GT vs DC: गुजरात ने 7 विकेट से मुकाबला किया अपने नाम, बटलर ने खेली 97 रनों की शानदार पारी
GT vs DC: आईपीएल 2025 का 35वां लीग मुकाबला गुजरात टाइटंस और दिल्ली कैपिटल्स की टीम के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया, जिसमें गुजरात ने मैच को 7 विकेट से अपने नाम कर लिया है।

GT vs DC: आईपीएल 2025 का 35वां लीग मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच में गया जिसको गुजरात की टीम 7 विकेट से अपने नाम करने में कामयाब रही। इस मैच में गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था। दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर्स में 203 रनों का स्कोर बनाया है, जिसमें उनकी तरफ से कप्तान अक्षर पटेल ने 39 रनों की पारी खेली तो वहीं आशुतोष शर्मा ने 37 जबकि ट्रिस्टन स्टब्स ने 31 रन बनाए। गुजरात के लिए गेंदबाजी में प्रसिद्ध कृष्णा ने 4 विकेट अपने नाम किए। गुजरात टाइटंस की तरफ से स्कोर का पीछा करते हुए जोस बटलर के बल्ले से जहां 97 रनों की नाबाद पारी देखने को मिली तो वहीं शेरफेन रदरफोर्ड ने भी 43 रनों की पारी खेली जिसके दम पर जीटी ने इस टारगेट को 19.2 ओवर्स में हासिल कर लिया।
यहां पर देखिए गुजरात टाइटंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच मैच का स्कोर
Live updates : IPL 2025 Match 35th GT vs DC Live Score Update
-
April 19, 2025 7:40 PM (IST) Posted by Intern Khabar
गुजरात ने दिल्ली को 7 विकेट से हराया
गुजरात टाइटंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच में खेले गए मुकाबले में गुजरात की टीम ने दिल्ली को 7 विकेट से हराया। गुजरात की टीम के तरफ से सबसे अधिक 97 रन जोस बटलर, शेरफेन रदरफोर्ड 43 रन, साई सुदर्शन 36 बनाए हैं। वहीं दिल्ली की टीम के तरफ से मुकेश कुमार और कुलदीप यादव को 1-1 विकेट मिले हैं।
-
April 19, 2025 7:38 PM (IST) Posted by Intern Khabar
19 ओवर्स के बाद गुजरात की टीम का स्कोर
19 ओवर्स का खेल खत्म होने तक 194 रन बनाए हैं। गुजरात की टीम को जीत के लिए 6 गेंदों में 10 रन चाहिए।
-
April 19, 2025 7:34 PM (IST) Posted by Intern Khabar
गुजरात की टीम को लगा तीसरा झटका
शेरफेन रदरफोर्ड के रूप में गुजरात की टीम को तीसरा झटका लगा है। वह 43 रन बनाकर का मुकेश कुमार का शिकार बने हैं।
-
April 19, 2025 7:29 PM (IST) Posted by Intern Khabar
18 ओवर्स के बाद गुजरात का स्कोर
18 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद गुजरात की टीम ने 2 विकेट खोकर 189 रन बना लिए हैं। गुजरात की टीम को जीत के लिए 12 गेंदों में 15 रन चाहिए। क्रीज पर दोनों ही प्लेयर्स अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं।
-
April 19, 2025 7:24 PM (IST) Posted by Intern Khabar
17वें ओवर में आए 14 रन
17 ओवर्स का खेल खत्म होने तक गुजरात की टीम ने 2 विकेट गंवाकर 179 रन बनाए हैं। गुजरात की टीम को जीत के लिए 18 गेंदों में 25 रन और बनाने हैं।
-
April 19, 2025 7:13 PM (IST) Posted by Intern Khabar
15 ओवर्स के बाद गुजरात का स्कोर
15 ओवर्स का खेल खत्म होने तक गुजरात की टीम ने 2 विकेट खोकर 158 रन बना लिए हैं। क्रीज पर शेरफेन रदरफोर्ड 31 रन और जोस बटलर 77 रन बनाकर अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं। गुजरात की टीम को जीत के लिए 30 गेंदों में 46 रन चाहिए।
-
April 19, 2025 6:58 PM (IST) Posted by Intern Khabar
मोहित शर्मा के ओवर में आए 18 रन
13 ओवर्स का खेल खत्म होने तक गुजरात की टीम ने 2 विकेट के नुकसान पर 128 रन बना लिए हैं। क्रीज पर शेरफेन रदरफोर्ड 31 रन और जोस बटलर 52 रन बनाकर अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं। गुजरात की टीम को जीत के लिए 42 गेंदों में 76 रन चाहिए।
-
April 19, 2025 6:57 PM (IST) Posted by Intern Khabar
जोस बटलर ने जड़ा अर्धशतक
लक्ष्य का पीछा करते हुए गुजरात की टीम के तरफ से जोस बटलर ने 32 गेंदों में शानदार अर्धशतक जड़ दिया है।
-
April 19, 2025 6:47 PM (IST) Posted by Intern Khabar
11वें ओवर में आए 4 रन
11 ओवर्स का खेल खत्म होने तक गुजरात की टीम ने 2 विकेट गंवाकर 98 रन बना लिए हैं। गुजरात की टीम को जीत के लिए 54 गेंदों में 106 रन और बनाने हैं।
-
April 19, 2025 6:44 PM (IST) Posted by Intern Khabar
10 ओवर्स के बाद गुजरात का स्कोर
10 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद गुजरात की टीम ने 2 विकेट गंवाकर 94 रन बना लिए हैं। क्रीज पर शेरफेन रदरफोर्ड और जोस बटलर अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं।
-
April 19, 2025 6:38 PM (IST) Posted by Intern Khabar
9वें ओवर में आए 10 रन
9 ओवर्स का खेल खत्म होने तक गुजरात की टीम ने 85 रन बनाए हैं। क्रीज पर जोस बटलर 38 रन और शेरफेन रदरफोर्ड 3 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
-
April 19, 2025 6:34 PM (IST) Posted by Intern Khabar
8 ओवर्स के बाद गुजरात का स्कोर
8 ओवर्स का खेल खत्म होने तक गुजरात की टीम ने 75 रन बना लिए हैं। क्रीज पर जोस बटलर और शेरफेन रदरफोर्ड मौजूद हैं।
-
April 19, 2025 6:31 PM (IST) Posted by Intern Khabar
गुजरात की टीम को लगा दूसरा झटका
साई सुदर्शन के रूप में गुजरात की टीम को दूसरा झटका लगा है। वह 36 रन बनाकर का कुलदीप यादव शिकार बने हैं।
-
April 19, 2025 6:25 PM (IST) Posted by Intern Khabar
पावरप्ले के बाद गुजरात का स्कोर
6 ओवर्स का खेल खत्म होने तक गुजरात की टीम ने एक विकेट खोकर 67 रन बनाए हैं। क्रीज पर साई सुदर्शन 34 रन और जोस बटलर 25 रन बनाकर अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं।
-
April 19, 2025 6:18 PM (IST) Posted by Intern Khabar
विपराज निगम के ओवर में आए 14 रन
5 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद गुजरात की टीम ने 55 रन बना लिए हैं। क्रीज पर साई सुदर्शन और जोस बटलर अभी मौजूद हैं।
-
April 19, 2025 6:14 PM (IST) Posted by Intern Khabar
अक्षर पटेल के ओवर में आए 12 रन
4 ओवर्स का खेल खत्म होने तक गुजरात की टीम ने एक विकेट के नुकसान पर 41 रन बना लिए हैं। क्रीज पर साई सुदर्शन और जोस बटलर अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं।
-
April 19, 2025 6:11 PM (IST) Posted by Intern Khabar
मिचेल स्टार्क के ओवर में आए 11 रन
3 ओवर्स का खेल खत्म होने तक गुजरात की टीम ने एक विकेट खोकर 29 रन बना लिए हैं। क्रीज पर साई सुदर्शन और जोस बटलर अभी मौजूद हैं।
-
April 19, 2025 6:03 PM (IST) Posted by Intern Khabar
मुकेश कुमार के ओवर में आए 10 रन
2 ओवर का खेल खत्म होने तक गुजरात की टीम ने एक विकेट के नुकसान पर 18 रन बना लिए हैं। क्रीज पर साई सुदर्शन और जोस बटलर अभी बल्लेबाजी कर रहे हैं।
-
April 19, 2025 6:01 PM (IST) Posted by Intern Khabar
गुजरात की टीम को लगा पहला झटका
शुभमन गिल के रूप में गुजरात की टीम को पहला झटका लगा है। वह 7 रन बनाकर रन आउट हुए हैं।
-
April 19, 2025 5:57 PM (IST) Posted by Intern Khabar
पहले ओवर में आए 8 रन
एक ओवर का खेल खत्म होने के बाद गुजरात की टीम ने 8 रन बनाए हैं। क्रीज पर साई सुदर्शन और शुभमन गिल अभी मौजूद हैं।
-
April 19, 2025 5:54 PM (IST) Posted by Intern Khabar
गुजरात की पारी हुई शुरू
लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात की टीम के तरफ से ओपन करने साई सुदर्शन और शुभमन गिल आए हैं। वहीं दिल्ली की टीम के तरफ से गेंदबाजी करने मिचेल स्टार्क आए हैं।
-
April 19, 2025 5:37 PM (IST) Posted by Intern Khabar
दिल्ली ने गुजरात को 204 रनों का टारगेट दिया
गुजरात टाइटंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच में खेले जा रहे मुकाबले में दिल्ली की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर्स में 8 विकेट खोकर 203 रन बनाए हैं और गुजरात को 204 रनों का टारगेट दिया है। दिल्ली की टीम के तरफ से सबसे अधिक 38 रन कप्तान अक्षर पटेल, आशुतोष शर्मा 37 रन, करुण नायर और ट्रिस्टन स्टब्स ने 31-31 रन बनाए हैं। वहीं गुजरात की टीम के तरफ से सबसे अधिक 4 विकेट प्रसिद्ध कृष्णा को मिले हैं।
-
April 19, 2025 5:35 PM (IST) Posted by Intern Khabar
आशुतोष शर्मा हुए आउट
आशुतोष शर्मा के रूप में दिल्ली की टीम को 8वां झटका लगा है। उन्हें 37 रन के स्कोर पर आर साई किशोर ने पवेलियन भेजा है।
-
April 19, 2025 5:25 PM (IST) Posted by Intern Khabar
दिल्ली की टीम को लगा 7वां झटका
डोनोवन फरेरा के रूप में दिल्ली की टीम को 7वां झटका लगा है। उन्हें 1 रन के स्कोर पर ईशांत शर्मा ने पवेलियन भेजा है।
-
April 19, 2025 5:21 PM (IST) Posted by Intern Khabar
18वें ओवर में आए 2 विकेट
18 ओवर्स का खेल खत्म होने तक दिल्ली की टीम ने 6 विकेट के नुकसान पर 188 रन बनाए हैं। क्रीज पर डोनोवन फरेरा और आशुतोष शर्मा मौजूद हैं।
-
April 19, 2025 5:15 PM (IST) Posted by Intern Khabar
दिल्ली की टीम को लगा छठा झटका
विपराज निगम के रूप में दिल्ली की टीम को छठा झटका लगा है। उन्हें शून्य के स्कोर पर प्रसिद्ध कृष्णा ने पवेलियन भेजा है।
-
April 19, 2025 5:13 PM (IST) Posted by Intern Khabar
दिल्ली की टीम को लगा 5वां झटका
अक्षर पटेल के रूप में दिल्ली की टीम को 5वां झटका लगा है। उन्हें 39 रन के स्कोर पर प्रसिद्ध कृष्णा ने पवेलियन भेजा है।
-
April 19, 2025 5:12 PM (IST) Posted by Intern Khabar
17 ओवर्स के बाद दिल्ली का स्कोर
17 ओवर्स का खेल खत्म होने तक दिल्ली की टीम ने 4 विकेट गंवाकर 173 रन बनाए हैं। क्रीज पर कप्तान अक्षर पटेल और आशुतोष शर्मा अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं।
-
April 19, 2025 5:06 PM (IST) Posted by Intern Khabar
16वें ओवर में आए 13 रन
16 ओवर्स का खेल खत्म होने तक दिल्ली की टीम ने 4 विकेट खोकर 163 रन बना लिए हैं। क्रीज पर कप्तान अक्षर पटेल और आशुतोष शर्मा अभी मौजूद हैं।
-
April 19, 2025 5:01 PM (IST) Posted by Intern Khabar
अक्षर पटेल हुए चोटील
16वें ओवर में बल्लेबाजी करते हुए कप्तान अक्षर पटेल हुए चोटील। खेल को थोड़ी देर के लिए रोकी गई है।
-
April 19, 2025 4:51 PM (IST) Posted by Intern Khabar
ट्रिस्टन स्टब्स हुए आउट
ट्रिस्टन स्टब्स के रूप में दिल्ली की टीम को चौथा झटका लगा है। वह 31 रन बनाकर मोहम्मद सिराज का शिकार बने हैं।
-
April 19, 2025 4:46 PM (IST) Posted by Intern Khabar
14 ओवर्स के बाद दिल्ली का स्कोर
14 ओवर्स का खेल खत्म होने तक दिल्ली की टीम ने 3 विकेट खोकर 146 रन बनाए हैं। क्रीज पर ट्रिस्टन स्टब्स 31 रन और कप्तान अक्षर पटेल 32 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
-
April 19, 2025 4:40 PM (IST) Posted by Intern Khabar
ईशांत शर्मा के ओवर में आए 9 रन
13 ओवर्स का खेल खत्म होने तक दिल्ली की टीम ने 3 विकेट खोकर 131 रन बनाए हैं। क्रीज पर ट्रिस्टन स्टब्स और कप्तान अक्षर पटेल अभी मौजूद हैं।
-
April 19, 2025 4:35 PM (IST) Posted by Intern Khabar
राशिद खान के ओवर में आए 11 रन
12 ओवर्स के बाद दिल्ली की टीम ने 122 रन बनाए हैं। क्रीज पर कप्तान अक्षर पटेल 25 रन और ट्रिस्टन स्टब्स 15 रन बनाकर अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं।
-
April 19, 2025 4:31 PM (IST) Posted by Intern Khabar
11वें ओवर में आए 6 रन
11 ओवर्स के बाद दिल्ली की टीम ने 3 विकेट खोकर 111 रन बना लिए हैं। क्रीज पर ट्रिस्टन स्टब्स और कप्तान अक्षर पटेल अभी मौजूद हैं।
-
April 19, 2025 4:26 PM (IST) Posted by Intern Khabar
10 ओवर्स के बाद दिल्ली का स्कोर
10 ओवर्स का खेल खत्म होने तक दिल्ली की टीम ने 3 विकेट के नुकसान पर 105 रन बनाए हैं। क्रीज पर कप्तान अक्षर पटेल 15 रन और ट्रिस्टन स्टब्स 8 रन बनाकर अभी बल्लेबाजी कर रहे हैं।
-
April 19, 2025 4:18 PM (IST) Posted by Intern Khabar
करुण नायर हुए आउट
करुण नायर के रूप में दिल्ली की टीम को तीसरा झटका लगा है। वह 31 रन बनाकर प्रसिद्ध कृष्णा का शिकार बने हैं।
-
April 19, 2025 4:15 PM (IST) Posted by Intern Khabar
राशिद खान के ओवर में आए 7 रन
8 ओवर्स का खेल खत्म होने तक दिल्ली की टीम ने 2 विकेट के नुकसान पर 89 रन बनाए हैं। क्रीज पर अक्षर पटेल 12 रन और करुण नायर 27 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
-
April 19, 2025 4:12 PM (IST) Posted by Intern Khabar
7वें ओवर में आए 9 रन
7 ओवर्स के बाद दिल्ली की टीम ने 82 रन बना लिए हैं। क्रीज पर कप्तान अक्षर पटेल और करुण नायर अभी मौजूद हैं।
-
April 19, 2025 4:05 PM (IST) Posted by Intern Khabar
पावरप्ले के बाद दिल्ली का स्कोर
6 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद दिल्ली की टीम ने 2 विकेट के नुकसान पर 73 रन बनाए हैं। क्रीज पर अक्षर पटेल 4 रन और करुण नायर 19 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
-
April 19, 2025 3:58 PM (IST) Posted by Intern Khabar
केएल राहुल हुए आउट
केएल राहुल के रूप में दिल्ली की टीम को दूसरा झटका लगा है। वह 28 रन बनाकर प्रसिद्ध कृष्णा का शिकार बने हैं।
-
April 19, 2025 3:54 PM (IST) Posted by Intern Khabar
4 ओवर्स के बाद दिल्ली का स्कोर
4 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद दिल्ली की टीम ने एक विकेट खोकर 52 रन बना लिए हैं। क्रीज पर केएल राहुल और करुण नायर अभी मौजूद हैं। 4 ओवर्स में दिल्ली की टीम ने पूरा किया 50 रनों का स्कोर।
-
April 19, 2025 3:49 PM (IST) Posted by Intern Khabar
मोहम्मद सिराज के ओवर में आए 17 रन
3 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद दिल्ली की टीम ने एक विकेट के नुकसान पर 41 रन बनाए हैं। क्रीज पर केएल राहुल 12 रन और करुण नायर 7 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रह हैं।
-
April 19, 2025 3:43 PM (IST) Posted by Intern Khabar
दूसरे ओवर में आए 8 रन
2 ओवर का खेल खत्म होने तक दिल्ली की टीम ने एक विकेट खोकर 24 रन बना लिए हैं। क्रीज पर केएल राहुल और करुण नायर बल्लेबाजी कर रह हैं।
-
April 19, 2025 3:40 PM (IST) Posted by Intern Khabar
दिल्ली की टीम को लगा पहला झटका
अभिषेक पोरेल के रूप में दिल्ली की टीम को पहला झटका लगा है। वह 18 रन बनाकर अरशद खान का शिकार बने हैं।
-
April 19, 2025 3:36 PM (IST) Posted by Intern Khabar
पहले ओवर में आए 16 रन
एक ओवर का खेल खत्म होने के बाद दिल्ली की टीम ने 16 रन बनाए हैं। क्रीज पर अभिषेक पोरेल और करुण नायर मौजूद हैं।
-
April 19, 2025 3:30 PM (IST) Posted by Intern Khabar
दिल्ली की पारी हुई शुरू
गुजरात टाइटंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच में खेले जा रहे मुकाबले में दिल्ली की टीम के तरफ से ओपनिंग करने अभिषेक पोरेल और करुण नायर आए हैं। वहीं गुजरात की टीम के तरफ से गेंदबाजी करने मोहम्मद सिराज आए हैं।
-
April 19, 2025 3:16 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
दोनों टीमों के इम्पैक्ट प्लेयर्स
दिल्ली कैपिटल्स के इम्पैक्ट प्लेयर - जेक फ्रेजर मैकगर्क, दर्शन नालकंडे, समीर रिज़वी, डोनोवन फरेरा, दुष्मांता चमीरा।
गुजरात टाइटंस के इम्पैक्ट प्लेयर - शेरफेन रदरफोर्ड, महिपाल लोमरोर, अनुज रावत, वाशिंगटन सुंदर, करीम जनत।
-
April 19, 2025 3:11 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
दिल्ली कैपिटल्स टीम की प्लेइंग 11
अभिषेक पोरेल, करुण नायर, केएल राहुल (विकेटकीपर), ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), आशुतोष शर्मा, विपराज निगम, मिचेल स्टार्क, कुलदीप यादव, मोहित शर्मा, मुकेश कुमार।
-
April 19, 2025 3:09 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
गुजरात टाइटंस टीम की प्लेइंग 11
साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, अरशद खान, आर साई किशोर, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, ईशांत शर्मा।
-
April 19, 2025 3:03 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
गुजरात टाइटंस ने जीता टॉस
दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में गुजरात टाइटंस टीम के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है।
-
April 19, 2025 2:07 PM (IST) Posted by Govind Singh
दिल्ली कैपिटल्स की टीम:
जेक फ्रेजर-मैकगर्क, अभिषेक पोरेल, करुण नायर, केएल राहुल (विकेटकीपर), ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), आशुतोष शर्मा, विप्रज निगम, मिशेल स्टार्क, कुलदीप यादव, मोहित शर्मा, मुकेश कुमार, समीर रिजवी, दर्शन नालकंडे, डोनोवन फरेरा, त्रिपुराना विजय, दुशमंथा चमीरा, फाफ डु प्लेसिस, टी नटराजन, अजय जादव मंडल, मनवंत कुमार एल, माधव तिवारी।
-
April 19, 2025 2:07 PM (IST) Posted by Govind Singh
गुजरात टाइटंस की टीम:
साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, शेरफेन रदरफोर्ड, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, अरशद खान, रविश्रीनिवासन साई किशोर, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, महिपाल लोमरोर, निशांत सिंधु, अनुज रावत, जयंत यादव, कुलवंत खेजरोलिया, ईशांत शर्मा, दासुन शनाका। करीम जानत, गेराल्ड कोएत्जी, मानव सुथार, कुमार कुशाग्र, गुरनूर बराड़