कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) आईपीएल 2025 के 21वें मैच के लिए लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) की मेजबानी करेगा। केकेआर और एलएसजी के बीच ये मैच मंगलवार (8 अप्रैल) को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा। KKR और LSG ने अब तक इस सीजन 4-4 मुकाबले खेले हैं, जहां दोनों टीमों को 2 मैचों में जीत नसीब हुई है। KKR 4 पॉइंट्स के साथ अंकतालिका में 5वें स्थान पर है, वहीं LSG इतने ही पॉइंट्स के साथ छठे स्थान पर है। दोनों टीमों के बीच होने वाले इस रोमांचक मुकाबले से पहले हम आपको बताएंगे कि, KKR vs LSG मैच के दौरान ईडन गार्डन्स की पिच का मिजाज कैसा रहेगा।
KKR vs LSG: ईडन गार्डन्स की पिच रिपोर्ट
कोलकाता का ईडन गार्डन्स स्टेडियम की पिच अपनी सपाट और उछाल भरी पिच के लिए जानी जाती है, जो बल्लेबाजों के लिए अनुकूल रहती है। यहां पर अक्सर हाई स्कोरिंग मुकाबले देखने को मिलते हैं। हालांकि, जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है, पिच धीमी होती चली जाती है, जिसके बाद स्पिनर्स का रोल काफी अहम हो जाता है। इस मैदान पर खेले गए 95 आईपीएल मैचों में से 39 बार पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम विजयी रही है, जबकि 56 मौकों पर लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम ने जीत दर्ज की है। यहां पर पहली पारी का औसत स्कोर करीब 160 से 170 रनों के बीच देखने को मिलता है।
KKR vs LSG: कोलकाता का वेदर रिपोर्ट
AccuWeather के अनुसार 08 अप्रैल को दिन के समय मैच शुरू होने के वक्त तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहेगा और खत्म होते-होते यह 30 डिग्री सेल्सियस तक गिर जाएगा। मैच के दौरान ह्यूमि़डिटी 60% से 79% के बीच रहेगी। आसमान साफ रहने की उम्मीद है और बारिश की संभावना लगभग न के बराबर है। ऐसे में फैंस को पूरा मैच देखने को मिलेगा।
KKR vs LSG: दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11:
कोलकाता नाइट राइडर्सः क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), सुनेल नरेन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी, वेंकटेश अय्यर, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, मोईन अली, रमनदीप सिंह, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती
लखनऊ सुपर जायंट्सः मिचेल मार्श, एडन मार्करम, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (कप्तान व विकेटकीपर), आयुष बडोनी, डेविड मिलर, अब्दुल समद, शार्दुल ठाकुर, आकाश दीप, आवेश खान, दिग्वेश सिंह