1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. शुभमन गिल की कप्तानी पर इंग्लैंड के पूर्व कप्तान ने दिया बड़ा बयान, कहा- वो भारत के अगले....

शुभमन गिल की कप्तानी पर इंग्लैंड के पूर्व कप्तान ने दिया बड़ा बयान, कहा- वो भारत के अगले....

गुजरात टाइटंस के बल्लेबाज जोस बटलर ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच से पहले टीम के कप्तान शुभमन गिल की जमकर तारीफ की।

Shubman Gill- India TV Hindi
Image Source : GETTY शुभमन गिल

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान जोस बटलर ने 6 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ होने वाले मैच से पहले गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल की जमकर तारीफ की। विकेटकीपर बल्लेबाज ने गिल को भारतीय क्रिकेट का फ्यूचर पोस्टर बॉय बताया और कहा कि वह अभी सीख रहे हैं कि युवा खिलाड़ी इस कैश-रिच लीग में कैसे खेलते हैं। बता दें कि, गिल ने मौजूदा सीजन में अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है और तीन मैचों में 154.54 की स्ट्राइक रेट से 85 रन बनाए हैं।

जोस बटलर ने शुभमन गिल की कप्तानी पर कह दी बड़ी बात

जोस बटलर ने यह भी बताया कि गिल गुजरात के लिए एक शानदार कप्तान रहे हैं। इंग्लैंड के धाकड़ खिलाड़ी ने खेल के प्रति अपने जुनून के बारे में बात की और बताया कि गिल हमेशा शांत रहते हैं और हेड कोच आशीष नेहरा के साथ अच्छा तालमेल रखते हैं, जो हमेशा महत्वपूर्ण होता है। बटलर ने क्रिकबज के हवाले से कहा कि देखिए, शुभमन एक स्टार हैं, है न? वह भारतीय क्रिकेट के पोस्टर बॉय बनने जा रहे हैं। उन्हें लगता है कि गिल एक शानदार खिलाड़ी हैं। वह उनके साथ खेलने का लुत्फ उठा रहे हैं।

बटलर ने आगे कहा, उन्हें लगता है कि आईपीएल की सबसे अच्छी बात यह है कि उन्होंने इन खिलाड़ियों के खिलाफ खेला है। लेकिन अब वह उन्हें करीब से देख पा रहे हैं और अपनी टीम में शामिल कर रहे हैं। उन्हें उनका अभ्यास देखना और यह सीखना बहुत पसंद है कि वह कैसे खेलते हैं। उन्होंने टीम का शानदार नेतृत्व किया है। पूरी टीम के साथ उनका रिश्ता अच्छा है। और वह और कोच एक-दूसरे के साथ अच्छे से पेश आते हैं। और हां, मैदान पर उनका जुनून मुझे बहुत पसंद है और उनका दिमाग भी साफ और शांत है। इसलिए वह एक लीडर के तौर पर शानदार काम कर रहे हैं।

मेगा ऑक्शन में गुजरात टाइटंस ने खरीदा था जोस बटलर को

आपको बता दें कि, बटलर को आईपीएल मेगा ऑक्शन में 15.75 करोड़ रुपये में खरीदा गया था। सलामी बल्लेबाज ने अब तक तीन मैचों में 166 रन बनाकर शानदार प्रदर्शन किया है। वह इस वक्त टूर्नामेंट के चौथे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। अगर गुजरात को इस सीजन प्लेऑफ में पहुंचना है तो इसके लिए गिल और बटलर का बल्ले से अच्छा प्रदर्शन करना बेहद जरूरी होगा।

यह भी पढ़ें

मयंक यादव की चोट पर LSG के कोच ने दिया बड़ा अपडेट, तेज गेंदबाज की वापसी को लेकर कही ऐसी बात

तिलक वर्मा के अलावा ये 3 प्लेयर्स भी हो चुके रिटायर्ड आउट, आखिरी बार दो साल पहले हुआ ऐसा

Latest Cricket News