KKR vs GT: गुजरात टाइटंस ने कोलकाता को 39 रनों से हराया, दर्ज की अपनी छठी जीत
KKR vs GT: आईपीएल 2025 का 39वां लीग मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और गुजरात टाइटंस टीम के बीच ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला गया।

KKR vs GT Live Score: IPL 2025 का 39वां लीग मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और गुजरात टाइटंस के बीच ईडन गार्डन्स में खेला गया। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात ने 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 198 रनों का स्कोर खड़ा किया। गिल ने 90 रनों की पारी खेली। साई सुदर्शन ने अर्धशतक जड़ा। इसके जवाब में कोलकाता की टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 159 रन ही बना सकी।
यहां देखिए कोलकाता बनाम गुजरात टाइटंस मैच का स्कोर
Live updates : IPL 2025 Match 39th KKR vs GT Live Score Update
-
April 21, 2025 11:20 PM (IST) Posted by Intern Khabar
गुजरात ने केकेआर को 39 रनों से हराया
केकेआर और गुजरात टाइटंस के बीच खेले गए मुकाबले में गुजरात ने केकेआर को 39 रनों से हराया। केकेआर की टीम के तरफ से सबसे अधिक कप्तान अजिंक्य रहाणे 50 रन और अंगकृष रघुवंशी 27 रन बनाए हैं। गुजरात की टीम के तरफ से प्रसिद्ध कृष्णा और राशिद खान को 2-2 विकेट मिले हैं। वहीं आर साई किशोर, वाशिंगटन सुंदर, इशांत शर्मा और मोहम्मद सिराज को 1-1 विकेट मिले हैं।
-
April 21, 2025 11:15 PM (IST) Posted by Intern Khabar
रिंकू सिंह हुए आउट
रिंकू सिंह के रूप में केकेआर की टीम को 8वां झटका लगा है। उन्हें इशांत शर्मा ने पवेलियन भेजा है।
-
April 21, 2025 11:13 PM (IST) Posted by Intern Khabar
19 ओवर्स के बाद केकेआर का स्कोर
19 ओवर्स का खेल खत्म होने तक केकेआर की टीम ने 7 विकेट के नुकसान पर 151 रन बनाए हैं। केकेआर को जीत के लिए 6 गेंदों में 48 रन चाहिए।
-
April 21, 2025 11:06 PM (IST) Posted by Intern Khabar
17 ओवर्स के बाद केकेआर का स्कोर
17 ओवर्स का खेल खत्म होने तक केकेआर की टीम ने 7 विकेट खोकर 124 रन बनाए हैं। क्रीज पर अंगकृष रघुवंशी और रिंकू सिंह हैं। केकेआर को जीत के लिए 18 गेंदों में 75 रन चाहिए।
-
April 21, 2025 10:59 PM (IST) Posted by Intern Khabar
केकेआर की टीम को लगा 7वां झटका
मोईन अली के रूप में केकेआर की टीम को 7वां झटका लगा है। उन्हें प्रसिद्ध कृष्णा ने पवेलियन भेजा है।
-
April 21, 2025 10:58 PM (IST) Posted by Intern Khabar
केकेआर की टीम को लगा छठा झटका
रमनदीप सिंह के रूप में केकेआर की टीम को छठा झटका लगा है। उन्हें प्रसिद्ध कृष्णा ने पवेलियन भेजा है।
-
April 21, 2025 10:52 PM (IST) Posted by Intern Khabar
केकेआर की टीम को लगा 5वां झटका
आंद्रे रसेल के रूप में केकेआर की टीम को 5वां झटका लगा है। वह 21 रन बनाकर राशिद खान का शिकार बने हैं।
-
April 21, 2025 10:49 PM (IST) Posted by Intern Khabar
15 ओवर्स के बाद केकेआर का स्कोर
15 ओवर्स का खेल खत्म होने तक केकेआर की टीम ने 4 विकेट गंवाकर 114 रन बना लिए हैं। केकेआर की टीम को जीत के लिए 30 गेंदों में 85 रन चाहिए।
-
April 21, 2025 10:43 PM (IST) Posted by Intern Khabar
14वें ओवर में आए 7 रन
14 ओवर्स के बाद केकेआर की टीम ने 4 विकेट खोकर 108 रन बनाए हैं। क्रीज पर रिंकू सिंह और आंद्रे रसेल मौजूद हैं। केकेआर को जीत के लिए 36 गेंदों में 91 रन बनाने हैं।
-
April 21, 2025 10:34 PM (IST) Posted by Intern Khabar
अजिंक्य रहाणे हुए आउट
अजिंक्य रहाणे के रूप में केकेआर की टीम को चौथा झटका लगा है। उन्हें वाशिंगटन सुंदर ने 50 रनों के स्कोर पर पवेलियन भेजा है।
-
April 21, 2025 10:32 PM (IST) Posted by Intern Khabar
अजिंक्य रहाणे ने जड़ा अर्धशतक
लक्ष्य का पीछा करते हुए केकेआर की टीम के तरफ से बल्लेबाजी करते हुए कप्तान अजिंक्य रहाणे ने 36 गेंदों में शानदार अर्धशतक जड़ दिया है।
-
April 21, 2025 10:30 PM (IST) Posted by Intern Khabar
12 ओवर्स के बाद केकेआर का स्कोर
12 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद केकेआर की टीम ने 3 विकेट खोकर 86 रन बना लिए हैं। क्रीज पर अजिंक्य रहाणे 47 रन और रिंकू सिंह 1 रन बनाकर मौजूद हैं। केकेआर को जीत के लिए 48 गेंदों में 113 रन और चाहिए।
-
April 21, 2025 10:27 PM (IST) Posted by Intern Khabar
केकेआर की टीम को लगा तीसरा झटका
वेंकटेश अय्यर के रूप में केकेआर की टीम को तीसरा झटका लगा है। उन्हें आर साई किशोर ने 14 रन के स्कोर पर पवेलियन भेजा है।
-
April 21, 2025 10:21 PM (IST) Posted by Intern Khabar
10वें ओवर में आए 7 रन
10 ओवर्स का खेल खत्म होने तक केकेआर की टीम ने 2 विकेट के नुकसान पर 68 रन बना लिए हैं। क्रीज पर अजिंक्य रहाणे और वेंकटेश अय्यर बल्लेबाजी कर रहे हैं। केकेआर की टीम को जीत के लिए 60 गेंदों में 131 रन और बनाने हैं।
-
April 21, 2025 10:14 PM (IST) Posted by Intern Khabar
9 ओवर्स के बाद केकेआर का स्कोर
9 ओवर्स का खेल खत्म होने तक केकेआर की टीम ने 2 विकेट खोकर 61 रन बनाए हैं। क्रीज पर अजिंक्य रहाणे 29 रन और वेंकटेश अय्यर 8 रन बनाकर मौजूद हैं।
-
April 21, 2025 10:05 PM (IST) Posted by Intern Khabar
7वें ओवर में आए 5 रन
7 ओवर्स का खेल खत्म होने तक केकेआर की टीम ने 2 विकेट के नुकसान पर 50 रन बनाए हैं। क्रीज पर अजिंक्य रहाणे और वेंकटेश अय्यर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
-
April 21, 2025 9:59 PM (IST) Posted by Intern Khabar
पावरप्ले के बाद केकेआर का स्कोर
6 ओवर्स का खेल खत्म होने तक केकेआर की टीम ने 2 विकेट गंवाकर 45 रन बना लिए हैं। क्रीज पर अजिंक्य रहाणे 22 रन और वेंकटेश अय्यर 1 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
-
April 21, 2025 9:57 PM (IST) Posted by Intern Khabar
सुनील नारायण हुए आउट
सुनील नारायण के रूप में केकेआर की टीम को दूसरा झटका लगा है। उन्हें राशिद खान ने 17 रन के स्कोर पर पवेलियन भेजा है।
-
April 21, 2025 9:48 PM (IST) Posted by Intern Khabar
चौथे ओवर में आए 9 रन
4 ओवर्स का खेल खत्म होने तक केकेआर की टीम ने एक विकेट के नुकसान पर 29 रन बनाए हैं। क्रीज पर दोनों ही प्लेयर्स अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं।
-
April 21, 2025 9:42 PM (IST) Posted by Intern Khabar
सिराज के ओवर में आए 7 रन
3 ओवर्स का खेल खत्म होने तक गुजरात की टीम ने एक विकेट खोकर 20 रन बना लिए हैं। क्रीज पर अजिंक्य रहाणे 11 रन और सुनील नारायण 6 रन बनाकर मौजूद हैं।
-
April 21, 2025 9:37 PM (IST) Posted by Intern Khabar
इशांत शर्मा के ओवर में आए 11 रन
2 ओवर का खेल खत्म होने तक केकेआर की टीम ने एक विकेट गंवाकर 13 रन बनाए हैं। क्रीज पर अजिंक्य रहाणे और सुनील नारायण बल्लेबाजी कर रहे हैं।
-
April 21, 2025 9:32 PM (IST) Posted by Intern Khabar
पहले ओवर में आए 2 रन
एक ओवर का खेल खत्म होने तक केकेआर की टीम ने एक विकेट के नुकसान पर 2 रन बनाए हैं। क्रीज पर अजिंक्य रहाणे और सुनील नारायण मौजूद हैं।
-
April 21, 2025 9:30 PM (IST) Posted by Intern Khabar
केकेआर को लगा पहला झटका
रहमानुल्लाह गुरबाज के रूप में केकेआर की टीम को पहला झटका लगा है। उन्हें मोहम्मद सिराज ने पवेलियन भेजा है।
-
April 21, 2025 9:26 PM (IST) Posted by Intern Khabar
केकेआर की पारी हुई शुरू
लक्ष्य का पीछा करने उतरी केकेआर की टीम के तरफ से ओपन करने रहमानुल्लाह गुरबाज और सुनील नारायण आए हैं। वहीं गुजरात की टीम के तरफ से गेंदबाजी करने मोहम्मद सिराज आए हैं।
-
April 21, 2025 9:11 PM (IST) Posted by Intern Khabar
गुजरात ने केकेआर को 199 रनों का टारगेट दिया
केकेआर और गुजरात टाइटंस के बीच खेले जा रहे मुकाबले में गुजरात की टीम ने 3 विकेट गंवाकर 198 रन बनाए हैं और केकेआर को 199 रनों का लक्ष्य दिया है। गुजरात की टीम के तरफ से सबसे अधिक शुभमन गिल 90 रन, साई सुदर्शन 52 रन और जोस बटलर 41 रन बनाए हैं। वहीं केकेआर की टीम के तरफ से हर्षित राणा, वैभव अरोड़ा और आंद्रे रसेल को 1-1 विकेट मिले हैं।
-
April 21, 2025 9:02 PM (IST) Posted by Intern Khabar
गुजरात की टीम को लगा तीसरा झटका
राहुल तेवतिया के रूप में गुजरात की टीम को तीसरा झटका लगा है। उन्हें हर्षित राणा ने पवेलियन भेजा है।
-
April 21, 2025 8:59 PM (IST) Posted by Intern Khabar
18वें ओवर में आए 10 रन
18 ओवर्स का खेल खत्म होने तक गुजरात की टीम ने 2 विकेट खोकर 172 रन बना लिए हैं। क्रीज पर जोस बटलर और राहुल तेवतिया अभी मौजूद हैं।
-
April 21, 2025 8:57 PM (IST) Posted by Intern Khabar
गुजरात की टीम को लगा दूसरा झटका
शुभमन गिल के रूप में गुजरात की टीम को दूसरा झटका लगा है। वह 54 गेंदों में 90 रन बनाकर वैभव अरोड़ा का शिकार बने हैं।
-
April 21, 2025 8:48 PM (IST) Posted by Intern Khabar
16 ओवर्स के बाद गुजरात का स्कोर
16 ओवर्स का खेल खत्म होने तक गुजरात की टीम ने एक विकेट के नुकसान पर 151 रन बनाए हैं। क्रीज पर जोस बटलर और शुभमन गिल अभी मौजूद हैं।
-
April 21, 2025 8:42 PM (IST) Posted by Intern Khabar
हर्षित राणा के ओवर में आए 10 रन
15 ओवर्स का खेल खत्म होने तक गुजरात की टीम ने एक विकेट खोकर 139 रन बना लिए हैं। क्रीज पर जोस बटलर 22 रन और शुभमन गिल 61 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
-
April 21, 2025 8:36 PM (IST) Posted by Intern Khabar
14वें ओवर में आए 3 रन
14 ओवर्स का खेल खत्म होने तक गुजरात की टीम ने एक विकेट गंवाकर 129 रन बनाए हैं। क्रीज पर जोस बटलर और शुभमन गिल बल्लेबाजी कर रहे हैं।
-
April 21, 2025 8:28 PM (IST) Posted by Intern Khabar
साई सुदर्शन हुए आउट
साई सुदर्शन के रूप में गुजरात की टीम को पहला झटका लगा है। वह 52 रन बनाकर आंद्रे रसेल का शिकार बने हैं।
-
April 21, 2025 8:25 PM (IST) Posted by Intern Khabar
12वें ओवर में आए 9 रन
12 ओवर्स का खेल खत्म होने तक गुजरात की टीम ने बिना कोई विकेट गंवाए 113 रन बना लिए हैं। केकेआर की टीम को पहले विकेट की तलाश है।
-
April 21, 2025 8:22 PM (IST) Posted by Intern Khabar
11 ओवर्स के बाद गुजरात का स्कोर
11 ओवर्स का खेल खत्म होने तक गुजरात की टीम ने बिना कोई विकेट गंवाए 104 रन बना लिए हैं। क्रीज पर साई सुदर्शन 50 रन और शुभमन गिल 50 रन बनाकर शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं। दोनों के बीच 100 रनों की साझेदारी पूरी हो चुकी है।
-
April 21, 2025 8:21 PM (IST) Posted by Intern Khabar
साई सुदर्शन ने जड़ा अर्धशतक
केकेआर और गुजरात टाइटंस के बीच खेले जा रहे मुकाबले में गुजरात की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए साई सुदर्शन ने 33 गेंदों में शानदार अर्धशतक जड़ दिया है।
-
April 21, 2025 8:19 PM (IST) Posted by Intern Khabar
शुभमन गिल ने जड़ा अर्धशतक
केकेआर और गुजरात टाइटंस के बीच खेले जा रहे मुकाबले में गुजरात की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए कप्तान शुभमन गिल ने 34 गेंदों में शानदार अर्धशतक जड़ दिया है।
-
April 21, 2025 8:11 PM (IST) Posted by Intern Khabar
9वें ओवर में आए 11 रन
9 ओवर्स का खेल खत्म होने तक गुजरात की टीम ने 79 रन बनाए हैं। क्रीज पर दोनों ही प्लेयर्स अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं। केकेआर की टीम को पहले विकेट की तलाश है।
-
April 21, 2025 8:07 PM (IST) Posted by Intern Khabar
सुनील नारायण के ओवर में आए 6 रन
8 ओवर्स का खेल खत्म होने तक गुजरात की टीम ने 68 रन बनाए हैं। क्रीज पर साई सुदर्शन 25 रन और शुभमन गिल 41 रन बनाकर अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं।
-
April 21, 2025 8:01 PM (IST) Posted by Intern Khabar
7वें ओवर में आए 17 रन
7 ओवर्स का खेल खत्म होने तक गुजरात की टीम ने 62 रन बना लिए हैं। क्रीज पर दोनों ही प्लेयर्स अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं। दोनों के बीच 50 रनों की साझेदारी पूरी हो चुकी है।
-
April 21, 2025 7:56 PM (IST) Posted by Intern Khabar
पावरप्ले के बाद गुजरात का स्कोर
6 ओवर्स का खेल खत्म होने तक गुजरात की टीम ने 45 रन बना लिए हैं। क्रीज पर क्रीज पर साई सुदर्शन 21 रन और शुभमन गिल 22 रन बनाकर अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं।
-
April 21, 2025 7:47 PM (IST) Posted by Intern Khabar
4 ओवर्स के बाद गुजरात का स्कोर
4 ओवर्स का खेल खत्म होने तक गुजरात की टीम ने बिना कोई विकेट गंवाए 26 रन बना लिए हैं। क्रीज पर साई सुदर्शन और शुभमन गिल अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं।
-
April 21, 2025 7:44 PM (IST) Posted by Intern Khabar
वैभव अरोड़ा के ओवर में आए 12 रन
3 ओवर्स का खेल खत्म होने तक गुजरात की टीम ने 24 रन बनाए हैं। क्रीज पर साई सुदर्शन 18 रन और शुभमन गिल 5 रन बनाकर मौजूद हैं।
-
April 21, 2025 7:39 PM (IST) Posted by Intern Khabar
मोईन अली के ओवर में आए 8 रन
2 ओवर का खेल खत्म होने तक गुजरात की टीम ने 12 रन बना लिए हैं। क्रीज पर साई सुदर्शन और शुभमन गिल बल्लेबाजी कर रहे हैं।
-
April 21, 2025 7:35 PM (IST) Posted by Intern Khabar
पहले ओवर में आए 4 रन
एक ओवर का खेल खत्म होने तक गुजरात की टीम ने 4 रन बनाए हैं। क्रीज पर साई सुदर्शन और शुभमन गिल मौजूद हैं।
-
April 21, 2025 7:30 PM (IST) Posted by Intern Khabar
गुजरात की पारी हुई शुरू
केकेआर और गुजरात टाइटंस के बीच खेले जा रहे मुकाबले में गुजरात की टीम के तरफ से बल्लेबाजी करने साई सुदर्शन और शुभमन गिल आए हैं। वहीं केकेआर के तरफ से गेंदबाजी करने वैभव अरोड़ा आए हैं।
-
April 21, 2025 7:12 PM (IST) Posted by Intern Khabar
दोनों टीमों के इंपैक्ट प्लेयर्स
KKR : मनीष पांडे, अंगकृष रघुवंशी, रोवमैन पॉवेल, लवनिथ सिसौदिया, अनुकूल रॉय
GT : इशांत शर्मा, महिपाल लोमरोर, अनुज रावत, करीम जनत, अरशद खान -
April 21, 2025 7:10 PM (IST) Posted by Intern Khabar
गुजरात की प्लेइंग XI
साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), शेरफेन रदरफोर्ड, राहुल तेवतिया, वाशिंगटन सुंदर, शाहरुख खान, राशिद खान, आर साई किशोर, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज
-
April 21, 2025 7:08 PM (IST) Posted by Intern Khabar
केकेआर की प्लेइंग XI
रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), सुनील नारायण, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), वेंकटेश अय्यर, रिंकू सिंह, मोईन अली, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, हर्षित राणा, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती
-
April 21, 2025 7:01 PM (IST) Posted by Intern Khabar
केकेआर ने जीता टॉस
केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।
-
April 21, 2025 6:45 PM (IST) Posted by Intern Khabar
दोनों टीमों के प्वाइंट्स टेबल
इस सीजन केकेआर की टीम ने अब तक 7 मैच खेले हैं जिनमें से 4 मैचों में उन्हें जीत मिली हैं और तीन मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। इसके साथ अंक तालिका में 7वें पायदान पर हैं। वहीं गुजरात टाइटंस की टीम ने इस सीजन खेले 7 मैचों में से 5 जीत के साथ अंक तालिका में पहले स्थान पर हैं।
-
April 21, 2025 6:31 PM (IST) Posted by Intern Khabar
हेड टू हेड रिकॉर्ड
आईपीएल में केकेआर और गुजरात टाइटंस के बीच कुल 4 मुकाबले खेले गए हैं। जिसमें 2 मैचों में गुजरात ने जीत दर्ज की है। वहीं एक मैच में केकेआर ने जीता है और दोनों टीमों के बीच एक मैच बेनतीजा रहा है।
-
April 21, 2025 6:16 PM (IST) Posted by Intern Khabar
ईडन गार्डन्स की पिच रिपोर्ट
कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों के लिए अनुकूल रहती है। यहां पर बड़े-बड़े स्कोर बनते हुए देखने को मिलते हैं। इस पिच पर अच्छा बाउंस होने की वजह से गेंद बल्ले पर अच्छी तरह से आती है। वहीं स्पिनर्स को भी ईडन गार्डन्स में काफी मदद मिलती है।
-
April 21, 2025 6:01 PM (IST) Posted by Intern Khabar
गुजरात का स्क्वॉड
साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, अरशद खान, आर साई किशोर, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, इशांत शर्मा, शेरफेन रदरफोर्ड, जयंत यादव, दासुन शनाका, वाशिंगटन सुंदर, महिपाल लोमरोर, करीम जनत, कुलवंत खेजरोलिया, अनुज रावत, गेराल्ड कोएत्जी, मानव सुथार, कुमार कुशाग्र। गुरनूर बरार, निशांत सिंधु।
-
April 21, 2025 5:50 PM (IST) Posted by Intern Khabar
केकेआर का स्क्वॉड
क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), सुनील नारायण, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), वेंकटेश अय्यर, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, हर्षित राणा, वैभव अरोड़ा, एनरिक नॉर्खिया, वरुण चक्रवर्ती, अंगकृष रघुवंशी, लवनिथ सिसौदिया, चेतन सकारिया, रहमानुल्लाह गुरबाज, स्पेंसर जॉनसन, मयंक मारकंडे, अनुकूल रॉय, रोवमैन पॉवेल, मोईन अली, मनीष पांडे।