MI vs CSK: रोहित-सूर्या के धमाके से जीती मुंबई इंडियंस, CSK को 9 विकेट से दी मात
MI vs CSK: आईपीएल 2025 का 38वां लीग मुकाबला मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स टीम के बीच वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में मुंबई ने चेन्नई को 9 विकेट से करारी शिकस्त दी।

MI vs CSK: IPL 2025 का 38वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। मुंबई के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए CSK ने 5 विकेट खोकर 176 रनों का स्कोर खड़ा किया। जडेजा और शिवम दुबे ने अर्धशतक जड़े। इसके जवाब में मुंबई इंडियंस ने 1 विकेट खोकर 177 रनों का लक्ष्य हासिल कर लिया।
यहां देखिए मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मैच का लाइव स्कोर
Live updates : IPL 2025 Match 38th MI vs CSK Live Score Update
-
April 20, 2025 10:49 PM (IST) Posted by Intern Khabar
मुंबई ने चेन्नई को 9 विकेट से हराया
मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेले जा रहे मुकाबले में मुंबई की टीम ने चेन्नई के 9 विकेट से हराया। मुंबई की टीम के तरफ से सबसे अधिक रोहित शर्मा 76 रन और सूर्यकुमार यादव 68 रन बनाए हैं। वहीं चेन्नई की टीम के तरफ से रवींद्र जडेजा को 1 विकेट निले हैं।
-
April 20, 2025 10:44 PM (IST) Posted by Intern Khabar
15 ओवर्स के बाद मुंबई का स्कोर
15 ओवर्स का खेल खत्म होने तक मुंबई की टीम ने एक विकेट गंवाकर 157 रन बना लिए हैं। मुंबई की टीम को जीत के लिए 30 गेंदों में 20 रन और बनाने हैं। क्रीज पर सूर्यकुमार यादव और रोहित शर्मा अभी मौजूद हैं।
-
April 20, 2025 10:41 PM (IST) Posted by Intern Khabar
सूर्यकुमार यादव ने जड़ा अर्धशतक
लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई की टीम के तरफ से सूर्यकुमार यादव ने 26 गेंदों में शानदार अर्धशतक जड़ दिया है।
-
April 20, 2025 10:28 PM (IST) Posted by Intern Khabar
13वें ओवर में आए 15 रन
13 ओवर्स का खेल खत्म होने तक मुंबई की टीम ने एक विकेट के नुकसान पर 127 रन बनाए हैं। क्रीज पर सूर्यकुमार यादव 44 रन और रोहित शर्मा 53 रन बनाकर अभी मौजूद हैं।
-
April 20, 2025 10:23 PM (IST) Posted by Intern Khabar
12 ओवर्स के बाद मुंबई का स्कोर
12 ओवर्स का खेल खत्म होने तक मुंबई की टीम ने 112 रन बनाए हैं। क्रीज पर सूर्यकुमार यादव और रोहित शर्मा अभी मौजूद हैं। मुंबई को जीत के लिए 48 गेंदों में 65 रन और बनाने हैं।
-
April 20, 2025 10:23 PM (IST) Posted by Intern Khabar
रोहित शर्मा ने जड़ा अर्धशतक
लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई की टीम के तरफ से रोहित शर्मा ने 33 गेंदों में शानदार अर्धशतक जड़ दिया है।
-
April 20, 2025 10:15 PM (IST) Posted by Intern Khabar
10वें ओवर में आए 5 रन
10 ओवर्स का खेल खत्म होने तक मुंबई की टीम ने एक विकेट खोकर 93 रन बनाए हैं। क्रीज पर सूर्यकुमार यादव 17 रन और रोहित शर्मा 46 रन बनाकर अभी मौजूद हैं।
-
April 20, 2025 10:09 PM (IST) Posted by Intern Khabar
9 ओवर्स के बाद मुंबई का स्कोर
9 ओवर्स का खेल खत्म होने तक मुंबई की टीम ने एक विकेट के नुकसान पर 88 रन बना लिए हैं। मुंबई की टीम को जीत के लिए 66 गेंदों में 89 रन और बनाने हैं।
-
April 20, 2025 10:06 PM (IST) Posted by Intern Khabar
8वें ओवर में आए 11 रन
8 ओवर्स का खेल खत्म होने तक मुंबई की टीम ने एक विकेट खोकर 76 रन बनाए हैं। क्रीज पर सूर्यकुमार यादव और रोहित शर्मा अभी मौजूद हैं।
-
April 20, 2025 10:01 PM (IST) Posted by Intern Khabar
मुंबई को लगा पहला झटका
रयान रिकेल्टन के रूप में मुंबई की टीम को लगा पहला झटका। वह 24 रन बनाकर रवींद्र जडेजा का शिकार बने हैं।
-
April 20, 2025 9:58 PM (IST) Posted by Intern Khabar
पावरप्ले के बाद मुंबई का स्कोर
6 ओवर्स का खेल खत्म होने तक मुंबई की टीम ने बिना कोई विकेट गंवाए 62 रन बना लिए हैं। क्रीज पर रोहित शर्मा 32 रन और रयान रिकेल्टन 24 रन बनाकर अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं।
-
April 20, 2025 9:48 PM (IST) Posted by Intern Khabar
4 ओवर्स के बाद मुंबई का स्कोर
4 ओवर्स का खेल खत्म होने तक मुंबई की टीम ने 38 रन बना लिए हैं। क्रीज पर रोहित शर्मा और रयान रिकेल्टन शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं।
-
April 20, 2025 9:45 PM (IST) Posted by Intern Khabar
खलील अहमद के ओवर में आए 14 रन
3 ओवर्स का खेल खत्म होने तक मुंबई की टीम ने 35 रन बनाए हैं। क्रीज पर रोहित शर्मा 22 रन और रयान रिकेल्टन 11 रन बनाकर मौजूद हैं।
-
April 20, 2025 9:40 PM (IST) Posted by Intern Khabar
जेमी ओवरटन के ओवर में आए 11 रन
2 ओवर का खेल खत्म होने तक मुंबई की टीम ने 21 रन बना लिए हैं। क्रीज पर रोहित शर्मा और रयान रिकेल्टन बल्लेबाजी कर रहे हैं।
-
April 20, 2025 9:34 PM (IST) Posted by Intern Khabar
पहले ओवर में आए 10 रन
एक ओवर का खेल खत्म होने के बाद मुंबई की टीम ने 10 रन बनाए हैं। क्रीज पर रोहित शर्मा और रयान रिकेल्टन मौजूद हैं।
-
April 20, 2025 9:31 PM (IST) Posted by Intern Khabar
मुंबई की पारी हुई शुरू
लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई की टीम के तरफ से ओपन करने रोहित शर्मा और रयान रिकेल्टन आए हैं। वहीं चेन्नई की टीम के तरफ से गेंदबाजी करने खलील अहमद आए हैं।
-
April 20, 2025 9:16 PM (IST) Posted by Intern Khabar
चेन्नई ने मु्ंबई को 177 रनों का टारगेट दिया
मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेले जा रहे मुकाबले में चेन्नई की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर्स में 6 विकेट खोकर 176 रन बनाए हैं और मुंबई को 177 रनों का टारगेट दिया है। चेन्नई के तरफ से सबसे अधिक रवींद्र जडेजा 53 रन , शिवम दुबे 50 रन और आयुष म्हात्रे 32 रन बनाए हैं। वहीं मुंबई की टीम के तरफ से सबसे अधिक 2 विकेट जसप्रीत बुमराह, मिचेल सेंटनर, अश्विनी कुमार, दीपक चाहर को 1-1 विकेट मिले हैं।
-
April 20, 2025 9:13 PM (IST) Posted by Intern Khabar
रवींद्र जडेजा ने जड़ा अर्धशतक
चेन्नई की टीम के तरफ से बल्लेबाजी करते हुए रवींद्र जडेजा ने 34 गेंदों में शानदार अर्धशतक जड़ दिया है।
-
April 20, 2025 9:08 PM (IST) Posted by Intern Khabar
चेन्नई को लगा 5वां झटका
एमएस धोनी के रूप में चेन्नई की टीम को 5वां झटका लगा है। वह 4 रन बनाकर जसप्रीत बुमराह का शिकार बने हैं।
-
April 20, 2025 9:06 PM (IST) Posted by Intern Khabar
18वें ओवर में आए 6 रन
18 ओवर्स का खेल खत्म होने तक चेन्नई की टीम ने 4 विकेट के नुकसान पर 151 रन बनाए हैं। क्रीज पर एमएस धोनी और रवींद्र जडेजा अभी मौजूद हैं।
-
April 20, 2025 8:59 PM (IST) Posted by Intern Khabar
17 ओवर्स के बाद चेन्नई का स्कोर
17 ओवर्स का खेल खत्म होने तक चेन्नई की टीम ने 4 विकेट गंवाकर 145 रन बनाए हैं। क्रीज पर एमएस धोनी और रवींद्र जडेजा बल्लेबाजी कर रहे हैं।
-
April 20, 2025 8:55 PM (IST) Posted by Intern Khabar
शिवम दुबे हुए आउट
शिवम दुबे के रूप में चेन्नई की टीम को चौथा झटका लगा है। वह 32 गेंदों में 50 रन बनाकर जसप्रीत बुमराह का शिकार बने हैं।
-
April 20, 2025 8:52 PM (IST) Posted by Intern Khabar
शिवम दुबे ने जड़ा अर्धशतक
चेन्नई की टीम के तरफ से बल्लेबाजी करते हुए शिवम दुबे ने 30 गेंदों में शानदार अर्धशतक जड़ दिया है।
-
April 20, 2025 8:46 PM (IST) Posted by Intern Khabar
15 ओवर्स के बाद चेन्नई का स्कोर
15 ओवर्स का खेल खत्म होने तक चेन्नई की टीम ने 3 विकेट गंवाकर 118 रन बनाए हैं। क्रीज पर शिवम दुबे और रवींद्र जडेजा अभी मौजूद हैं। दोनों प्लेयर्स के बीच 50 रनों की साझेदारी पूरी हो चुकी है।
-
April 20, 2025 8:35 PM (IST) Posted by Intern Khabar
जसप्रीत बुमराह के ओवर में आए 10 रन
13 ओवर्स का खेल खत्म होने तक चेन्नई की टीम ने 3 विकेट खोकर 92 रन बना लिए हैं। क्रीज पर शिवम दुबे 15 रन और रवींद्र जडेजा 17 रन बनाकर अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं।
-
April 20, 2025 8:25 PM (IST) Posted by Intern Khabar
11वें ओवर में आए 3 रन
11 ओवर्स का खेल खत्म होने तक चेन्नई की टीम ने 3 निकेट गंवाकर 73 रन बनाए हैं। क्रीज पर शिवम दुबे और रवींद्र जडेजा अभी मौजूद हैं।
-
April 20, 2025 8:21 PM (IST) Posted by Intern Khabar
विल जैक्स के ओवर में आए 4 रन
10 ओवर्स का खेल खत्म होने तक चेन्नई की टीम ने 70 रन बनाए हैं। क्रीज पर शिवम दुबे 2 रन और रवींद्र जडेजा 9 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
-
April 20, 2025 8:16 PM (IST) Posted by Intern Khabar
9 ओवर्स के बाद चेन्नई का स्कोर
9 ओवर्स का खेल खत्म होने तक चेन्नई की टीम ने 3 विकेट खोकर 66 रन बना लिए हैं। क्रीज पर शिवम दुबे और रवींद्र जडेजा शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं।
-
April 20, 2025 8:13 PM (IST) Posted by Intern Khabar
8वें ओवर में आए 4 रन
8 ओवर्स का खेल खत्म होने तक चेन्नई की टीम ने 3 विकेट के नुकसान पर 63 रन बनाए हैं। क्रीज पर शिवम दुबे और रवींद्र जडेजा शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं।
-
April 20, 2025 8:11 PM (IST) Posted by Intern Khabar
शेख रशीद हुए आउट
शेख रशीद के रूप में चेन्नई की टीम को तीसरा झटका लगा है। वह 19 रन बनाकर मिचेल सेंटनर का शिकार बने हैं।
-
April 20, 2025 8:04 PM (IST) Posted by Intern Khabar
चेन्नई की टीम को लगा दूसरा झटका
आयुष म्हात्रे के रूप में चेन्नई की टीम को लगा दूसरा झटका। उन्हें 32 रन के स्कोर पर दीपक चाहर ने पवेलियन भेजा है।
-
April 20, 2025 8:00 PM (IST) Posted by Intern Khabar
पावरप्ले के बाद चेन्नई का स्कोर
6 ओवर्स का खेल खत्म होने तक चेन्नई की टीम ने एक विकेट गंवाकर 48 रन बनाए हैं। क्रीज पर शेख रशीद 17 रन और आयुष म्हात्रे 24 रन बनाकर अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं।
-
April 20, 2025 7:50 PM (IST) Posted by Intern Khabar
4 ओवर्स के बाद चेन्नई का स्कोर
4 ओवर्स का खेल खत्म होने तक चेन्नई की टीम ने एक विकेट के नुकसान पर 34 रन बनाए हैं। क्रीज पर शेख रशीद और आयुष म्हात्रे बल्लेबाजी कर रहे हैं।
-
April 20, 2025 7:45 PM (IST) Posted by Intern Khabar
चेन्नई की टीम को लगा पहला झटका
रचिन रवींद्र के रूप में चेन्नई की टीम को लगा पहला झटका। उन्हें 5 रन के स्कोर पर अश्विनी कुमार ने पवेलियन भेजा है।
-
April 20, 2025 7:44 PM (IST) Posted by Intern Khabar
तीसरे ओवर में आए 8 रन
3 ओवर्स का खेल खत्म होने तक चेन्नई की टीम ने 16 रन बना लिए हैं। क्रीज पर शेख रशीद 11 रन और रचिन रवींद्र 5 रन बनाकर अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं।
-
April 20, 2025 7:39 PM (IST) Posted by Intern Khabar
ट्रेंट बोल्ट के ओवर में आए 4 रन
2 ओवर का खेल खत्म होने के बाद चेन्नई की टीम ने 8 रन बना लिए हैं। क्रीज पर शेख रशीद और रचिन रवींद्र बल्लेबाजी कर रहे हैं।
-
April 20, 2025 7:35 PM (IST) Posted by Intern Khabar
पहले ओवर में आए 4 रन
एक ओवर का खेल खत्म होने के बाद चेन्नई की टीम ने 4 रन बनाए हैं। क्रीज पर शेख रशीद और रचिन रवींद्र मौजूद हैं।
-
April 20, 2025 7:30 PM (IST) Posted by Intern Khabar
चेन्नई की पारी हुई शुरू
मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेले जा रहे मुकाबले में चेन्नई की टीम के तरफ से ओपनिंग करने शेख रशीद और रचिन रवींद्र आए हैं। वहीं मुंबई की टीम के तरफ से गेंदबाजी करने दीपक चाहर आए हैं।
-
April 20, 2025 7:11 PM (IST) Posted by Intern Khabar
दोनों टीमों के इंपैक्ट प्लेयर्स
MI : रोहित शर्मा, कॉर्बिन बॉश, राज बावा, सत्यनारायण राजू, रॉबिन मिंज
CSK : अंशुल कंबोज, कमलेश नागरकोटी, रामकृष्ण घोष, सैम कुरेन, रविचंद्रन अश्विन -
April 20, 2025 7:10 PM (IST) Posted by Intern Khabar
चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग XI
शेख रशीद, रचिन रवींद्र, आयुष म्हात्रे, रवींद्र जडेजा, शिवम दुबे, विजय शंकर, जेमी ओवरटन, एमएस धोनी (विकेटकीपर/कप्तान), नूर अहमद, खलील अहमद, मथीशा पथिराना
-
April 20, 2025 7:09 PM (IST) Posted by Intern Khabar
मुंबई इंडियंस की प्लेइंग XI
रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, मिचेल सेंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह, अश्विनी कुमार
-
April 20, 2025 7:01 PM (IST) Posted by Intern Khabar
मुंबई ने जीता टॉस
मुंबई के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।
-
April 20, 2025 6:51 PM (IST) Posted by Vanson Soral
चेन्नई आखिरी पायदान पर
चेन्नई की टीम 4 पाइंट के साथ पाइंट्स टेबल में 10वें स्थान पर हैं। चेन्नई ने अब तक खेले 7 मैचों में सिर्फ 2 में जीत हासिल की है। चेन्नई के लिए आज मुंबई के गढ़ में जीत दर्ज करना आसान नहीं होगा।
-
April 20, 2025 6:23 PM (IST) Posted by Vanson Soral
पाइंट्स टेबल में 7वें स्थान पर MI
मुंबई ने शुरुआती मैचों की निराशा को पीछे छोड़ते हुए अपने पिछले दो मैचों में दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद को मात देकर अच्छी वापसी की है। हार्दिक पंड्या की अगुवाई वाली टीम पाइंट्स टेबल में सातवें पायदान पर है।
-
April 20, 2025 6:05 PM (IST) Posted by Vanson Soral
हेड टू हेड रिकॉर्ड
IPL में मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच कुल 38 मुकाबले अब तक खेले गए हैं। इस दौरान मुंबई का पलड़ा थोड़ा भारी रहा है। मुंबई ने 38 मैचों में से 20 मैच अपने नाम किए हैं जबकि चेन्नई को 18 बार जीत मिली है।
-
April 20, 2025 5:52 PM (IST) Posted by Vanson Soral
चेन्नई सुपर किंग्स
महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान और विकेटकीपर), डेवाल्ड ब्रेविस, डेवोन कॉनवे, राहुल त्रिपाठी, शेख रशीद, वंश बेदी, आंद्रे सिद्धार्थ, आयुष म्हात्रे, रचिन रवींद्र, रविचंद्रन अश्विन, विजय शंकर, सैम कुरेन, अंशुल कंबोज, दीपक हुडा, जेमी ओवरटन, कमलेश नागरकोटी, रामकृष्ण घोष, रविंद्र जडेजा, शिवम दुबे, खलील अहमद, नूर अहमद, मुकेश चौधरी, नाथन एलिस, श्रेयस गोपाल, मथीश पथिराना।
-
April 20, 2025 5:51 PM (IST) Posted by Vanson Soral
मुंबई इंडियंस
हार्दिक पंड्या (कप्तान), रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, रॉबिन मिंज, रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), श्रीजीत कृष्णन (विकेटकीपर), बेवोन जैकब्स, तिलक वर्मा, नमन धीर, विल जैक्स, मिचेल सेंटनर, राज अंगद बावा, विग्नेश पुथुर, कॉर्बिन बॉश, ट्रेंट बोल्ट, कर्ण शर्मा, दीपक चाहर, अश्विनी कुमार, रीस टॉपले, वीएस पेनमेत्सा, अर्जुन तेंदुलकर, मुजीब उर रहमान, जसप्रीत बुमराह।