DC vs RCB Predicted Playing XI: इस प्लेइंग XI के साथ उतर सकती है दोनों टीमें, ये हो सकते हैं इम्पैक्ट प्लेयर
आईपीएल 2025 में RCB और DC ने शानदार खेल दिखाया है। पॉइंट्स टेबल में दिल्ली की टीम दूसरे और बेंगलुरु की टीम तीसरे नंबर पर है।
आईपीएल 2025 का 46वां मैच अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु के बीच 27 अप्रैल को खेला जाएगा। इस मैच में आरसीबी के पास दिल्ली को उनके घरेलू मैदान पर हराने का अच्छा मौका होगा। इस सीजन दोनों टीमों के बीच 1 मुकाबला खेला जा चुका है। उस मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने आरसीबी को उनके घरेलू मैदान एम चिन्नास्वामी में मात दी थी। अब आरसीबी के पास उस हार का बदला लेने का अच्छा मौका होगा।
दिल्ली और आरसीबी की टीम इस वक्त अच्छी फॉर्म में हैं और दोनों टीमों का प्रदर्शन इस सीजन में अब तक जबरदस्त रहा है। आरसीबी ने पिछले दो मैच में जीत दर्ज की है जबकि दिल्ली को भी अपने पिछले मुकाबले में जीत मिली थी। इसका मतलब है कि दोनों टीमें अपना पिछला मुकाबला जीतने के बाद इस मैच में खेलने के लिए उतरेंगी। इस बीच हम आपको बताएंगे कि इस मुकाबले के लिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI क्या हो सकती है।
RCB की संभावित प्लेइंग XI
RCB की बात करें तो ओपनिंग का जिम्मा विराट कोहली और फिल साल्ट संभाल रहे हैं। वहां उन्होंने अब तक अच्छा प्रदर्शन किया। वहीं कप्तान रजत पाटीदार और देवदत्त पडिक्कल भी शानदार फॉर्म में हैं। गेंदबाजी में जोश हेजलवुड, भुवनेश्वर कुमार यश दयाल भी दमदार गेंदबाजी कर रहे हैं। ऐसे में इस मैच के लिए उनकी प्लेइंग XI में बदलाव होने के चांसेस बेहद कम है।
RCB प्लेइंग XI: फिल साल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, यश दयाल
इम्पैक्ट प्लेयर: सुयश शर्मा
दिल्ली कैपिटल्स की टीम में हो सकता है एक बदलाव
दिल्ली कैपिटल्स की बात करें तो उनकी टीम इस मैच में एक बदलाव कर सकती है। वह श्रीलंका के दुश्मंथा चमीरा को बाहर करके उनकी जगह टी. नटराजन को मौका मिल दे सकते हैं। नटराजन ने इस सीजन अभी तक एक भी मैच नहीं खेला है। नटराजन बाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं और वह RCB के खिलाफ घातक साबित हो सकते हैं। इसके अलावा दिल्ली की टीम में ज्यादा बदलाव होने की उम्मीद नहीं है।
DC प्लेइंग XI: अभिषेक पोरेल, फाफ डु प्लेसिस, करुण नायर, केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, आशुतोष शर्मा, विप्रज निगम, मिचेल स्टार्क, कुलदीप यादव, टी नटराजन
इम्पैक्ट प्लेयर: मुकेश कुमार
यह भी पढ़ें
LSG vs MI: दोनों टीमों के पास टॉप-4 में आने का सुनहरा मौका, ऐसी हो सकती है Playing 11
रोहित शर्मा के निशाने पर होगा ये सुपरहिट रिकॉर्ड, अब तक सिर्फ एक ही बल्लेबाज कर पाया है ये करिश्मा
