A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. PBKS vs MI Dream11 Prediction: इस फॉर्मूले से बनाएं अपनी ड्रीम 11 टीम, इन्हें चुनें कप्तान और उपकप्तान

PBKS vs MI Dream11 Prediction: इस फॉर्मूले से बनाएं अपनी ड्रीम 11 टीम, इन्हें चुनें कप्तान और उपकप्तान

IPL 2025 का 69वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों के लिए यह इस सीजन का आखिरी लीग मैच होगा।

Mumbai Indians & Punjab Kings- India TV Hindi
Image Source : PTI मुंबई इंडियंस & पंजाब किंग्स

IPL 2025 का 69वां मुकाबला पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच 26 मई को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों ही टीमें प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर चुकी हैं, लेकिन फिर भी उनके लिए ये मुकाबला जीतना बेहद जरूरी है। इस मुकाबले में जो भी टीम जीत दर्ज करेगी वो पॉइंट्स टेबल में टॉप-2 में रहेगी और उन्हें क्वालीफायर-1 में खेलने का मौका मिलेगा। इस बीच हम आपको बताएंगे कि इस मैच के लिए आपको अपने ड्रीम 11 टीम में किन खिलाड़ियों को रखना चाहिए और किसे कप्तान और उपकप्तान बनाना चाहिए।

श्रेयस अय्यर की टीम यानी कि पंजाब किंग्स 13 मैचों में 8 जीत, 17 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर है। वहीं हार्दिक पांड्या की टीम मुंबई इंडियंस 13 मैचों में 8 जीत, 16 अंकों के साथ चौथे स्थान पर है। पंजाब को पिछले मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 6 विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा था। वहीं, मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 59 रन से जीत दर्ज की थी। अब देखना ये होगा कि इस मैच में दोनों टीमें कैसा प्रदर्शन करती है।

PBKS vs MI: इस मैच के लिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI

पंजाब किंग्स: प्रभसिमरन सिंह, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहल वढ़ेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, अजमतुल्लाह उमरजई, मार्को जेनसेन, हरप्रीत बरार, अर्शदीप सिंह

इम्पैक्ट प्लेयर- प्रवीण दुबे/युजवेंद्र चहल

मुंबई इंडियंस: रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), नमन धीर, मिचेल सैंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह

इम्पैक्ट प्लेयर- कर्ण शर्मा

PBKS vs MI: इस मुकाबले के लिए संभावित ड्रीम 11 टीम

  • विकेटकीपर – रयान रिकल्टन
  • बल्लेबाज– श्रेयस अय्यर, प्रियांश आर्या, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव
  • ऑलराउंडर- हार्दिक पांड्या, अजमतुल्लाह उमरजई
  • गेंदबाज– ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, मिचेल सैंटनर
  • कप्तान: हार्दिक पांड्या उपकप्तान: सूर्यकुमार यादव

यह भी पढ़ें

IND vs ENG: कितने बजे शुरू होंगे भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट सीरीज के मैच, नोट कर लीजिए सही टाइम

धोनी को लेकर भिड़ गए सुरेश रैना और आकाश चोपड़ा, LIVE शो में जमकर हुई बहस

Latest Cricket News