झटका
दिल्ली को लगा तीसरा झटका। क्रुणाल पांड्या ने डुप्लेसी का दिखाया पवेलियन का रास्ता। दिल्ली की टीम अब थोड़ा मुश्किल में नजर आ रही है।
-
April 27, 2025 8:20 PM (IST) Posted by Vanson Soral
RCB को तीसरे विकेट की तलाश
राहुल और डुप्लेसी के बीच तीसरे विकेट के लिए 25 रनों की साझेदारी हो चुकी है। 9 ओवर में टीम ने 2 विकेट खोकर 69 रन स्कोरबोर्ड पर लगाए हैं। आरसीबी के गेंदबाजों को तीसरे विकेट की तलाश है।
-
April 27, 2025 8:06 PM (IST) Posted by Vanson Soral
6 ओवर समाप्त
दिल्ली कैपिटल्स ने 6 ओवर में 2 विकेट खोकर 52 रन स्कोरबोर्ड पर लगा दिए हैं। केएल राहुल 4 और डुप्लेसी 14 रन बनाकर खेल रहे हैं। सुयश शर्मा अब 7वें ओवर में अपना पहला ओवर फेंकने आए हैं।
-
April 27, 2025 7:57 PM (IST) Posted by Vanson Soral
दिल्ली को लगा दूसरा झटका
करुण नायर ने यश दयाल को अपना विकेट थमा दिया है। नायर सिर्फ 4 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। भुवी ने नायर का कैच लपका।
-
April 27, 2025 7:50 PM (IST) Posted by Vanson Soral
पहला झटका
अभिषेक पोरेल बने जोश हेजलवुड का शिकार। चौथे ओवर की चौथी गेंद पर लौटे पवेलियन। पोरेल ने 11 गेंदों पर 28 रनों की पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 2 चौके और 2 छक्के जड़े।
-
April 27, 2025 7:40 PM (IST) Posted by Vanson Soral
2 समाप्त
दिल्ली ने पहले 2 ओवर में बटोरे 15 रन। चौके से किया दूसरे ओवर का समापन। डुप्लेसी 3 और पोरेल 12 रन बनाकर खेल रहे हैं।
-
April 27, 2025 7:31 PM (IST) Posted by Vanson Soral
चौके से मैच का आगाज
दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज फॉफ डुप्लेसी और अभिषेक पोरेल मैदान में आ चुके हैं। भुवनेश्वर कुमार पहला ओवर फेंक रहे हैं। पोरेल ने पहली ही गेंद पर बटोरा चौका।
-
April 27, 2025 7:11 PM (IST) Posted by Vanson Soral
दोनों टीमों का इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट
दिल्ली कैपिटल्स के इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट: आशुतोष शर्मा, मोहित शर्मा, जेक फ्रैजर मक्गर्क, माधव तिवारी, टी विजय
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट: देवदत्त पडिक्कल, रसिख डार, मनोज भंडागे, लियम लिविंगस्टन, स्वपनिल सिंह
-
April 27, 2025 7:10 PM (IST) Posted by Vanson Soral
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की प्लेइंग इलेवन
विराट कोहली, जेकब बेथेल, रजत पाटीदार, रोमारियो शेफर्ड, जितेश शर्मा, टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, जॉश हेजलवुड, यश दयाल।
-
April 27, 2025 7:08 PM (IST) Posted by Vanson Soral
दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग इलेवन
फाफ डुप्लेसी, अभिषेक पोरेल, करुण नायर, केएल राहुल, अक्षर पटेल, ट्रिस्टन स्टब्स, विप्रज निगम, मिचेल स्टार्क, दुश्मांता चमीरा, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार।
-
April 27, 2025 7:04 PM (IST) Posted by Vanson Soral
RCB ने जीता टॉस
RCB के कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी है। RCB की टीम में एक बदलाव है। फिल सॉल्ट को बुखार है, उनकी जगह जेकब बेथेल आज का मैच खेल रहे हैं। दिल्ली कैपिटल्स की टीम में फाफ डुप्लेसी की वापसी हुई है।
-
April 27, 2025 7:00 PM (IST) Posted by Vanson Soral
घर के बाहर अब तक नहीं हारी है RCB
आपको जानकर हैरानी होगी की RCB की टीम इस सीजन घर के बाहर एक भी मैच नहीं हारी है। क्या इस मैच में भी ये सिलसिला बरकरार रह पाएगा, देखना दिलचस्प होगा।
-
April 27, 2025 6:57 PM (IST) Posted by Vanson Soral
RCB तीसरे पायदान पर
आरसीबी की टीम 9 मैचों में 6 में जीत के बाद 12 अंकों के साथ प्वाइंट्स टेबल में तीसरे नंबर पर हैं। आरसीबी को अब तक सिर्फ 3 मैचों में हार का मुंह देखना पड़ा है।
-
April 27, 2025 6:48 PM (IST) Posted by Vanson Soral
दूसरे स्थान पर दिल्ली की टीम
दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने मौजूदा सीजन में कुल 8 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से 6 में जीत हासिल की है और दो मैच हारे हैं। 12 अंकों के साथ वह प्वाइंट्स टेबल में इस समय दूसरे नंबर पर हैं।
-
April 27, 2025 6:47 PM (IST) Posted by Vanson Soral
हेड टू हेड रिकॉर्ड
RCB और दिल्ली कैपिटल्स के बीच IPL में अभी तक कुल 32 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें से 19 में RCB ने जीत हासिल की है और 12 में दिल्ली की टीम ने बाजी मारी है। एक मैच का कोई नतीजा नहीं निकला।
-
April 27, 2025 6:31 PM (IST) Posted by Vanson Soral
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का स्क्वॉड
फिल साल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, यश दयाल, सुयश शर्मा, लुंगी एनगिडी, लियाम लिविंगस्टोन, स्वप्निल सिंह, मनोज भंडागे, रसिख दार सलाम, नुवान तुषारा, जैकब बेथेल, मोहित राठी, स्वास्तिक चिकारा, अभिनंदन सिंह।
-
April 27, 2025 6:31 PM (IST) Posted by Vanson Soral
दिल्ली कैपिटल्स का स्क्वॉड
अभिषेक पोरेल, करुण नायर, केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, आशुतोष शर्मा, विप्रज निगम, मिशेल स्टार्क, कुलदीप यादव, दुष्मंथा चमीरा, मुकेश कुमार, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, समीर रिजवी, माधव तिवारी, डोनोवन फरेरा, त्रिपुराना विजय, दर्शन नालकंडे, फाफ डु प्लेसिस, टी नटराजन, अजय जादव मंडल, मनवंत कुमार एल, मोहित शर्मा।